Tuesday, September 3, 2024

सोमावती अमावस्या पर हवन में आहुतियां डालकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भास्कर न्यूज |करनाल श्री कृष्ण गऊशाला में सोमावती अमावस्या पर हवन में आहुतियां डालकर पर्यावरण संरक्षण, विश्व शांति और परिवारों में सुख समृद्धि की कामना की गई। इसके पश्चात गायों की पूजा अर्चना की गई और चारा व गुड़ खिलाकर सेवा कार्य किया गया। श्री कृष्ण गऊशाला के प्रधान सुनील गुप्ता ने कहा कि अमावस्या के दिन जो लोग स्नान दान और पितरों की पूजा करते हैं उनके कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दिन दान पुण्य करने से पितर प्रसन्न होते हैं। इसलिए अमावस्या के दिन अन्न, वस्त्र, पैसे आदि का दान करना चाहिए, इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण गऊशाला में अमावस्या व पूर्णिमा के अवसर पर हवन यज्ञ किया जाता है। गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के पावन सानिध्य में श्री कृष्ण गऊशाला का संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यकारी प्रधान डॉ. एसके गोयल, महासचिव राम कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरूण गुप्ता, विवेक अग्रवाल, वीबी गोयल, दीपक गुप्ता, संजय बत्रा, बलबीर लाठर, वीपी सिंह, विनोद गुप्ता, गुरदयाल अग्रवाल, रोशनलाल गुप्ता, बलबीर लाठर व दुलियाराम शर्मा मौजूद रहे।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gBz7aI5

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...