Sunday, September 22, 2024

कपड़ा कारोबारी के घर से हीरे का लॉकेट और सोने की चेन चोरी, नौकरानी पर आरोप

रोहतक | सेक्टर-3 की प्रोमिला ने बताया कि वह अपने पति जितेंद्र सिंह के साथ कपड़े का कारोबारी करती हैं। उनका शोरूम भी है। काम में पति का हा​थ बंटाने के कारण घर के काम के लिए उन्होंने नौकरानी रखी है। बोहर गांव की एक महिला उसके यहां तीन साल से काम कर रही है। इसलिए उस पर भरोसा हो गया था। वह घर की सारी जानकारी भी रखती थी। 9 सितंबर को वह काम छोड़कर चली गई थी। पीड़िता ने बताया कि शोरूम पर जाने से पहले उसने अलमारी देखी तो उससे सोने की चेन और डायमंड का लॉकेट गायब था। काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। पीड़िता ने नौकरानी सरिता पर शंका करते हुए अर्बन एस्टेट पुलिस को शिकायत दी है।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/R4Syvg2

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...