Monday, September 22, 2025

गुरुग्राम में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू:सोहना में बैनर पर राहगीरों ने सिग्नेचर किए: नेता बोले- राहुल गांधी ने वोट चोरी को उजागर किया

हरियाणा के गुरुग्राम में जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान एक बैनर पर राहगीरों से हस्ताक्षर लिए गए। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि यह हस्ताक्षर अभियान 15 अक्टूबर तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में चलेगा। इस दौरान कांग्रेस नेता पंकज भारद्वाज ने कहा कि राहुल गांधी ने देशभर में वोट चोरी जैसे लोकतंत्र विरोधी कृत्यों को उजागर किया है। राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत गुरुग्राम के सोहना विधानसभा क्षेत्र में रविवार (21सिंतबर) को जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। फव्वारा चौक से शुरू हुआ यह अभियान हनुमान बगीची में समाप्त हुआ। अभियान के दौरान एक बैनर पर राहगीरों और आम नागरिकों से हस्ताक्षर लिए गए। अभियान का उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा के लिए जन-जागरूकता फैलाना जिला कांग्रेस कमेटी गुरुग्राम ग्रामीण अध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा के लिए जन-जागरूकता फैलाना है। उन्होंने बताया कि बिहार में 70 लाख वोट काटने का प्रयास किया गया है। विपक्ष 90 लाख आपत्तियां दर्ज करवा चुका है। यादव के आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग इस पर संज्ञान नहीं ले रहा है। राहुल गांधी ने वोट चोरी जैसे कृत्यों को उजागर किया अभियान के दौरान कांग्रेस नेता पंकज भारद्वाज ने कहा कि राहुल गांधी ने देशभर में वोट चोरी जैसे लोकतंत्र विरोधी कृत्यों को उजागर किया है। वहीं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि यह हस्ताक्षर अभियान देशभर में 15 सितंबर से शुरू हुआ है जो 15 अक्टूबर तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में चलेगा। सोहना विधानसभा क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह न केवल मतदान करे, बल्कि अपने मताधिकार की रक्षा के लिए भी सजग रहे।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/B9TZn1s

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...