Monday, August 19, 2024

हरियाणा में चौटाला परिवार का विवाद बढ़ा:चाचा अभय ने भतीजे दुष्यंत पर कसा तंज, चौटाला बोले- किंगब्रेकर भरोसा तोड़ने वाले की तरह

हरियाणा में चौटाला परिवार का विवाद बढ़ने लगा है। इनेलो नेता एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डालकर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर तंज कसा। वहीं दुष्यंत को भरसो तोड़ने वाला बताया। पिछले लंबे समय से चाचा-भतीजे के बीच जुबानी जंग चलती आ रही है। 2019 चुनाव से पहले इनेलो पार्टी में बगावत शुरू हुई थी। जिसके बाद जेजेपी पार्टी का गठन हुआ। वहीं अभय चौटाला और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला अलग-अलग पार्टियों बनने के बाद विवादों में रहे। दुष्यंत चौटाला ने 2019 विधानसभा चुनाव में 10 विधायक जीतने के बाद भाजपा के साथ सरकार बनाई। इसके बाद से अभय चौटाला ने लगातार दुष्यंत चौटाला को निशाने पर रखा है। अभय चौटाला ने सोशल मीडिया एक्स पर डाली पोस्ट अभय चौटाला ने सोशल मीडिया एक्स पर डाली पोस्ट में लिखा "हरियाणा का किंगब्रेकर... भारोसा तोड़ने वाले की तरह। दुष्यंत का सफर अपने दादा और किसानों का भरोसा तोड़ने से लेकर अब अपने ही विधायकों का भरोसा तोड़ने तक का इतिहास की किताबों में से एक है। क्या वह कभी रुकेगा?"

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/382ty0w

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...