भास्कर न्यूज | यमुनानगर ट्रेडिंग में पैसे लगाने व विदेश भेजने के नाम पर यमुनानगर में तैनात पुलिसकर्मी कुरुक्षेत्र के गांव छलौंदी निवासी अंकुश कुमार, उसकी पत्नी प्रीति शर्मा व उसके दोस्त नवदीप सिंह से 52 लाख रुपए हड़प लिए गए। उन्होंने जिला कुरुक्षेत्र के गांव दुधला निवासी विपिन, जिला करनाल के इंद्री निवासी विशाल बोहरा, गांव ग्राम निवासी जगमोहन, उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर निवासी अमित कश्यप पर लगाया है। प्रीति शर्मा की शिकायत पर थाना गांधी नगर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गांव छलौंदी निवासी प्रीति शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसके पति अंकुश कुमार हरियाणा पुलिस में नौकरी करते हैं। वे इस समय यमुनानगर में कार्यरत हैं। उसके पति अंकुश की अपने दोस्त के माध्यम से गांव दुधला निवासी विपिन से मुलाकात हुई थी। उसके पति के दोस्त ने विपिन के माध्यम से ट्रेडिंग में काफी पैसा लगाया हुआ था। उसके पति ने उसे यह बात बताई तो इसके बाद वह, उसके पति अंकुश तथा उसके पति का दोस्त नवदीप सिंह आरोपी से मिले। आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया। ट्रेडिंग में उनके 36 लाख रुपए लगवा दिए। इसके बाद आरोपी ने उन्हें अपने दोस्त विशाल बोहरा, जगमोहन व अमित कश्यप से मिलवाया। आरोपियों ने शुरू में उन्हें ट्रेडिंग में लगाए गए पैसों का लाभ उन्हें दिया, मगर बाद में उन्हें पैसे देना बंद कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने कंपनी बंद कर दी। जब वह आरोपियों से मिले तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें विदेश भेजने के नाम पर बातों में उलझा कर 16 लाख रुपए और ले लिए, लेकिन इसके बाद भी आरोपियों ने उन्हें विदेश नहीं भेजा। पैसे वापस मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hy17xIe
Stay informed with our dynamic news channel, delivering breaking news, insightful analysis, and in-depth coverage of global events. We strive to keep you connected to the world, offering timely updates on politics, business, technology, culture, and more. Trust us to provide accurate, unbiased reporting, ensuring you stay ahead and well-informed. Welcome to a news channel that values truth, integrity, and your need to be in the know.
Thursday, October 31, 2024
करनाल में मानवता हुई शर्मसार:14 साल की नाबालिग को किया गर्भीवती, प्रशासन की टीम ने किया रेस्क्यू
हरियाणा के करनाल में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। करनाल के कर्ण पार्क में एक छह माह की गर्भवती नाबालिग मिली है। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और करनाल सीडब्ल्यूसी, अपना आशियाना तथा सिविल लाइन करनाल की टीम मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने नाबालिग की काउंसिलिंग की। अब पुलिस नाबालिग के साथ ऐसा कृत्य करने वाले आरोपी की तलाश कर रही है। इसके साथ ही बच्ची के परिवार तक भी पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। कर्ण पार्क में मांग रही थी भीख गर्भवती नाबालिग कर्ण पार्क में घूम रही थी और आने जाने वाले लोगों से भीख में पैसे मांग रही थी। लोगों को बच्ची की हालत देखकर शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने अपना आशियाना की टीम का जानकारी दी। अपना आशियाना की टीम ने सीडब्ल्यूसी को बुलाया और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अपना आशियाना की टीम ने बताया कि बच्ची अभी तक खुलकर कोई बात नहीं बता पा रही है और बार-बार अपने बयान बदल रही है। अब बच्ची को पुलिस स्टेशन लेकर जाएंगे जहां पर उसकी काउंसलिंग की जाएगी, ताकि बच्ची अपने बारे में या फिर अपने परिवार के बारे में कुछ बता सके। पुलिस जुटी जांच में सिविल लाइन थाना से बच्ची को रेस्क्यू करने पहुंची पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्ण पार्क से 14 साल की बच्ची मिली है, जो गर्भवती है। अभी बच्ची से पूछताछ की गई है और बच्ची गर्भवती है या नहीं इसको लेकर मेडिकल करवाया जाएगा। कोई लड़का छोड़कर गया ईआरवी 411 इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि हमारे पास इवेंट आया था कि कर्ण पार्क में एक गर्भवती नाबालिग है। जिसके कोई लड़का छोड़कर गया है। जिसके बाद पुलिस सिविल लाइन यहां पर पहुंच गई थी और वे बच्ची को लेकर चले गए है। पहले मेडिकल होगा, उसके बाद गर्भवती है या नहीं, इसका पता चल पाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/phgHmaQ
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/phgHmaQ
Wednesday, October 30, 2024
स. वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर होगा रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम
जींद| लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर को जींद शहर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। रन फॉर यूनिटी में हजारों की संख्या में युवा दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे। उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर को सुबह 7 बजे रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा, जो अर्जुन स्टेडियम जींद से शुरू होकर लघु सचिवालय परिसर में संपन्न होगी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्णलाल मिढ़ा शिरकत करेंगे और रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। इस कार्यक्रम में पुलिस द्वारा यातायात प्रबंधन किया जाएगा ताकि वाहनों से किसी प्रकार की जाम की स्थिति न बनें। सिविल सर्जन द्वारा रन फॉर यूनिटी के दौरान एंबुलेंस की व्यवस्था व चिकित्सा स्टाफ का प्रबंध किया जाएगा। खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा रन फॉर यूनिटी में अधिक से अधिक विद्यार्थियों और खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसी प्रकार से जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधी शामिल होंगे । उपायुक्त ने जिले के युवाओं से रन फॉर यूनिटी में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की है, ताकि जीवन में एकजुट होकर रहने और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/bpBUZY9
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/bpBUZY9
Tuesday, October 29, 2024
दिवाली महोत्सव : लघु नाटिका में सीता स्वयंवर से रावण वध तक का किया मंचन
रेवाड़ी | शहर के अंसल टाउन स्थित अनेजा किड्डोज स्कूल में दिवाली महोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा 7वीं और 8वीं के विद्यार्थियों ने श्री राम स्तुति तथा लघु नाटिका से रामायण का शानदार मंचन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सीता स्वयंवर, सीता अपहरण, जटायु- रावण युद्ध, हनुमान जी द्वारा सीता माता की खोज, श्रीराम-रावण युद्ध और रावण वध आदि दृश्य प्रस्तुत किए। अभिनय से विद्यार्थियों ने जमकर तालियां बंटौरी। छात्रा नव्या व छात्र दीपांशु ने अपने भाषण द्वारा धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा व भाई दूज पर्व का महत्व बताया। वहीं ‘मेरे घर राम आए हैं...’ तथा ‘केसरी के लाल...’ गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर विद्यार्थियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं दीया सजावट, रंगोली, लैंप, पूजा घर, क्लास डेकोरेशन सहित अन्य में हिस्सा लेकर हुनर का प्रदर्शन किया। स्कूल चेयरपर्सन नीतू अनेजा, चेयरमैन गुरुमुख अनेजा, प्रधानाचार्य निधि धमीजा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rO1FoLS
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rO1FoLS
राष्ट्रीय अधिवेशन:राज्यमंत्री नागर बोले: गुर्जर समाज ने हमेशा देश के प्रहरी की भूमिका निभाई
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने चौ. चरण सिंह यूनिवर्सिटी में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 149वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया। इसमें देश भर से आए गुर्जर समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया। केंदऱ् सरकार के कैबिनेट मंत्री मनसुख मंडाविया व हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर बतौर अतिथि मौजूद थे। इस दौरान मंडाविया ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अंगेजों द्वारा विभक्त भारत को अखंड बनाया। देश को आजाद करते समय अंग्रेजों ने इसे खंड-खंड करने का प्रयास किया। इस प्रयास को विफल कर सरदार पटेल ने अखंड भारत का निर्माण किया। रियासतों का एकीकरण सरदार पटेल की प्रतिभा, साहस और कौशल का बहुत बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा सरदार पटेल ने गरीबों व किसानों के लिए जीवनभर कार्य किया। समारोह में उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने सरदार पटेल के पद चिह्न पर चलने का आह्वान किया। गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान हरियाणा के राज्यमंत्री नागर ने कहा कि मैं इस समस्त गुर्जर समाज का आभारी हूं। मुझे मंत्री पद तक पहुंचाने में इस समाज का अहम योगदान रहा। मेरठ से फरीदाबाद जाकर मुझे जिताने का काम किया। मैं और मेरा परिवार आपका यह कर्ज कभी नहीं उतार पाएगा। इस क्षेत्र से मेरा पारिवारिक नाता है। आप मेरे परिवार के सदस्य हैं। यह फर्ज आपने चुनावों में पूरा किया। अब मेरा भी कर्तव्य बनता है कि मैं आप व समाज के कुछ काम आंऊ। गुर्जर समाज ने हमेशा देश के प्रहरी की भूमिका निभाई है। गुर्जर समाज शौर्य, पराक्रम और देशभक्ति का पर्याय रहा है। नागर ने कहा देश ही नहीं मेरठ की इस धरा पर भी गुर्जर समाज का आजादी दिलाने में अहम योगदान रहा है। मेरठ के शहीद धन सिंह कोतवाल गुर्जर ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेज़ों से लड़ने का विगुल बजाया था। उन्होंने समाज को संगठित रहने का आह्वान करते हुए कहा कि गुर्जर समाज का क्रान्ति में अहम योगदान रहा है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/fzDhwnN
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/fzDhwnN
Monday, October 28, 2024
बक्करवाला में हो रही दूषित पेयजल की सप्लाई
प्रताप नगर |गांव बक्करवाला में दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है। ग्रामीण गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों की ओर से गंदे पानी की सप्लाई बारे पंचकूला भी शिकायत दर्ज कराई गई है, समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। बक्करवाला के प्रवेश कुमार, जयचंद शर्मा, मुकुल शर्मा, शुभम, कमल, शिवचरण शर्मा व मंदीप ने बताया कि पिछले 10 दिन से गांव के एक ट्यूबवेल से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। पानी की दूषित सप्लाई बारे एसडीओ छछरौली व जेई छछरौली को कॉल की गई, लेकिन कॉल रिसीव नहीं की। ग्राम पंचायत बक्करवाला के सरपंच जीतराम ने बताया कि उन्होंने पाइप लीकेज की जांच कराई है, लेकिन कहीं लीकेज नहीं मिली। दूषित पानी की सप्लाई बारे उन्होंने एसडीओ को कहा है। जल्द ही जांच करवा कर पानी की सप्लाई को सुधारा जाएगा।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/h2JH8Tq
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/h2JH8Tq
Sunday, October 27, 2024
स्कूल में दिवाली डोनेशन ड्राइव का आयोजन
हिसार | स्मॉल वंडर स्कूल में शनिवार को दिवाली डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सद्भावना, दया, करुणा, चीजों को आदान-प्रदान करना, बड़ों का सम्मान व आशीर्वाद प्राप्त करना था। इसमें विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा स्टेशनरी मैटिरियल, दीया, मोमबत्ती, मिठाइयां व बिस्किट आदि हिसार के भूमि आश्रम, डीट एंड डम्ब स्कूल व झुग्गी झोपडिय़ों में दान किए गए। प्रचार्या तरुणा कुहाड़ ने पर्व मनाने का महत्व बताया।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UmGgAhv
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UmGgAhv
रोटरी क्लब आज लगाएगा विशाल रक्तदान शिविर
हिसार|रोटरी क्लब द्वारा विशाल ब्लड डोनेशन कैंप रविवार को कृष्णा नगर में रोटरी भवन में लगाया जाएगा। रोटरी क्लब के प्रधान मोहित गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब ब्लड डोनेशन कैंप सुबह 9 बजे शुरू होगा। उन्होंने बताया शिविर जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए लगाया जा रहा है। इस रक्तदान शिविर सामान्य अस्पताल की कुशल टीम रक्तदाताओं का रक्त एकत्रित करेगी।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PcyOu29
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PcyOu29
Saturday, October 26, 2024
आज रोहतक में रहेंगे सीएम नायब सैनी:सदस्यता अभियान कार्यशाला, भाजपा के मंत्री- विधायक और सांसद लेंगे भाग
भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले सदस्यता अभियान को लेकर आज (शनिवार को) रोहतक स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश सह-प्रभारी सांसद सुरेंद्र नागर, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, सांसद दुष्यंत गौतम, सदस्यता अभियान प्रदेश संयोजक एडवोकेट वेदपाल और तीनों प्रदेश महामंत्री के अलावा मंत्री, सांसद, विधायक आदि मौजूद रहेंगे। उन्हें सदस्यता अभियान को लेकर जानकारी दी जाएगी, साथ ही सुबह से शाम तक बैठकों का दौर चलता रहेगा। हरियाणा में BJP अब नए सिरे से सदस्यता अभियान चलाएगी। इसके लिए BJP ने आज 5 नए सदस्यों को जिम्मेदारी दी है। वहीं BJP ने एडवोकेट वेदपाल को सदस्यता अभियान का संयोजक नियुक्त किया है। बता दें कि, देशभर में 1 सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है। लेकिन जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड जैसे चुनावी राज्यों में सदस्यता अभियान चुनाव के बाद चलाया जाना था। अब जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव संपन्न हो चुका है। इस कारण यह सदस्यता अभियान शुरू होगा। 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य एडवोकेट वेदपाल ने बताया कि पूरे हरियाणा में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मिस कॉल के जरिए सदस्य बनाया जाएगा। अब प्रदेश स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जा रही है। जिसमें प्रदेश के नेताओं को सदस्यता अभियान के लिए बताया जाएगा। इसके बाद 28-29 अक्टूबर को जिला स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। वहीं 5-6 नवंबर को मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित करके सदस्यता अभियान की जानकारी दी जाएगी। वहीं इसके बाद सदस्यता अभियान शुरू होगा। जनवरी में होगा अध्यक्ष पद का चुनाव भाजपा ने पूरे देश में 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। 2019 में भी पहली बार मिस्ड कॉल को सदस्यता अभियान में शामिल किया गया था। सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद सांगठनिक चुनावों की प्रक्रिया शुरू होगी, जो मंडल, जिला से लेकर राज्य स्तर चलेगी। राज्यों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जनवरी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। भाजपा का सदस्यता अभियान का मूल उद्देश्य भाजपा की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा का जनता के बीच विस्तार करना है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IqFam7
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IqFam7
रोहतक में महिला से छीना-झपटी:दिल्ली से आई थी वापस, घर जाते समय 2 बाइक सवारों ने बैग छीना
रोहतक में एक महिला से छीना-झपटी का मामला सामने आया है। वारदात उस समय हुई, जब महिला दिल्ली से आकर अपने घर जा रही थी। पैदल घर जाते समय मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसका पीछे से बैग छीन लिया और फरार हो गए। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। रोहतक के राजीव नगर कच्चा चमारिया रोड निवासी सविता ने सिटी थाना पुलिस को छीना झपटी की शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह वीरवार को पुठ खुर्द दिल्ली से ट्रेन में बैठकर रोहतक आई थी। रात करीब 9 बजकर 10 मिनट पर व रोहतक आई थी। वहां से जींद बाईपास चौक के लिए ऑटो लिया और करीब 9 बजकर 50 मिनट पर वह जींद बाईपास चौक पर पहुंच गई। वहां से सविता पैदल ही घर जाने के लिए सुखपुरा चौक की तरफ चलने लगी। उसके पास एक बैग था। जिसमें 2 हजार रुपए कैश, दो मोबाइल (एक आईफोन व दूसरा एंड्रायड), महिलाओं के सूट व पेंट-शर्ट डाल रखे थे। दो मोटरसाइकिल सवारों ने छीना बैग महिला ने बताया कि इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार होकर आए। उन्होंने बैग छीन लिया और वहां से फरार हो गए। देर रात होने के कारण मोटरसाइकिल का नंबर व आरोपियों का चेहरा नही देख पाई। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी। वहीं महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/f6dj7Xq
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/f6dj7Xq
करनाल नहर में मिला नवजात बच्ची का शव:एक या दो दिन पहले पैदा हुई बच्ची, पुलिस मौके पर पहुंची
हरियाणा के करनाल में एक बार फिर ममता शर्मसार हुई है। करनाल में पश्चिमी यमुना नहर में एक नवजात बच्ची का शव मिला है। अनुमान है कि बच्ची एक या दो दिन पहले पैदा हुई है।शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया। जहां डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। जोगिंग करने के लिए आए युवकों ने देखा भ्रूण पश्चिमी यमुना नहर पर अब्दुल्लापुर गांव के कुछ युवक रोजाना सैर करने के लिए आते है और शुक्रवार देर शाम को भी वे सैर पर आए। प्रत्यक्षदर्शी युवक ने बताया कि पीछे से नहर में ही बच्ची का शव बहता हुआ आ रहा था और वह नहर के किनारे झाड़ियों में फंस गया। जिस पर हमारी नजर पड़ी। अभी तक तो भ्रूण की नाल भी नहीं आई थी। अनुमान है कि बच्ची एक या दो दिन पहले ही पैदा हुई थी और पैदा होते ही कलयुगी मां ने अपनी नवजात बच्ची को नहर में फेंक दिया। डायल-112 की टीम पहुंची मौके पर युवकों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को की। डायल-112 की टीम मौके पर पहुंच गई और डायल-112 की टीम ने सदर थाना पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। 20 अक्टूबर को कोहंड के पास भी मिला था भ्रूण भ्रूण मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले 20 अक्टूबर को घरौंडा के कोहंड में कचरे के ढेर में एक भ्रूण भी बरामद हुआ था। जहां पर इंसानियत शर्मसार हुई। वह भ्रूण किसका था, इसका भी आज तक कुछ नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। प्रशासन के निर्देश पर शव निकाला गया मौके पर पहुंचे एएसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि अब्दुल्लापुर गांव के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर में नवजात बच्ची के शव होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे है। नहर के घाट पर कचरे में बच्ची का शव फंसा हुआ था। प्रशासन के निर्देश पर बच्ची के शव को बाहर निकाला गया।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/HfVkuSl
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/HfVkuSl
Friday, October 25, 2024
कारों की रेटिंग में मुनाफे का लालच दे ठगे 29 लाख रुपए, बेंगलुरु के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
रेवाड़ी| ऑनलाइन कारों की रेटिंग का लालच देकर लाखों की ठगी करने के मामले में साइबर थाना पुलिस रेवाड़ी ने 2 आरोपियों को साइबर थाना पुलिस रेवाड़ी ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बेंगलुरु के ओम शक्ति नियाला चिका ओडीगोडी निवासी राघवेंद्र न व बेंगलुरु की एनआरजी रेसीडेंसी इलेक्ट्रॉनिक सिटी निवासी अरुण पी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 20 जुलाई को सेक्टर 4 रेवाड़ी निवासी राहुल यादव ने अपनी शिकायत में बताया था कि 10 जुलाई 2024 को उसके पास टेलीग्राम के जरिए एक मैसेज आया। मैसेज में कार 24 के लिए काम करने के लिए जानकारी दी हुई थी। उन्होंने बताया कि वे लोग कार 24 के लिए काम करते हैं और कारों की रेटिंग देने पर कमीशन दिया जाता है और काम शुरू करने के लिए 10 हजार रुपए जमा करने के लिए कहा गया। उसने गूगल-पे के जरिए 10 हजार रुपए आरोपियों द्वारा दिए गए बैंक खाते में जमा कर दिए। इसके बाद उसको 18 हजार वापस कमीशन दिया । यह कमीशन राहुल ने अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। 47 लाख रु. का कमिशन बताकर उलझाते रहे : शिकायतकर्ता राहुल ने 11 जुलाई को फिर से 10 हजार रुपए जमा कर दिए। आरोपियों ने उसको ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच देकर उससे 50 हजार रुपए जमा करावा लिए। इसके बाद उसने कारों की रेटिंग करनी शुरू कर दी। राहुल को बताया गया कि उसने एक पैकेज जीता है, जिसमें 9 गुना ज्यादा कमीशन मिलेगा। आरोपी राहुल को ज्यादा मुनाफा देने का लालच देकर राहुल से पैसे जमा कराते रहे। लाखों रुपए जमा करने के बाद आरोपियों ने राहुल को बताया कि उसने कमीशन के 47 लाख रुपए जीते हैं। 47 लाख रुपए निकालने के लिए आधी सिक्योरिटी राशि 23 लाख 50 हजार जमा करने होंगे। राहुल यादव ने बताया कि इसी प्रकार आरोपियों ने धोखाधड़ी करके उससे 29 लाख 11 हजार 633 रुपए ठग लिए।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wAblPvG
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wAblPvG
Thursday, October 24, 2024
करनाल में विवाहिता के साथ जुल्म:दो लाख लाने की रखी मांग, डिमांड पूरी न होने पर मारपीट, 2 साल पहले हुई थी शादी
हरियाणा में करनाल के सेक्टर 32-33 थाना क्षेत्र में की एक कालोनी में विवाहिता ने अपने ससुराल पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए है। विवाहिता का आरोप है कि उसके ससुराल वालो ने उससे 2 लाख रुपए की मांग की। जब वह पैसे नहीं लापाई तो मारपीट की गई। इतना ही नहीं पीड़िता को पंचायत में तलाक के लिए भी मजबूर किया गया। इसके साथ ही पीड़िता को जान से मारने की धमकी मिली। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को की और अपने पति, ससुराल पक्ष और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और जांच जारी है। दो साल पहले हुई थी शादी शिकायतकर्ता विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी नवदीप शर्मा से 7 दिसंबर 2022 को सिख रिवाजों के अनुसार शादी की थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष का बर्ताव उसके प्रति सही नहीं था। पीड़िता ने कहा कि शादी में उनके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था और लगभग 20 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष उनसे लगातार दहेज की मांग करता रहा और उन्हें ताने मारता था कि वह उनकी उम्मीदों के अनुसार दहेज नहीं लाई। 2 लाख रुपये की मांग, मारपीट और धमकी विवाहिता का आरोप है कि उसकी सास और अन्य ससुराल वालों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उससे 2 लाख रुपए की मांग की, जोकि उनके जेठ द्वारा खरीदे गए फ्लैट की कमी पूरी करने के लिए था। पीड़िता के इनकार करने पर उन्हें घर से निकालने की धमकी दी गई और उनके साथ मारपीट भी की गई। सास ने यह भी कहा कि कंचन का परिवार सरकारी नौकरी में है और उनके पास पैसे की कोई कमी नहीं है, इसलिए उनकी मांगें पूरी करनी होंगी। पंचायत में तलाक के लिए मजबूर किया शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने मिलकर एक षड्यंत्र रचा, जिसके तहत उसे पंचायत के सामने मजबूर किया गया कि वह तलाक के लिए सहमति दें। ब्राह्मण सभा में हुई पंचायत में ससुराल पक्ष ने यह स्वीकार किया कि पीड़िता को 6.5 लाख रुपये और उनका स्त्रीधन वापस किया जाएगा और तलाक आपसी सहमति से लिया जाएगा। लेकिन कंचन का कहना है कि इस समझौते के लिए उन्हें धमकाया गया और बिरादरी से बेदखल करने की धमकी भी दी गई। वीजा लग चुका है तलाक की जरूरत नहीं पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने बीती 29 मई को तलाक के लिए बात की, तो उनके ससुराल पक्ष ने तलाक देने से इनकार कर दिया और कहा कि नवदीप का वीजा लग चुका है, इसलिए अब तलाक की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही, उनके देवर हन्नी ने उन्हें लाइसेंसी गन दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पंचायत के फैसले को भी अस्वीकार किया है, जिसमें उन्हें 6.5 लाख रुपये देने और तलाक के लिए मजबूर किया गया था। वह चाहती हैं कि आरोपियों के खिलाफ एक्शन हो। पुलिस ने किया मामला दर्ज सेक्टर 32,33 थाना के जांच अधिकारी कुसुम ने बताया कि विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए है। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/OSxDk6C
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/OSxDk6C
हरियाणा में BJP चेयरमैन की कुर्सी खतरे में:30 में से 24 पार्षदों की सीक्रेट मीटिंग, अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे; डाटा बोले- मुझे नहीं हटा सकते
हरियाणा के हिसार में जिला परिषद चेयरमैन की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। 30 में से 24 पार्षद जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा के खिलाफ हो गए हैं। वह डाटा को हटाने के लिए अड़ गए हैं। जिला पार्षदों की इसको लेकर बैठकें जारी हैं। बुधवार को भी गुप्त स्थान पर 24 पार्षदों की मीटिंग हुई है। एफिडेविट तैयार कर 24 पार्षदों के हस्ताक्षर ले लिए हैं। अब जल्द ही हाउस की मीटिंग बुला चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी चल रही है। वहीं चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा का कहना है कि उनको कोई नहीं हटा सकता। उनके पास 13 से 14 पार्षदों का समर्थन है। उन्होंने कहा- पहले भी मेरे खिलाफ कई बार इस तरह के प्रस्ताव लाए गए मगर हर बार मैं जीतकर निकला हूं। बता दें कि 30 पार्षदों वाली जिला परिषद को 2 तिहाई बहुमत की जरूरत होती है। यानी 21 पार्षदों का समर्थन चाहिए, जबकि चेयरमैन खुद मान रहे हैं कि उनके पास 14 पार्षदों का समर्थन हैं। वहीं जिला पार्षदों का कहना है कि उनके पास 24 पार्षदों के हस्ताक्षर हैं और वह जल्द ही अविश्वास प्रस्ताव की मांग करेंगे। भाजपा जिसे चाहे चेयरमैन बना सकती है। सभी पार्षद उसका समर्थन करेंगे। मगर मौजूदा चेयरमैन को पद पर नहीं रहने देंगे। जिला परिषद चेयरमैन इसलिए पड़े कमजोर... 1. चेयरमैन के गांव में हार गई थी BJP हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग के गांव डाटा से BJP प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु की बुरी तरह हार हुई। डाटा नारनौंद के बड़े गांवों में से एक हैं। यहां करीब 7 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों में से 6 पर कांग्रेस और 1 बूथ पर ही भाजपा जीत पाई। कांग्रेस उम्मीदवार जस्सी पेटवाड़ को गांव में 3,274 वोट मिले, जबकि कैप्टन अभिमन्यु को गांव से महज 2,156 वोट मिले थे। 2. कमीशनखोरी का आरोप कुछ महीने पहले कई जिला पार्षदों ने मिलकर मुख्यमंत्री से चेयरमैन की शिकायत की थी। वहीं विकास कार्यों में किए जा रहे पक्षपातपूर्ण निर्णयों को लेकर परिषद कार्यालय में धरना भी लगाया था। मुख्यमंत्री के समक्ष पार्षदों ने चेयरमैन पर कमीशनखोरी के आरोप भी लगाए। यह भी कहा कि कमीशन के चक्कर में ही जिला परिषद की पहली ग्रांट भी नहीं लग पाई है। जब तक कमीशन नहीं दिया जाता तब तक काम भी शुरू नहीं होने देते। पिछले 2 साल से विकास कार्य पेंडिंग पड़े हैं। जिससे सरकार की छवि खराब हो रही है। 3. कांग्रेस नेताओं के साथ की गुप्त बैठकें पार्षदों ने आरोप लगाया कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान चेयरमैन की कांग्रेस सांसद जेपी और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के साथ गुप्त मीटिंग हुई थी। चेयरमैन को लगा कि कांग्रेस सरकार आएगी। ऐसे में वह पहले से ही कांग्रेस नेताओं के संपर्क में आ गए थे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को इसकी भनक लग गई थी। रही सही कसर चेयरमैन के गांव में भाजपा प्रत्याशी की हार से पूरी हो गई। पार्षदों ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में चेयरमैन ने गुपचुप तरीके से कांग्रेस के नेताओं का समर्थन किया। 4. पार्षदों को ब्लैकमेल करने का आरोप जिला पार्षदों ने आरोप लगाया कि चेयरमैन ने अपने होटल में अपने पार्षद साथियों की कुछ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। इसके बाद पार्षदों ने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मिलकर चेयरमैन की इस हरकत से अवगत भी करवाया। जिससे पार्टी के स्थानीय नेता, विधायक, मंत्री व संगठन के लोग चेयरमैन से दूरी बना चुके हैं। हरियाणा BJP चेयरपर्सन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... हरियाणा BJP- चेयरपर्सन के खिलाफ वोटिंग टली, हुड्डा समर्थक बोले-कांग्रेस पार्षद ने हमला किया हरियाणा के रोहतक में जिला परिषद की BJP चेयरपर्सन मंजू हुड्डा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज (23 अक्टूबर) बुधवार को वोटिंग टल गई। मीटिंग से पहले DC अजय कुमार बीमार हो गए। जिस वजह से यह फैसला लिया गया। यह मीटिंग अब शनिवार को होगी। (पूरी खबर पढ़ें)
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qkldM8Y
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qkldM8Y
Wednesday, October 23, 2024
तलवारबाजी के फॉयल इवेंट में लक्षिता प्रथम
जींद| डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने तलवारबाजी में अनेक पदक प्राप्त किए। प्राचार्य रश्मि विद्यार्थी ने बताया कि हरियाणा ओपन कप तलवारबाजी का आयोजन 17 से 20 अक्टूबर तक एकलव्य खेल परिसर सिसाय हिसार में आयोजित किया गया। इसमें डीएवी विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया और अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। आयु वर्ग 14 में फॉयल इवेंट में लक्षिता ने प्रथम, मीनल ने तृतीय स्थान वहीं सेवरी में गौरीका ने प्रथम और अर्पिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आयु वर्ग 17 में प्राची ने फॉयल में प्रथम व एप्पी में दीपांशी ने प्रथम तथा खुशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सेवरी में गौरी का व अर्पिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में दीपांशी ने एप्पी में प्रथम व फॉयल में प्राची ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं सीनियर वर्ग में प्राची ने फॉयल इवेंट में स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थी ने कहा कि खेल हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने ने सभी बच्चों को मेडल पहन कर सम्मानित किया।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/S1emV8c
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/S1emV8c
Tuesday, October 22, 2024
डेरामुखी राम रहीम की बढ़ी मुश्किलें:सरकार ने दी बेअदबी मामलों में केस चलाने की मंजूरी, 4 दिन पहले SC ने हटाया था स्टे
डेरामुखी गुरमीत सिंह राम रहीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब सरकार ने बेअदबी से जुड़े तीन मामलों में उन पर केस चलाने को मंजूरी दे दी है। वहीं, अब फरीदकोट की अदालत में उन पर ट्रायल चलेगा। भविष्य में जरूरत पड़ी तो उससे पूछताछ भी की जा सकती है। सरकार ने यह फैसला उस समय लिया है, जब करीब चार दिन पहले पंजाब सरकार द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बेअदबी से जुड़े मामलों की सुनवाई से पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा लगाई स्टे हटा दी थी। साथ ही इस मामले में डेरा प्रमुख को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब तलब किया था। पंजाब विधानसभा में भी उठा था यह मामला बेअदबी का मामला पंजाब विधानसभा में भी उठा था। कांग्रेस के विधायकों ने यह मामला उठाया था। उनका कहना था कि डेरामुखी की फाइल करीब सवा दो साल से सीएम आफिस में पड़ी हुई है। सीएम के पास ही गृह विभाग है। लेकिन सरकार की तरफ से इसे मंजूरी नहीं दी जा रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भी यह मामला विधानसभा में उठाया था। हालांकि सीएम भगवंत ने साफ कहा था कि उनके पास इस मामले में नए तथ्य सामने आए हैं। साथ ही इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। 9 साल पुराना है मामला यह सारा मामला जून 2015 में फरीदकोट के बुर्ज जवाहर सिंह वाला गांव में एक गुरुद्वारे से गुरु ग्रंथ साहिब की एक प्रति की चोरी से शुरू हुई थी। इसके बाद, सितंबर में, फरीदकोट के जवाहर सिंह वाला और बरगाड़ी गांवों में पवित्र ग्रंथ के खिलाफ़ हाथ से लिए हुए अपवित्र पोस्टर लगाए गए। उसी वर्ष अक्टूबर में, बरगाड़ी में एक गुरुद्वारे के पास पवित्र ग्रंथ के कई फटे हुए अंग (पृष्ठ) बिखरे हुए मिले। बाद में स्थिति ये बन आई कि पंजाब में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। राज्य पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की, जिसमें दो आंदोलनकारियों की मौत हो गई। इस दौरान पंजाब में सामाजिक और राजनीतिक अशांति और बढ़ गई। गुरु ग्रंथ साहिब की प्रति की चोरी और अपवित्रता से संबंधित तीन परस्पर जुड़े मामलों में कुल 12 लोगों को नामजद किया गया था। शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी की पिछली गठबंधन सरकार ने नवंबर में जांच सीबीआई को सौंप दी थी। डेरा प्रमुख ने की थी सीबीआई जांच जारी रखने की मांग हाईकोर्ट में डेरा प्रमुख ने पंजाब सरकार की 6 सितंबर, 2018 की अधिसूचना को चुनौती दी थी। जिसमें सरकार ने जांच को सीबीआई को सौंपने की अपनी सहमति वापस ले ली थी। अपनी याचिका में डेरा प्रमुख ने मांग की थी कि सीबीआई को बेअदबी के मामलों की जांच जारी रखने का निर्देश दिया जाए। इस साल मार्च में हाईकोर्ट ने इस याचिका को बड़ी बेंच को भेज दिया था ताकि यह पता लगाया जा सके कि सीबीआई जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा दी गई सहमति को बाद में वापस लिया जा सकता है या नहीं। इसके बाद कोर्ट ने आगे की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। जिस पर पंजाब सरकार ने इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/RYfexOg
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/RYfexOg
रेसलर की आत्मकथा पर घमासान:साक्षी मलिक बोलीं-विनेश-बजरंग के दिमाग में लालच भरा गया; फोगाट ने कहा- एक कहानी के 3 पहलू
हरियाणा की रेसलर साक्षी मलिक की आत्मकथा 'विटनेस' लॉन्च हो गई है। इसमें साक्षी मलिक ने अपने बचपन, रेसलिंग में जाने और पहलवानों के सेक्शुअल हैरेसमेंट को लेकर बात की है। साक्षी ने कहा कि विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के एशियाई खेलों के ट्रायल्स से छूट लेने से उनके आंदोलन की छवि प्रभावित हुई। उनके फैसले से इंसाफ की लड़ाई स्वार्थ की दिखने लगी। बजरंग और विनेश के करीबियों ने उनके दिमाग में लालच भरा। जिसकी वजह से उनके विरोध प्रदर्शन में भी दरार आने लगी। पेरिस ओलिंपिक से बाहर होने पर कहा कि 100 ग्राम तो क्या 10 ग्राम ज्यादा होने पर भी युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) का नियम परमिशन नहीं देता। मैं उस वक्त वहां नहीं थी लेकिन 100 ग्राम वजन घटाना बहुत मुश्किल होता है। साक्षी की आत्मकथा के बाद पहलवान और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट। बिना किसी का नाम लिए विनेश ने लिखा- 'जो कुछ भी आप सुनते हैं, उस पर विश्वास मत करो। एक कहानी के हमेशा तीन पहलू होते हैं। आपका, उनका और सच।' विनेश फोगाट की पोस्ट... साक्षी मलिक ने किताब में किए खुलासे 1. बचपन में ट्यूशन टीचर ने छेड़छाड़ की, मैं डरी रहती थी साक्षी ने कहा- बचपन में ट्यूशन देने वाले शिक्षक ने मुझसे छेड़छाड़ की। मैं इसके बारे में अपने परिवार को नहीं बता सकी क्योंकि मुझे लगा कि यह मेरी गलती थी। मेरे स्कूल के दिनों में ट्यूशन देने वाला टीचर मुझे प्रताड़ित करता। वह मुझे क्लास लेने के लिए बेवक्त अपने घर बुलाता और कभी कभार मुझे छूने की कोशिश करता। मैं ट्यूशन क्लास के लिए जाने के लिए डरी रहती लेकिन मैं अपनी मां को नहीं बता सकी।" 2.रेसलिंग के आगे कुछ नहीं दिखता था साक्षी ने कहा शुरुआत में धीरे-धीरे जब अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेलने शुरू किए तो मेरी रुचि बढ़नी आरंभ हुई। मेरा रेसलिंग के प्रति बहुत ज्यादा प्यार बढ़ गया था। रेसलिंग के अलावा कुछ नहीं दिखता था। उस समय लक्ष्य निर्धारित किया था कि मुझे भी ओलिंपिक में जाना है और देश के लिए मेडल जीतना है। जब हमारे देश का राष्ट्रीय गान दूसरे देश में बजता है तो उसकी फीलिंग ही बहुत अलग होती है, उसके आगे सब बेकार लगता है। 3. विनेश-बजरंग की तरह मैंने ट्रायल छूट का फैसला नहीं लिया साक्षी ने कहा- विनेश-बजरंग के साथ भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के सेक्शुअल हैरेसमेंट के खिलाफ आंदोलन किया। यह मामला अब कोर्ट में चल रहा है। WFI के निलंबन के बाद तदर्थ समिति ने कुश्ती का कामकाज देखना शुरू किया। जिसने बजरंग और विनेश को 2023 एशियाई खेलों के ट्रायल्स में छूट दी, लेकिन मैंने अपने साथियों के सुझाव के बावजूद ऐसा नहीं करने का फैसला किया। 4. विनेश-बजरंग ट्रायल छूट की बात करने लगे साक्षी ने उन लोगों के नाम का खुलासा नहीं किया, जिन्होंने बजरंग और विनेश को प्रभावित किया। साक्षी ने लिखा "पहले की तरह स्वार्थी सोच फिर से हावी होने लगी। बजरंग और विनेश के करीबी लोगों ने उनके दिमाग में लालच भरना शुरू कर दिया। वे खेलों के लिए ट्रायल्स से छूट लेने की बात करने लगे।" 5. बजरंग-विनेश के फैसले से लोगों ने सोचा, स्वार्थ के लिए विरोध किया साक्षी ने कहा कि बजरंग और विनेश के ट्रायल्स से छूट लेने का अच्छा असर नहीं पड़ा। इससे हमारे विरोध प्रदर्शन की छवि बुरी तरह प्रभावित हुई। इससे हम ऐसी स्थिति में पहुंच गए, जिसमें कई समर्थकों ने यह सोचना शुरू कर दिया कि हम अपने स्वार्थ के लिए यह विरोध कर रहे हैं।' 6.अब सेक्शुअल हैरेसमेंट करने वाला 100 बार सोचेगा साक्षी मलिक ने कहा कि इतना हमने जरूर कर दिया कि अगर कोई सेक्शुअल हैरेसमेंट करेगा तो 100 बार सोचेगा कि कहीं ये भी जाकर आंदोलन ना कर दे। हमारी लड़ाई बहन बेटियों के लिए थी। इस चीज को खत्म करने के लिए थी जो स्पोर्ट्स में सेक्शुअल हैरेसमेंट होता है। 7. मुझे वहां जाकर पता लगा, प्रोटेस्ट करने वाले हैं पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर साक्षी मलिक ने कहा कि प्रोटेस्ट से 3-4 दिन पहले हमारी एक जगह मीटिंग हुई थी। तब मुझे बबीता फोगाट का फोन आया था कि क्या मैं आ रही हूं। मैंने बजरंग को फोन किया तो बजरंग ने कहा कि मैं भी जा रहा हूं, तू भी आ जा। तब हमें पता चला कि हम ऐसे प्रोटेस्ट करने वाले हैं और इसकी परमिशन बबीता फोगाट और तीर्थ राणा ने दिलाई थी। वह चाहते थे कि बृजभूषण हटे और हम में से कोई वहां बैठ जाए। हम लड़कियों को इंसाफ मिलने की बात से खुश थे। आंदोलन का दोनों ने मिलकर लिया था फैसला साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान ने कहा कि साक्षी का व्यवहार सहज है। आंदोलन के लिए डिसाइड करते समय यह मन में जरूर था कि हम बहुत बड़ी लड़ाई में कूद रहे हैं। साक्षी का स्वभाव नर्म है और भावुक भी जल्दी हो जाती है। सच्चाई को अधिक तवज्जो देती हैं। दोनों के यही विचार थे कि जो हमने झेला है, वह आने वाली पीढ़ी और आने वाली बच्चियां उस स्टेज से न गुजरें। साक्षी ने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट शेयर कर कहा कि इतने मान-सम्मान और देश के लिए इतना किया, उसका फायदा क्या, जब कोई हमारी बात ही नहीं सुन रहा है। साक्षी ने पहलवान आंदोलन पर कहा कि मैंने तय किया है कि चाहे इसके लिए उनका करियर खत्म हो या फिर जॉब छूट जाए। चाहे कुछ भी हो जाए, हम अपनी बहन-बेटियों की लड़ाई जरूर लड़ेंगे। साक्षी मलिक से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें हरियाणा की साक्षी मलिक टाइम टॉप 100 लिस्ट में:जहाज में बैठने के लिए रेसलर बनीं; BJP सांसद के खिलाफ आंदोलन किया, कुश्ती छोड़ी अमेरिका की टाइम मैगजीन ने हरियाणा की ओलिंपियन पहलवान साक्षी मलिक को आइकॉन की लिस्ट में प्रभावशाली हस्ती माना है। मैगजीन ने टॉप 100 हस्तियों के नामों की घोषणा की है। मैगजीन में नाम पाने वाली हरियाणा की इकलौती पहलवान साक्षी मलिक है (पूरी खबर पढ़ें)
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/W3IFpRG
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/W3IFpRG
Monday, October 21, 2024
फोरलेन बनेगा रेवाड़ी का धारूहेड़ा-सोहना रोड:30KM की सड़क का नवंबर में शुरू होगा निर्माण कार्य; भिवाड़ी मोड पर जलभराव से मिलेगी राहत
हरियाणा में रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा कस्बा से सोहना तक की सड़क का निर्माण कार्य नए सिरे से होगा। तकरीबन 30 किलोमीटर लंबे धारूहेड़ा-तावडू-सोहना रोड को फोरलेन बनाया जाएगा। सड़क को फोर लेन करने की प्लानिंग के लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से कंसल्टेंट नियुक्त किया गया था। अब रिपोर्ट तैयार होने के बाद आगे की प्रक्रिया को पूरा कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। बता दें कि इस मार्ग पर रोजाना करीब 50 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। फोरलेन बनाने के बाद रेवाड़ी से सोहना की तरफ सफर करने वाले लोगों के लिए मार्ग सुगम हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के मुताबिक, नवंबर में इसका निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। साथ ही जिन लोगों ने अवैध कब्जे किए हुए हैं उनको भी चेतावनी दी गई है। दरअसल, रेवाड़ी-भिवाड़ी-तावडू-सोहना रोड काफी व्यस्त मार्गों में से एक है। इस मार्ग के फोरलेन बनने से सोहना, तावड़ू व विभाड़ी के साथ ही फरीदाबाद, नारनौल व राजस्थान जाने वाले लोगों का सफर भी काफी आरामदायक हो जाएगा। इस मार्ग के बीच में भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र के अलावा सोहना-रोजका औद्योगिक क्षेत्र के अलावा तावड़ू में भी काफी संख्या में छोटी-छोटी फैक्ट्रियां हैं। यह रोड इंडस्ट्रियल एरिया को आपस में जोड़ता है, जिससे अधिकतर बड़े वाहन यहां से गुजरते हैं। दशकों की समस्या से मिलेगा छुटकारा सड़क बनने से धारूहेड़ा-भिवाड़ी सीमा पर जलभराव की समस्या से भी छुटकारा मिलने की उम्मीद है। दशकों से यहां पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिस कारण सीमा पर अक्सर विवाद भी रहता है। मौजूदा समय में भिवाड़ी क्षेत्र में काफी जलभराव है। आने-जाने में लोगों को परेशानी होती है। कई बार इसकी वजह से सीमा पर तनाव भी देखने को मिला है। सिंगल रोड के कारण हादसे अभी ये सिंगल रोड है। इसी के चलते अक्सर यहां हादसे तो होते ही हैं। साथ ही रोड की हालत भी काफी खराब हो गई है। जगह-जगह सड़क उखड़ चुकी है। बारिश के दौरान लोगों को काफी दिक्कत होती है। धारूहेड़ा से तावडू तक रोड की हालत बहुत ज्यादा खराब है। इस मार्ग पर काफी जगह अतिक्रमण भी है। रोड को बनाए जाने के लिए अतिक्रमण हटाना भी जरूरी है। जिन लोगों ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया है। अगर कब्जे नहीं हटाए तो जल्द ही पीडब्ल्यूडी व अन्य विभाग मिलकर जेसीबी मशीन से जगह को खाली कराएगा। जाम के कारण लोग परेशान सोहना से तावड़ू जाने वाले इस रास्ते पर अरावली की पहाड़ी पर चढ़ने के लिए सोहना की घाटी वाली सड़क संकरी है। यहां घुमावदार रोड है, लेकिन भारी वाहन अक्सर यहां पलट जाते हैं, जिससे यह रोड पूरी तरह अवरुध हो जाता है। इस पर हादसा होने के बाद ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। पीक आवर्स में यहां भारी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। यहां अक्सर लोगों को जाम के झाम में फंसना पड़ता है। जल्द शुरू होगी प्रक्रिया; एक्जिक्यूटिव इंजीनियर PDW के एक्जिक्यूटिव इंजीनियर चरणदीप राणा के मुताबिक, धारुहेड़ा-सोहना रोड को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। साथ ही जिन लोगों ने प्रशासन की जगह पर कब्जा किया हुआ है, उन्हें हटाने की चेतावनी दी गई है। फोरलेन बनाते वक्त लोगों को सर्विस रोड भी मिलेगा।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/kLvi3GS
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/kLvi3GS
हरियाणा CMO में एंट्री इस बार आसान नहीं:सैनी ने अब तक खट्टर की टीम से काम चलाया, इस बार कमेटी बनाई, इसकी 3 वजहें
हरियाणा में मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में इस बार अधिकारियों की एंट्री आसान नहीं होगी। सरकार इस बार फिर से मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस पर काम करेगी। इसको देखते हुए सरकार की ओर से CMO में होने वाली नियुक्तियों के लिए एक कमेटी बनाई है। इस कमेटी की अप्रूवल के बाद ही CMO में नियुक्ति की जाएगी। सरकार के विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि इस कमेटी में केंद्रीय नेताओं के साथ ही प्रदेश संगठन के नेताओं के अलावा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के सदस्यों को शामिल किया जाएगा। सेकेंड टर्म से पहले अपने कार्यकाल में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साढ़े 9 साल मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल खट्टर की टीम से ही काम चलाया। इस बार कमेटी के बनने के बाद सरकार ने बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। हारे हुए नेता कर रहे CMO में आने की तैयारी CMO में फेरबदल में मुख्यमंत्री नायब सिंह के चहेते अफसरों को समायोजित किया जाएगा। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मनोहर लाल के स्थान पर मुख्यमंत्री बनने वाले नायब सिंह सैनी ने पुरानी टीम से ही काम चलाया था। राजनीतिक सलाहकार से लेकर OSD सहित अन्य पदों पर मुख्यमंत्री नायब सैनी अपने चहेते और कुछ हारे हुए नेताओं को CMO में बुला सकते हैं। इनमें पूर्व मंत्री असीम गोयल और सुभाष सुधा के नाम भी शामिल हैं। हालांकि, अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा। मनोहर की टीम से ये नेता कर रहे लॉबिंग CMO में कुछ ऐसे पुराने चेहरे हैं, जो इस्तीफा दे चुके हैं लेकिन अब फिर से आने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें OSD रह चुके जवाहर यादव, अभिमन्यु सिंह और भूपेश्वर दयाल शामिल हैं। इन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सीएमओ को अलविदा कह दिया था। अब सरकार बनने के बाद फिर से ये वापसी के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। हालांकि सरकार के द्वारा कमेटी बनाए जाने के बाद इन पुराने चेहरों की एंट्री की राह आसान नहीं दिख रही। राजेश खुल्लर की CS के पद पर नियुक्ति रोकी 18 अक्टूबर को रिटायर्ड IAS अधिकारी राजेश खुल्लर की मुख्यमंत्री नायब सैनी के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी (CPS ) के तौर पर नियुक्ति की गई थी। रात करीब 8 बजे चीफ सेक्रेटरी की तरफ से इसे लेकर ऑर्डर जारी हुए। इसमें उन्हें कैबिनेट मिनिस्टर का रैंक दिया गया था। हालांकि, 4 घंटे बाद ही रात करीब 12 बजे दूसरा ऑर्डर जारी हो गया। जिसमें लिखा गया कि मुख्य प्रधान सचिव की नियुक्ति के संबंध में जारी आदेश अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट के तीन सीनियर मंत्रियों ने खुल्लर की नियुक्ति पर सवाल उठाए। उन्होंने खुल्लर को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर विरोध जताया। उनका कहना था कि हम चुनाव जीतकर आए हैं। अधिकारी को बैठे-बिठाए ही यह दर्जा दिया जा रहा है। जिसके बाद आदेश वापस ले लिए गए। CMO से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा सरकार में होगी PMO की एंट्री:जोशी बन सकते हैं चीफ सेक्रेटरी, प्रिंसिपल सेक्रेटरी रह चुके; PM मोदी की गुड लिस्ट में शामिल हरियाणा सरकार में जल्द प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की एंट्री होगी। हरियाणा कैडर के 1989 बैच के IAS ऑफिसर विवेश जोशी को प्रदेश का चीफ सेक्रेटरी (CS) बनाया जा सकता है। जोशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुड लिस्ट में आते हैं। वह राज्य के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के अलावा कई प्रमुख पदों पर रह चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें...
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/D2bFR9K
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/D2bFR9K
हरियाणा में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा:CM सैनी ने गृह-वित्त अपने पास रखे; विज को परिवहन मंत्रालय, अर्बन लोकल बॉडीज गोयल को
हरियाणा में नायब सिंह सैनी की अगुआई वाली भाजपा सरकार ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। शपथग्रहण के चौथे दिन, रविवार देर रात सभी 14 मंत्रियों के पोर्टफोलियो का ऐलान किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह, वित्त एक्साइज एंड टैक्सेशन समेत 13 से ज्यादा मंत्रालय अपने पास रखे हैं। अनिल विज, विपुल गोयल, श्याम सिंह राणा, कृष्ण कुमार बेदी, आरती राव और गौरव गौतम को 3-3 विभाग गए हैं। महिपाल ढांडा, डॉ. अरविंद शर्मा और राव नरबीर सिंह को 4-4 विभाग मिले हैं। कृष्णलाल पंवार, रणबीर गंगवा, श्रुति चौधरी और राजेश नागर को 2-2 विभाग दिए गए हैं। अनिल विज बिजली, परिवहन और लेबर मंत्रालय संभालेंगे। आरती राव को स्वास्थ्य, विपुल गोयल को अर्बन लोकल बॉडीज, कृष्णलाल पंवार को पंचायत, महिपाल ढांडा काे एजुकेशन, श्याम सिंह राणा को कृषि और गौरव गौतम खेल विभाग देखेंगे। 17 अक्टूबर को पंचकूला में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री सैनी और उनके 13 मंत्रियों ने शपथ ली थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शपथ ग्रहण के अगले ही दिन, 18 अक्टूबर को नई दिल्ली चले गए थे। केंद्रीय नेतृत्व के साथ 2 दिन की चर्चा के बाद मंत्रियों के विभागों का ऐलान किया गया है। मंत्रियों के विभागों के बंटवारे का ऑर्डर... सीएम के बाद सबसे पहले अंबाला कैंट से विधायक अनिल विज ने शपथ ली थी जिसके बाद कृष्णलाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, 10वें नंबर पर कृष्ण कुमार बेदी फिर श्रुति चौधरी, आरती राव, राजेश नागर और आखिर में गौरव गौतम ने शपथ ली थी। यह खबरें भी पढ़ें.... हरियाणा के मंत्रियों की डिटेल प्रोफाइल:किसी पर कोई केस नहीं, 12 करोड़पति; गौरव युवा तो राणा सबसे बुजुर्ग, 1 डॉक्टर-2 वकील नायब सैनी दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने:13 मंत्री बनाए, सबसे ज्यादा 5 OBC चेहरे, 2 महिलाएं; आज पहली कैबिनेट मीटिंग
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/miQBLqn
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/miQBLqn
Sunday, October 20, 2024
रोहतक के दीये गुजरात-मुंबई को भी करेंगे रोशन:दिवाली से डेढ़ माह पहले शुरू होती है तैयारी, 4-5 दिन में तैयार होती है मिट्टी
दिवाली पर रोहतक में बने मिट्टी के दीये ना केवल जिला बल्कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा गुजरात व मुंबई को भी रोशन करेंगे। रोहतक व झज्जर में तैयार हुए दीयों की काफी डिमांड रहती है। जिसके चलते रोहतक के दीये जिले के अलावा भिवानी, रेवाड़ी, हिसार व कलानौर आदि शहर में सप्लाई होते हैं। इसके लिए कुम्हार दिवाली से करीब डेढ़-दो माह पहले ही दीये बनाने आरंभ कर देते हैं। ताकि दिवाली पर हर घर में मिट्टी के दीये उपलब्ध हो सके। हालांकि चाइनीज लड़ियों ने मिट्टी के दीयों की बिक्री पर प्रभाव जरूर डाला है। लेकिन अब फिर से लोगों का रूझान दीयों की तरफ बढ़ा है। चार तरह के बनाए दीये रोहतक के कुम्हार रमेश कुमार ने बताया कि वे करीब 15 साल से मिट्टी के दीये व अन्य मिट्टी के सामान बनाते हैं। इससे पहले उनके पिता दीये बनाते थे। यहां से दीये गुजरात व मुंबई में भी सप्लाई होते हैं। इसके अलाव भिवानी, रेवाड़ी, हिसार व कलानौर आदि शहरों में दीये जाते हैं। इस बार चार तरह के दीये बनाए हैं। जिनमें एक सबसे छोटा, दूसरा बीच के आकार का व तीसरा बड़े आकार का। वहीं चौथा दीया चार मुंह वाला बनाया है। दीये से अलग करवा, होई, कसोरे आदि बनाए जाते हैं। 4-5 दिन में तैयार होती है दीया बनाने के लिए मिट्टी मिट्टी के दीये बनाने के लिए करीब डेढ़-दो माह पहले लग जाते हैं। हालांकि काम लगभग सालभर चलता रहता है। वे दीये बनाने के लिए मिट्टी गांव पाहसौर से लेकर आते हैं। एक ट्राली मिट्टी के लिए करीब 10 हजार रुपए लगते हैं। दीये बनाने के लिए पहले मिट्टी को कुटते हैं। फिर छलनी से छाना जाता है। वहीं बाद में बिल्कुल बारिक करके भिगोया जाता है। बाद में फिर से छलनी में से घोल को निकाला जाता है। मिट्टी तैयार होने में 4-5 दिन लग जाते हैं। इसके बाद दीये बनते हैं। चाइनीज लड़ियों के आने से काम प्रभावित इस बार दिवाली पर दीयों की डिमांड की बात करें तो सामान्य है, जो हर साल होती है। चाइनीज लड़ियां बाजार में आने से काम में कमी आई है। हालांकि अभी काम कुछ बढ़ रहा है। रोहतक में हर साल कई लाख दीये बनते हैं। हांलांकि बाहर डिमांड अच्छी है। यहां से गुजरात व मुंबई जाने का कारण यह है कि वहां दीये बनाते नहीं। मिट्टी का दीया शुद्ध होता है। आजकल लोग मिट्टी के काम से बचते हैं। जहां दीये नहीं बनते, वहां लेकर जाते हैं। सरकार भी करे मदद कुम्हार रमेश कुमार ने बताया कि मिट्टी के काम से बस इतनी ही कमाई होती है कि वे परिवार का गुजार कर सके। लेकिन अच्छा मुनाफा नहीं होता। सरकार से कोई मदद नहीं मिलती। सरकार प्रोत्साहन के लिए कदम उठाए और मिट्टी, भट्ठी, चाक व बिजली व्यवस्था के लिए कुछ करे। कई बार भट्ठी में नुकसान हो जाता है, बारिश में कच्चे दीय व सामान गल जाता है। उसकी भरपाई की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि दिवाली पर ज्यादा से ज्यादा मिट्टी के दीये प्रयोग करें। इससे एक तो पर्यावरण शुद्ध रहेगा, दूसरा घर में शुद्धता रहेगी। वहीं नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म हो जाती है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/jCFeZpN
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/jCFeZpN
करनाल की युवती की राजस्थान में हत्या:खाटू श्याम के दर्शन करने के बाद दिया वारदात को अंजाम, दोस्त ही निकले हत्यारे
हरियाणा के करनाल की 19 वर्षीय युवती की जयपुर में गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्यारे कोई ओर नहीं बल्कि मृतका के दोस्त ही है। जो युवती को राजस्थान में खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के बहाने लेकर गए थे। आरोपियों में कुरुक्षेत्र की एक लड़की और उसका एक दोस्त संलिप्त है। जिन्होंने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। राजस्थान पुलिस मामले की छानबीन को लेकर करनाल पहुंची, क्योंकि यही पर आरोपियों ने मोबाइल फोन झाड़ियों में डाला था। पुलिस ने मोबाइल फोन भी रिकवर किया है। साजिश रचने वाले आरोपी अपना जुर्म भी कबूल चुके है। पुलिस पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप चुकी है और मामले की जांच में जुटी है। खाटू श्याम दर्शन के बाद मर्डर करनाल के सुभाष गेट की युवती राशि(19) 10 अक्टूबर को अपने घर से खाटू श्याम मंदिर जाने के बहाने निकली थी। उसके साथ कुरुक्षेत्र के रहने वाले दो दोस्त, एक लड़का और एक लड़की भी थे। तीनों ने पहले खाटू श्याम मंदिर में दर्शन किए और फिर जयपुर पहुंचने के बाद घटना को अंजाम दिया गया। जयपुर पुलिस को 12 अक्टूबर को लड़की की लाश बरामद हुई थी, जिसके बाद से ही मामले की जांच तेज हो गई थी। लड़की के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया। दोस्तों ने कबूली साजिश, फोन से मिले सुराग पुलिस की जांच के दौरान सामने आया कि मृतक के दो दोस्त इस पूरी साजिश के पीछे थे। दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया और राजस्थान पुलिस ने आगे की जांच के लिए आरोपियों को करनाल लाया। जांच में पता चला कि आरोपियों ने हत्या के बाद लड़की का फोन करनाल के कर्ण लेक के पास फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों के बयान के आधार पर वह फोन बरामद कर लिया है। लड़की के परिवार वालों को इस बात का जरा भी अंदेशा नहीं था कि उनकी बेटी के साथ ऐसा कुछ हो जाएगा। परिजनों की माने तो उनकी बेटी को बहाने से ले जाया गया और साजिश के तहत हत्या कर दी गई। पुलिस को जब डेडबॉडी मिली थी तो मृतका के चेहरे पर राधे राधे लिखा हुआ था और राधे राधे खाटू श्याम मंदिर में ही लिखा जाता है। वहां पर पुलिस ने सीसीटीवी को खंगाला और आरोपियों तक पहुंची। परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। मर्डर के कारणों की पड़ताल कर रही है पुलिस राजस्थान पुलिस और स्थानीय पुलिस अब इस हत्या के मामले में पूरी तरह से जुटी हुई हैं। सभी संभावित सुरागों पर ध्यान दिया जा रहा है और आगे की कार्रवाई में साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस कर रही मामले की जांच जयपुर पुलिस के जांच अधिकारी भरत ने बताया कि करनाल की रहने वाली लड़की की हत्या क्यों की गई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। एक लड़की और एक लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लड़का शादीशुदा है। इनका कोई पैसे का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है और सभी सबूत इकट्ठा कर रही है। अब पुलिस दोनों आरोपियों से और गहन पूछताछ कर रही है ताकि साजिश की असली वजह सामने आ सके।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8vq2JgN
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8vq2JgN
Saturday, October 19, 2024
22 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित युवक काबू
सिरसा | जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शहर की सरस्वती कॉलोनी क्षेत्र से एक व्यक्ति के कब्जा से करीब एक लाख रुपए की 22 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान साहिल उर्फ संजय पुत्र चंद्रशेखर निवासी सिरसा के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान शहर सिरसा की सरस्वती कॉलोनी क्षेत्र में मौजूद थी। पुलिस पार्टी को सामने से एक व्यक्ति पैदल चलकर आता हुआ दिखाई दिया। सामने पुलिस पार्टी को देखकर अचानक घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा तो पुलिस ने शक के आधार पर उक्त व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जा से करीब एक लाख रुपए का 22 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ZVzf6L2
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ZVzf6L2
ओढ़ां में बिजली बिल काउंटर बंद होने से उपभोक्ता परेशान
भास्कर न्यूज | ओढ़ां गांव ओढ़ां में लंबे अरसे से कालांवाली रोड पर विद्युत शिकायत केंद्र में बिजली बिल भरे जाते रहे हैं। लेकिन पिछले दो महीनों से बिजली कर्मचारी बिल भरवाने नहीं आ रहे। जिस कारण ओढ़ां गांव के ग्रामीण काफी परेशान है। बिजली बिल उपभोक्ता बलदेव सिंह, सुखपाल, खुशदीप, मनप्रीत, मोहर सिंह आदि ने बताया कि पहले शिकायत केंद्र ओढ़ां में हर महीने बिजली कर्मचारी बिल भरवाने के लिए आया करते थे लेकिन अब पिछले दो महीने से कोई कर्मचारी बिल भरवाने नहीं पहुंच रहा। जिस कारण उन्हें अपने बिल भरने में परेशानी आ रही है। बिजली कर्मचारियों से बात करते हैं तो वह कहते हैं कि ऑनलाइन बिल भरो। लेकिन हम जैसे अनपढ़ आदमी जिनके पास बड़े मोबाइल नही है और ना ही इनके बारे में कोई जानकारी रखते हैं हम अपने बिल कैसे भरें। लोगों ने बताया कि जिस आदमी का बिल केवल दो तीन सौ रुपए आता हो तो वह कैसे किराया लगाकर और अपना काम छोड़कर कालांवाली बिल भरने जाएगा। गांववासियों का कहना है उन्हें बिजली का बिल मजबूरन सीएससी सेंटर पर सुविधा शुल्क देकर भरना पड़ता है. सभी गांववासियों की मांग है कि ओढ़ां में बिल भरने के लिए कैश काउंटर खोला जाए। इस सम्बन्ध में कालांवाली के एसडीओ विक्रमजीत से बात की गई तो उन्होंने कारण बताए बिना कहा कि अब ओढ़ां का कैश काउंटर बंद कर दिया गया है इसलिए उपभोक्ताओं को कालांवाली स्थित बिजली घर के कैश काउंटर पर बिल भरने होंगे या फिर ऑनलाइन बिल भरो।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/SO4uLs8
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/SO4uLs8
होमगार्ड जवानों ने सीएम से की हटाए गए जवानों की वापसी की मांग
सिरसा | ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल तंवर ने हटाए गए जवानों की बहाली व 365 दिन रोजगार दिए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा सरकार को उनके निवास स्थान पर (चंडीगढ़) ज्ञापन दिया। एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता विनोद कुमार अटवाल ने बताया कि 2010 से लेकर वर्ष 2024 तक भी काफी जवानों को गलत तरीके से बाहर निकाला गया। उनको विभाग में वापस लिया जाए और साथ ही सभी जवानों को जितने भी सरकारी अस्पताल हैं, सरकारी कार्यालय हैं, जितने भी विश्वविद्यालय हैं, जिला रोहतक, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, नारनौल, जींद, कुरुक्षेत्र सहित पूरे हरियाणा में सभी होमगार्ड के जवानों को संपूर्ण 365 दिन का रोजगार दिया जाए। मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने पूर्ण आश्वासन दिया है कि इसी कार्यकाल में होमगार्ड के जवानों की मांग पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा में चुनाव से पहले भी मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिलवाया था कि 8 अक्टूबर के बाद आपके मांग पत्रों पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। संगठन प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल तंवर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी द्वारा आश्वस्त किए जाने पर धन्यवाद किया और जल्द से जल्द हरियाणा के होमगार्ड जवानों की समस्याओं का निवारण करने का आग्रह किया।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eg7bTJv
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eg7bTJv
करनाल में शराब के ठेके पर लूट:गन प्वाइंट पर लूटा कैश और शराब की बोतले, वारदात CCTV कैमरे में कैद
हरियाणा में करनाल के कर्ण विहार इलाके में शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे बदमाशों ने शराब के ठेके को अपना निशाना बनाया और गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात से आसपास के एरिया में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सेक्टर 32,33 थाना पुलिस सहित CIA की टीम मौके पर पहुंच गई। लूट की यह वारदात शराब के ठेके पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। शराब ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नकाबपोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बाइक पर आए थे तीन नकाबपोश बदमाश ठेके मालिक कृष्ण गर्ग ने बताया कि शुक्रवार की देर रात 10 बजकर 2 मिनट पर एक बाइक पर तीन नकाबपोश युवक आए। जिनमें से एक के हाथ में पिस्टल और दूसरे के हाथ में देसी कट्टा था। वे तीनों शराब के ठेके पर पहुंचे और एक ने शराब की बोतल मांगी। जैसे ही कारिंदा शराब की बोतल लेकर आया तो बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया और कैश लूटकर फरार हो गए। ठेका संचालक ने बताया कि बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। मेन कैश था वह पहले ही भेज दिया गया था, लेकिन जो बची हुई सेल थी करीब 15 हजार और तीन शराब की बोतले उन्हें लूटकर बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सीसीटीवी में कैद हुई घटना सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि 10 बजकर 2 मिनट पर सबसे पहले एक ब्लैक और खाकी पेंट पहने हुए बदमाश काउंटर पर उछला और नीचे रखी कैश पेटी उठा ली। इसके पास काले रंग का बैग था और इसने मुंह पर सफेद रंग का रुमाल बांधा हुआ है और काले रंग की कैप पहनी हुई है। इसके ठीक पीछे इसका दूसरा साथी है, जिसने सफेद रंग की टी शर्ट पहनी हुई है और उस टी शर्ट के आगे लविश लिखा हुआ भी नजर आ रहा है। इसने काले रंग का हैल्मेट पहन रखा है। पहला युवक दोनों कारिंदों को गन प्वाइंट पर लेकर दुकान के अंदर चला जाता है और दूसरे वाला कैश लूट लेता है। इतना ही नहीं पहले बदमाश ने अंदर से शराब की दो महंगी वाली बोतले भी अपने हाथ में पकड़ी हुई थी। हाथ साफ करने के बाद 10 बजकर 4 मिनट पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस जुटी तलाश में सेक्टर 32,33 थाना के पुलिस जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि कर्ण विहार में वाइन शॉप पर लूट की वारदात हुई है। सीसीटीवी में घटना कैद हुई है। बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gl7ByT5
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gl7ByT5
Friday, October 18, 2024
अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस प्रभावित रहेगी:बाड़मेर-दिल्ली ट्रेन में बढ़ाए कोच; रेवाड़ी का चिरहाड़ा फाटक 6 घंटे रहेगा बंद, ट्रैक की मरम्मत होगी
हरियाणा के रास्ते चलने वाली अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन जालंधर कैंट स्टेशन पर अनुरक्षण कार्य के कारण कल प्रभावित रहेगी। वहीं रेवाड़ी के ही रास्ते चलने वाली बाड़मेर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में त्योहार के चलते कोच बढ़ाए गए हैं। दूसरी तरफ मरम्मत के कार्य के चलते रेवाड़ी का चिराहड़ा फाटक 6 घंटे तक बंद रहेगा। मार्ग परिवर्तित ट्रेन गाड़ी संख्या 19611, अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन 19 अक्टूबर को अजमेर से प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया फिरोजपुर-लोहियां खास-कपूरथला-जालंधर सिटी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा मार्ग में तलवंडी, मोगा, जगराओं, लुधियाना, फगवाड़ा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। बाड़मेर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में बढ़ाए कोच गाड़ी संख्या 20487/20488, बाड़मेर-दिल्ली-बाड़मेर ट्रेन में बाड़मेर से 21 से 31 अक्टूबर तक एवं दिल्ली से 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। रेवाड़ी का चिरहाड़ा फाटक रहेगा बंद रेवाड़ी-जयपुर रेलवे लाइन पर करनावास-बावल के बीच स्थित चिराहड़ा फाटक (एलसी-67) 18 अक्टूबर को 6 घंटे के लिए बंद किया जाएगा। इस दौरान वाहनों को वैकल्पिक मार्गो से गुजरना होगा। रेलवे द्वारा ट्रेक पर मरम्मत कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है। रेलवे के एसएसई आरके भारद्वाज के मुताबकि, दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक फाटक पर आवागमन बंद रहेगा।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qxjBH7e
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qxjBH7e
रोहतक में छीना-झपटी के 3 आरोपी गिरफ्तार:खेतों के कमरे में लेकर गए आरोपी, जबरन छीने पैसे, मोटरसाइकिल व रुपए बरामद
रोहतक पुलिस ने रुपये छीनने की वारदात में शामिल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अदालत के आदेश पर आरोपियों की शिनाख्त परेड करवाई गई। आरोपियों का प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी निवासी राजकुमार की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरु की थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राजकुमार रैनकपुरा निवासी युवक के पास कबाड़ी की दुकान पर रेहड़ी फेरी का काम करता है। 8 अक्टूबर को करीब 8 बजे टिटौली में श्याम मंदिर के पास एक लड़का आया। जिसने राजकुमार को कहा कि उनके खेत में प्लास्टिक है जो कि कबाड़ में बेचना है। युवक मोटरसाइकिल पर खेत से कच्चे रास्ते होते हुए खेतों में पहुंचा। खेतों में बने कमरे पर ले जाकर की छीना-झपटी राजकुमार अपनी रेहड़ी लेकर युवक के पीछे चला गया। युवक राजकुमार को खेत में बने कोठडे़ के पास ले गया। कोठडे़ में दो लड़के पहले से ही मौजूद थे। तीनों लड़कों ने राजकुमार से कहा कि उसके पास जितने भी पैसे है वह निकालकर दे, नहीं तो जान से मार देंगे। राजकुमार पैसे निकालने का बहाना कर वहां से भागने लगा, तीनों ने राजकुमार को आगे खेतों में पकड़ लिया। युवकों ने राजकुमार के जेब से 18 हजार रुपए छीन लिए और मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। मोटरसाइकिल व पैसे बरामद मामले की जांच एएसआई सुनील ने करते हुए गांव टिटौली निवासी आरोपी रमेश उर्फ मैशी, नवीन उर्फ काकु व दीपक उर्फ कालू को गिरफ्तार किया। आरोपियों की शिनाख्त परेड करवाई गई। शिनाख्त परेड में शिकायतकर्ता द्वारा आरोपियों की पहचान की गई। आरोपियों अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल व छीने हुए 7500 रुपए बरामद किए गए हैं।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/9Ss1frR
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/9Ss1frR
Thursday, October 17, 2024
नवम्बर के पहले सप्ताह में हरियाणा जानो प्रतियोगिता
सोनीपत |स्कूली विद्यार्थियों को हरियाणा प्रदेश की संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान के प्रत्येक पहलू से अवगत करवाने के लिए सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन नवम्बर के पहले सप्ताह में ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता कराएगी। प्रतियोगिता में कक्षा तीन से लेकर 12वीं तक के सभी भिवानी बोर्ड, सीबीएसई, एचबीएसई और केन्द्रीय बोर्ड से जुड़े प्राइवेट एवं सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता में दस जिलों के दो हजार से अधिक विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। राह ग्रुप फाउंडेशन के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ व ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता के प्रभारी रामनिवास वर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में संपन्न होगी। प्रतियोगिता को स्कूल अपनी सुविधानुसार नवम्बर माह पहले सप्ताह में अपने ऐच्छिक दिन करवा सकेंगे। उसके बाद दूसरे चरण के लिए चयनित टॉपर्स विद्यार्थी प्रदेश स्तर पर हिस्सा ले सकेंगे। जिसके टॉपर्स 21 विद्यार्थियों को प्रदेश के महामहिम राज्यपाल या शिक्षा मंत्री सम्मानित करेंगे। इसके लिए सभी स्कूलों को उनकी विद्यार्थियों की संख्या एवं पेपर देने के इच्छुक विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार प्रश्न पत्र सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन की तरफ से उपलब्ध करवाए जाएंगे। उनके अनुसार यह प्रतियोगिता ओएमआर आन्सवर पैटर्न पर होगी।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/l3i5U6y
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/l3i5U6y
सलमान के घर फायरिंग मामले में शूटर हरियाणा से गिरफ्तार:लॉरेंस गैंग का गुर्गा, होटल में छिपा था; पहचान छुपाने के लिए दाढ़ी-बाल बढ़ाए
हरियाणा के पानीपत से लॉरेंस गैंग का शूटर सुक्खा पकड़ा गया। उसे पकड़ने के लिए नवी मुंबई की पनवेल सिटी पुलिस और पानीपत पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया। वह होटल में छिपा हुआ था। उसने अपनी पहचान छुपाने के लिए दाढ़ी के साथ बाल बढ़ाए हुए थे। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में शूटर ने बताया कि वह लॉरेंस गैंग से काफी समय से जुड़ा हुआ है। जांच में यह भी सामने आया कि कई गांव में यह नेटवर्क फैला हुआ है, जिसमें कई लड़के शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक सुक्खा ने ही बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वालों को हथियार मुहैया करवाए थे। करीब 6 महीने पहले सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने फायरिंग की गई। होटल में छिपा था शूटर पानीपत के सेक्टर 29 थाना के प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि करीब 10:30 बजे मुंबई पुलिस थाने में पहुंची थी। जहां पुलिस ने बताया कि लॉरेंस गैंग का शूटर जो मुंबई पुलिस का वांटेड है, थाना एरिया के एक होटल में छिपा हुआ है। शूटर को पकड़ने के लिए लोकल पुलिस की मदद चाहिए। इसके बाद मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। अधिकारियों के दिशा निर्देश पर पानीपत पुलिस और मुंबई पुलिस की जॉइंट टीम ने नई अनाज मंडी कट के पास स्थित एक निजी होटल में दबिश दी। जहां रिसेप्शन पर पूछताछ की तो उसने शूटर के शाम से होटल में ठहरने के बारे में पुष्टि की। नशे में धुत था, सही से नाम भी नहीं बता पा रहा था पुलिस जब होटल के कमरे में पहुंची तो शूटर पूरी तरह नशे में धुत था। पहली बार देखने पर पुलिस रिकॉर्ड में फोटो से शूटर का मिलान नहीं हुआ था, लेकिन दस्तावेजों की जांच में उसकी पहचान की गई। अपनी पहचान छुपाने के लिए बदमाश ने दाढ़ी और बाल बढ़ाए हुए थे। बदमाश नशे में इस कदर धुत था कि वह अपना नाम भी नहीं बता पा रहा था। पुलिस के सवालों का वह गुनगुनाहट में जवाब दे रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से किसी तरह का हथियार बरामद नहीं हुआ। शूटर की पहचान पानीपत के रेरकला गांव निवासी सुखबीर उर्फ शेरा उर्फ सुक्खा (35) के रूप में हुई। ऐसे पकड़ में आया बदमाश पानीपत पुलिस ने बताया कि सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले कुछ बदमाशों को पहले ही पकड़ा जा चुका है। जिनसे पूछताछ में ही सुक्खा का नाम सामने आया था। सुक्खा का मोबाइल नंबर समेत सोशल मीडिया अकाउंट आईडी व अन्य डिटेल मुंबई पुलिस जुटा चुकी थी। पुलिस लगातार उसे ट्रेस कर रही थी, लेकिन वह शातिराना अंदाज में छिप कर रह रहा था। अब पुलिस को उसके मोबाइल फोन की लाइव लोकेशन मिली तो उसका पीछा करते हुए पानीपत पहुंची। पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस मुंबई और पानीपत पुलिस दोनों ही शूटर का पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। जांच की जा रही है कि शूटर पर पहले भी किसी प्रकार का कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज है या नहीं। किसी अन्य मुकदमे में वह वांटेड है या नहीं। सलमान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर हुई थी फायरिंग करीब 6 महीने पहले सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने सुबह 5 बजे फायरिंग की गई। दो बाइक से आए हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे। फायरिंग का वीडियो भी सामने आया था। जिसमें दोनों हमलावर फायरिंग करते दिखे हैं। मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया कि फायरिंग जिस बंदूक से की गई थी, वो 7.6 बोर की बंदूक थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके से एक लाइव बुलेट मिली। पुलिस ने आरोपियों की एक बाइक को भी जब्त कर लिया था। घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप ने ली थी इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप ने ली थी। ग्रुप के मेंबर अनमोल ने एक पोस्ट शेयर की। जिसमें लिखा है कि आने वाले समय में भी सलमान पर हमला हो सकता है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस पोस्ट की पुष्टि नहीं की गई है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tvy7in5
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tvy7in5
Wednesday, October 16, 2024
कानूनी सेवा दिवस पर 9 को लगेगी विशेष लोक अदालत
सिरसा | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार आगामी 9 नवंबर को कानूनी सेवा दिवस के अवसर पर विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेष लोक अदालत की प्रक्रिया बिल्कुल संक्षिप्त व साधारण है, जिसमें दोनों पक्षों की सहमति से केस का निपटारा किया जाता है। लोक अदालत में किये फैसले की कोई अपील भी नहीं होती। दोनों पक्षों की सहमति से केस का फैसला होने के कारण दोनों पक्षों का मनमुटाव हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/AvNhZd4
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/AvNhZd4
सिलाई केंद्र प्रशिक्षुओं को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण
भास्कर न्यूज । सिरसा शिव चौक के समीप समाजसेवी गोविंद कांडा की ओर से निर्धन महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित अनोखी पहल सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षिका मंजु रेहान व दीपिका ने प्रशिक्षुओं को व्यवहारिक प्रशिक्षण देना आरंभ किया। इस सिलसिले में सेंटर की देखरेख करने वाली संचालिका तृप्ता चिटकारा ने बताया कि इस प्रशिक्षण केंद्र में शहर के विभिन्न वार्डों से करीब 40 महिलाओं को सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और इसमें प्रशिक्षिका मंजु रेहान व दीपिका अपने लंबे अनुभव के आधार पर प्रशिक्षुओं को सिलाई की बारीकियां सिखा रही हैं। तृप्ता चिटकारा ने बताया कि समाजसेवी गोविंद कांडा ने आर्थिक तौर पर निर्बल महिलाओं को स्वरोजगार के तौर पर सबल बनाने के उद्देश्य से इस प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की ताकि प्रशिक्षण हासिल करने वाली महिलाएं प्रशिक्षण उपरांत आत्मनिर्भर बन सकें। चिटकारा ने बताया कि इससे पूर्व भी शहर में उनके मार्गदर्शन में अनेक सिलाई केंद्र संचालित किए जा रहे हैं और उसमें भी सैकड़ों महिलाएं सिलाई कटाई का प्रशिक्षण लेकर लाभान्वित हो रही हैं। सिरसा। सिलाई केंद्र प्रशिक्षुओं को व्यवहारिक प्रशिक्षण देते हुए।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/GKlMeu6
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/GKlMeu6
करनाल में महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत:बच्चा गंभीर, पति के साथ दवा लेकर घर लौट रही थी घर
हरियाणा में करनाल के डबरकी कलां खुर्द गांव में ट्रैक्टर ने महिला को कुचल दिया। महिला अपने पति व बच्चे के साथ करनाल से घर लौट रही थी। बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की सूचना के बाद भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेना चाहा, लेकिन ग्रामीणों ने शव उठाने से मना कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन देर शाम को कार्रवाई के आश्वासन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया। आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। करनाल में दवा लेने आया था परिवार मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय निशा उर्फ गुड़िया के रूप में हुई है, जो डबरकी कलां गांव की रहने वाली थी। महिला करनाल के अस्पताल में दवा लेने के लिए गई थी। उसके पति भी करनाल के कल्पना चावला में सिक्योरिटी गार्ड है। महिला को बुखार था और बच्चे को भी। वह अस्पताल में ऑटो से गई थी लेकिन दवा लेने के बाद वह अपने पति व बच्चे के साथ घर लौट रही थी। तीनों बाइक पर थे, बच्चा बीच में बैठा हुआ था। जैसे ही बाइक डबरकी खुर्द गांव के पास पहुंची तो एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों बाइक से नीचे जा गिरे और महिला ट्रैक्टर के नीचे आ गई और ट्रैक्टर महिला को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। 15 साल पहले हुई थी शादी ग्रामीण महिला शकुंतला ने बताया कि मृतक महिला का नाम निशा उर्फ गुड़िया है। इसकी शादी लगभग 15 साल पहले हुई थी। इसके पास तीन लड़के है। महिला का पति अपने बच्चे को अस्पताल में लेकर गया हुआ है और उसने कहा है कि जब तक वह नहीं लौटता तब तक उसकी पत्नी की बॉडी को न उठाने दे। तीनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। पुलिस कर रही मामले की जांच सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कुंजपुरा थाना के SHO महावीर ने बताया कि महिला निशा अपने पति व बच्चे के साथ घर लौट रही थी। महिला की मौत हो गई है। बच्चा भी गंभीर है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के मोर्चरी हाउस में भिजवा दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद और परिजनों के बयान के अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/DQuPKVX
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/DQuPKVX
Tuesday, October 15, 2024
करनाल से दो विधायक मंत्री पद की दौड़ में:रोड़ समाज हरविंद्र कल्याण के लिए उठा रहा मांग, रामकुमार कश्यप दिल्ली में कर रहे केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात
हरियाणा में 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ पंचकूला में शपथ लेगें। करनाल के दो विधायक मंत्रिमंडल में शामिल होने की दौड़ में है। घरौंडा से हैट्रिक लगाने वाले विधायक हरविंद्र कल्याण का नाम भी मंत्रिमंडल को लेकर चर्चाओं में है और इंद्री से दूसरी बार विधायक बने रामकुमार कश्यप भी मंत्री पद के लिए दौड़ धूप कर रहे है। बताया जा रहा है कि रामकुमार कश्यप कुछ दिनों से दिल्ली में डटे हुए है और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर रहे है। चूंकि अब करनाल सीएम सिटी नहीं रही और हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सीएम मनोहर लाल ने जनसभाओं के माध्यम से इशारा किया था कि जिसको जनता जीताएगी, उसे हम ऊपर ले जाएंगे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि करनाल से कोई न कोई विधायक मंत्रिमंडल में शामिल होगा, लेकिन वह कौन सा होगा, यह देखने वाली बात होगी। रोड़ समाज ने मीटिंगों के माध्यम से उठाई है मांग हरविंद्र कल्याण ने भाजपा की टिकट पर घरौंडा विधानसभा में तीसरी बार विधायक बनकर इतिहास रच दिया। आज तक घरौंडा विधानसभा सीट पर कोई भी विधायक लगातार तीन बार एमएलए नहीं चुना गया है। 2014 में भाजपा की टिकट पर इन्होंने इलेक्शन लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद 2019 में फिर भाजपा ने इन पर विश्वास जताया और कांग्रेस के अनिल राणा को हराकर जीत हासिल की। अबकी बार कांग्रेस के वीरेंद्र राठौर को 4500 वोटों से हराकर हैट्रिक लगाई। चुनावों के दौरान ही समाज के लोगों ने यह मांग उठा दी थी कि अगर हरविंद्र कल्याण हैट्रिक लगाते है तो मंत्री पद पक्का होगा। इसके अतिरिक्त हैट्रिक लगने के बाद से ही रोड समाज ने बैठक करके हरविंद्र कल्याण को मंत्री पद दिए जाने की मांग उठा चुका है। रोड़ समाज के साथ-साथ 36 बिरादरी में अच्छी पैठ हरविंद्र कल्याण बीती 10 साल से घरौंडा की जनता के बीच एक्टिव है। रोड बिरादरी पर अच्छा होल्ड है। इसके साथ ही इन्होंने अपने फार्म हाउस में खुले दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनने का काम किया और उनके बीच अच्छी पकड़ बनाई। अच्छी पकड़ का परिणाम इन विधानसभा चुनावों में देखने को भी मिला था। जहां उन्हें जनता ने अच्छी वोटों से जीत दिलाई। मनोहर लाल व नायब सैनी के नजदीकी हरविंद्र कल्याण पूर्व सीएम एवं कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल के नजदीकी माने जाते है। मनोहर लाल जब तक सीएम रहे, तब तक घरौंडा विधानसभा पर विशेष आशीर्वाद रहा। इसके बाद सीएम नायब सैनी बने तो उनके साथ भी हरविंद्र कल्याण के अच्छे संबंध रहे। 2019 के विधानसभा चुनावों में ही हरविंद्र कल्याण को मंत्री पद दिए जाने की मांग उठी थी, लेकिन वह सिरे नहीं चढ़ पाई। इस बार मंत्रिमंडल में हरविंद्र कल्याण को शामिल किए जाने की चर्चाएं जोरो पर है और 18 अक्टूबर को हरविंद्र कल्याण सिर्फ विधायक पद की ही शपथ लेंगे या फिर मंत्री पद की भी शपथ लेंगे, वह देखना दिलचस्प होगा। इंद्री से रामकुमार कश्यप भी दिल्ली में डटे इंद्री से नवनिर्वाचित विधायक रामकुमार कश्यप भी दिल्ली में डटे हुए है। बताया जा रहा है कि रामकुमार कश्यप भी मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए दौडधूप कर रहे है। कश्यप केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात कर रहे है। आपको बता दे कि रामकुमार कश्यप भी इंद्री से पहले विधायक रह चुके है और कश्यप समाज भी अपने समाज के विधायक को मंत्री पद दिए जाने की मांग उठा रहा है। ऐसे में देखने वाले बात है कि करनाल जिला को कितने मंत्री मिल पाते है। हालांकि लोकसभा करनाल से सांसद मनोहर लाल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली हुई है। हरविंद्र कल्याण को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की मांग हल्कावासी उठा रहे है, जबकि रामकुमार कश्यप मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए दिल्ली में पहुंचे हुए है। ऐसे में किसे मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है, वह जल्द ही पता चल जाएगा।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xdB2Gt9
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xdB2Gt9
झज्जर की महिला से 27.70 लाख ठगे:विदेश में नौकरी का दिया झांसा, तीन माह लंदन में फंसाए रखा
झज्जर की रहने वाली महिला को विदेश में नौकरी का झांसा देकर 27 लाख 70 हजार रुपए ठगने का मामला सामने आया है। महिला ने रोहतक में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसने करीब सालभर पहले वीजा व पक्की नौकरी के नाम पर झांसे में लिया। जिसके बाद महिला को करीब तीन माह तक लंदन में भी फंसाए रखा। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। झज्जर जिले के बहादुरगढ़ लाइनपार स्थित नरसिंह नगर निवासी पूनम ने रोहतक अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी। जिसमें उसने कहा कि उत्कर्ष नामक व्यक्ति ने उसे जॉब का झांसा देकर 27 लाख 70 हजार रुपए की ठगी की है। उसने बताया कि उसके पति के अकाउंट डिटेल, चेकबुक, पासबुक व सिम कार्ड को आरोपी अपने पास रखकर 1 लाख 37 हजार रुपए बिना बताए अपनी मर्जी से अपने दोस्त के अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। 27 लाख 70 हजार ठगे उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने गिरोह बनाया हुआ है। दिसंबर में सबसे पहले गिरोह का सदस्य मोनू ने बहकाया कि उत्कर्ष के पास वीजा लगवा लो, कोई परेशानी नहीं होगी और लंदन में सबकुछ ठीक मिलेगा। जनवरी में उत्कर्ष से मिले तो उसने 3 साल का वीजा जॉब की गारंटी के साथ देने की बात कही। जिसके लिए 27 लाख 70 हजार रुपए लिए। पहली पेमेंट 9 फरवरी को 19 लाख 50 हजार व 10 फरवरी को 50 हजार रुपए लिए। इसके बाद बकाया राशि अप्रैल मई में ली। पति व बेटी को बॉर्डर फोर्स ने लिया हिरासत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने 1 जून को झूठ बोलकर भेज दिया। वहां पर ट्रेनिंग शुरू करवाई, जो बिल्कुल फेक थी। इसके बाद 31 जुलाई को उनके पति व बेटी भी लंदन आए। बॉर्डर फोर्स ने उसके पति से कहा कि वह अपनी पत्नी से बात करवाएं। इधर, उसकी पत्नी ने इसके लिए आरोपी उत्कर्ष से बातचीत की तो उसने 11 लाख रुपए की मांग की। जिसके कारण बाद में उनके पति व बेटी को बॉर्डर फोर्स ने हिरासत में लिया और फिर 13 सितंबर तक बेल पर छोड़ दिया। ब्लैकमेल करके मांगे 11 लाख उन्होंने कहा कि 31 जुलाई से 13 सितंबर तक आरोपियों से कई बार बात हुई तो उन्हें ब्लैकमेल किया और 11 लाख रुपए मांगे। आरोपियों ने झूठी नौकरी का झांसा देकर 3 माह तक लंदन में फंसाए रखा और बार-बार 11 लाख रुपयों की मांग करते रहे। जब आरोपियों द्वारा दी कंपनी के पते पर पहुंची तो वहां किरयाणा शॉप मिली। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0xzmwG7
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0xzmwG7
Monday, October 14, 2024
माता मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट ने करवाया था दशहरा कार्यक्रम
माता मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन नवराज मित्तल, प्रधान विष्णु गोयल व उनकी टीम द्वारा शनिवार को दशहरा पर्व का आयोजन सेक्टर-5 शालीमार ग्राउंड में किया गया। इसमें ट्राइसिटी के सबसे बड़े 181 फीट रावण का दहन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ संघ प्रचारक प्रेम गोयल, हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, समाजसेवी जगमोहन गर्ग व चंडीगढ़ के व्यापारी बलविंदर गुप्ता उपस्थित रहे।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/VNfqbOr
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/VNfqbOr
Sunday, October 13, 2024
डांडिया नृत्य की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
रोहतक| सेक्टर 2-3 स्थित आईबी स्मार्ट स्टार्ट ब्लू, सनसिटी हाईट में नवरात्र पर डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छोटे बच्चों, उनके परिजनों और स्कूल स्टाफ के सदस्यों ने उत्साह से भाग लिया। सभी ने नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर आईबी स्कूल प्रशासन ने सभी परिजनों और स्टाफ को नवरात्र और विजयादशमी की शुभकामनाएं दी।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PtJNrgQ
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PtJNrgQ
रोहतक में व्यापारी से ठगी:फ्रेंचाईजी के नाम पर 15.83 लाख की धोखाधड़ी, फीस के नाम पर रुपए एंठे
रोहतक में एक व्यापारी से ठगी करने का मामला सामने आया है। व्यापारी ने फ्रेंचाईजी लेने के नाम पर ऑनलाइन लिंक पर आवेदन किया था, लेकिन वह ठगों के चक्कर में फंस गया और आरोपी व्यापारी से फीस के नाम पर पैसे जमा करवाते रहे। व्यापारी से कुल 15 लाख 83 हजार 560 रुपए की ठगी हुई। जब ठगी का पता लग तो इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। रोहतक की नेहरू कॉलोनी निवासी नरेश कुमार ने साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह रोहतक में बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का काम करता है। उन्होंने अपनी पत्नी के नाम बैंक में खाता खुलवाया है। सितंबर माह में उन्होंने अपनी पत्नी के नाम से ब्लिंकिट की फ्रेंचाईजी लेने के लिए गूगल पर सर्च किया। इस दौरान उन्हें एक लिंक दिखाई दिया। उस लिंक पर क्लिक किया तो मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, फर्म का नाम व लोकेशन मांगी। जानकारी भरने के बाद एक कॉल आई और सामने वाले ने खुद को ब्लिंकिट कंपनी का कर्मचारी बताया। 15 लाख 83 हजार 560 रुपए की ठगी कॉल करने वाले व्यक्ति ने ब्लिंकिट की फ्रेंकाईजी के लिए फार्म भरने के लिए कहा। 24 सितंबर को फार्म भरकर कागजात भेज दिए और कागजात भी भेज दिए। 30 सितंबर को मेल के माध्यम से अप्रूवल लेटर भेजा। रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 49 हजार 560 रुपए जमा करवाए। इसके बाद फ्रेंचाईजी फीस, ट्रेड लाइसेंस फीस, सिक्योरिटी डिपोजिट आदि की फीस जमा करवाने के लिए रुपए जमा करवाने के लिए कहा। फीस के नाम पर 1 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक कुल 6 ट्रांजेक्शन में 15 लाख 83 हजार 560 रुपए जमा करवाए। साढ़े 4 लाख रुपए फीस जमा करवाने के लिए कहा तो हुआ शक उन्होंने बताया कि 15 लाख 83 हजार 560 रुपए जमा करवाने के बाद उससे साढ़े 4 लाख रुपए फीस जमा करवाने के लिए कहा। जिसके बाद फोन पर बात करने वालों पर शक हुआ। इसके बाद रोहतक स्थित ब्लिंकिट कंपनी के कार्यालय में संपर्क किया और इन सबके बारे में पूछताछ किया। इसके बाद पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। पता लगने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/BPX6WIC
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/BPX6WIC
Saturday, October 12, 2024
चत्तरगढ़पट्टी के पास बाइपास पर मनाया जाएगा दशहरा पर्व, रावण व मेघनाथ के 70-70 फीट के पुतलों का दहन होगा
भास्कर न्यूज | सिरसा सीता हरण के बाद श्री राम व्याकुल हो उठते हैं। वे उस क्षण को कोसते हैं, जब वे हिरण को पकड़ने के लिए निकले थे। श्रीराम की व्याकुलता देख दर्शकों की आंखे नम हुई। सूरतगढ़या चौक स्थित श्री विष्णु क्लब का पूरा पंडाल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। पत्नी के बिछोह की व्याकुलता को श्रीराम ने बड़ी संजीदगी से प्रस्तुत कर दर्शकों की आंखें नम कर दीं। रामलीला के मंच पर दर्शाया गया कि सीता हरण के बाद जब राम और लक्ष्मण को यह पता चलता है कि वे दो भाई छले गए हैं तो राम सीता वियोग में व्याकुल हो उठते हैं। इसके बाद वह खोज में दक्षिण की ओर निकल पड़ते हैं। शबरी भेंट के बाद श्रीराम की हनुमान से भेंट होती है और वे ऋष्यमूक पर्वत पर जाते हैं। यहां पर वह सुग्रीव से मिलते हैं और बाली का वध करते हैं। इसके बाद श्री राम हनुमान से कहते कि रावण की लंका में जाकर सीता के बारे में मालूम कीजिए। श्रीराम से आज्ञा लेकर हनुमान जी लंका में प्रवेश कर जाते हैं और अशोक वाटिका में सीता जी से मिलते हैं। इसके बाद भूख मिटाने के नाम पर हनुमान जी अशोक वाटिका को तहस-नहस कर देते हैं। बैंड बाजों के साथ श्रीराम की भव्य रथ यात्रा आज 8वें दिन की हुई रामलीला में मनीष सिंगला, कर्ण चावला, इत्यादि बतौर मेहमान पहुंचे और श्रीराम के आदर्शों के अनुसरण का संदेश दिया। गायकी के क्षेत्र में मुंबई तक लोहा मनवाने वाले छोटे बच्चे दिलखुश की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा। प्रधान दीपक सेठी ने बताया कि 12 अक्टूबर को दशहरे के दिन शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम का भव्य रथ भव्य देखने योग्य होगा। महाराजा बैंड के माध्यम से बरेली से मंगवाया गया बैंड व स्थानीय बैंड प्रभु श्रीराम की महिमा का व्याख्यान करेंगे। श्रीराम के हाथों से भक्तों मेंं प्रसाद के साथ खजाना वितरित होगा। सहारनपुर की आतिशबाजी होगी 15 झांकियों में अघोरी वाली शिव परिवार की झांकी आकर्षण का केंद्र होगी और हनुमान जी के साथ लंगूर भी इस शोभायात्रा का अहम हिस्सा होंगे। चत्तरगढ़पट्टी के पास बाईपास रोड पर रावण व मेघनाथ के पुतले 70-70 फीट के होंगे। खास बात ये भी है कि सहारनपुर के कलाकारों की आतिशबाजी दशहरे में देखने योग्य होगी। सिरसा। श्री विष्णु क्लब के मंच पर अशोक वाटिका उजाड़ते श्री हनुमान ।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/kYwdq64
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/kYwdq64
Friday, October 11, 2024
पूर्व विधायक को सरकार ने दिया करारा जवाब:छात्राओं के लिए चलाई स्पेशल रोडवेज बसें, बलराज कुंडू ने बंद की थी निशुल्क बस
रोहतक के महम से पूर्व विधायक बलराज कुंडू को सरकार ने करारा जवाब दिया हैं। बलराज कुंडू ने लड़कियों के लिए चलाई निशुल्क बसें चुनाव हारने के बाद बंद करने का फैसला लिया था। जिसके बाद अब रोडवेज विभाग ने छात्राओं की सुविधा को देखते हुए रोडवेज बसें चलाने का निर्णय लिया है। जिनमें छात्राएं सफर कर पाएंगी। पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने महम विधानसभा से अपनी हरियाणा जनसेवक पार्टी से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में वे हार गए। लेकिन चुनाव हारने के बाद बलराज कुंडू ने उनके द्वारा छात्राओं के लिए चलाई गई निशुल्क बसों को बंद करने का फैसला लिया। जिससे छात्राओं को परेशानी हुई और लोगों ने रोडवेज विभाग से बसें चलाने की गुहार लगाई। 12 बसें चलाई छात्राओं की परेशानी को देखते हुए रोडवेज की 12 बसें शुरू की गई है। वहीं ये बसें अलग-अलग जगहों से छात्राओं को लेकर रोहतक पहुंचेंगी। वहीं रोडवेज विभाग इन बसों की संख्या अवश्यता अनुसार बढ़ाने की भी तैयारी में हैं। बसों में 40-42 गांवों की लड़कियां करती हैं सफर बलराज कुंडू ने 2017-18 में लड़कियों के लिए निशुल्क बसें शुरू की थी। शुरू में 8 बसें चलाई थी और बाद में लगातार बसों की संख्या बढ़ाई गई और अब 18 बसें चल रही थी। इन बसों से लगभग 40-42 गांवों की लड़कियां स्कूल-कॉलेज व यूनिवर्सिटी में आती-जाती थी। जिससे लड़कियों को भी सुविधा मिली हुई थी और परिवार पर कोई आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ता था। वहीं सुरक्षित स्कूल, कॉलेज व यूनिवर्सिटी में पढ़ने पहुंच पाती और वापस घर लौट पाती। हर रोज 100 किलोमीटर से ज्यादा सफर करती हैं प्रत्येक बस इन बसों में लड़कियां हर रोज रोहतक अपने कॉलेज व यूनिवर्सिटी आती-जाती थीं। रोहतक शहर से लड़कियों के गांव 30-40 किलोमीटर पड़ते है ओर लगभग एक बस प्रतिदिन 100 किलोमीटर का सफर करती थी। बसें बंद होने के बाद लड़कियों के पास रोडवेज बसें, प्राइवेट बसें, ऑटो या निजी वाहन में पढ़ने जाने का ऑप्शन बचा हैं। ऐसे में पढ़ने के लिए रोहतक आने वाली लड़कियों को परेशान होना पड़ेगा। आवश्यकता अनुसार बढाएंगे बसें रोहतक रोडवेज के जीएम भारत भूषण गोगिया ने कहा कि फिलहाल लोगों द्वारा बसें चलाने की मांग आई थी। जिसको देखते हुए तुरंत प्रभाव से 12 बसें विभिन्न रूटों पर चला दी हैं। जो रोडवेज बसें चुनाव ड्यूटी पर लगी थी, वे भी जल्दी ही वापस आ जाएंगी। सोमवार तक इन बसों की संख्या आवश्यकता अनुसार और बढ़ा दी जाएंगी।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/OGHSFcr
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/OGHSFcr
Thursday, October 10, 2024
हार के बाद अब मान रहे है कांग्रेस नेता भीतरघात:गोगी के बाद तरलोचन सिंह का भी झलका टिकट कटने दर्द, ओवर कॉन्फिडेंस ले डूबा कांग्रेस को
हरियाणा में अनापेक्षित विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस नेताओं के गले से नहीं उतर रहे है। कांग्रेस ने सरकार बनाने का बड़ा दावा किया था और उधर बीजेपी ने भी सरकार सत्ता में वापसी की ताल ठोक दी थी। कांग्रेस ही हवा थी और सर्वे भी कांग्रेस के पक्ष में ही थे, लेकिन चुनावी रिजल्ट ने कांग्रेस ही नहीं, पूरे हरियाणा के होश उड़ा दिए। कांग्रेस नेता भी अब भीतरघात की बात को मान रहे है। असंध में कांग्रेस के पूर्व विधायक शमशेर गोगी भीतरघात को स्वीकार कर चुके है, वही करनाल में कांग्रेस नेता एवं उपचुनाव लड़ने वाले तिरलोचन सिंह ने भी जिला करनाल की पांचों विधानसभा सीटे हारने पर हैरानी जताई है। कांग्रेस नेता तिरलोचन सिंह का कहना है कि असंध, घरौंडा और इंद्री विधानसभा पर कांग्रेस जीत मानकर चल रही थी, हमें करनाल सीट के फंसे होने का डर था, लेकिन करनाल में कांग्रेस इतनी पिछड़ जाएगी, इसकी कभी उम्मीद नहीं थी। ऐसे में हमें भी यह महसूस होता है कि आखिर हमसे क्या कमी रह गई थी। मैंने सीएम के सामने उपचुनाव लड़ा और जनता ने मुझे 54 हजार वोट दिया। अब 56 हजार वोट ही मिली, जबकि हमारे साथ जेपी गुप्ता, बलविंदर कालडा, राकेश नागपाल और पार्षद भी थे। इतने लोग साथ होने के बाद भी हम सिर्फ 2 हजार वोट ही बढ़ा पाए। पांचों सीटों पर कांग्रेस बुरी तरह से हारी, इस पर मंथन होना चाहिए कि आखिर हम कहां पर पिछड़ गए है। भाजपा अपने एजेंडे में रही कामयाब हरियाणा में कांग्रेस सरकार न बना पाने के सवाल पर तिरलोचन सिंह ने कहा कि बीजेपी कहीं न कहीं अपने एजेंडे में कामयाब रही है। बीजेपी ने जाट-नॉन जाट का एजेंडा चलाया। आरएसएस कई महीनों से एक्टिव थी। अलग-अलग बिरादरियों को समझाने का प्रयास किया कि हमारे हित में क्या है और क्या नहीं है। हमें लगता है कि कांग्रेस के बड़े नेता आरएसएस के अगले कदम से वाकिफ नहीं थे। ओवर कॉन्फिडेंस से हुआ नुकसान तिरलोचन सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान माना कि कांग्रेस ओवर कॉंफिडेंट थी। जिसके चलते बड़े नेताओं ने कार्यकर्ताओं से दूरी बनानी शुरू कर दी। ऐसा ही करनाल में हुआ। हमें लग रहा था कि कांग्रेस यहां भी जीत रही है, इसलिए बड़े नेताओं को बुलाने की जरूरत नहीं पड़ी और कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज किया गया।हार का दंश कार्यकर्ता को झेलना पड़ता है-करनाल में स्टार प्रचारक ने बुलाए जाने के सवाल पर तिरलोचन ने कहा कि सुमिता सिंह को लग रहा था मैं यहां से जीत रही हूं और किसी स्टार प्रचारक को बुलाने की जरूरत नहीं है। स्टार प्रचारक प्रत्याशी की तरफ से बुलाया जाता है। कांग्रेस की हार का खामियाजा नेता को नहीं बल्कि कार्यकर्ता को सहना पड़ता है। सीएम का चेहरा तो घोषित ही नहीं था सीएम का चेहरा हुड्डा की अपेक्षा कोई ओर होता तो परिणाम कुछ ओर होता, इस सवाल पर तिरलोचन ने कहा कि हाईकमान की तरफ से सीएम का चेहरा तो कोई घोषित ही नहीं किया गया था। शीर्ष नेतृत्व ने तय कर दिया था कि सरकार बनने के बाद ही देखा जाएगा कि सीएम का चेहरा कौन होगा। लोग सोच रहे थे कि भूपेंद्र हुड्डा के शासनकाल में अच्छे काम हुए और वे ही चीफ मिनिस्टर बनेंगे। लोगों की डिमांड भी थी। हो सकता है कि कुछ लोगों को यह बात अच्छी न लगी हो। अगर हमारे बड़े नेता बिना किसी भेदभाव लोगों के बीच में आते तो आज यह स्थिति नहीं होती। मैंने टिकट नहीं मांगी फिर भी दी तरलोचन सिंह ने कहा कि कही न कही टिकटों का बंटवारा ठीक नहीं हुआ है। मैंने 2019 में टिकट नहीं मांगी थी, फिर भी मुझे दी। उपचुनाव में मैंने टिकट नहीं मांगी, फिर भी मुझे दी गई। 2024 में मेरे में ऐसी कौन सी गलती हुई, मेरी टिकट काट दी और सुमिता सिंह ने सिर्फ मेरे से 2 हजार वोट ही ज्यादा ली।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/XcgN1eI
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/XcgN1eI
हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस में घमासान:सैलजा समर्थक बोले- हमें हराया गया; गोगी ने कहा- सैलजा के अपमान से दलितों ने वोट नहीं दिए
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के अंदर घमासान मचा हुआ है। सैलजा के समर्थक नेताओं ने चुनाव में हार का ठीकरा भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सिर फोड़ा है। नेताओं का कहना है कि वे हारे नहीं हैं, उन्हें हराया गया है। आरोप लगाने वाले नेताओं में करनाल के असंध से शमशेर गोगी, कुरुक्षेत्र के जिला अध्यक्ष मधुसूदन बवेजा और अंबाला कैंट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे परविंदर परी ने हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गोगी ने यहां तक कहा कि सैलजा के अपमान के कारण दलितों ने हमें वोट भी नहीं दिया। सैलजा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने पिछले 10 सालों में कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत कुछ सहा है, लेकिन अब हमें इन सब बातों से पीछे हटते हुए एक नए सिरे से आगे सोचना होगा। क्योंकि जैसे अभी चल रहा है वो ऐसे ही तो नहीं चलेगा। चुनाव हारने के बाद कांग्रेस नेता ने क्या कहा? गोगी बोले- हरियाणा में हुड्डा कांग्रेस की हार हुई करनाल की असंध सीट से 2306 वोटों से हारे शमशेर गोगी ने कहा कि एक बिरादरी की सरकार नहीं बनती। सबको साथ लेकर चलना पड़ता है। अब हरियाणा कांग्रेस में बदलाव की जरूरत है। अगर शीर्ष नेतृत्व ने हार के कारणों की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई तो वह वहां सारी बातें रखेंगे। शमशेर गोगी ने कहा कि हरियाणा में हुड्डा कांग्रेस की हार हुई है, कांग्रेस की नहीं। गोगी ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कई अहम बातें कहीं। उन्होंने कहा कि करनाल में रैली के लिए मैंने सारे इंतजाम किए थे, लेकिन हुड्डा ने अपने भाषण में मेरा नाम तक नहीं लिया। जब गोगी से पूछा गया कि आप की हार कैसे हुई, तो उन्होंने कहा कि मीडिया और सभी एजेंसियां हमारे पक्ष में स्थिति दिखा रही थीं, लेकिन पिछले दो दिनों में भाजपा ने इसे हिंदू और सिखों का मुद्दा बना दिया। जो अंदर ही अंदर फैल गया। सैलजा पर दिए गए बयान और दलितों के अपमान पर उन्होंने कहा कि लोगों ने इसे प्रदेश स्तर तक पहुंचा दिया। हालांकि सैलजा के गुट से होने के बावजूद दलितों ने हमें वोट नहीं दिया। परविंदर परी बोले- कांग्रेस कैंडिडेट को हराने का काम किया अंबाला कैंट से हारे परविंदर परी ने कहा कि एक ही छत के नीचे रहने वाले नेता, जो 6 बार चुनाव हारते हैं उसके बाद कांग्रेस पार्टी उन्हें टिकट देती है। बीडी गैंग, यानी भूपेंद्र-दीपेंद्र हुड्डा गैंग ने कई सीटों पर बागी प्रत्याशियों को उतार कांग्रेस कैंडिडेट को हराने का काम किया। चुनाव हारना और चुनाव हराना दोनों में फर्क होता है। पार्टी ने ही बागी उम्मीदवार को कैंडिडेट उतार कर हमें अपनी पूरी मंशा के तहत हराया है। हमें लगता है कि कहीं न कहीं सैलजा जी सही टाइम पर आतीं तो आज चुनाव के नतीजे कुछ और होते। सैलजा बोलीं- तालमेल नहीं रखा गया कुमारी सैलजा ने कहा कि पार्टी को किस तरह से राज्य में सींचा नहीं गया, तालमेल नहीं रखा गया, कौन से लोग थे जो सबको साथ लेकर चलने के जिम्मेदार थे। ये भी बातें हैं। राज्य में क्या संदेश गया है। किसलिए लोग कांग्रेस की सरकार बनाते हुए पीछे हट गए? ये सब बातें देखनी पड़ेंगी। बवेजा बोले- केवल एक नेता की बातों में आया हाईकमान कुरुक्षेत्र शहरी से कांग्रेस जिला अध्यक्ष मधुसूदन बवेजा ने पूर्व सीएम हुड्डा का नाम लिए बगैर हाईकमान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हाईकमान केवल एक नेता की बातों में आया। दूसरे किसी भी कुशल नेता की बात नहीं मानी। जिसका खामियाजा आम जन मानस को भुगतना पड़ा और पार्टी को भी बहुत नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व जातीय समीकरण व हरियाणा के दिग्गज नेतागण राज्य सभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा की रणनीति को ध्यान में रखते, तो ये जो नौबत आज हुई है, वो ना होती। उन्होंने आगे कहा कि यदि अब भी हरियाणा की कमान सही हाथों में नहीं सौंपी और संगठन न बनाया गया, तो आने वाले अन्य प्रदेशों के चुनाव में भी हार का मुंह कांग्रेस पार्टी को देखना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि जातीय समीकरण को ध्यान में रखकर के हरियाणा कांग्रेस का गठन तुरंत प्रभाव से किया जाए। बवेजा ने कहा कि हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस को कभी बहुमत नहीं मिला है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/uQkHr9Z
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/uQkHr9Z
Wednesday, October 9, 2024
हिसार की 7 सीटों में कांग्रेस-भाजपा ने 3-3 सीटें जीतीं:नारनौंद में 52 साल बाद जीती कांग्रेस, आदमपुर में 57 साल का गढ़ टूटा
हरियाणा विधानसभा चुनाव में हिसार की 7 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा 3-3 सीटें जीतने में कामयाब रही। हिसार से पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल निर्दलीय चुनाव जीती हैं। वहीं बरवाला से भाजपा के रणबीर गंगवा, हांसी से विनोद भयाणा, नलवा से रणधीर पनिहार, आदमपुर से पूर्व आईएएस चंद्रप्रकाश, नारनौंद से जस्सी पेटवाड़ और उकलाना से नरेश सेलवाल चुनाव जीते। खास बात है कि 2019 में भाजपा ने हिसार, नलवा, हांसी सीट ही जीती थी इस बार भी भाजपा ने 3 सीटें जीती हैं, जिसमें नलवा, हांसी और बरवाला शामिल है। इसी तरह कांग्रेस ने 2019 में आदमपुर सीट जीती थी जो इस बार भी कांग्रेस के पास है साथ ही कांग्रेस ने उकलाना और नारनौंद सीट जजपा से छीनी है। इसी तरह भाजपा ने जजपा की बरवाला सीट पर कब्जा किया है। पिछले चुनाव में जजपा ने 3 सीटें हासिल की थी। मगर इस बार जजपा कहीं मुकाबले में भी नजर नहीं आई। अगर 2024 लोकसभा चुनाव से तुलना की जाए तो कांग्रेस ने हिसार, हांसी और बरवाला सीट छोड़कर सभी 4 सीट जीती थी मगर इन सीटों में नलवा सीट पर भाजपा परचम लहराने में कामयाब रही। ऐसे बने नए रिकॉर्ड और ऐसे टूट गए खास बात यह है कि इस बार कांग्रेस ने बरसों पुराने रिकॉर्ड को हिसार में तोड़ दिया। कांग्रेस ने जहां 57 साल पुराने आदमपुर के दुर्ग को भेदा तो वहीं नारनौंद में 52 साल के सूखे को भी खत्म किया। आदमपुर में बिश्नोई परिवार 1967 से चुनाव जीतता आ रहा था मगर अबकी बार कांग्रेस के पूर्व आइएएस चंद्रप्रकाश ने उनको हरा दिया। वहीं नारनौंद में अंतिम बार कांग्रेस 1972 में जीती थी। जब जोगेंद्र जोग यहां से विधायक चुने गए थे। अब कांग्रेस के जस्सी पेटवाड़ चुनाव जीते हैं। कांग्रेस ने इन दोनों के अलावा उकलाना सीट भी जीती है। उकलाना में कांग्रेस 15 साल बाद कोई विधानसभा चुनाव जीती है। खास बात है कि तब भी कांग्रेस के नरेश सेलवाल ने ही चुनाव जीता था और अब भी नरेश सेलवाल ने ही कांग्रेस से चुनाव जीता है। हिसार सीट भाजपा 10 साल बाद हारी भाजपा अपने गढ़ हिसार में 10 साल बाद हार गई। भाजपा लगातार 10 साल से चुनाव जीत रही थी। इस बार BJP प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता के खिलाफ लोगों में नाराजगी थी। जनता को उम्मीद थी कि भाजपा सावित्री जिंदल को टिकट देगी मगर कमल गुप्ता अपनी राजनीतिक पहुंच के कारण टिकट लेने में कामयाब रहे। इस चुनाव में कमल गुप्ता तीसरे नंबर पर रहे वह कांग्रेस के रामनिवास राड़ा से भी पीछे रहे। इस चुनाव में सावित्री जिंदल विजयी रही। सावित्री जिंदल को हिसार से 49231 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के रामनिवास राड़ा को 30290 वोट और कमल गुप्ता को 17385 वोट मिले। भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले पूर्व मेयर गौतम सरदाना महज 6831 वोट लेने में ही कामयाब हुए। भाजपा से बागी हुए तरूण जैन को सिर्फ 1135 वोट मिले। हांसी, बरवाला और हिसार में कांग्रेस का सूखा कांग्रेस हांसी, हिसार और बरवाला में भी जीत को तरस रही है। यहां 2009 में कांग्रेस के विधायक चुने गए थे। हांसी में 2009 में अंतिम बार कांग्रेस से विनोद भयाणा जीते थे। विनोद भयाणा अब भाजपा में हैं। 2014 में कुलदीप बिश्नोई की पत्नी रेणुका बिश्नोई चुनाव जीती थी जो अब भाजपा में हैं। इसी तरह हिसार से 2009 में सावित्री जिंदल कांग्रेस की टिकट पर जीती थी मगर वह अबकी बार निर्दलीय चुनाव लड़ी और जीत गई। बरवाला पहली बार खिला कमल भाजपा की बात करें पार्टी ने बरवाला हलके में पहली बार कमल खिलाया है। 2019 में भाजपा के सुरेंद्र पूनिया महज कुछ मतों से बरवाला से हार गए थे और जजपा के जोगीराम सिहाग विधायक बने थे। इससे पहले कांग्रेस और इनेलो ही यहां से विधायक बनाती आई है। इस बार भाजपा ने नलवा से विधायक रहे रणबीर गंगवा का स्थान बदलकर बरवाला से टिकट दिया जिससे सबको हैरानी भी हुई मगर रणबीर गंगवा ने बरवाला में मेहनत कर चुनाव उठाया और जीता भी। बरवाला में लोकसभा चुनाव में भाजपा को बढ़त मिली थी। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत दोबारा रंग लाई और विधानसभा चुनाव में पहली बार कमल खिला। नारनौंद हलके से 3 विधायक चुने गए नारनौंद हलके से अबकी बार भी 3 विधायक चुने गए हैं। पेटवाड़ गांव से कांग्रेस के जस्सी पेटवाड़, नारनौंद के रामकुमार गौतम की भाजपा से सफीदों हल्के से चुने गए हैं। लोहारी राघो गांव के विनोद भ्याना हांसी से भाजपा के विधायक बने हैं। पिछली बार भी रामकुमार गौतम, विनोद भ्याना और जोगीराम सिहाग विधायक बने थे। जैसे ही नारनौंद की मतगणना शुरू हुई पहले राउंड से ही कांग्रेस के प्रत्याशी जस्सी पेटवाड़ ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। एक से 6 राउंड में लगातार बढ़त बनाई। सातवें, आठवें ओर बाहर वें राउंड में ही कैप्टन को बढ़त मिली। उसके बाद जस्सी लगातार बढ़त बनाते रहे। जस्सी को बाहरा खाप ओर रोघी खाप में अच्छी बढ़त मिली। नारनौंद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के जस्सी पेटवाड़ को 84086 वोट मिले, जबकि भाजपा के कैप्टन अभिमन्यु को 71836 वोट मिले। जस्सी पेटवाड़ 13086 मत से विजेता रहे।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/z4VramT
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/z4VramT
Tuesday, October 8, 2024
नई सरकार की तैयारी में हरियाणा सेक्रेटेरिएट:मंत्री कार्यालयों से उतारी गईं ने प्लेट्स; सीएम हाउस ने भी रोकी फाइलें
हरियाणा विधानसभा चुनावों में एग्जिट पोल के बाद चंडीगढ़ स्थित राज्य सचिवालय में हलचल शुरू हो गई है। एक समय यहां कैबिनेट मंत्रियों के कार्यालयों में चहल-पहल होती थी, लेकिन आज यहां सन्नाटा पसरा है। आलम यह है कि सचिवालय में बने हालात भी सत्ता परिवर्तन की तरफ इशारा कर रहे हैं। एग्जिट पोल में भाजपा को 19 से 29, वहीं कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। इस स्थिति में सचिवालय के अंदर मतगणना से पहले ही गतिविधियां शुरू हो गई हैं। कैबिने मिनिस्टर्स के कार्यालयों के दरवाजे लॉक कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं, कार्यालयों के बाहर लगी ने प्लेट्स को भी उखाड़ दिया गया है। फाइलों को संभाल दिया गया है और कंप्यूटर भी संबंधित कार्यालयों में भेज दिए गए हैं। सीएम हाउस में फाइलें रुकी मतगणना से पहले शुरू हुई इस कार्रवाई का असर मुख्यमंत्री कार्यालय में भी देखने को मिला है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने रूटीन फाइलों पर रोक लगा दी है। अब नए मुख्यमंत्री के सचिवालय में पहुंचने के बाद ही इन फाइलों पर साइन किए जाएंगे। इतना ही नहीं, सीएम कार्यालय में नौकरी पाने की चाह रखने वाले कर्मचारी भी अपने लिए सीनियर अधिकारियों को खुश करने की कोशिश में लगे हुए हैं। 12 कमरों को किया जा तैयार मतगणना से पहले सचिवालय में शुरू हुई ये साफ-सफाई मुख्यमंत्री कार्यालय तक भी पहुंची है। दो दिन से सीएम में सफाई का काम चल रहा है। सीएम ऑफिस के अलावा आठवें, सातवें और पांचवें फ्लोर पर बने 12 कमरों को नई कैबिनेट के लिए तैयारक या गया है। चौथी मंजिल पर बना मुख्यमंत्री ऑफिस भी चमका दिया गया है। ट्रांसफरों को लेकर सचिवों से संपर्क साध रहे अधिकारी नई सरकार के आने के बाद सबसे पहले ट्रांसफरों का दौरा शुरू होगा। इसके लिए नायब सरकार के मंत्रियों के पास तैनात स्टाफ कर्मी अपने-अपने तरीके से अपने पसंदीदा जगहों पर जाने का विकल्प तलाश रहा है। इतना ही नहीं, सभी विभागों के कर्मचारी भी विभागीय सचिव से संपर्क साध रहे हैं, ताकि सरकार बदलने के साथ उनका ट्रांसफर भी संभव हो सके। मुख्यमंत्री सैनी ने भी अपने निवास पर बुलाई बैठक मतगणना से एक दिन पहले सोमवार दोपहर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी अपने निवास पर मंत्रियों के साथ बैठक की है। जिसमें मतगणना को लेकर बातचीत हुई। इसमें शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर, शहरी निकाय मंत्री सुभाष सुधा, लोक निर्माण मंत्री बनवारी लाल, राज्यमंत्री विशंभर वाल्मीकि और परिवहन मंत्री असीम गोयल सहित कई मंत्री मौजूद थे।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/RqXMz7u
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/RqXMz7u
Monday, October 7, 2024
पलवल में 67.69% वोटिंग:पलवल विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 68.09, हथीन में 67.20% मतदान
हरियाणा के पलवल जिले की 3 विधानसभा सीटों पर शांति के साथ मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिले में कहीं से कोई भी विवाद की घटना सामने नहीं आई है। चुनाव आयोग की मोबाइल एप वोटर टर्नआउट के अनुसार जिले में देर शाम तक कुल 67.69 प्रतिशत मतदान हुआ है। पलवल विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 68.09 और हथीन सीट पर 67.20 प्रतिशत मतदान हुआ। 8 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। पलवल और हथीन विधानसभा की वोटिंग मशीनों को मतगणना के लिए पलवल मे स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज के भवन में रखा गया है। जबकि होडल विधानसभा की वोटिंग मशीनों को होडल सरकारी कॉलेज के भवन में रखा गया है, वहीं पर 8 अक्टूबर को मतगणना होगी।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Ivos2TU
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Ivos2TU
Sunday, October 6, 2024
हरियाणा की 10 VIP सीटों का हाल:नायब सैनी की सीट पर सबसे ज्यादा 70% वोटिंग; सावित्री जिंदल की सीट पर सबसे कम
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर शनिवार (5 अक्टूबर) को शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई। चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। राज्य की ऐसी 10 VIP सीटें हैं, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इलेक्शन कमीशन के शाम 6 बजे तक के जारी आंकड़ों के मुताबिक कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की लाडवा सीट पर सबसे ज्यादा 70 प्रतिशत वोटिंग हुई। जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट की सीट पर 69.08 प्रतिशत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गढ़ी सांपला किलोई सीट पर 61 प्रतिशत वोटिंग हुई। देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल की हिसार सीट पर सबसे कम 57 प्रतिशत वोटिंग हुई है। अभी मतदान प्रतिशत के आंकड़े में बदलाव संभव है। पूर्व डिप्टी सीएम और उचाना से जननायक जनता पार्टी (JJP) के उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला खुद कार चलाकर सिरसा में वोट डालने के लिए पहुंचे। VIP उम्मीदवारों के मतदान की PHOTOS... अब सिलसिलेवार ढंग से राज्य की 10 VIP सीटों का हाल जानिए.... लाडवा : कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनाव लड़ रहे 12 मार्च 2024 को भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर को बदलकर कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया था। इसके बाद भाजपा ने 25 मई को करनाल विधानसभा सीट से नायब सैनी को उपचुनाव लड़ाया और उन्होंने जीत हासिल की। 2024 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने नायब सैनी को कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा विधानसभा सीट से टिकट दिया। उनके सामने कांग्रेस के मेवा सिंह उम्मीदवार हैं। वह जाट समाज से आते हैं। लाडवा सीट पर सबसे ज्यादा सैनी समाज के वोट हैं। 2019 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मेवा सिंह ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। तब उन्होंने भाजपा उम्मीदवार डॉ. पवन सैनी को हराया था। गढ़ी सांपला किलोई : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव लड़ रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक जिले की गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने भाजपा ने जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा को टिकट दिया है। इस सीट पर सबसे ज्यादा जाट समाज के वोट हैं। भूपेंद्र हुड्डा भी इसी कम्युनिटी से आते हैं। हुड्डा लगातार 5 बार से इस सीट पर चुनाव जीतते आ रहे हैं। अगर इस बार कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलता है तो वह मुख्यमंत्री चेहरे के प्रबल दावेदार हैं। जुलाना : पहलवान विनेश फोगाट चुनाव लड़ रहीं पेरिस ओलिंपिक 2024 में डिसक्वालिफाई होने के बाद विनेश फोगाट ने पहलवानी से संन्यास ले लिया था। राज्य में विधानसभा चुनाव ऐलान के बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गईं। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें जुलाना से टिकट दे दिया। जुलाना के बख्ता खेड़ा गांव में विनेश की ससुराल है। उनके सामने भाजपा ने कैप्टन योगेश बैरागी, इनेलो-बसपा ने डॉ. सुरेंद्र लाठर और जजपा ने अमरजीत ढांडा को टिकट दिया है। 2019 में अमरजीत ढांडा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के सामने इस सीट पर करीब 15 साल का सूखा है। आखिरी बार 2005 में कांग्रेस के शेर सिंह ने जीत दर्ज की थी। उचाना कलां : दुष्यंत चौटाला और बृजेंद्र सिंह आमने-सामने जींद जिले की उचाना कलां विधानसभा सीट पर पूर्व डिप्टी सीएम और जजपा नेता दुष्यंत चौटाला चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह हैं। भाजपा ने यहां देवेंद्र अत्री को टिकट दिया है। इसके अलावा यहां कांग्रेस से बागी वीरेंद्र घोघड़ियां भी चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला ने रिकॉर्ड 47,452 वोटों से जीत दर्ज की थी। तब उन्होंने भाजपा उम्मीदवार प्रेमलता सिंह को हराया था। प्रेमलता सिंह, बृजेंद्र सिंह की मां है। उचाना सीट को लेकर चौधरी बीरेंद्र सिंह और दुष्यंत चौटाला में खींचतान चली आ रही है। हिसार : देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रही हिसार विधानसभा सीट पर भाजपा से बागी देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं। वह जिंदल ग्रुप के चेयरमैन रहे स्व. ओपी जिंदल की पत्नी हैं। भाजपा ने यहां पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने रामनिवास राड़ा को टिकट दिया है। सावित्री जिंदल के बेटे नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद हैं। साल 2005 में ओपी जिंदल के निधन के बाद हिसार सीट पर हुए उपचुनाव में सावित्री जिंदल कांग्रेस के टिकट पर विधायक बनी थीं। इसके बाद 2009 में हुए विधानसभा चुनाव में भी सावित्री जिंदल ने जीत दर्ज की और भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया। सावित्री जिंदल ने 2014 में भी कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं। इसके बाद उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली। इस चुनाव में वह भाजपा से टिकट मांग रही थीं। अटेली : केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव चुनाव लड़ रही महेंद्रगढ़ जिले की अटेली विधानसभा सीट पर केंद्रीय राज्यमंत्री और गुरुग्राम से भाजपा सांसद राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने यहां पूर्व विधायक सीताराम यादव का टिकट काटकर आरती का पॉलिटिकल डेब्यू कराया। यह उनका पहला विधानसभा चुनाव है। उनके सामने कांग्रेस ने अनीता यादव और इनेलो-बसपा ने ठाकुर अत्तर लाल को टिकट दिया है। ठाकुर अत्तर लाल पिछले विधानसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे। भाजपा इस सीट पर लगातार 2 चुनाव जीतती आ रही है। कांग्रेस की अनीता यादव ने 2009 में कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। अंबाला कैंट : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज चुनाव लड़ रहे अंबाला कैंट विधानसभा सीट पर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस के परविंदर सिंह परी मैदान में हैं। इसके अलावा कांग्रेस से बागी चित्रा सरवारा निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। अनिल विज 6 बार कैंट विधानसभा सीट से विधायक बन चुके हैं। वह हरियाणा का बड़ा पंजाबी चेहरा हैं। वह मनोहर लाल खट्टर की सरकार के दोनों टर्म में मंत्री रहे। नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने के बाद वह मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुए। हाल ही में विज ने मुख्यमंत्री चेहरे का दावा ठोका है। तोशाम : पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के पोता-पोती में टक्कर भिवानी जिले की तोशाम विधानसभा सीट पर भाजपा की श्रुति चौधरी चुनाव लड़ रही हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की पोती हैं। कांग्रेस ने यहां बंसीलाल के बड़े बेटे रणबीर महेंद्रा के बेटे अनिरुद्ध चौधरी को टिकट दिया है। इस सीट पर चचेरे भाई-बहन आमने-सामने होने की वजह से मुकाबला रोचक बना हुआ है। इस सीट पर लगातार 3 बार से श्रुति की मां किरण चौधरी कांग्रेस के टिकट पर विधायक बनती आ रही थीं। साल 2024 में लोकसभा चुनाव के बाद श्रुति चौधरी और किरण चौधरी भाजपा में शामिल हो गईं। सिरसा : एयर होस्टेस सुसाइड केस से चर्चा में आए गोपाल कांडा चुनाव लड़ रहे सिरसा सीट पर हरियाणा लोकहित पार्टी (HLP) के सुप्रीमो गोपाल कांडा चुनाव लड़ रहे है। कांग्रेस ने यहां उनके सामने इस सीट पर 5 बार विधायक रहे स्व. लक्ष्मण दास अरोड़ा के नाती गोकुल सेतिया को टिकट दिया है। भाजपा ने यहां रोहताश जांगड़ा को टिकट दिया था। नामांकन वापसी के आखिरी दिन रोहताश ने नामांकन वापस ले लिया था। ऐसी चर्चा है कि भाजपा यहां गोपाल कांडा को समर्थन दे रही है। 2019 विधानसभा चुनाव में गोपाल कांडा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। तब निर्दलीय गोकुल सेतिया ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। सेतिया सिर्फ 602 वोट से चुनाव हारे थे। आदमपुर : पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई चुनाव लड़ रहे हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। साल 1967 से भजनलाल परिवार ही यह सीट जीतता आ रहा है। कांग्रेस ने यहां पूर्व IAS अधिकारी चंद्रप्रकाश को टिकट दिया है। 2019 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कुलदीप बिश्नोई विधायक बने थे। कांग्रेस से खटपट के बाद उन्होंने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। 2022 में इस सीट पर उपचुनाव हुए तो भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई ने इस सीट पर जीत दर्ज की।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/p8IZh9x
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/p8IZh9x
Saturday, October 5, 2024
सिरसा की 5 विधानसभा सीटों पर वोटिंग आज:996 मतदान केंद्र बनाए गए, 10.6 लाख वोटर, 66 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे
हरियाणा के सिरसा जिले की 5 विधानसभा सीटों पर सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। 8 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। सिरसा जिले में कुल मतदाता 10 लाख छह हजार 115 हैं। जिले में कुल 996 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 5 विधानसभा सीटों पर 66 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सिरसा विधानसभा सीट पर हलोपा, इनेलो और बसपा गठबंधन के उम्मीदवार गोपाल कांडा का सीधा मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार गोकुल सेतिया से है। वहीं, ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर इनेलो उम्मीदवार अभय चौटाला और कांग्रेस उम्मीदवार भरत बेनीवाल के बीच कांटे की टक्कर है। रानिया सीट पर इनेलो उम्मीदवार अर्जुन चौटाला का मुकाबला पूर्व मंत्री और निर्दलीय उम्मीदवार रणजीत चौटाला से है। डबवाली विधानसभा सीट पर इनेलो उम्मीदवार आदित्य देवीलाल, कांग्रेस उम्मीदवार अमित सिहाग और जेजेपी उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला के बीच मुकाबला है। वहीं, कालांवाली सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी शीशपाल केहरवाला और भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र देसूजोधा के बीच मुकाबला है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए 5 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए जिला पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मतदान केंद्रों और पूरे जिले में 2500 पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 40 पेट्रोलिंग पार्टियां पूरे जिले में लगातार गश्त करेंगी। पंजाब और राजस्थान सीमा पर पूरी तरह से नाकाबंदी कर दी गई है। किसी सीट पर कितने मतदाता ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर कुल 1 लाख 95 हजार 868 मतदाता हैं, जिनमें 121491 पुरुष मतदाता, 91955 महिला मतदाता, 11 थर्ड जेंडर मतदाता तथा 1699 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। रानिया विधानसभा सीट पर ल कुल मतदाता 1 लाख 89 हजार 572 हैं। जिनमें पुरुष मतदात 10,3589, महिला मतदाता 91,955, थर्ड जेंड 3, दिव्यांग मतदाता 429 हैं। डबवाली विधानसभा क्षेत्र: कुल मतदाता 207971 हैं। पुरुष मतदाता: 100036, महिला मतदाता: 89368, थर्ड जेंडर: 4, दिव्यांग मतदाता 1250 हैं।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Ji50w7W
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Ji50w7W
Friday, October 4, 2024
हरियाणा में प्रचार बंद, अब डोर टू डोर:20,632 मतदान केंद्रों पर आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां; कल सुबह 7 बजे से वोटिंग
हरियाणा में विधानसभा चुनाव का प्रचार गुरुवार शाम को थम गया। अब उम्मीदवार किसी रैली और रोड शो का आयोजन नहीं कर सकेंगे। हालांकि, उन्हें लोगों के घर-घर जाकर वोट मांगने की छूट रहेगी। यानी प्रत्याशी डोर टू डोर कैंपेन चला सकते हैं। इधर, चुनाव आयोग भी हरियाणा में वोटिंग को लेकर तैयारियां पूरी कर चुका है। आज पूरे प्रदेश के 20,632 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर यानी कल सुबह 7 बजे से वोटिंग होगी। इसका रिजल्ट 8 अक्टूबर को घोषित होगा। आज सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए EVM वितरण की प्रक्रिया होगी। EVM और वोटिंग की प्रक्रिया के बारे में पोलिंग पार्टियों को पहले ही ट्रेनिंग दी जा चुकी है। कल शाम 6 बजे तक होगा मतदान प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, मतदान 5 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इस दौरान किसी भी तरह की चुनावी सामग्री को सिनेमैटोग्राफी, टेलीविजन या अन्य उपकरणों के माध्यम से प्रदर्शित नहीं किया जा सकता है। पुलिस व प्रशासन अलर्ट मोड पर चुनाव को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। सभी थाना SHO को अपने-अपने क्षेत्र में नाकाबंदी कर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। करनाल पुलिस के कप्तान मोहित हांडा ने निर्देश दिए हैं कि अपने एरिया की रायडर और ERV को समय-समय पर चेक करेंगे। माहौल खराब करने वालों पर सख्ती SP ने कहा कि चुनाव के दौरान कुछ शरारती तत्व माहौल खराब कर शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करते हैं। ऐसे व्यक्तियों को विशेष हिदायत देकर उन पर कड़ी नजर रखें, ताकि चुनाव प्रक्रिया को सही और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न किया जा सके। पोलिंग पार्टी और माइक्रो ऑब्जर्वर की अंतिम रेंडमाइजेशन 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए पोलिंग पार्टी और माइक्रो ऑब्जर्वर की अंतिम रेंडमाइजेशन भी संपन्न हो चुकी है। करनाल के DC उत्तम सिंह ने बताया कि जिले के 1181 पोलिंग बूथ के लिए पोलिंग पार्टी के लिए अंतिम रेंडमाइजेशन हुई। इसमें करनाल, घरौंडा, इंद्री, नीलोखेड़ी और असंध विधानसभा के पोलिंग स्टाफ को पोलिंग बूथ अलॉट किए गए। इसके साथ-साथ माइक्रो ऑब्जर्वर को भी रेंडमाइजेशन में पोलिंग बूथ अलॉट किए गए। करनाल में वोटिंग के दिन इन रास्तों को किया डायवर्ट
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lbhon1S
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lbhon1S
हरियाणा में सबका फोकस 21% दलित वोटर पर:मोदी ने गोहाना-मिर्चपुर कांड याद दिलाया, राहुल गांधी ने संविधान खत्म करने का डर दिखाया
हरियाणा विधानसभा चुनाव में सबका फोकस 21 फीसदी दलित वोटरों पर है। भाजपा से लेकर कांग्रेस, इनेलो-बसपा और जेजेपी-आसपा ने दलित मतदाताओं को रिझाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है। कई चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को दलित विरोधी बताया है। उन्होंने गोहाना-मिर्चपुर कांड के जरिए कांग्रेस को घेरने का प्रयास किया है। वहीं राहुल गांधी कई बार खुद को और अपनी पार्टी को दलितों का पक्षधर बताते रहे हैं। वह लगातार जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाकर दलितों और पिछड़ों को न्याय दिलाने की बात कहते हैं और भाजपा पर आरोप लगाते हैं कि वह दलितों और पिछड़ों को समान अवसर नहीं देती है। इस बीच वोटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस में दलित चेहरा एवं पूर्व सांसद अशोक तंवर की एंट्री हुई है। उनका 9 सीटों पर असर है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, ऐलनाबाद, रानियां, कालांवाली, डबवाली, रतिया, टोहाना और नरवाना शामिल हैं। ये सभी सीटें सिरसा लोकसभा सीट के अंतर्गत आती हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार, हरियाणा की आबादी में दलितों की हिस्सेदारी 20.2% है। इनके उम्मीदवारों के लिए प्रदेश में 17 विधानसभा सीटें आरक्षित हैं। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में SC आबादी शहरी क्षेत्रों में 15.8% की तुलना में 22.5% अधिक है। इन्हें ही लुभाने में पार्टियों ने पूरा चुनाव प्रचार बिता दिया है। चुनाव में दलितों की चर्चा की 2 वजहें... 1. BJP लोकसभा में दोनों रिजर्व सीट हार गई थी हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं। इनमें 2 सीटें रिजर्व हैं। इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ये दोनों सीटें हार गई। सिरसा में कांग्रेस की कुमारी सैलजा ने भाजपा के अशोक तंवर को 2 लाख 68 हजार 497 वोटों से हरा दिया। वहीं, अंबाला में भाजपा की बंतो कटारिया को कांग्रेस के उम्मीदवार रहे वरूण चौधरी ने 49 हजार 36 वोटों से हराया। 2. कांग्रेस ने 17 में से 11 हलकों मे बढ़त बनाई 90 विधानसभा सीटों में से 17 SC वर्ग के लिए रिजर्व हैं। विधानसभा चुनाव से पहले इसी साल हुए लोकसभा चुनाव के रिजल्ट को यदि विधानसभा वाइज देखें तो इन 17 में भाजपा सिर्फ 4 ही जीत सकी। 11 पर कांग्रेस जीती तो 2 पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा से बढ़त बनाकर चौंका दिया था। 3. किस पार्टी को कितना वोट शेयर मिला था मई में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को 46.06% वोट शेयर मिला। जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में यह वोट शेयर 58% था। 5 साल में वोट परसेंट में 11.06% की गिरावट रही। वहीं, कांग्रेस का वोट शेयर 2019 में 28.42% के मुकाबले बढ़कर 43.73% हो गया। 5 साल में कांग्रेस का वोट शेयर 15.31% बढ़ा। कौन पार्टी दलितों को रिझाने के लिए क्या कर रही... घोषणा पत्र में समीकरण साधा BJP ने अपने संकल्प पत्र में पिछड़े समाज की जातियों यानी 36 बिरादरियों के लिए पर्याप्त बजट के साथ अलग-अलग कल्याण बोर्ड बनाए जाने की घोषणा की है। इसके अलावा भारत के किसी भी सरकारी कॉलेज से मेडिकल, इंजीनियरिंग पढ़ने वाले OBC और SC जातियों के हरियाणा के छात्रों को पूरा वजीफा, सभी OBC वर्ग के उद्यमियों को मुद्रा योजना के अलावा 25 लाख रुपए तक के लोन की गारंटी दी है। इसके अलावा 100-100 गज के प्लॉट और क्रीमी लेयर ओबीसी के आरक्षण को 8 लाख से 10 लाख करेगी। वहीं, कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में हर गरीब परिवार को 100-100 गज का फ्री प्लॉट, 2 कमरों का मकान बनाने के लिए 3.5 लाख रुपए देने का वादा किया है। SC वर्ग को विभिन्न योजनाओं के लाभ की 1.80 लाख की आय सीमा को बढ़ाने और OBC में क्रीमी लेयर की सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने को कहा। इसके अलावा जातिगत सर्वे कराने, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग, हरियाणा माटी कला बोर्ड, हरियाणा केश कला बोर्ड, हरियाणा सिलाई कढ़ाई (दर्जी) वेलफेयर बोर्ड का गठन-पुनर्गठन करने की बात कही। क्षेत्रीय दलों ने दलित कैडर बेस्ड पार्टियों से किया गठबंधन हरियाणा के क्षेत्रीय दल JJP और INLD ने ASP और BSP से गठबंधन किया है। इन दोनों पार्टियों को इस बार बड़ी चुनौतियां मिल रही है। INLD और बसपा के प्रत्याशियों के लिए खुद बसपा प्रमुख मायावती 4 रैलियां कर चुकी हैं। वहीं, ASP प्रमुख चंद्रशेखर आजाद खुद पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला के साथ प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। किस पार्टी की क्या तैयारी... BJP का रिजर्व सीटों पर फोकस भाजपा 17 रिजर्व सीटों पर विशेष फोकस कर रही है। इसके लिए पार्टी की ओर से जिला और विधानसभा स्तर पर सम्मेलन किए जा चुके हैं। इसकी अगुआई केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की टीम कर रही है। उनके करीबी चीफ मीडिया कोऑर्डिनेट सुदेश कटारिया को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। कटारिया खुद भी दलित वर्ग से ही संबंधित हैं। उनकी अगुआई में खट्टर की टीम को दलितों के प्रभाव वाली सीटों पर काम करने का टास्क दिया गया है। कुरुक्षेत्र के दलित महासम्मेलन में खट्टर पिछड़े वर्ग से जुड़ी महिलाओं से संकल्प का लोटा भी ले चुके हैं। भाजपा ने इस मुहिम को 'मनोहर लाल का परिवार' नाम दिया। इसे चुनाव में भी भुनाया जाएगा। कांग्रेस ने उठाया था आरक्षण खत्म करने का मुद्दा लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस दलितों को यह समझाने में कामयाब रही कि सरकार संविधान से छेड़छाड़ कर आरक्षण खत्म कर देगी। इसका लाभ कांग्रेस को मिला। इसलिए, इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा आरंभ से ही दलितों के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमलावर है। भाजपा ने बड़े ही योजनाबद्ध तरीके से कांग्रेस की वरिष्ठ दलित नेता कुमारी सैलजा की कांग्रेस पार्टी से नाराजगी को मुद्दा बनाया है। कई दिनों तक यह प्रचार भी हुआ कि सैलजा भाजपा में शामिल होंगी। हालांकि, कांग्रेस ने सैलजा की नाराजगी दूर कर लेने का दावा किया है, लेकिन भाजपा को इस मुद्दे पर राजनीतिक लाभ मिला है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UT40vni
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UT40vni
Subscribe to:
Comments (Atom)
नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ
हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...
-
हरियाणा के नूंह जिले के आईएमटी रोजकामेव के धीरदोका गांव में मुआवजे को लेकर पिछले 5 महीने से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 9 गांवों के किसानों न...
-
हरियाणा में करनाल के शराब के डिफॉल्टर ठेकेदार 8 साल से सरकार का लगभग 44 करोड़ रुपए डकारे बैठे है और आज तक आबकारी एवं काराधान विभाग डिफॉल्टरो...
-
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा आ रहे हैं। राहुल के इस दौरे को सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को 11 सा...