Tuesday, August 13, 2024

भाजपा चुनाव समिति लिस्ट पर विवाद बढ़ा:नाराज विज दिल्ली पहुंचे; धर्मेंद्र प्रधान से मिले, देर रात संशोलिस्ट लिस्ट जारी, नाम जोड़ा गया

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की चुनाव समिति में नाम नहीं आने पर नाराज विज दिल्ली तक पहुंच गए हैं। जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री और पार्टी के प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर अपनी नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद देर रात पार्टी की ओर से चुनाव समिति की संशोधित लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में 9वें नंबर पर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज का नाम जोड़ा गया है। दरअसल, दो दिन पहले ही भाजपा ने प्रदेश चुनाव समिति की लिस्ट जारी की थी, जिसमें अनिल विज का नाम नहीं था। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई, जिसके एक दिन बाद ही पूर्व गृह मंत्री विज दिल्ली रवाना हो गए थे। लिस्ट में नाम नहीं होने से रणजीत चौटाला घर बैठे अनिल विज के अलावा हिसार से लोकसभा प्रत्याशी रह चुके सैनी मंत्रिमंडल के जेल और ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का नाम भी लिस्ट में नहीं है। चर्चा है कि वह भी इसको लेकर नाराज हैं, जिससे वह घर बैठ गए हैं। दरअसल, लोकसभा चुनाव में हिसार लोकसभा से हार के बाद रणजीत चौटाला ने सारा ठीकरा कैप्टन अभिमन्यु और कुलदीप बिश्नोई पर फोड़ा था। कैप्टन अभिमन्यु को प्रदेश चुनाव समिति में जगह दी गई है। वहीं कुलदीप बिश्नोई को दोहरी जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही चौटाला परिवार और बंसीलाल परिवार के किसी सदस्य को दोनों सूची में जगह नहीं दी गई। रणजीत चौटाला की रिपोर्ट भी उनके किसी काम नहीं आई। संशोधित लिस्ट में अब 21 नाम भाजपा की जारी संशोधित लिस्ट में अब 21 नाम हो गए हैं। इससे पहले पार्टी की ओर से जारी लिस्ट में 20 नाम थे। संशोधित लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, सीएम नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा संसदीय बोर्ड की मेंबर पूर्व सांसद सुधा यादव, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ के बाद अनिल विज का नाम जोड़ा गया है। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, मंत्री जेपी दलाल, भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, रोहतक से लोकसभा चुनाव हारे अरविंद शर्मा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, एसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता के नाम हैं। ये है संशोधित लिस्ट...

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/sfkKqx5

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...