Wednesday, August 14, 2024

राम रहीम के काफिले को निकालने के लिए ट्रैफिक रोका, बंद हुई एक्सयूवी, तलाशी में मिला 293 किलो अफीम डोडा

भास्कर न्यूज|रोहतक शहर में सप्लाई के लिए नशा तस्कर मंगलवार को नशे की बड़ी खेप लेकर आ रहे थे। जिसे प​ुलिस ने पकड़ लिया। कार में 293 किलो 86 ग्राम अफीम डोडा मिला। आईएमटी पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका एक साथी फरार हो गया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। राम रहीम के काफिले को निकलाने के लिए आईएमटी के पास नाका लगाया गया था। इस दौरान वाहनों को रोका गया। यहां पर आई एक एक्सयूवी बंद हो गई। जो बाद में स्टार्ट नहीं हुई। पुलिस ने तलाशी ली तो इसमें 15 बोरों में डोडा मिला। चालक ने खुद को सौरभ निवासी गांव दिल्लूवाला जिला जींद का रहने वाला बताया। इस पर पुलिस ने कार की तालाशी ली। अंदर रखे कट्टे देखकर दंग रह गई। क्योंकि इन प्लास्टिक के 15 कट्टों में अफीम डोटा भरा हुआ मिला। जिस पर उसे कब्जे में ले लिया गया। तौलने पर डोडा का कुल वजन 293 किलो 86 ग्राम पाया गया। साथ ही आरोपी सौरभ के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Feuc8Hs

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...