Saturday, August 31, 2024

बिहारी जी के झूला उत्सव में भजन गायकों ने बांध दिया समां

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भजन कीर्तन करते हुए। भास्कर न्यूज | हिसार श्री राधा कृष्ण बड़ा मंदिर में एकादशी पर संगीतमय संकीर्तन किया गया। कार्यक्रम में श्री बांके बिहारी संकीर्तन मंडल के शैलेंद्र शर्मा एवं पूजा शर्मा ने भगवान के भजनों का गुणगान किया। गोपी गीत के पाठ के साथ-साथ बिहारीजी का झूला उत्सव भी मनाया गया। गोपी गीत पाठ ऐसी मधुर वाणी है जिसके सुनने या पढ़ने से श्रीठाकुरजी के दर्शन जीवन में संभव हो जाते हैं। इसलिए गोपी गीत का पाठ अवश्य करना चाहिए। मंदिर प्रांगण में प्रत्येक एकादशी के संकीर्तन के साथ-साथ प्रत्येक अमावस्या का भंडारा लगाया जाता है। मंदिर में प्रत्येक पूर्णिमा को हवन किया जाता है। साथ ही प्रतिदिन अस्पतालों में मरीजों व जरूरतमंद लोगों के लिए खिचड़ी प्रसाद ले जाया जाता है।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/U1XBAID

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...