Tuesday, August 13, 2024

हरियाणा में आज 6 जिलों में हैवी रेन:अंबाला-यमुनानगर में हाल खराब; खतरे के निशान से ऊपर बह रही मारकंडा

हरियाणा में इन दिनों मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। यही वजह है कि मौसम विभाग ने लगातार तीसरे दिन भी हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमे महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। इधर मौसम को लेकर कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि मानसूनी हवाओं के चलते 16 अगस्त तक मानसून की सक्रियता अधिक रहेगी। 15 से 16 अगस्त तक राज्य में तेज वर्षा हो सकती है। अभी तक एक जून से लेकर अगस्त तक बेशक 24 प्रतिशत तक वर्षा कम हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में यह आंकड़ा सामान्य से ऊपर जा सकता है। खतरे के निशान से ऊपर बह रही मारकंडा पहाड़ों और मैदानों में बारिश होने के कारण मारकंडा नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है। 24 घंटे में नदी का बहाव 33 हजार क्यूसेक से अधिक पर पहुंच गया है। यह खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर है। नदी का पानी कुरुक्षेत्र के आसपास बसे कई गांवों में घुस गया है। खेतों में भी पानी घुस गया है। वहीं सोम नहीं में पानी का बहाव कम हुआ है, लेकिन खेतों में रेत आ गई है, जिससे फसल तबाह हो गई है। यमुनानगर में बमनोली के पास सोम नदी की पटरी टूटने के बाद आसपास के गांव डूब गए। लोग घरों की छत पर चढ़कर पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं। गुरुग्राम के सेक्टर 70 में बारिश के बाद सड़क धंस गई है। अगस्त में मेहरबान मानसून अगर आंकड़ों को देखें तो हरियाणा के 22 जिलों में अगस्त के 10 दिनों में अभी तक सामान्य से 42% अधिक बारिश हुई है। अभी तक सभी जगह 53.9 एमएम बारिश होनी थी, लेकिन इन दस दिनों में 76.7 एमएम बारिश हो चुकी है। इनमें फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, पलवल, पंचकूला, पानीपत में सामान्य से कम बारिश हुई है। जुलाई में कम हुई बरसात हरियाणा में जुलाई में इस बार 5 सालों में सबसे कम बारिश हुई है। आंकड़ों को देखे तो 2018 में 549 एमएम बारिश हुई थी। 2019 में 244.8, 2020 में 440.6, 2021 में 668.1, 2022 में 472, 2023 में 390 और 2024 में 97.9 एमएम ही बारिश रिकॉर्ड की गई है। कम बारिश होने के कारण सूबे के धान पैदावार करने वाले किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्हें ट्यूबवेल से सिंचाई करनी पड़ रही है।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/AwcRHGS

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...