हरियाणा की 90 महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों में से मुलाना सीट इस बार सुर्खियों में है। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस सीट पर पिछले 50 सालों से चौधरी परिवार का दबदबा रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वरुण चौधरी ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। वरुण चौधरी फिलहाल सांसद हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में अंबाला सीट से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को 49,036 वोटों से हराया था। इसके चलते यह सीट फिलहाल खाली है। यहां मौजूदा सांसद वरुण चौधरी की पत्नी और पूर्व मंत्री फूलचंद की पुत्रवधू पूजा चौधरी कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं। इसलिए यह सीट जीतना दोनों नेताओं के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। इस सीट पर दो लाख 25 हजार 332 मतदाता हैं। चौधरी परिवार के 50 साल के राजनीतिक इतिहास में 9 चुनाव फूलचंद मुलाना और पिछले 2 चुनाव वरुण चौधरी लड़ चुके हैं। यहां इस परिवार ने 11 बार चुनाव लड़ा और 6 बार हार का सामना करना पड़ा। पांच बार जीत भी हासिल की। वरुण चौधरी के सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी। दूसरी ओर, भाजपा ने पूर्व विधायक और हरियाणा में तैनात आईएएस सुशील सरवन की मां संतोष सरवन पर भरोसा जताया है। 2014 में मोदी लहर में संतोष सरवन पहली बार मुलाना से विधायक बनी थीं, लेकिन 2019 में भाजपा ने संतोष का टिकट काटकर इनेलो से पूर्व विधायक राजबीर सिंह को चुनाव लड़ा दिया। कांग्रेस के वरुण चौधरी से राजबीर कड़े मुकाबले में हार गए। आम आदमी पार्टी ने चुनाव में गुरतेज सिंह को मैदान में उतारा है। गुरतेज 26 साल के हैं। जननायक पार्टी ने डॉ. रविंदर धीन पर भरोसा जताया है। इंडियन नेशनल लोकदल ने प्रकाश भारती को टिकट दिया है। लोगों का कहना है कि यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। कांग्रेस प्रत्याशी पूजा चौधरी चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है कि शायद बदलाव हो। ग्रामीण इलाकों में कुछ लोग बताते हैं कि कोई विकास नहीं हुआ है। वरुण चौधरी के बारे में ज्यादातर लोगों का कहना है कि वे ग्रामीण इलाकों में कम ही आते हैं। इलाके के कुछ लोगों ने महंगाई और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे भी उठाए हैं। मुलाना में सीवरेज की व्यवस्था नहीं है। लोगों को रोजगार भी ज्यादा नहीं मिला है। लोगों का कहना है कि इस बार वे सोच-समझकर वोट करेंगे। इन 4 पॉइंट्स में समझें मुलाना सीट का समीकरण कांग्रेस और भाजपा में मुकाबला, लेकिन इनेलो भी है रेस में इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है, लेकिन विधानसभा चुनाव में इनेलो प्रत्याशी भी रेस में हैं। इनेलो-बसपा गठबंधन समीकरण बदलने का दावा कर रहा है। इस गठबंधन में प्रकाश भारती चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर इनेलो ने दो बार अपना विधायक चुना है और इनेलो को यहां 47.5 प्रतिशत वोट भी मिले हैं। 2009 के चुनाव में बसपा प्रत्याशी प्रकाश भारती को 21.67 प्रतिशत वोट मिले थे। यह बसपा का वोट बैंक था। इस बार इनेलो भी बसपा के साथ है और इनेलो का भी यहां अच्छा वोट बैंक है। इसलिए यह गठबंधन भी भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर देगा। आम आदमी पार्टी से गुरतेज सिंह, जेजेपी से डॉ. रविंद्र धीन और अन्य निर्दलीय भी चुनाव लड़ रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में ये भी वोटों में सेंध लगाएंगे। इनेलो में शिफ्ट हो सकता है भाजपा के राजबीर बराड़ा का वोट बैंक राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा से 2019 का चुनाव लड़ने वाले राजवीर बराड़ा का गुट संतोष सारवान का खुलकर समर्थन नहीं कर रहा है। करीब 4 दिन पहले भाजपा हाईकमान के आदेश के बाद राजवीर बराड़ा संतोष सारवान के लिए प्रचार करने उतरे हैं। राजवीर बराड़ा का वोट बैंक इनेलो या किसी अन्य पार्टी में शिफ्ट हो सकता है। 2019 में कांग्रेस के वरुण चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के राजवीर बराड़ा को 1688 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में वरुण चौधरी को 67,051 वोट मिले थे। भाजपा के राजीव बराड़ा को 65,363 वोट मिले थे। दोनों के बीच कड़ी टक्कर थी। 2014 के चुनाव में भाजपा की संतोष सारवान ने राजवीर सिंह बराड़ा को 5649 वोटों के अंतर से हराया था, उस समय राजवीर इनेलो के उम्मीदवार थे। मुलाना को शिक्षा का हब माना जाता है मुलाना शिक्षा का हब होने के साथ-साथ ऐतिहासिक क्षेत्र भी है। यहां माता बाला सुंदरी मंदिर काफी प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां एक निजी विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज भी है। यहां के लोग टूटी सड़कों, आवारा पशुओं और हाईवे पर लाइट न जलने की समस्या से परेशान हैं। इसके अलावा क्षेत्र के हेमामाजरा, जाफरपुर और सरदाहेड़ी गांवों के आसपास के इलाके में मारकंडा और नकटी नदियों में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या कई सालों बाद भी हल नहीं हो पाई है। मुलाना सीट का इतिहास कांग्रेस यह सीट पहली बार 1967 में अस्तित्व में आई थी। 1967 के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नेता आर प्रसाद ने जीत दर्ज की और इस सीट पर पहली बार विधायक चुने गए। तब से अब तक इस सीट पर कुल 13 बार चुनाव हुए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा बार कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस पांच बार इस सीट को जीतने में सफल रही है। वहीं, दो बार भाजपा और एक बार जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। कौन हैं संतोष सारवान 1991 में संतोष ने डबवाली (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की थी। वे राजनीतिक गुमनामी में चली गईं और 2014 में मुलाना से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज कर उभरीं। सरवन ने स्नातक तक पढ़ाई की है। 2014 में घोषित संपत्ति के अनुसार उनके पास 5.97 करोड़ रुपए हैं। जिसमें चल संपत्ति 1.22 करोड़ और अचल संपत्ति 4.75 करोड़ रुपए है। निर्वाचन क्षेत्र प्राइमर 1966 में पंजाब से हरियाणा के अलग होने के बाद से इस आरक्षित क्षेत्र के मतदाताओं ने 2014 में एक महिला को विधायक बनाकर इतिहास रच दिया। 2014 में संतोष ने मौजूदा विधायक और इनेलो के राजबीर सिंह को 5,000 से अधिक मतों से हराया था। कौन हैं कांग्रेस उम्मीदवार पूजा चौधरी पूजा चौधरी सांसद वरुण चौधरी की पत्नी और पूर्व मंत्री फूल चंद की बहू हैं। पूजा चौधरी गृहिणी हैं, लेकिन अब उनके पति वरुण चौधरी के सांसद बन जाने के बाद यह सीट खाली हो गई है और कांग्रेस और सांसद वरुण उन्हें इस सीट से चुनाव लड़ा रहे हैं। पूजा चौधरी इस चुनाव से राजनीति में पदार्पण कर रही हैं। उनके खिलाफ पूर्व मंत्री संतोष सारवान चुनावी मैदान में हैं। पति वरुण अपने राजनीतिक अनुभवों और संबंधों के साथ किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट पर चुनावी मुकाबला काफी करीबी हो सकता है। 2019 में कांग्रेस ने मारी बाजी 2019 में कांग्रेस से वरुण चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के राजवीर बराड़ा को 1688 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में वरुण चौधरी को 67,051 वोट मिले थे। वहीं, भाजपा के राजीव बराड़ा को 65,363 वोट मिले थे। दोनों के बीच कड़ी टक्कर रही थी। वहीं, 2014 के चुनाव में भाजपा की संतोष चौहान सारवान ने इनेलो प्रत्याशी राजवीर सिंह बराड़ा को 5649 वोटों के अंतर से हराया था। 2014 में इस सीट पर भाजपा का वोट शेयर 32.15% था। मुलाना के वोटरों से बातचीत.... -ऑटो चालक हैप्पी ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर है। भाजपा ने बहुत काम किया है। लेकिन कांग्रेस सांसद और पूर्व विधायक वरुण चौधरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में असमर्थ रहे हैं। -मंगतराम ने कहा कि अस्पतालों में समुचित इलाज हो रहा है। लेकिन कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी के घर के बाहर की सड़क टूटी हुई है। जो अपने घर की सड़क की मरम्मत नहीं करवा सकता, वह लोगों के लिए क्या काम करेगा। इस समय हम प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। समय पर सिलेंडर और बिजली मिल रही है। -शाम लाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। कांग्रेस प्रत्याशी पूजा चौधरी चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। लेकिन इस बार लगता है कि शायद बदलाव होगा। गांवों में विकास कार्य नहीं हुए हैं। सांसद वरुण चौधरी कभी गांवों में जाकर हालात देखने नहीं आए। मुलाना गांव में सबसे बड़ी समस्या कूड़े के ढेर की है। गरीबों के पास अपने घर नहीं हैं। -जनकराज ने कहा कि आम आदमी पार्टी को कोई नहीं जानता। कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर है। आज तक किसी ने यहां गरीबों को उनके मकान नहीं दिए। वोट लेने के लिए सभी नेता खुद को आपका बेटा या भाई बताने आते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद कोई हमारा हालचाल पूछने नहीं आता। -महाराणा प्रताप चौक निवासी सूरज ने कहा कि वह एक आईटी कंपनी में काम करता है। मुलाना में काम-धंधा न होने के कारण उसे काम के लिए मोहाली जाना पड़ता है। कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। बस स्टैंड के सामने की सड़क टूटी हुई है। पिछले 5 सालों में मुलाना में कोई खास काम नहीं हुआ। सांसद वरुण चौधरी लोगों के बीच आते-जाते हैं, लेकिन कोई विकास कार्य नहीं हुआ। हम चाहते हैं कि विधायक स्थानीय निवासी हो, जिससे लोग आसानी से मिल सकें। -बसंत पुरा निवासी हरजीत सिंह ने कहा कि वह वरिष्ठ नागरिक हैं। कांग्रेस और भाजपा का माहौल बराबर है। सड़कों की हालत खराब है। बराड़ा के गांव बसंत पुरा की नालियों की हालत खराब है। म्यूनिसिपल कमेटी के अधिकारी लोगों की नहीं सुनते। मुलाना का विधायक युवा होना चाहिए। ये भी पढ़ें- अंबाला के लोगों में शंभू बार्डर बंद का गुस्सा:असीम और निर्मल के बीच कड़ी टक्कर, टूटी सड़कें और जलभराव गोयल की हैट्रिक में डालेंगे रोड़े
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/53Qvl14
Stay informed with our dynamic news channel, delivering breaking news, insightful analysis, and in-depth coverage of global events. We strive to keep you connected to the world, offering timely updates on politics, business, technology, culture, and more. Trust us to provide accurate, unbiased reporting, ensuring you stay ahead and well-informed. Welcome to a news channel that values truth, integrity, and your need to be in the know.
Monday, September 30, 2024
Sunday, September 29, 2024
बरवाला BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस से किए सवाल:पूछा- मिर्चपुर की बस्ती क्यों जलाई, पलायन नहीं रोका, वाल्मीकि और भागीरथी ओढ़ समाज समर्थन में आया
बरवाला से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रणबीर गंगवा ने हलके के मतदाताओं से आह्वान किया है कि वे कांग्रेस के झूठ से सावधान रहे, क्योंकि कांग्रेस के लोग जनता को बरगलाते हैं और उसके बाद लूट राज चलते हैं। गंगवा बरवाला में वाल्मीकि और भागीरथी ओढ़ समाज की ओर से आयोजित समर्थन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सभी वंचित वर्गों की ओर से भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की गई। अपने संबोधन में रणबीर गंगवा ने कहा कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद चुनावी माहौल अब एक तरफ भाजपा के पक्ष में हो गया है और विपक्षी उम्मीदवार अब केवल अपनी जमानत बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस से हिसाब मानते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता यह बताएं कि उनके कार्यकाल में दलितों की बस्ती क्यों जलाई गई, क्यों दलितों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा। रणबीर गंगवा ने कहा कि कांग्रेस के राज में रातों रात नौकरी की लिस्ट बदल दी जाती थी, गरीब परिवार के युवा को नौकरी से दूर रखा जाता था। नौकरी मिलती भी तो पर्ची और खर्ची के जरिए। कांग्रेस कार्यकाल में नहीं बढ़ी बुजुर्गों की पेंशन गंगवा ने कहा कि कांग्रेस ने इसी तरह बुजुर्गों के साथ धोखा किया। कांग्रेस बताएं कि उन्होंने अपने 10 साल के कार्यकाल में बुजुर्गों की पेंशन क्यों नहीं बढ़ाई। उन्होंने कहा कि बरवाला में उमड़ी भीड़ को देखकर मुझे विश्वास हो गया है कि यहां से कमल जरूर खिलेगा। वाल्मीकि और भागीरथी ओढ़ समाज के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज आप लोगों ने जो सम्मान की पगड़ी मेरे सिर पर रखी है, वह सम्मान मेरा नहीं, आप लोगों का है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि यह जिम्मेदारी मैं पूरी तरह निभाऊंगा और इस सम्मान की रक्षा करूंगा। भाजपा ने पारदर्शिता और ट्रांसपेरैंसी के साथ काम किया गंगवा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पारदर्शिता और ट्रांसपेरैंसी के साथ काम किया है। हमने योजनाओं के लाभ सीधे गरीबों और जरूरतमंदों तक पहुंचाए हैं, जिससे आज हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 50 हजार लोगों को मकान दिए गए हैं और 8 तारीख के बाद 15 हजार और लोगों को मकान की चाबियां दी जाएंगी। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हर व्यक्ति के सिर पर छत हो। कांग्रेस सरकार ने 100 गज के प्लॉट देने का वादा किया था, लेकिन न कागज दिए और न ही कब्जा। भाजपा सरकार ने 20 हजार लोगों को कागज और कब्जा दोनों दिए हैं, और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चालू है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Bp1KYfh
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Bp1KYfh
अंबाला के लोगों में शंभू बार्डर बंद का गुस्सा:असीम और निर्मल के बीच कड़ी टक्कर, टूटी सड़कें और जलभराव गोयल की हैट्रिक में डालेंगे रोड़े
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से अंबाला-सिटी की सीट सुर्खियों में है। क्योंकि इस सीट से हरियाणा सरकार के मंत्री और सीएम नायब सिंह सैनी के खास असीम गोयल चुनाव मैदान में हैं। यह क्षेत्र एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट के लिए प्रसिद्ध है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने निर्मल सिंह पर भरोसा जताया है। जबकि आम आदमी पार्टी ने एडवोकेट केतन शर्मा पर दांव खेला है। बसपा ने मलकीत सिंह को टिकट दिया है। उधर, आजाद समाज पार्टी कांशीराम से पारुल नागपाल उम्मीदवार हैं। अंबाला शहर सीट पर लगातार दो विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने जीत हासिल की है। इससे पहले 2009 के चुनाव में कांग्रेस के विनोद शर्मा यहां से विधायक चुने गए थे। ये सीट बीजेपी का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर पांच बार भाजपा, तीन बार कांग्रेस और एक बार जनता पार्टी अपना कब्जा जमा चुकी है। अंबाला सिटी क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 2,62,199 हैं। इनमें महिला वोटरों की संख्या 92125 और पुरुष वोटरों की संख्या 99614 है। अंबाला सिटी में अधिकतर व्यापारी और हिन्दू वोट बैंक है। पिछले 2 बार का ट्रेंड देखें तो हिन्दू वोट बैंक में बनिया और पंडित बिरादरी का लाभ तो भाजपा को मिला है। बात करें यदि जाट वोट की तो 20701 वोट हैं। वाल्मीकि भाईचारा में 26244 और हरिजन 26202 मत्तदाता हैं। इन दोनों समुदायों के वोट बसपा और कांग्रेस को जा सकते हैं। लोगों का कहना है कि लगातार 2 बार विधायक रहने के बाद मंत्री असीम गोयल के सामने एंटी इनकंबेंसी की लहर है। शंभू बॉर्डर के बंद होने से यहां के लोगों और खासकर व्यापारी वर्गों में नाराजगी है। हालांकि घग्गर नदी पर बांध बनने से भाजपा के पक्ष में फैक्टर बन रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बीजेपी उम्मीदवार यहां केंद्रीय योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में सफल हुए हैं। कांग्रेस पार्टी को इस चुनाव में 10 साल के एंटी इनकंबेंसी का फायदा मिल सकता है। वहीं किसान और व्यापारी वर्गों की भाजपा से नाराजगी भी कांग्रेस के पक्ष में वोट बना सकती है। ज्यादातर लोगों का कहना है कि नेता या पार्टी कोई भी हो जो काम करेगा उसे ही वोट देंगे। 4 पॉइंट में समझें अंबाला-सिटी विधानसभा का समीकरण असीम गोयल की हैट्रिक में बाधा बनेगी टूटी सड़कें और जलभराव अंबाला शहर के लोगों का कहना है कि पिछले 10 सालों में यहां कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं लाया जा सका। जो प्रोजेक्ट चल रहे हैं, वे भी अधूरे हैं। लोगों को कभी भी बुनियादी सुविधाएं भी ठीक से नहीं मिल पाई हैं। टूटी सड़कें और जलभराव से अंबाला शहर के लोग काफी परेशान हैं। कपड़ा मार्केट में लोगों का कहना है कि बारिश से हुए जलभराव से लाखों रुपये का सामान खराब होने से दुकानदारों में रोष है। वहीं शंभू बोर्ड पिछले कई महीनों से बंद है, जिससे अंबाला शहर में कारोबार खत्म हो गया है। दुकानदार इसके लिए हरियाणा सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लोगों में रोष है कि हरियाणा सरकार बॉर्डर पर बैठे लोगों से बातचीत नहीं कर रही है। शंभू बॉर्डर बंद होने से व्यापारी अंबाला शहर में प्रवेश भी नहीं कर पा रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल के बारे में.. असीम गोयल भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। वे 2014 और 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में अंबाला शहर (विधानसभा क्षेत्र) से हरियाणा विधानसभा के लिए चुने गए थे। असीम को 2024 की हरियाणा विधानसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी से टिकट मिला है। वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के करीबी हैं, जिसके चलते उन्हें कैबिनेट में भी जगह मिली है। गोयल ने अंबाला शहर के अग्रवाल धर्मशाला में समान नागरिक संहिता पर सामाजिक चेतना संगठन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भारत को 'हिंदू राष्ट्र' बनाने की कसम खाई थी और कहा था कि वे इसके लिए "बलिदान देने या लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह दावा करते हुए इस कदम को सही ठहराया कि भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है। 2009 में कांग्रेस ने बाजी मारी थी 2009 के चुनाव में विनोद शर्मा ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की, लेकिन 2014 के चुनाव में उन्होंने एचजेसीपीवी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा, लेकिन सीट उनके हाथ से फिसल गई। चुनाव में भाजपा को 37.29 फीसदी वोट मिले थे और विनोद शर्मा को 22.89 फीसदी। 2014 में हुआ था रोचक मुकाबला इससे पहले 2014 के विधानसभा चुनाव भी काफी रोचक रहे थे। इस दौरान पूरे देश में मोदी लहर थी। भाजपा ने असीम गोयल को मैदान में उतारा था। कांग्रेस ने हिम्मत सिंह पर दांव लगाया था। 2009 में इस सीट पर कब्जा होने के बावजूद कांग्रेस उम्मीदवार को न सिर्फ करारी हार का सामना करना पड़ा, बल्कि पार्टी तीसरे स्थान पर पहुंच गई। चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को 60216 वोट मिले थे। एचजेसीपीवी के उम्मीदवार विनोद शर्मा दूसरे स्थान पर रहे थे। शर्मा को 36964 वोट मिले थे। कांग्रेस के हिम्मत सिंह को 34,658 वोट मिले थे। जीत-हार के बीच 23252 वोटों का अंतर था। इस चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 228573 थी जबकि 161486 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 2019 में निर्मल ने बिगाड़ा था कांग्रेस का खेल अगर 2019 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस सीट से भाजपा के असीम गोयल को कुल 64896 वोट मिले थे। कांग्रेस से नाराज होकर निर्मल सिंह बतौर निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में थे। उन्हें 55944 वोट मिले थे और वे दूसरे स्थान पर रहे थे। कांग्रेस के जसवीर सिंह मल्लौर महज 20091 वोटों पर सिमट गए थे। निर्मल सिंह ने बनाई थी अपनी पार्टी नवंबर 2019 में निर्मल सिंह ने अपनी पार्टी हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट बनाई थी। उनके नेतृत्व में पार्टी ने दो साल के अंदर उत्तर हरियाणा के विभिन्न जिलों में अपनी राज्य, जिला, वार्ड और गांव इकाईयों का गठन किया। नई पार्टी ने अंबाला शहर में नगर निगम चुनाव 2020 लड़ा और दो पार्षद सीटों पर जीत हासिल की, जबकि उनके मेयर उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे। अंबाला सिटी के लोगों से बातचीत शंभू बॉर्डर बंद होने से खत्म हो गया व्यापार कपड़ा मार्केट के दुकानदार प्रेम सिंह ने बताया कि शंभू बॉर्डर बंद होने से व्यापारी बुरी तरह तबाह हो गए हैं। चाहे कोई भी सरकार हो, लोगों को सिर्फ आश्वासन ही मिलते हैं। आज हिमाचल और पंजाब से व्यापारी हरियाणा नहीं आ रहे हैं। कई-कई दिनों तक माल के ऑर्डर नहीं मिल रहे हैं। दुकानदारों के लिए अपने कर्मचारियों को वेतन देना भी मुश्किल हो गया है। सभी पार्टियों के नेता वोट मांगने आ रहे हैं, लेकिन कोई भी यह स्पष्ट नहीं कर पा रहा है कि बॉर्डर कब खुलेगा। व्यापार मंडल इस समय दोनों पार्टियों के साथ है। ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो इस बार मतदाता कांग्रेस को पसंद कर रहे हैं। व्यापार न होने से लोग परेशान हैं, सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही- राम सिंह निक्का व्यापारी राम सिंह निक्का निवासी रविदास माजरी ने बताया कि पिछले 10 सालों में भाजपा को मौका दिया गया, लेकिन इस बार लोग बदलाव चाहते हैं। इस बार लोगों ने कांग्रेस को मौका देने का मन बना लिया है। विकास कार्य न होने से लोगों में रोष है। चाहे कोई भी नेता या पार्टी हो, हम काम करने वाले को ही वोट देंगे। अंबाला शहर में कुछ काम हुए हैं, कुछ अभी भी अधूरे हैं- पदम खन्ना किताबों की दुकान चलाने वाले पदम खन्ना ने कहा कि अंबाला में कुछ विकास कार्य हुए हैं, लेकिन कुछ काम अभी भी अधूरे हैं। जिन लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में पता है, वे इसका लाभ उठा रहे हैं, लेकिन जिन लोगों को नहीं पता, वे अभी भी राजनीतिक पार्टियों को दोष दे रहे हैं। जो भी हलके का विधायक बने, उसे सबसे पहले लोगों को केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देनी चाहिए, ताकि लोग सही तरीके से योजनाओं का लाभ उठा सकें।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/e9am5JC
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/e9am5JC
Saturday, September 28, 2024
हजपा संयोजक बलराज कुंडू बोले- हरियाणा में बनेगी त्रिशंकु सरकार:भाजपा के मुख्यमंत्री ने राज किया, प्रदेश का बेड़ा गर्क करके सैनी को झुनझुना
हरियाणा जनसेवक पार्टी के संयोजक व रोहतक जिले की महम विधानसभा से उम्मीदवार बलराज कुंडू ने भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री ने राज किया और अब प्रदेश का बेड़ा गर्क करके सैनी के हाथ में झुनझूना थमा दिया। साथ ही दावा किया कि हरियाणा में इस बार त्रिशंकु सरकार बनेगी। हरियाणा जनसेवक पार्टी के संयोजक से बातचीत के अंश प्रश्न : कैसा चुनाव प्रचार चल रहा है? बलराज कुंडू : बहुत अच्छा चुनाव प्रचार चल रहा है। प्रश्न : क्या मुद्दे हैं इस बार? बलराज कुंडू : अनेक मुद्दे हैं, जिनमें से बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। प्रश्न : विपक्षी आरोप लगा रहे हैं कि आप पांच साल विधायक रहे और महम के काम नहीं करवा पाए? बलराज कुंडू : विरोधियों का काम तो आरोप लगाना ही होता है। मैंने विपक्ष के विधायक के रूप में जो मेरे दायित्व बनते थे, वे पूरी ईमानदारी से निभाए हैं। महम हल्के के जितने भी इश्यू थे, सभी को विधानसभा में सरकार के पास भेजा है। सरकार को मजबूर भी किया है कि उन 30-35 प्रतिशत कामों को करने के लिए। बाकी जो काम पेंडिंग हैं। बेरोजगारी का बहुत बड़ा इश्यू है। आज यूथ नशे व अपराध की तरफ जा रहा है, बेरोजगार होने की वजह से। यह गंभीर विषय है। इसके ऊपर सरकार में शामिल होकर, किस प्रकार से युवाओं को इस दिशा में जाने से रोका जा सके। उन्हें सेफ सिस्टम में लाकर नौकरी व आगे बढ़ाने का काम करना भी महत्वपूर्ण इश्यू है। प्रश्न : कांग्रेस हो या निर्दलीय उम्मीदवार हो, उन सभी का टारगेट बलराज कुंडू रहता है। क्या कारण है? बलराज कुंडू : सच्चाई की राहें कठिन जरूर होती हैं, लेकिन सच्चाई की जीत होती है। इनकी झूठी व लुभावनी बातों से जनता ऊब चुकी है। धरातल पर कौन क्या कर रहा है, लोग वह सब देखते हैं। बलराज कुंडू के रूप में लोग एक जनसेवक देखते हैं। जो लोगों के लिए काम करना चाहता है। प्रश्न : अगर आप फिर से विधायक बनते हैं तो पांच साल का क्या रोडमैप है? बलराज कुंडू : सरकार में शामिल होकर बेरोजगारी को खत्म करवाना व किसानों को उनका हक दिलवाना। गरीब व ग्रामीण आंचल के बच्चों के लिए स्कूल की अलग से व्यवस्था गर्ल्स के लिए होनी चाहिए। अस्पतालों का बेड़ा गर्क है, डॉक्टर नहीं हैं। स्कूलों का बेड़ा गर्क है, अध्यापक नहीं है। विकास व पेंशन के मुद्दे हैं। चारों तरफ हर वर्ग सरकार की नीतियों के विरुद्ध है। प्रश्न : भाजपा से बागी राधा अहलातव ने आरोप लगाया है कि आपने सरकार में सांझा नहीं किया। जिसके कारण महम का विकास नहीं हुआ? बलराज कुंडू : जो सरकार में थे ओर बीजेपी के विधायक थे, उन्होंने कौन-सी विकास की गंगा बहा दी। भाजपा के ये लोग जुमलेबाजी करना जानते हैं, धरातल पर काम करना नहीं जानते। भाजपा ने प्रदेश को लूटा है। जातिवाद के नाम पर भाईचारा खत्म किया है। लोग इन सभी बातों को भूले नहीं हैं और ना ही भूल सकते हैं। प्रश्न : कांग्रेस के उम्मीदवार बलराम दांगी के टारगेट आप रहते हैं? बलराज कुंडू : वे क्या टारगेट करते हैं, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लोग क्या कहते हैं, वह पूछकर देखें। प्रश्न : लड़कियों के लिए फ्री जो बसें चलाई हैं, लोग उसे अच्छा मानते हैं। उसको लेकर आगे का प्लान क्या है? बलराज कुंडू : जो बस चल रही हैं, वे वोट के लिए नहीं चलाई। ग्रामीण आंचल की बच्चियों की तकलीफ को देखकर चलाई हैं। बहुत सारी बच्ची ऐसी थी, जो 12वीं के बाद पढ़ना चाहती थी, लेकिन घर की परिस्थितियों के कारण वे पढ़ नहीं पाई। उस चीज को खत्म करके आज, महम जो हरियाणा में नंबर वन है बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने के मामले में। जो कदम शुरू किया था, उसमें प्रतिवर्ष एकाध-एकाध बस जोड़कर ज्यादा करने का काम करेंगे। आगे भी ऐसे ही बढ़ेंगी और चलेंगी। मैं राजनीति लूट के लिए नहीं करने आया, जनसेवा का संकल्प लेकर आया हूं ओर उसी पर लगा हूं। प्रश्न : भाजपा की 10 साल तक सरकार रही, उसको क्या देखते हैं? बलराज कुंडू : भाजपा सरकार में एक राजा की तरह मुख्यमंत्री ने राज किया। अभी लास्ट के दिनों में जब प्रदेश का बेड़ा गर्क हो लिया, तो बाद में सैनी के हाथ में झुनझुना पकड़ा दिया। प्रदेश की जनता इसको भली-भांति जानती व समझती है। जनता इनसे ऊब चुकी है। प्रदेश के लोग बदलाव चाहते हैं। बलराज कुंडू के रूप में लोगों को एक उम्मीद नजर आ रही है। निश्चित रूप से आने वाले समय में एक नई तरह की राजनीति प्रदेश में देखने को मिलेगी। प्रश्न : 8 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के परिणाम आने हैं, आप कैसे देखते हैं? बलराज कुंडू : त्रिशंकु सरकार आएगी। किसी का पूर्ण बहुमत नहीं आने वाला। कांग्रेस एक बड़ी पार्टी के रूप में जरूर आएगी। लोग अपना स्वार्थ देखकर वोट देंगे, कि किससे हमारा हित पूरा होता है और कौन हमारे लिए काम कर रहा है। जो वोट काटू जो कोई कैंची ले रहा है, झाडू ले रहा है, मटका ठा रहा है। इनको पूरी तरह से जनता नकार चुकी है। चुनाव केवल बलराज व बलराम के बीच में रहेगा।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8kY4u2S
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8kY4u2S
Friday, September 27, 2024
यूट्यूबर एल्विश सिंगर फाजिलपुरिया पर ईडी की कार्रवाई:यूपी-हरियाणा में संपत्तियां की जब्त; सांप के जहर के अवैध व्यापारी से जुड़ा है मनी लॉन्ड्रिंग केस
बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उत्तर प्रदेश और हरियाणा में उनकी संपत्तियां जब्त की हैं। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत की गई है। ईडी ने सांप के जहर के अवैध व्यापार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कदम उठाया है। केंद्रीय एजेंसी ने उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) जिला पुलिस द्वारा एल्विश और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ दर्ज FIR और चार्जशीट का संज्ञान लेने के बाद मई में मामला दर्ज किया था और PMLA के तहत आरोप लगाए थे। हरियाणा के सिंगर राहुल यादव उर्फ राहुल फाजिलपुरिया के एल्विश यादव से संबंध हैं, उनसे भी ईडी ने इस मामले में पूछताछ की थी। ईडी कर चुकी है एल्विश से 8 घंटे पूछताछ पिछले काफी समय से एल्विश यादव रेव पार्टियों में सांपों के जहर की सप्लाई के गंभीर आरोपों से घिरे हैं। इस मामले में पुलिस से लेकर ईडी तक ने उनसे पूछताछ की है। हाल ही में ईडी ने यू-ट्यूबर एल्विश यादव से 5 सितम्बर को भी लंबी पूछताछ की थी। बताया गया था ये पूछताछ करीब 8 घंटे तक चली थी। पहले से ही चल रही थी संपत्तियां जब्त किए जाने की तैयारी ईडी ने इससे पहले अगस्त में भी दो बार एल्विश से लंबी पूछताछ की थी। तभी बताया गया था कि एल्विश के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किए जाने की तैयारी है। सितंबर में हुई पूछताछ के दौरान ये खबर आ रही थी कि एल्विश व गायक फाजिलपुरिया की संपत्तियां जब्त किए जाने की तैयारी है। दरअसल ईडी में एल्विश और सिंगर की कमाई को लेकर जानकारियां जुटाई। बताया गया था कि फाजिलपुरिया के जिस गाने में सांप दिखाए गए थे, उस गाने से लगभग 50 लाख रुपए की कमाई हुई थी। ईडी ने इससे पहले 8 जुलाई को फाजिलपुरिया से भी लंबी पूछताछ की थी
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/oeah3Ol
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/oeah3Ol
कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर:पंवार को जेल से बाहर आने से मिली मजबूती; कविता की नाराजगी से भाजपा को नुकसान
हरियाणा की सोनीपत विधानसभा सीट सुर्खियों में है। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र पंवार चुनाव मैदान में हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो महीने जेल में रहने के बाद बुधवार को वे बाहर आए हैं। उनके जेल में रहने के दौरान सुरेंद्र पंवार की पुत्रवधू समीक्षा पंवार चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। इधर, भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर आए मेयर निखिल मदान को टिकट दिया है। निखिल के पिता और चाचा के खिलाफ भी ईडी ने केस दर्ज किया है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी (AAP) ने देवेंद्र गौतम, इनेलो-बसपा ने धर्म सिंह बिल्लू मास्टर और जेजेपी-एएसपी ने एडवोकेट राजेश को मैदान में उतारा है। इस सीट पर करीब 2.51 लाख वोटर हैं। यहां सबसे ज्यादा पंजाबी समाज के वोट हैं। इसलिए भाजपा ने पंजाबी समाज से आने वाले निखिल मदान पर दांव लगाया है। कांग्रेस के सुरेंद्र पंवार की पुत्रवधू की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी पंजाबी समाज से है, इसलिए वे भी चुनाव में सुरेंद्र पंवार की मदद कर रही हैं। दोनों ही पार्टियों का फोकस पंजाबी समाज पर है, क्योंकि यहां ज्यादातर पंजाबी समाज के ही विधायक चुने जाते रहे हैं। लोगों का मानना है कि इस बार भाजपा पूरी ताकत लगा रही है, लेकिन सुरेंद्र पंवार के जेल से बाहर आने के बाद समीकरण बदल गए हैं, जिसके चलते कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर होगी। भाजपा ने यहां कभी कोई विकास नहीं किया, इसका असर निखिल के चुनाव पर पड़ेगा। लोगों के मुताबिक, फिलहाल जिस तरह से चुनाव प्रचार चल रहा है। उससे तो यही लगता है कि सुरेंद्र पंवार और निखिल मदान के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। लेकिन सुरेंद्र पंवार अब जेल से बाहर आ चुके हैं ऐसे में वह चुनाव प्रचार में काफी असर डालेंगे। पहले उनके बहू-बेटे इलेक्शन कैंपेन कर रहे थे लेकिन अब वह खुद इसमें लगेंगे तो फर्क पड़ेगा। 4 पॉइंट में समझें सोनीपत विधानसभा के समीकरण पहले चुनाव में बने 2 रिकॉर्ड आज तक नहीं टूटे सोनीपत के विधानसभा चुनाव का इतिहास बेहद दिलचस्प रहा है। हरियाणा के गठन के बाद साल 1967 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में 2 ऐसे रिकॉर्ड बने, जो 57 साल बाद भी बरकरार है। पहला रिकॉर्ड सर्वाधिक मतदान प्रतिशत का बना। इस चुनाव में 75.96 प्रतिशत मतदान हुआ। यह रिकॉर्ड आज तक नहीं टूट पाया है। दूसरा रिकार्ड सबसे कम वोटों से जीत का रहा, जिसमें कांग्रेस के मोहन लाल ठक्कर ने जनसंघ के मुख्त्यार सिंह को कड़े मुकाबले में केवल 895 वोटों से मात दी थी। पहले चुनाव के बाद आज तक किसी भी विधानसभा चुनाव में यहां विजयी अंतर 2500 वोटों से कम का नहीं रहा। देवीदास के नाम लगातार 3 बार विधायक बनने का रिकॉर्ड है। सबसे ज्यादा वोटों से जीत का रिकॉर्ड दिवंगत देवराज दीवान के नाम है। उन्होंने साल 1996 में हुए विधानसभा चुनाव में सपा के ओमप्रकाश को 37140 वोटों से शिकस्त दी थी। दूसरी सबसे बड़ी जीत कांग्रेस के सुरेंद्र पंवार के नाम रही, जिन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की कविता जैन को 32861 वोटों से हरा दिया। निखिल मदान शहर के विकास के नाम पर वोट मांग रहे भाजपा उम्मीदवार निखिल मदान 2020 में हुए नगर निकाय के चुनाव में चर्चा में आए थे। वह भाजपा और जजपा उम्मीदवारों को हराकर मेयर बने। उनकी गिनती हुड्डा परिवार के करीबियों में होती थी। 2024 में विधानसभा चुनाव से पहले अचानक उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया और भाजपा में शामिल हो गए। पंजाबी चेहरा होने की वजह से भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार घोषित कर दिया। भाजपा जॉइन करने के बाद निखिल मदान ने कहा था कि सरकार में रहकर ही शहर में विकास करवा सकते हैं, इसलिए भाजपा जॉइन की। कांग्रेस का छोड़ने का फैसला सिर्फ इसलिए ही लिया है, क्योंकि मुझे आगे देखना है कि शहर का विकास कैसे होगा। अब विधानसभा चुनाव में निखिल मदान जनता के बीच कह रहे हैं कि विधायक रहते हुए सुरेंद्र पंवार यहां कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं लेकर आ पाए। शहर में विधायक बजट से कोई काम नहीं हुए। पंवार सोनीपत की जनता की आवाज नहीं बन पाए। मेयर रहते हुए मेरे हाथ में जितना था, मैंने उतने लोगों के काम किए। शहर में बड़े प्रोजेक्ट सिर्फ विधायक ही विधानसभा बजट से ला सकता है। मेरी कोशिश यही है कि मैं यहां बड़े प्रोजेक्ट लेकर आऊं। सुरेंद्र पंवार की पुत्रवधू भाजपा को घेर रहीं टिकट बंटवारे से पहले चर्चा थी कि कांग्रेस सुरेंद्र की पुत्रवधू समीक्षा को टिकट दे सकती है, लेकिन कांग्रेस ने सुरेंद्र को ही टिकट दिया। चूंकि सुरेंद्र उस दौरान जेल में थे, इसलिए समीक्षा ही तब से उनके चुनाव की कमान संभाल रही हैं। समीक्षा जनता के बीच जाकर लगातार कह रही हैं कि भाजपा उनके पिता पर भाजपा में शामिल होने का दबाव बना रही थी। जब उन्होंने इनकार किया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। समीक्षा जनता के बीच कह रही हैं कि जिस निखिल को उनके पिता ने उंगली पकड़कर राजनीति में चलना सिखाया, आज वही उनके खिलाफ जाकर वोट मांग रहा है। जनता निखिल को इसका जवाब जरूर देगी। 20 जुलाई को गिरफ्तार हुए थे सुरेंद्र पंवार ED ने करीब 2 महीने पहले 20 जुलाई को सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार किया था। सुरेंद्र पंवार अवैध खनन से जुड़े मामले में दिल्ली ED ऑफिस में पेश हुए थे। यहीं से टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। ED के वकील ने बताया था कि विधायक सुरेंद्र पंवार पर 25 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग के ट्रायल का मामला है। विधायक के खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं। एक मामला ED की टीम ने दर्ज कराया है। जनवरी 2024 में यह मामला दर्ज किया गया था। विधायक सुरेंद्र पंवार का हरियाणा के साथ राजस्थान में भी खनन कारोबार है। इसी साल 4 जनवरी को ED की टीम ने उनके सोनीपत में सेक्टर-15 स्थित आवास पर रेड की थी। खनन कारोबार में करीब 36 घंटे तक जांच हुई थी। जिसके बाद खनन कारोबार में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए टीम ने घर में रखे डॉक्यूमेंट खंगाले थे। क्या कहते हैं सोनीपत के वोटर... राजीव बोले- स्थानीय मुद्दों पर चुनाव नहीं पटेल नगर के रहने वाले राजीव का कहना है कि इस बार यहां माहौल बीजेपी का है, क्योंकि मोदी सरकार देश के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है। स्थानीय मुद्दों पर चुनाव नहीं है। केंद्र को देखते हुए ही यहां स्थानीय विधायक का चुनाव होगा। कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेंद्र पंवार जेल से बाहर आ चुके हैं, जिससे चुनाव में असर पड़ेगा। कर्मबीर ने कहा- निखिल की छवि अच्छी कर्मबीर जट्टीपुर गांव निवासी कर्मबीर का कहना है कि यहां चुनाव में बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है। निखिल मदान की छवि यहां अच्छी है, क्योंकि उसे कोई भी यहां बुला ले, तो वह मना नहीं करते। सीएम नायब सैनी और निखिल मदान के चेहरे पर यहां वोट है। हरियाणा सरकार से इसलिए खुश है क्योंकि गरीब घरों के बच्चे भी बिना खर्ची-पर्ची के लगे हैं। रणदीप बोले- भाजपा ने उधार का कैंडिडेट लिया एडवोकेट रणदीप दहिया कहते हैं कि इस बार बीजेपी ने कांग्रेस से उधार का कैंडिडेट लिया है। मेयर को ही अपना प्रत्याशी बना लिया, क्योंकि निखिल मदान पर भी ईडी का केस था, जिसका ही डर दिखाकर भाजपा में शामिल किया है। यहां मुद्दे विकास से जुड़े हुए हैं, क्योंकि बीजेपी की सरकार ने 10 सालों में यहां काम नहीं करवाए। संदीप ने कहा- निखिल कांग्रेस के वोट काटेंगे डबल स्टोरी के रहने वाले संदीप कुमार ने बताया कि यहां मिलाजुला चुनाव है। प्रचार बीजेपी का ज्यादा है। इस बार यहां किसके पलड़े में गेम जाएगी, कुछ भी स्पष्ट नहीं है। सुरेंद्र पंवार मिलनसार व्यक्ति हैं। निखिल मदान कांग्रेस से ही बीजेपी में गए, इसका वोटों पर फर्क पड़ेगा। इससे कांग्रेस के वोट कटेंगे। हरियाणा चुनाव से जुड़ी ये ग्राउंड रिपोर्ट्स भी पढ़ें... हरियाणा में कांग्रेस 40, BJP 18 सीटों पर आगे:23 सीटों पर कड़ी टक्कर, इनेलो-निर्दलीय 4 पर आगे; जाट-दलित बंटे तो BJP को फायदा पूर्व BJP मंत्री हैट्रिक चांस में कड़े मुकाबले में फंसे:AAP की गुर्जर वोट बैंक में सेंध; कांग्रेस वेव से अकरम को फायदा अनिल विज कड़े मुकाबले में फंसे:खुद को CM चेहरा बता फायदा लेने की कोशिश; कांग्रेस पर गुटबाजी भारी, वोट शिफ्ट हुए तो चित्रा भारी पड़ेंगी राव इंद्रजीत की बेटी आरती तिकोने मुकाबले में फंसी:कांग्रेस बांटेगी अहीर वोटर; राजपूत-दलित वोटर्स एकतरफा तो ठाकुर बिगाड़ेंगे सियासी गणित नायब सैनी को CM चेहरे का फायदा:BJP के बागी गर्ग वोटकटवा; बड़शामी ने जाट न बांटे तो कांग्रेस के मेवा से कड़ी टक्कर विनेश फोगाट को कांग्रेस की वेव का सबसे बड़ा सहारा:जाट वोट बंटे तो मुश्किल में फंसेगी रेसलर; OBC-ब्राह्मण एकतरफा होने पर ही BJP को फायदा
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gL1qrWD
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gL1qrWD
Thursday, September 26, 2024
हरियाणा चुनाव में राहुल गांधी की पहली रैली:एक में कुमारी सैलजा, दूसरी में मंच पर दिखेंगे हुड्डा
हरियाणा के असंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से किसी भी बड़े नेता की ये पहली रैली है। कई राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो पिछले दिनों हुई अभद्र टिप्पणियों को लेकर सिरसा सांसद कुमारी सैलजा नाराज हैं। जिसकी वजह से उन्होंने और उनके समर्थकों ने प्रचार से दूरियां बना ली हैं। लेकिन राहुल गांधी किसी भी तरह सैलजा की नाराजगी को दूर करना चाहते हैं और यही कारण भी है कि उन्होंने अपनी पहली चुनावी रैली सैलजा गुट के प्रत्याशी शमशेर सिंह गोगी के क्षेत्र में रखी है। मंच पर आज राहुल के साथ कुमारी सैलजा भी नजर आएंगी। राहुल गांधी से पहले 23 सिंतबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को घरौंडा में एक जनसभा को संबोधित करने आना था लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण उनका ये दौरा रद्द हो गया था। करनाल में राहुल गांधी का दूसरा दौरा करनाल जिले में राहुल गांधी का ये दूसरा दौरा है। 6 दिन पहले भी वह सुबह करीब 5 बजे अचानक गोगड़ीपुर गांव में पहुंच गए थे। राहुल के इस दौरे की किसी को भी कोई जानकारी नहीं थी। यहां पर राहुल अमित कुमार के घर पहुंचे थे और उन्होंने उसके परिवार से मुलाकात की थी। बता दें कि अमित कुमार अमेरिका में एक सड़क हादसे में घायल हो गया था जिसके बाद जब राहुल गांधी अमेरिका पहुंचे तो उन्होंने उससे मुलाकात कर उससे वादा किया था कि जब वो भारत पहुंचेंगे तो उसके परिवार से जरूर मिलेंगे। इस वादे को पूरा करने के लिए राहुल गांधी गोगड़ीपुर पहुंचे थे। गोगड़ीपुर से लौटने के बाद राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस दौरे का वीडियो भी अपलोड किया और बीजेपी को रोजगार के मुद्दे पर घेरने का प्रयास किया था। वहीं अब राहुल गांधी असंध में शमशेर सिंह गोगी के साथ-साथ अन्य विधानसभाओं के कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगे। पहले हुड्डा गुट और आज सैलजा गुट की रैली करनाल जिले में कांग्रेस की तरफ से दो रैलियां सुनिश्चित की गई। 23 सितंबर को हुड्डा गुट की रैली घरौंडा में थी। जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को संबोधित करना था। अचानक बीमारी के कारण खड़गे रैली में पहुंच नहीं पाए। बाद में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने रैली को संबोधित किया था। इसमें घरौंडा विधानसभा में टिकट के दावेदार भुप्पी लाठर, अनिल राणा, निशा जोगिंद्र मंच पर नजर नहीं आए थे। माना जा रहा है कि इन लोगों में टिकट कटने से काफी नाराजगी थी। जबकि नरेंद्र सांगवान व अन्य कुछ नेताओं ने मंच साझा किया था। 2019 में बसपा ने दी थी कांग्रेस को टक्कर 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बसपा के बीच में हुआ था। हालांकि जीत कांग्रेस प्रत्याशी शमशेर सिंह गोगी की हुई थी लेकिन बसपा के नरेंद्र राणा महज 1703 वोटों से ही हारे थे। इस चुनाव में बसपा ने इनेलो के साथ गठबंधन कर यहां से नरेंद्र राणा के पुत्र गोपाल राणा को टिकट दिया है जो कि अपना पहला चुनाव लड़ेंगे। वहीं भाजपा ने यहां से योगेंद्र राणा को अपना प्रत्याशी बनाया है। असंध विधानसभा सीट का इतिहास परिसीमन के बाद 1977 में असंध विधानसभा पर चुनाव हुए। पहले विधायक जनता पार्टी की टिकट पर जोगी राम बने। 1982 और 1987 में लोकदल के मनफूल विधायक चुने गए। इसके बाद कृष्ण लाल ने यहां से 1991 में जनता पार्टी, 1996 में समता पार्टी और 2000 में इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ा और लगातार तीन बार विधायक बनें। 2005 के चुनाव में कांग्रेस की झोली में यह सीट चली गई। राजरानी विधायक बनी, जो इस विधानसभा की इकलौती महिला विधायक रही हैं।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tnElw9A
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tnElw9A
हरियाणा चुनाव में किसानों का मुद्दा गर्माया:कंगना-खट्टर के बयान से किसान नाराज; यूनियन-खापें बोलीं- BJP को लोकसभा जैसा सबक सिखाएंगे
तारीख : 24 सितंबर 2024 BJP सांसद कंगना रनोट : 'किसानों के जो 3 कृषि कानून रोक दिए गए, वे वापस लाने चाहिए। किसानों को खुद इसकी डिमांड करनी चाहिए। हमारे किसानों की समृद्धि में ब्रेक न लगे।' केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर : 'जो शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं वो किसान नहीं बल्कि किसानों के नाम पर मुखौटा हैं। 3 साल पहले कृषि कानूनों को वापस लेना प्रधानमंत्री का बड़प्पन था। हरियाणा में कहीं विरोध नहीं हो रहा। पंजाब से ही एक ग्रुप जींद आया, जिसने विरोध किया। उसमें 15-20 लोग हरियाणा के थे।' भाजपा नेताओं के एक ही दिन में ये 2 ऐसे बयान हैं, जिसके बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच किसानों का मुद्दा गर्मा गया है। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ का कहना है कि कंगना रनोट का फिजूल बातें करने का पुराना रिकॉर्ड रहा है। किसानों को जानबूझकर परेशान करने की कोशिश की जा रही है। ये किसानों को जितना प्रताड़ित करेंगे, उतना बुरा परिणाम इन्हें हरियाणा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर के मुंह पर खुद ही आ गया कि उन्होंने बड़े-बड़े बैरिकेड्स लगाकर हरियाणा में किसानों को रोका है। उनके कारण ट्रांसपोर्टर और व्यापारी परेशान हैं। इसका फैसला आने वाले चुनावों में हो जाएगा। भारतीय किसान यूनियन का दावा है कि आंदोलन में 150 किसानों की मौत हुई। इसमें सबसे ज्यादा जींद जिले के 17 किसान थे। पिछले 6 महीनों से हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर फिर से किसानों ने डेरा डाल रखा है। किसानों का सीधा असर राज्य की 35 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर है। हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग है। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। BJP के लिए सबसे बड़ी चुनौती किसानों को साधने की है। चुनाव में किसान आंदोलन कितना बड़ा मुद्दा है, यह बात जानने के लिए दैनिक भास्कर ने किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के परिवार, किसान नेताओं, कांग्रेस, भाजपा के नेताओं और एक्सपर्ट्स से बात की। अब जानिए किसान परिवारों ने क्या कहा... 1. किसानों पर राजनीति के बजाय मांगों पर ध्यान दे सरकार हरियाणा में कैथल जिले के पाई गांव का रहने वाला अजय ढुल (19 साल) दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल होकर ट्रैक्टर पर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर से गिरकर अजय की मौत हो गई। उस समय अजय किसान आंदोलन में जान गंवाने वाला सबसे युवा किसान था। अजय के पिता जयपाल बताते हैं, 'किसान आंदोलन के समय बेटा अजय पुंडरी हलके का अध्यक्ष था। मेरे पास ढाई एकड़ जमीन है। मेरी उम्र 57 साल है और पत्नी की उम्र 52 साल है। पूरा परिवार खेती पर निर्भर है। अजय की मौत के करीब 6-7 महीने बाद भाजपा के कुछ पदाधिकारी आए। उन्होंने हमें 5 लाख रुपए दिए। इसके बाद कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा आए और 2 लाख दिए। अजय की मौत के ढाई साल बाद पत्नी ने 2 जुड़वा बच्चों (बेटा और बेटी) को जन्म दिया। आज अजय हमारे पास वापस आ चुका है, लेकिन सरकार को किसानों पर राजनीति करने के बजाय उनकी मांगों की ओर ध्यान देना चाहिए। आज चुनाव में किसान बड़ा मुद्दा है। हमारे इलाके में इसका काफी जोर है।' 2. भाजपा ने 5 लाख दिए, कांग्रेस से कुछ नहीं आया हिसार जिले में बरवाला के छान गांव निवासी किसान राममेहर (45) की मौत किसान आंदोलन के दौरान 7 दिसंबर 2020 को हुई थी। वह टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन में हिस्सा लेने जा रहे थे। रोहतक के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी थी, जिसकी उनकी मौत हो गई थी। राममेहर के छोटे भाई रामबिलास उर्फ लीलू नंबरदार बताते हैं कि उनके भाई के पास साढ़े 4 एकड़ जमीन है। जमीन पर 5 लाख से ज्यादा का लोन लिया हुआ था। लोन की वजह से उसका भाई परेशान रहता था। इसके बाद केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून आए गए। इससे किसानों के मन में डर पैदा हो गया। किसानों ने आंदोलन करने का फैसला किया। आंदोलन में भाई राममेहर भी शामिल हुआ। जब उसकी मौत हुई तो उसके बेटे अभिषेक की उम्र 17 और बेटी मोनिका की उम्र 19 साल थी। मोनिका की बड़ी मुश्किल से हाल ही में शादी की है। भाजपा की तरफ से 5 लाख रुपए मिले थे, लेकिन कांग्रेस की तरफ से कुछ नहीं मिला। परिवार की हालत आज भी ठीक नहीं है। चुनाव में किसानों का मुद्दा ही सबसे बड़ा है। चाहे किसी की भी सरकार बने, हमें उससे कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन सरकारों को किसानों पर ध्यान जरूर देना चाहिए। 3. हमारा तो पूरा परिवार खेती पर निर्भर जींद जिले के उझाना गांव निवासी किताब सिंह चहल (60) की मौत 8 दिसंबर 2020 को खनौरी बॉर्ड पर हार्ट फेल होने से हुई थी। उनके छोटे बेटे सुरेंद्र सिंह चहल बताते हैं, पिता 6 एकड़ जमीन पर खेती करते थे। मुझे आज भी याद है, जब पिता की मौत के दिन किसानों की तरफ से भारत बंद का ऐलान किया गया था। मेरे पिता ही इस इलाके में आंदोलन की अगुआई कर रहे थे। शुरुआत में पिता जी के साथ 2-3 आदमी गांव के आंदोलन में जाते थे, लेकिन बाद में पिता के साथ काफी तादाद में ग्रामीणों ने आंदोलन में हिस्सा लिया। पिता की अचानक मृत्यु ने पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। मेरे बड़े भाई जितेंद्र चहल और मैं खुद पिता की मृत्यु की मौत के बाद खेती के जरिए ही परिवार का गुजारा चला रहे हैं। मेरी मां फरवारी देवी पिता की मृत्यु के बाद काफी टूट गई। परिवार की जिम्मेवारियां हम दोनों भाइयों पर आ गईं। आज भी हम दोनों भाई ही मिलकर खेती कर रहे हैं, लेकिन खेती की हालत आज बहुत ज्यादा खराब है। पिता की मौत के बाद हरियाणा सरकार की तरफ से उस वक्त जेजेपी के विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा हमारे घर आए थे। विधायक ने बोला था कि मैं पक्की नौकरी नहीं दे सकता, लेकिन कच्ची नौकरी दूंगा। इसको लेकर 20-30 बार मैं उनसे मिला। उन्हें 5-6 बार अपना रिज्यूम भी भेजा, लेकिन आज तक किसी तरह की नौकरी नहीं मिली। हां इतना जरूर है कि कांग्रेस की तरफ से परिवार को 2 लाख रुपए की मदद दी गई थी। पंजाब में सरकार ने किसानों के परिवारों को नौकरी दी, लेकिन हरियाणा सरकार ने नाइंसाफी की। मुझे लगता है कि इस चुनाव में किसान आंदोलन का मुद्दा ही अहम रहेगा।' 4. पिता की मौत के सदमे में मां को पैरालिसिस हुआ जींद जिले के मोहनगढ़ गांव निवासी रणधीर सिंह की 5 फरवरी 2021 को टिकरी बॉर्डर पर हार्ट फेल होने से मौत हुई थी। रणधीर सिंह के बड़े बेटे संदीप सिंह के मुताबिक उस दिन सुबह 3 बजे मेरे पास गांव के सरपंच का फोन आया और बताया कि उनके पिता की मृत्यु हो गई है। मेरे पिता जी शुरू से ही आंदोलन से जुड़े हुए थे। हमारे पास 2 एकड़ जमीन है। जमीन पर पिता ने करीब 6-7 लाख रुपए लोन लिया हुआ था। कृषि कानूनों के बाद मेरे पिता के मन में भी अन्य किसानों की तरह शंका थी। जिसके बाद वह आंदोलन में शामिल हुए। जिस दिन पिता की डेडबॉडी आई, उसी दिन मेरी मां निर्मला देवी को सदमे में पैरालिसिस हो गया। परिवार बिल्कुल टूट गया। मेरा एक छोटा भाई अमित भी है। घटना के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी दोनों भाइयों पर आ गई। हमने खेती के जरिए ही पिता द्वारा लिए गए लोन को उतारा और फिर घर को संभाला। पिता की मौत के करीब 4 महीने बाद भाजपा के किसान सेल का कोई पदाधिकारी आया था। उन्होंने हमें 5 लाख रुपए दिए थे। कांग्रेस की तरफ से भी 2 लाख रुपए देने की बात कही गई थी, लेकिन कुछ नहीं मिला। दीपेंद्र हुड्डा और अभय चौटाला ने सरकार आने पर नौकरी देने की बात कही थी। हमारा परिवार खेती पर निर्भर है। हमें इतना सुकून जरूर है कि उस वक्त सरकार किसानों के आंदोलन के आगे झुक गई। इस बार के चुनाव में किसानों के मुद्दे को कोई इग्नोर नहीं कर सकता। 48 हजार लोगों पर 259 FIR, आंदोलन खत्म होने पर वापस लिए केस भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष चौधरी जोगिंदर घासी राम नैन कहते हैं, '2020 से 2021 के बीच 13 महीने तक चले किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा के अलग-अलग जिलों में पुलिस की तरफ से कुल 259 FIR दर्ज की गई थीं। इनमें 48 हजार से ज्यादा को लोगों को शामिल किया गया। इसमें काफी लोग नामजद और बाकी अन्य थे। किसान आंदोलन खत्म हुआ तो हमारी हरियाणा सरकार के साथ बैठकें हुईं। कई दौर की बैठकों के बाद सरकार गंभीर अपराधों को छोड़कर अन्य केस वापस लेने पर राजी हो गई। उस वक्त के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केस वापस लेने की बात कही थी। इनमें ज्यादातर केस वापस हो चुके हैं। शायद ही अब कोई केस आंदोलन से संबंधित बचा हुआ हो।' किसान नेता बोले- भाजपा ने 128 और कांग्रेस 83 किसान परिवारों की मदद की जोगिंदर नैन ने बताया कि आंदोलन खत्म होने के बाद हमारी मांग आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को आर्थिक मदद और परिवार को नौकरी देने की थी। अफसोस की बात ये है कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने ही अपने वायदे के मुताबिक साथ नहीं दिया। आंदोलन के दौरान हमारे 150 किसानों की मौत हुई थी। हरियाणा सरकार ने अपने स्तर सीआईडी के जरिए भी इसकी जानकारी जुटाई। भाजपा की तरफ से 5-5 लाख और कांग्रेस की तरफ से 2-2 लाख रुपए देने की बात कही गई। भाजपा ने 128 किसानों के परिवार को पैसे दिए, जबकि 22 परिवारों को आज तक मुआवजे के तौर पर पैसे नहीं मिले हैं। इतना ही नहीं, कांग्रेस ने सिर्फ 83 लोगों के परिवार पैसे दिए और 67 परिवार अभी भी बचे हुए हैं। हमने 14 अगस्त 2022 को इसको लेकर फतेहाबाद में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी मुलाकात की थी। उस वक्त मनोहर लाल खट्टर ने जवाब दिया था कि मैं अपनी कही हुई बात से नहीं मुकर सकता, लेकिन 22 लोगों को बीजेपी ने इस लिस्ट में शामिल नहीं किया। जबकि इसी लिस्ट के आधार पर तेलंगाना सरकार 150 परिवारों को 3-3 लाख रुपए की मदद दे चुकी है। दहिया खाप किसानों के फैसले के साथ रहेगी दहिया खाप के प्रधान जयपाल दहिया ने बताया कि हमारे 42 गांव हैं। इनमें 40 गांव दिल्ली बॉर्डर के साथ लगते हुए हैं, जबकि इनके अलावा गुरुग्राम जिले का धनवापुर और पानीपत जिले का इदाणा गांव शामिल है। 13 महीने दिल्ली बॉर्डर पर चले किसानों के आंदोलन में सबसे बड़ी मदद दहिया खाप और आंतिल खाप ने ही की थी। हम किसानों पर हुए अन्याय के खिलाफ और किसानों की मांग के समर्थन में डटे थे। इस बार विधानसभा चुनाव में किसानों का मुद्दा सबसे बड़ा है। हमने कभी भी सीधे तौर पर राजनीति में दखल नहीं दिया, लेकिन आज भी अगर किसानों की तरफ से किसी भी तरह का मैसेज मिला तो हम उनका पूरा समर्थन करेंगे। किसानों की मांगें तो आज भी पूरी नहीं हुई हैं। किसान जैसा मैसेज देंगे, हमारी खाप उसी दिशा में काम करेगी। हरियाणा-पंजाब के किसान नेताओं का दावा... कोहाड़ बोले- हम सत्ता में बैठी पार्टी के खिलाफ हरियाणा के किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि इस बार हरियाणा चुनाव में अगर सबसे बड़ा कोई मुद्दा है तो वह किसान आंदोलन ही है। जिस बीजेपी सरकार ने हमारे 750 किसान शहीद कर दिए, उनकी कुरीतियों को हम पिछले डेढ़ साल से हरियाणा के हर कोने में जाकर उजागर कर रहे हैं। हमारी किसी पार्टी को समर्थन या विरोध करने का सवाल नहीं है। हम सिर्फ सत्ता में बैठी पार्टी के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। किसान और मजदूर ये हरियाणा में सबसे अहम हैं। हम लोगों को गांव-गांव जाकर जागरूक कर रहे हैं। अगर किसान आंदोलन का असर नहीं होता तो बीजेपी का लोकसभा चुनाव में ये हाल नहीं होता। बीजेपी 10 में से सिर्फ 5 सीटों पर सिमट गई। लक्खोवाल बोले- पंचायतों के जरिए भाजपा के खिलाफ वोट मांग रहे पंजाब भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने कहा कि जिस पार्टी की सरकार ने हमारे किसानों पर इतने अत्याचार किए, उसे सपोर्ट करने का सवाल ही नहीं है। हम 3 पंचायत कलायत, जींद और पिपली में कर चुके हैं। हमने सभी किसानों से भाजपा के खिलाफ वोट की अपील की है, क्योंकि पंजाब के किसानों का रास्ता हरियाणा सरकार ने रोका हुआ है। एक्सपर्ट बोले- भाजपा को पंजाबी, जाट बेल्ट में नुकसान होगा सीनियर जर्नलिस्ट मुकेश कुमार वैद्य कहते हैं, 'हरियाणा चुनाव में किसान आंदोलन मुद्दा तो बड़ा है, लेकिन ये अलग-अलग बेल्ट के हिसाब से महत्वपूर्ण हैं। विशेषकर जिसे जाटलैंड कहते हैं, उस एरिया के अलावा पंजाबी बेल्ट से लगते एरिया में बीजेपी से किसानों की नाराजगी जरूर है, लेकिन जैसे-जैसे महानगर की तरफ यानी गुरुग्राम-दिल्ली की तरफ जाएंगे तो ये ना के बराबर है। वह कहते हैं कि जाट बाहुल्य बेल्ट में किसानों की नाराजगी का बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ सकता है, लेकिन दक्षिणी हरियाणा में इसका बीजेपी को फायदा भी मिल रहा है, क्योंकि दक्षिणी हरियाणा में बाजरे की उपज होती है। सबसे ज्यादा किसी फसल के दाम बढ़े हैं तो वह बाजरा है। इसके पीछे भी एक कारण है कि बाजरे का दायरा बहुत कम है। अब बात पॉलिटिकल पार्टियों के दावे की.... भाजपा : विधानसभा चुनाव में किसान आंदोलन मुद्दा नहीं भाजपा किसान सेल के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव कहते हैं, 'हरियाणा में कोई किसान आंदोलन नहीं है। विधानसभा चुनाव में भी यह कोई मुद्दा नहीं है। असलियत ये है कि जितना काम बीजेपी सरकार ने किसानों के उत्थान को लेकर किया, उतना पहले कभी किसी पार्टी ने नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार ने किसानों के लिए दर्जनों लाभकारी योजनाएं बनाईं।' कांग्रेस : किसान आंदोलन का लोकसभा चुनाव जैसा असर होगा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा कहते हैं, 'हरियाणा चुनाव में किसान आंदोलन सबसे बड़ा मुद्दा है। किसान की समस्या और किसान आंदोलन दोनों हमारे लिए मुद्दे हैं। लोकसभा चुनाव में पूरा असर था और हरियाणा के चुनाव में सीधा असर होगा। अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों की सबसे बड़ी चीज वाजिब मूल्य देना है। एमएसपी की गारंटी की हमने बात की है, जबकि ये केंद्र का मामला है। उसके बावजूद राज्य सरकार उसे बोनस के रूप में पैसा देना चाहेगी। एमएसपी को लागू कराना राज्य सरकार के अधीन होता है।'
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/XRPrLfq
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/XRPrLfq
नूंह सीट पर हिंसा की दहशत,लोग बात तक नहीं करते:मुस्लिम सीट पर BJP को पोलराइजेशन के दांव से खास फायदा नहीं; कांग्रेस-इनेलो में टक्कर
हरियाणा का मुस्लिम बाहुल्य जिला नूंह कई दशकों से विकास की मांग कर रहा है। 31 जुलाई 2023 को नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी। 2 समुदाय के बीच हुई गोलीबारी के बाद पूरे देश में नूंह चर्चा का विषय बना। अब हिंसा के तकरीबन एक साल बाद इस मुद्दे पर स्थानीय लोग बोलने को तैयार नहीं हैं। नूंह के शिव मंदिर के पास ज्यादा बवाल हुआ था। यहां गांव में तकरीबन 10 घर हैं। दैनिक भास्कर की टीम वहां पहुंची। एक या दो कच्चे-पक्के कमरों के घरों में हर कोई अपने कामों में व्यस्त था। भास्कर टीम को देख हर कोई नजरें चुराता दिखा। बात करने की कोशिश की तो उन्होंने बात करने से ही मना कर दिया। लोगों का कहना था, 'अगर कुछ भी मीडिया में बोल दिया तो रात तक यहां हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंच जाएंगे और उन्हें जवाब देना होग। हिंसा के बाद उनके गांव की तरफ से दिए बयानों के कारण सभी उनसे पहले से नाराज हैं।' कांग्रेस ने यहां आफताब अहमद, इनेलो-बसपा ने ताहिर हुसैन, जजपा-असपा ने बीरेंद्र सिंह और आम आदमी पार्टी (AAP) ने राबिया किदवई को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने राजपूत समाज से आने वाले संजय सिंह को टिकट देकर हिंदू वोटों में ध्रुवीकरण की कोशिश की है। संजय सिंह हिंदू फायर ब्रांड नेता के तौर पर जाने जाते हैं और वे लगातार अपने भाषण में मेवात के मुस्लिम समुदाय को खुली चुनौती देते रहे हैं। भाजपा ने कहीं न कहीं संजय सिंह को उम्मीदवार बनाकर हिंदू बाहुल्य सीटों को भी टारगेट किया है। नूंह सीट पर करीब 2.08 लाख वोटर हैं। यहां टूटी सड़कें, पीने के पानी की समस्या के साथ शिक्षा व बेरोजगारी सबसे बड़े मुद्दे हैं। ये सोच युवा मोहम्मद उज्जैर खान तक सीमित नहीं है। चुनाव में नूंह के अधिकतर युवा व बुजुर्ग वोटर यही मांग उठा रहे हैं। प्रदेश में 5 अक्टूबर को वोटिंग से पहले भास्कर ने ग्राउंड रिपोर्ट को समझने के लिए लोगों, पॉलिटिकल पार्टियों और एक्सपर्ट्स से बात की। जिसमें सामने आया कि नूंह में पार्टी नहीं, चेहरों पर चुनाव लड़ा जाता है। यहां हिंदू-मुस्लिम नहीं, विकास बड़ा मुद्दा है। कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के बीच कड़ी टक्कर है। भाजपा के लिए लोगों में नाराजगी है। जजपा और AAP की कहीं चर्चा ही नहीं हो रही। हालांकि वोटिंग तक चुनाव किसी भी तरफ घूम सकता है। 4 पॉइंट्स में समझें नूंह विधानसभा सीट के समीकरण कांग्रेस विकास के मुद्दे पर लड़ रही चुनाव आफताब अहमद साल 2009 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे। 2014 में भी उन्होंने चुनाव लड़ा, लेकिन इनलो के जाकिर हुसैन से चुनाव हार गए। 2019 में वह दूसरी बार विधायक बने। 2024 कांग्रेस ने उन्हें चौथी बार टिकट दिया है। आफताब का फोकस नूंह का विकास व युवाओं के लिए शिक्षा को बेहतर बनाना है। वे अपनी सभाओं में 2014 से पहले कांग्रेस सरकार का जिक्र कर रहे हैं और उस समय में नूंह को मिले मेडिकल कॉलेज और आईटीआई का उदाहरण देकर वोटरों को अपनी तरफ कर रहे हैं। कांग्रेस भाजपा को 10 साल के कार्यकाल पर घेर रही है। 10 सालों में नूंह के विकास को मुद्दा बनाया जा रहा है। यहां की टूटी सड़कें और पाने के पानी की समस्या को भी उठाया जा रहा है। भाजपा पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि 10 साल के कार्यकाल में यहां कोई विकास नहीं हुआ। युवाओं को लुभाने के प्रयास में ताहिर हुसैन पूर्व विधायक जाकिर हुसैन के बेटे ताहिर हुसैन की बात करें तो उनका फोकस अधिकतर युवाओं पर है। उनकी भीड़ में भी अधिकतर युवा दिखते हैं। वे शिक्षा, युवाओं को नौकरी और इंडस्ट्री के साथ रोजगार के अवसर देने की बातें अपने भाषणों में करते हैं। ताहिर INLD और बसपा के उम्मीदवार हैं और खुद मुस्लिम समुदाय से संबंध रखते हैं। ऐसा करके वे नूंह हलके के मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ यहां के दलित और जाट वोटरों को भी अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं। दूसरी बार नूंह से चुनाव लड़ रहे संजय सिंह भाजपा ने सोहना से 2019 में विधायक बने पूर्व मंत्री संजय सिंह की सीट बदलकर नूंह से उम्मीदवार बनाया है। संजय सिंह ने 2009 में भी नूंह सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और करीब 17 हजार वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस चुनाव में संजय सिंह भाजपा के 10 सालों के काम को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। बीते दिनों भाजपा की तरफ से मेनिफेस्टो जारी किया गया था, जिसमें महिलाओं को 2100 रुपए, सस्ता गैस सिलेंडर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर संजय सिंह नूंह के वोटरों को अपने हक में करने का प्रयास कर रहे हैं। नूंह हिंसा में 6 लोगों की गई थी जान विश्व हिंदू परिषद की तरफ से 31 जुलाई 2023 को हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल यात्रा निकाली गई थी। नल्हड़ स्थित नल्हेश्वर मंदिर से यात्रा निकलने के बाद तिरंगा पार्क के पास पथराव हो गया। इसके बाद नूंह ही नहीं, बल्कि पड़ोसी जिले फरीदाबाद, गुरुग्राम और पलवल में भी हिंसा भड़की। हिंसा में होमगार्ड के 2 जवानों सहित 6 लोगों की मौत हो गई। 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हिंसा भड़काने का आरोप 3 बड़े चेहरों पर लगा था। इनमें गौरक्षक मोनू मानेसर, बिट्टू बजरंगी और कांग्रेस के पूर्व विधायक मामन खान शामिल हैं। मामन खान पर विधानसभा और हिंसा से पहले की गई पोस्ट को लेकर सवाल खड़े किए गए। नूंह पुलिस ने सबसे पहले बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार किया। इसके बाद मामन खान को 2 बार नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वह नहीं आए। फिर उन्हें मोनू मानेसर की गिरफ्तारी के बाद राजस्थान से पकड़ा गया। अब वह जमानत पर बाहर हैं। इस साल 22 जुलाई 2024 को कड़ी सुरक्षा के बीच ब्रजमंडल यात्रा निकाली गई। क्या कहते हैं नूंह के वोटर... सरपंच हमीन बोले- भाजपा सरकार में कुछ काम नहीं हुए निजामपुर के सरपंच अबदुल हमीन कहते हैं कि यहां कांग्रेस की लहर चल रही है। भाजपा सरकार में यहां कुछ काम नहीं हुए। सरकार के 10 साल होने के बाद लोगों का मन भर गया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सीएम रहते यहां आईटीआई का निर्माण कराया। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज बनवाया। पहले लोगों को इलाज के लिए फरीदाबाद और पलवल जाना पड़ता था। यहां आज ऑपरेशन फ्री में हो रहे हैं। राजस्थान के लोग इस मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आ रहे हैं। यहां लोग इनेलो को लेकर कह रहे हैं कि इनेलो और भाजपा का गठबंधन है। अगर इनेलो के कैंडिडेट को जीता दिया तो वह भाजपा के साथ चला जाएगा। आफताब अहमद के पिता खुर्शीद ने यहां जेबीटी कॉलेज बनवाया था। इससे यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिला था। अब यहां कोई फैक्ट्री नहीं है। लोग बस ये चाहते हैं कि हमें रोजगार मिल जाएं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा यहां आते हैं तो लोगों की सुनवाई करते हैं। जब भी यहां मनोहर लाल खट्टर आए तो वह सीधा रेस्ट हाउस से ही चले गए। उन्होंने लोगों का हाल जानने तक की कोशिश नहीं की। इमरान ने कहा- आफताब विपक्ष में रहकर भी आवाज बने इमरान खान ने कहा कि नूंह में आफताब अहमद बड़ी लीड से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने विपक्ष में रहने के बाद भी पूरी जिम्मेदारी के साथ यहां जनता की आवाज उठाई है। इसीलिए नूंह का चुनाव एकतरफा है। मेडिकल कॉलेज कांग्रेस की देन है। भाजपा ने उसे सफेद हाथी बनाकर खड़ा कर दिया। वहां अब पट्टी तक नहीं मिलती। ऐसी सरकार का क्या फायदा। जितेंद्र बोले- यहां हिंदू-मुस्लिम मुद्दा नहीं ढाबा संचालक जितेंद्र ने बताया कि यहां कां ग्रेस और इनेलो में टक्कर है। पिछले 5 साल यहां कांग्रेस के विधायक रहे, लेकिन कोई ज्यादा विकास नहीं हुआ। सड़कें सारी टूटी हुई हैं। यहां हिंदू मुस्लिम जैसा कोई मुद्दा नहीं है, यहां सभी समुदाय के लोग मिलकर रहते हैं। नूंह हिंसा का पता नहीं कैसे हो गई, वर्ना यहां ऐसा माहौल बिल्कुल भी नहीं है। उमरदीन ने कहा- आफताब भला आदमी उमरदीन ने कहा कि यहां से चौधरी आफताब हुसैन जीत रहा है। लोगों का माहौल बन चुका है। ये भला आदमी है। इसके अंदर अच्छाई है। ये बहकाता नहीं है। यही इसकी खासियत है। नूंह में क्या, पूरे हरियाणा में इस बार कांग्रेस का माहौल बना हुआ है। इस बार चुनाव में कोई मुद्दा ही नहीं है, सभी इसकी अच्छाई को देखते हुए वोट देंगे। अशफाक बोले- नूंह में इनेलो का माहौल अशफाक ने कहा कि इनेलो को नूंह से इस बार बढ़त मिलेगी। इनेलो युवाओं को साथ लेकर चल रही है। ताहिर की सोच अच्छी है, वे युवाओं के लिए काम करना चाहते हैं। युवाओं के लिए नौकरियां, अच्छी एजुकेशन नूंह में देने की उनकी कोशिश है। नूंह को वह विकास की तरफ लेकर जाना चाहते है। अब बात पॉलिटिकल पार्टियों के दावों की... भाजपा- प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी कहते हैं कि नूंह में बीजेपी अपने 10 सालों के कार्यकाल में कराए गए कामों को लेकर वोट मांग रही है। इसके अलावा मेवात विकास बोर्ड के जरिए सरकार गरीबी, बेरोजगारी और आर्थिक पिछड़ेपन को दूर कर रही है। मेवात विकास एजेंसी के जरिए सरकार योजनाओं को पूरा करने में जुटी है। इनेलो - मीडिया कोऑर्डिनेटर राकेश सिहाग ने बताया कि नूंह इनेलो का बेस रहा है। चौटाला साहब ने अपने कार्यकाल के दौरान यहां कई विकास कार्य करवाए। अभय चौटाला ने भी 4200 किमी की पदयात्रा का शुभारंभ नूंह के सिंगार गांव से किया था। अपने विकास कार्यों व इनेलो के नूंह से जुड़ाव के कारण यहां से जीत सुनिश्चित है। कांग्रेस- प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान का कहना है कि नूंह से कांग्रेस के ही विधायक हैं। पिछले 5 सालों में उन्होंने अपने हलके में काफी काम करवाए। इस बार नूंह ही नहीं, कांग्रेस का पूरे हरियाणा में माहौल है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान नूंह को विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास किए। मेडिकल सुविधा के लिए लोगों को दूर-दूर तक जाना पड़ता था, लेकिन कांग्रेस ने विकास के साथ यहां के लोगों को मेडिकल कॉलेज खोल सभी सुविधाएं दीं।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rRjnIgH
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rRjnIgH
हरियाणा के सरकारी अस्पताल में व्यक्ति की हत्या:इमरजेंसी वार्ड में घुसकर 4 युवकों ने मारे चाकू, बेटे के साथ हुआ था विवाद
हरियाणा में अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में बुधवार (25 सितंबर) को व्यक्ति की हत्या कर दी गई। व्यक्ति इमरजेंसी वार्ड में मौजूद था। वहीं पर आकर 4 युवकों ने चाकुओं से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद व्यक्ति को गंभीर हालत में चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान 38 वर्षीय अमरीक निवासी शाहपुर के रूप में हुई है। वह ऑटो चलाता था। उसके 4 बच्चे हैं। जिसमें 2 बेटियां और 2 बेटे हैं। मेडिकल करवाने पहुंचे थे अस्पताल मृतक की पत्नी ने बताया कि हम अपनी बच्ची के लिए टी-शर्ट लेने कैंट आए हुए थे। हम टी-शर्ट लेकर जा रहे थे तो कुछ लोगों ने पति पर हमला कर दिया। हम थाने पहुंचे तो पुलिस वालों ने कहा कि पहले अस्पताल जाकर मेडिकल करवाओ। इसके बाद हम मेडिकल करवाने यहां पहुंचे तो फिर कुछ लोग आए और उन्होंने दो जगहों पेट और गर्दन पर मेरे पति को चाकू मार दिया। बेटे को दी थी जान से मारने की धमकी महिला ने बताया कि जिस समय उनके पति को चाकू मारा गया था उस समय घटनास्थल पर 3 लोग मौजूद थे। वह किसी भी आरोपी को नहीं जानती हैं, लेकिन कई दिन पहले उन्हीं लोगों ने उनके छोटे बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। DSP बोले- गांव में युवाओं ने पहले व्यक्ति को ईंट मारी थी DSP रजत पूनिया ने बताया कि अस्पताल में व्यक्ति पर हमले की जानकारी मिली थी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। यहां बताया कि हमला करने वाले युवकों ने 3-4 पहले मृतक के बेटे को धमकाया था। बुधवार शाम को अमरीक गांव में इन युवकों से बात कर रहा था। इस बात को वह शांतिमय तरीके से सॉल्व करना चाहते थे। तभी युवकों ने अमरीक के सिर पर ईंट मार दी। इससे अमरीक को चोट आई। इसके बाद अमरीक मेडिकल करवाने अस्पताल पहुंचा। जहां उन पर चाकुओं से हमला किया गया। DSP ने बताया कि पुरानी रंजिश पर जांच कर रहे हैं। जांच के बाद इस बारे में सही से बता पाएंगे। वहीं लड़ाई के बाद मृतक और उसके परिजनों के थाने में पहुंचने के सवाल पर DSP ने कहा 'मैंने अमरीक की पत्नी और बेटी से पूछा था तो उन्होंने बताया था कि उनकी गांव में बात हुई थी। थाने में कोई दरख़्वास्त नहीं दी हमले के बाद PHOTOS...
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/peVJWYg
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/peVJWYg
Wednesday, September 25, 2024
शहर को 3 जोन में बांटकर रात में भी होगी सफाई, अगले माह से शुरू होगी व्यवस्था
अनिल बंसल | सोनीपत नगर निगम में सफाई व्यवस्था में अब बड़ा बदलाव होने जा रहा है। शहर को सफाई के नजरिए से अब तीन जोन में बांटा जाएगा। जिसमें दो जोन निजी हाथों में दिए जाएंगे और एक जोन नगर निगम के कर्मचारियों के हवाले किया जाएगा। अभी जहां नगर निगम के कर्मी सिर्फ दिन में नगर निगम के कर्मी अपनी सेवाएं देते थे, अब रात को भी उन्हें सफाई करनी होगी। अब निजी कर्मियों के हवाले सुबह-शाम सड़कों की सफाई के अलावा पार्कों की सफाई की जिम्मेदारी भी मिलेगी। यह सारी प्रक्रिया अगले महीने से प्रभावी होगी। नगर निगम की ओर से इस बाबत प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। जिसे चुनाव आचार संहिता हटने के बाद वित्तीय समिति की बैठक में लाया जाएगा। इसमें वेस्टन जोन के लिए 14 करोड़ रुपए तथा ईस्टन जोन के लिए 21 करोड़ रुपए का बजट अभी बनाया गया है। क्योंकि वहीं से करीब 150 टन से ज्यादा कचरा निकलता है।मौजूदा समय में नगर निगम की ओर से दो जोन बनाकर करीब तीन करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। ^शहर में स्वच्छता व्यवस्था की स्थिति में सुधार के लिए शहर को तीन जोन में बांटने का फैसला किया गया है। इसमें 1 से 13 वार्ड तक निजी टैंडर लगाए जाएंगे तो वहीं वार्ड 14 से 20 सरकारी कर्मचारी व्यवस्था संभालेंगे। निगम के पास 85 स्थाई एवं 233 अनुबंध पर लगे कर्मी है। चुनाव आचार संहिता के बाद इस पर टेंडरलगाया जाएगा। - साहब सिंह, सीएसआई, नगर निगम, सोनीपत। शहर की सफाई व्यवस्था पर हर माह औसतन करीब तीन करोड़ रुपए खर्च होते हैं। शहर में जगह-जगह बने कचरा डंपिंग प्वाइंट सबसे बड़ी परेशानी है। प्राइवेट कचरा रेहड़ी वाले जगह-जगह कचरा डाल रहे हैं। वहीं निगम कर्मी भी समय से इसकी सफाई नहीं कर रहे। हाल यह है कि सड़क किनारे पड़े कचरे से राहगीरों को परेशानी होती है। सेक्टर 14 एवं 15 के रोड के दोनों और मार्केट में कचरा उठे अर्सा बीत गया है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qNGMKW0
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qNGMKW0
Tuesday, September 24, 2024
गीता स्थली ज्योतिसर में ब्राह्मण समाज ने पूर्व मंत्री अरोड़ा का किया स्वागत
भास्कर न्यूज | कुरुक्षेत्र गीता स्थली ज्योतिसर के ब्राह्मणों द्वारा एकजुट होकर सम्मेलन में पूर्व मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा का स्वागत किया गया। सम्मेलन में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा, अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा निंदी, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, सभा के प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा, ब्राह्मण नेता अशोक शर्मा पहलवान भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने कांग्रेस को वोट करने की अपील की। पूर्व नगर पार्षद जोगिंद्र भी कांग्रेस में शामिल हुए। अरोड़ा ने कहा कि ज्योतिसर उनकी कर्मभूमि है। यहां के लोगों का साथ और आशीर्वाद उनके साथ रहता है। भाजपा ने ब्राह्मण समाज सहित हर वर्ग को अपमानित किया। महंगाई बेकाबू है, इसका सबसे ज्यादा असर गृहणियों पर है। रसोई का खर्च चलाना मुश्किल है। कांग्रेस की सरकार बनने पर हर महिला को रसोई खर्च के लिए 2 हजार रुपए प्रति माह और रसोई गैस का सिलेंडर 500 रुपए में मिलेगा। पेंशन दोगुनी कर 6000 रुपए प्रति माह की जाएगी। कांग्रेस ने पहले वर्ष में 1 लाख युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी देने की गारंटी दी है। कर्मचारियों के लिए ऑल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाएगी। ब्राह्मण सम्मेलन के आयोजन में पुष्पेंद्र शर्मा, पूर्व सरपंच बीरबल शर्मा, अक्षय शर्मा, प्रवेश शर्मा, नीतिश कुमार, गोपाल, विकास, रमन, राजकुमार, सतपाल भारद्वाज आदि का सहयोग रहा। इसके अलावा अरोड़ा ने कई और गांवों तथा सेक्टरों में जनसभाएं की।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Qxo5hkg
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Qxo5hkg
Monday, September 23, 2024
सेक्टर-5 में निशुल्क कैंप में जांचा 62 लोगों का स्वास्थ्य
कुरुक्षेत्र | पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के प्रतिनिधि कर्नल राजकुमार मलिक की अध्यक्षता में सेक्टर-5 के एससीओ-47 पर निशुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। शिविर में पूर्व सैनिकों व आम नागरिकों के भी स्वास्थ्य की निशुल्क जांच व उन्हें दवा भी दी गई। कर्नल राजकुमार मलिक ने बताया कि चंडीगढ़ के प्रमुख निजी अस्पताल के चिक्तिसकों की टीम ने 62 लोगों को हृदय जांच व जनरल मेडिकल चेकअप की सेवाएं प्रदान की। इसके साथ ही इसीजी, बीपी, ब्लड शुगर अन्य जरूरी लैब टेस्ट भी किए। वहीं जरूरतमंद लोगों को दवाएं भी मुफ्त दी। जरूरतमंद सैनिक व अन्य समाज के 62 गणमान्य व्यक्तियों ने भी निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप में भाग लेकर निशुल्क मेडिकल सेवाओं का लाभ लिया। निशुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप में स्टॉक एक्सपर्ट वेदप्रकाश काजल एवं उनके स्टाफ ने पूर्ण सहयोग दिया। चिक्तिसकों की टीम ने पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप लगाए जाएंगे।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/sEvk3JW
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/sEvk3JW
Sunday, September 22, 2024
कपड़ा कारोबारी के घर से हीरे का लॉकेट और सोने की चेन चोरी, नौकरानी पर आरोप
रोहतक | सेक्टर-3 की प्रोमिला ने बताया कि वह अपने पति जितेंद्र सिंह के साथ कपड़े का कारोबारी करती हैं। उनका शोरूम भी है। काम में पति का हाथ बंटाने के कारण घर के काम के लिए उन्होंने नौकरानी रखी है। बोहर गांव की एक महिला उसके यहां तीन साल से काम कर रही है। इसलिए उस पर भरोसा हो गया था। वह घर की सारी जानकारी भी रखती थी। 9 सितंबर को वह काम छोड़कर चली गई थी। पीड़िता ने बताया कि शोरूम पर जाने से पहले उसने अलमारी देखी तो उससे सोने की चेन और डायमंड का लॉकेट गायब था। काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। पीड़िता ने नौकरानी सरिता पर शंका करते हुए अर्बन एस्टेट पुलिस को शिकायत दी है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/R4Syvg2
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/R4Syvg2
Saturday, September 21, 2024
सोनू ने भाग कर जान बचाने का भी किया था प्रयास, वह बेहोश होकर गली में गिर गया
भास्कर न्यूज | भिवानी जीतुवाला जोहड़ क्षेत्र स्थित श्याम बाग में शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे आधा दर्जन युवकों ने सुआ घोंप कर अपने ही एक 26 वर्षीय साथी की हत्या कर दी थी। पहले सभी ने श्याम बाग में बैठकर शराब का सेवन किया और उसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली कि श्याम बाग के नजदीक गली में एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर एंबुलेंस व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस एंबुलेंस से घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आई। लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दुर्गा कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय सोनू के रूप में हुई। मामले की सूचना परिजनों को दी गई। परिजन सिविल अस्पताल में पहुंचे लेकिन उससे पहले घायल की मौत हो चुकी थी। भिवानी। सिविल अस्पताल में पुलिस चौकी के बाहर जमा मृतक सोनू के परिजन व अन्य। ^जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ एसपी जैन ने बताया कि शहर में जहां भी सीवर व पेयजल लाइनों की दिक्कत है, उनका स्थाई समाधान किया जाएगा। इसके लिए विभाग मास्टर प्लान तैयार करेगा। जिसकी योजना के लिए शुक्रवार को उच्चाधिकारियों ने वीसी के माध्यम से निर्देश भी दिए हैं। विभाग की तरफ जो भी मास्टर योजना बनेगी उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी और स्थाई समाधान किया जाएगा। {शहर में जहां भी ठप सीवर लाइन है, वहां विभाग सर्वे कर कार्यों को चिन्ह्ति करें और फिर रिपोर्ट सरकार को भेजे। {कायों की स्वीकृति मिलने के बाद एस्टीमेट बनाकर भेजे और स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर आमंत्रित कर कार्य शुरू करवाए। { पहले वार्ड पार्षद व नागरिकों से संबंधित क्षेत्रों में जहां जहां सीवर समस्या बनी है, उनका निरीक्षण करें। पुलिस मामले में कर रही जांच : एसआई धर्मबीर मृतक सोनू के भाई गौरव ने बताया कि सोनू सिविल अस्पताल के सामने स्टाल लगाकर सब्जी बिक्री करने का काम करता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। उसे सूचना मिली कि सोनू के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की है और वह सिविल अस्पताल में है। वह अन्य लोगों के साथ अस्पताल में पहुंचा तो सोनू की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि उसके साथ चार-पांच युवक थे। उन्हीं ने उसके भाई की हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सोनू व उसके चार-पांच साथियों ने पहले श्याम बाग में पहुंचकर शराब पी। इसके बाद उनका आपस में झगड़ा हो गया। जहां उस पर उसके ही साथियों ने हमला कर दिया। वह किसी तरह से भाग कर श्याम बाग से बाहर आया लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया तथा उसकी पीठ पर सुएं से तीन से चार वार किए। इसके कारण वह अचेत होकर गली में गिर गया। फिर राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने दो राहगीरों के साथ भी मारपीट की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गहनता से जांच की तथा एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि मामले की सच्चाई क्या है। जांच अधिकारी एसआई धर्मबीर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ युवकों ने श्याम बाग क्षेत्र में एक युवक की उसके शरीर में सुआ घोंप कर हत्या कर दी है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/R18oa4m
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/R18oa4m
रोहतक में नौकरानी ने चुराए आभूषण:3 साल पहले काम पर आई, चोरी के बाद नौकरी छोड़ी, केस किया दर्ज
रोहतक के सेक्टर 3 स्थित एक मकान से नौकरानी द्वारा आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। जो करीब 3 साल पहले काम पर लगी थी। वहीं चोरी के तुरंत बाद नौकरी छोड़ दी। जिसके कारण नौकरानी पर शक हुआ। पूछताछ करने पर नौकरानी ने मना किया। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। रोहतक के सेक्टर 3 निवासी प्रोमिला ने अर्बन एस्टेट थाना में शिकायत दी। जिसमें बताया कि उन्होंने कपड़ों का शोरूम कर रखा है, जिसे वह अपने पति के साथ मिलकर संभालती है। वहीं घर पर काम करने के लिए सरिता नामक महिला को नौकरानी रखा हुआ है। जो पिछले करीब 3 साल से काम कर रही है। इसलिए घर के बारे में पूरी जानकारी भी है। 9 सितंबर की सुबह सरिता काम करके चली गई। इसके बाद देखा तो अलमारी खुली थी। उस समय तो अलमारी बंद कर दी, जब शोरूम जाते समय खुद की सोने की चेन व डायमंड का लॉकेट देखा तो अलमारी में नहीं मिला। चोरी के बाद नौकरानी ने छोड़ा काम प्रोमिला ने बताया कि सोने की चेन व लॉकेट को हर जगह तलाश किया, लेकिन कहीं पर भी नहीं मिले। जिसके बाद इसकी जानकारी अपने पति को दी। वहीं घर पर सरिता के अलावा कोई नहीं आया। जब शोरूम से लौटी तो बच्चों ने बताया कि सरिता का फोन आया था। जब फोन किया तो सरिता बोली की वह काम छोड़ रही है, दिव्यांग बच्चों के स्कूल में नौकरी मिल गई है। इसके बाद सरिता को घर बुलाकर सोने की चेन व डायमंड लॉकेट के बारे में पूछा तो उसने मना कर दिया। जब स्कूल जाकर पता किया तो जानकारी मिली कि सरिता को कहीं नौकरी नहीं मिली। फिर से महिला को घर बुलाकर पूछताछ की और समझाया। लेकिन उसने जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/dIBQ9Fo
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/dIBQ9Fo
Friday, September 20, 2024
गोवंश में लंपी संक्रमण की रोकथाम को फील्ड में उतारीं 60 टीमें
इसी कड़ी में सिरसा शहर व ग्रामीण एरिया की गोशालाओं में गोवंश के टीकाकरण की प्रक्रिया जारी है। बाबा संतोख दास गोशाला ओढ़ां में पशु चिकित्सालय ओढ़ां की टीम ने गायों का टीकाकरण किया। टीम में पशु चिकित्सक जगमिंद्र गिल, वीएलडीए अनिल कुमार, प्रवेश कुमार, अमित, धर्मपाल, रोहताश, विक्रम, रोहित, अजय व पशु परिचर हनुमान, जॉनी व सतपाल के साथ गोशाला में 605 गायों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि लंपी स्किन बीमारी मवेशियों में ही होती है। ये मक्खियों और मच्छरों के जरिए ही आगे पशुओं में फैलती है। इससे बुखार होने के साथ त्वचा रोग और यहां तक कि पशु की मृत्यु भी हो सकती है। उन्होंने आगे बताया कि यह अभियान पूरे गांव में चलाया जाएगा और इसमें आमजन का भी सहयोग लिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पशुओं का टीकाकरण हो सके। इस अवसर पर गोशाला प्रबंधक कमेटी के प्रधान पलविंदर सिंह, उपप्रधान भूप सिंह, मुन्शी हरीश शर्मा, सोनू पोटलिया, अजीत गोदारा, नौनी, पंकज, गौरा सोनी व मिट्ठू थोरी,रवि, नथू राम गोदारा, मंदीप गगू सहित अनेक गौ सेवक उपस्थित रहे। भास्कर न्यूज| सिरसा गोवंश में लंपी स्किन संक्रमण का कोई केस फिलहाल नहीं है, लेकिन इसके बावजूद जिला पशुपालन विभाग अलर्ट है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग उप निदेशक डॉ. सुखविंद्र सिंह ने मुख्यालय से वैक्सीन की 2 लाख 35 हजार डोज मंगाई हैं। इसके लिए पशु रोग विशेषज्ञों की 60 टीमें फील्ड में उतारीं हैं। जोकि गोशालाओं और घरों में पालतू गोवंश को टीकाकरण किया जाएगा। गोवंश में लंपी रोग की रोकथाम को टीकाकरण अभियान एक सप्ताह में सिरे चढ़ाने का लक्ष्य है। वर्ष 2022 के दौरान प्रदेशभर में सैकड़ों गोवंश लंपी स्किन बीमारी के शिकार हुए थे। जिसमें अनेक गोवंश मौत का ग्रास बने थे। इतना ही नहीं सिरसा जिले में 650 से अधिक गोवंश संक्रमित थे और मौत का आंकड़ा 500 के पार पहुंचा था। जिसके बाद से हर साल सीजन में लंपी बीमारी की रोकथाम को टीकाकरण किया जाता है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग गोवंश के टीकाकरण में जुटा है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Oc6bDlM
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Oc6bDlM
राहुल बाबा व पलोटरा गैंग में गैंगवार:रोहतक में शराब ठेके पर बैठे 5 लोगों को मारी गोली, 3 की मौत, 2 घायल
हरियाणा के रोहतक में राहुल बाबा व पलोटरा गैंग में गैंगवार का मामला सामने आया है। रोहतक के सोनीपत रोड स्थित बलियाना मोड़ के नजदीक शराब ठेके पर बैठे 5 युवकों पर मोटरसाइकिल सवार युवकों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग करने का मामला सामने आया है। हमलावर गोलियां बरसाकर वहां से फरार हो गए। वहीं गोली लगने के कारण 3 युवकों की मौत हो गई ओर 2 घायल हैं। मृतकों की पहचान गांव बोहर निवासी करीब 30 वर्षीय जयदीप, करीब 37 वर्षीय अमित नांदल, करीब 28 वर्षीय विनय के रूप में हुई है। वहीं गांव बोहर निवासी करीब 29 वर्षीय अनुज व करीब 32 वर्षीय मनोज गोली लगने के कारण घायल हैं। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा विवाद पुलिस से मिली प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रोहतक में सोनीपत रोड के बलियाना मोड़ पर शराब ठेके पर वीरवार रात को बोहर के युवक शराब ठेके पर बैठे थे। तभी ठेके के बाहर आकर तीन बाइक रुकी। बाइकों पर करीब आठ युवक सवार थे। युवकों ने आते ही अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोली लगने के कारण बोहर गांव के तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल है। वारदात को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 2019 में कोर्ट के बाहर फायरिंग हुई थी। फायरिंग में बोहर गांव का एक युवक प्लोटरा को गिरफ्तार किया गया, जो अब जेल में बंद है। वारदात को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। CIA-2 प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि वारदात के पीछे पुरानी रंजिश नजर आ रही है। छह साल पहले कोर्ट के बाहर हुई फायरिंग से ही केस जुड़ा नजर आ रहा है। अभी ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/IZskH7N
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/IZskH7N
Thursday, September 19, 2024
किशोरी से दोस्ती कर दुष्कर्म करने वाले को अदालत ने सुनाई 10 साल की सजा
फरीदाबाद | किशोरी से दोस्ती कर दुष्कर्म करने वाले को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हेमराज मित्तल की कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। दोषी पर 20 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया। दोषी नजीम (24) यूपी के गाजियाबाद का निवासी है। वह यहां ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन के पास रहता है व ग्रिल बेल्डिंग का काम करता है। सिलाई सेंटर पर काम सीखने जाते समय दोनों की मुलाकात आते जाते हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे का नंबर लेकर बातचीत शुरू कर दी। लीगल सेल के एडवोकेट रविंद्र गुप्ता ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी यहां परिवार के साथ रहती है। 30 अगस्त 2019 को किशोरी घूूमने को निकली। रास्ते में नजीम से मुलाकात हुई। वह उसे अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद 14 नवंबर 2019 को किशोरी को वह गाजियाबाद के डासना ले गया, वहां भी दुष्कर्म किया।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/QgN2bsC
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/QgN2bsC
Wednesday, September 18, 2024
श्री बाबा तारा कुटिया में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सुनाई भक्ति की महिमा
भास्कर न्यूज | सिरसा बागेश्वर पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बारिश के अभाव में फसल खराब हो जाती है और संस्कारों के अभाव में नस्ल नष्ट हो जाती है। उन्होंनं कहा कि भक्ति के मार्ग में अवरोधक बहुत आते हैं, लेकिन भक्ति की प्राप्ति के बाद सभी अवरोधक मिट जाते हैं। भक्त बनकर न केवल भगवद प्राप्ति होती है, साथ ही साधारण मानव या जीव महान बन जाता है। उन्होंने शबरी और काग भसूंडी जी का उदाहरण देते हुए कहा कि कैसे भगवान की भक्ति से यह महान बन गए। उन्होंने महर्षि वाल्मिकी का भी जिक्र करते हुए कहा कि उल्टा नाम जपकर वाल्मिकी महान बन गए। श्री हनुमंत चरित्र की चर्चा को आगे बढ़ाते हुए श्री तारकेश्वर धाम बाबा तारा कुटिया में श्री हनुमंत कथा की संुदर व्यवस्था की सराहना की । कथा व्यास पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि विनम्र होना सर्वोपरी गुण है। जो अपने बल पर जीता है वो कुछ नहीं कर पाता। जो प्रभु के बल पर जीएगा वो सब कुछ कर पाएगा। उन्होंने कहा कि जामवंत जी ने श्री हनुमान जी महाराज के चरित्र को प्रभु श्री राम के सम्मुख सुनाया था। जब राम कथा होती है तब उसमें हनुमान आते हैं। पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कथा के दौरान कई सुंदर भजन प्रस्तुत किए। साथ ही कहा कि एक ही प्रभु के चरण पकड़ने चाहिएं। उन्होंने कहा कि एक के साधे सब सधे, अनेक के साधे न सधे कोए। सिरसा। श्री बाबा तारा कुटिया में आयोजित हनुमंत कथा के दौरान पंडाल में कथा सुनते श्रद्धालु ।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eJkIUp2
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eJkIUp2
श्री कालेश्वर मठ व आर्य समाज मंदिर में किया हवन
प्रताप नगर| जगाधरी-पांवटा साहिब एनएच पर यमुना नदी किनारे स्थित श्री कालेश्वर महादेव मठ कलेसर व आर्य समाज मंदिर प्रताप नगर में साप्ताहिक हवन किया गया। आर्य समाज मंदिर प्रताप नगर के हवन में सतीश कुमार बहादुरपुर हवन के मुख्य यजमान बने। आर्य समाज मंदिर कमेटी ने मुख्य यजमान को ओम का ध्वज तथा वैदिक साहित्य भेंट किया। राधा-कृष्ण मंदिर ताजेवाला के मुख्य महंत स्वामी प्रपन्नाचार्य ने प्रवचन किए। कहा कि हमें अपनी सनातन परंपराओं, रीति-रिवाज से नई पीढ़ी को जोड़ना चाहिए। मौके पर श्री हनुमान मंदिर प्रताप नगर के पंडित शक्ति प्रसाद रतूड़ी, कल्याण धीमान व रामकुमार आर्य भी मौजूद रहे। श्री कालेश्वर महादेव मठ कलेसर में साप्ताहिक हवन मुख्य पुजारी सुरेंद्र गैरोला ने करवाया। मौके पर महंत स्वामी शांतानंद, मनीष शर्मा, डॉ. बृजेश शर्मा व रामशरण भी मौजूद रहे।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/SYgM8u1
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/SYgM8u1
Tuesday, September 17, 2024
अक्टूबर महीने से गेहूं के साथ बाजरे का भी होगा वितरण, डिपो धारकों को राहत
भास्कर न्यूज | अम्बाला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक विभाग की ओर से निर्णय लिया गया कि अगले यानि अक्टूबर महीने से अब गेहूं के साथ-साथ बाजरा भी राशन कार्ड धारकों को वितरित किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा विभाग ने अगले महीने को लेकर गेहूं और बाजरा की एलोकेशन जारी कर दी है। अक्टूबर महीने से कार्ड धारकों को प्रति सदस्य के हिसाब से तीन किलो गेहूं व दो किलो बाजरा वितरित किया जाएगा। बता दें कि पिछले सीजन का बाजरा अबतक डिपो पर पड़ा हुआ था, जिसको लेकर बकायदा विभाग ने बाजरा डिपो से उठाने को लेकर भी आदेश जारी किए थे। लेकिन फिर भी ज्यादातर डिपो पर बाजरा शेष था, ऐसे में विभाग ने फैसला लेते हुए बाजरे को अगले महीने से वितरण करने का निर्णय लिया है, जिसके चलते डिपो धारकों ने भी राहत की सांस ली है। डिपो धारकों का कहना था कि रखा हुआ अनाज कम हो रहा था साथ ही उनको मौसम के चलते अनाज खराब होने का डर भी सता रहा था। ऐसे में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन आदेश पारित होने से डिपो धारकों ने राहत की सांस ली है। वहीं देखा गया कि सितंबर महीने में गेहूं की एलोकेशन कम आई है, जिसके चलते कई डिपो पर गेहूं कम पहुंची है। बता दें कि अम्बाला जिले में पिछली बार की अपेक्षा करीब 1200 क्विंटल गेहूं की एलोकेशन कम आई है। अगले महीने पूरा स्टॉक दे दिया जाएगा: एएफएसओ ऐसे में एएफएसओ जितेंद्र ने बताया कि गेहूं की थोड़ी बहुत ही एलोकेशन कम है, लेकिन इसको लेकर व्यवस्था कर ली जाएगी। वहीं अगर कोई रह भी गया तो उसे अगले महीने पूरा स्टॉक दे दिया जाएगा। एएफएसओ जितेंद्र ने बताया कि जिन कार्ड उपभोक्ताओं का अगस्त महीने का तेल पेंडिंग है, वह 30 सितंबर तक अपना बचा हुआ तेल डिपो से ले सकते है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/RjYc1an
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/RjYc1an
रोहतक के घर में चोरी, एक किलो चांदी:14 तोले सोना व 70 हजार रुपए चुरा ले गए चोर, गेट खोलकर भागा आरोपी
रोहतक के कलानौर स्थित एक घर में लाखों रुपए की चोरी होने का मामला सामने आया है। जहां चोर घर में घुसा, उसने करीब एक किलो चांदी के आभूषण, 14 तोले सोने के आभूषण व करीब 70 हजार रुपए चोरी कर लिए और फरार हो गया। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी। रोहतक के गांव गुढान हाल कलानौर के आउटर बाईपास निवासी रोहित ने कलानौर थाना में चोरी की शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार सहित घर पर ही सो रहा था। इसी दौरान उन्हें कुछ आवाज सुनाई दी। आवाज को सुनकर वे जग गए। उन्होंने उठकर देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति दरवाजा खोलकर बाहर भाग गया। रात को अंधेरा होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पकड़ने में सफल नहीं हुए। वहीं जब अंदर कमरे में जाकर देखा तो दो लोहे की अलमारियों का सामान बिखरा हुआ था और उनसे गहने व कैश चोरी हो रखा था। 14 तोले सोना व एक किलो चांदी चोरी रोहित ने बताया कि अंदर जाकर उन्होंने अपना सामान चेक किया। पाया कि उनके घर से 2 सोने की चेन, 1 सोने का हार, 4 सोने के बाले, 5 सोने की अंगुठी, 1 सोने का कड़ा चोरी हो रखा था। चोरी हुए सोने का वजन करीब 14 तोले था। वहीं अलमारी से 2 चांदी की तागड़ी, 4 पाजेब चांदी की, 6 चांदी के सिक्के, 1 हथफुल चांदी का चोरी किया गया है। जो करीब एक किलो चांदी थी। वहीं उनकी अलमारी से करीब 70 हजार रुपए कैश व अन्य सामान भी चोरी हो रखा था। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/FbUO5mr
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/FbUO5mr
Monday, September 16, 2024
ग्रामीण क्षेत्रों पर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही, अल्ट्रासाउंड के लिए निजी केंद्रों व जिला अस्पताल जाना पड़ता है
भास्कर न्यूज | करनाल ग्रामीण क्षेत्रों पर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसके कारण परेशान मरीजों को जिला नागरिक अस्पताल करनाल में इलाज के लिए आना पड़ रहा है। जहां मरीजों को कई घंटों तक लाइनों में इंतजार के बाद डॉक्टरों से मिलकर दवा मिलती है। जिले में डॉक्टरों के 127 पद खाली हैं। जिले की 7 पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) बरसत, चौरा, भादसो, खुखनी, सालवन, मूनक, गुल्लरपुर में एक भी डॉक्टर नहीं है। कई स्वास्थ्य केंद्र आशा कार्यकर्ता और एएनएम के भरोसे से चल रहे हैं। इसके साथ ही चार सीएचसी पर एक्सरे तक की सुविधा नहीं है। इनमें सांभली, पाढ़ा, निगदू, कुंजपुरा शामिल हैं। कुंजपुरा से ग्रामीण अमित, कुलदीप, अमन ने बताया कि मरीजों को एक्सरे के लिए कई किलोमीटर दूर शहर आना पड़ता है। यदि एक्सरे की मशीन हमारे क्षेत्र के अस्पताल में दे दी जाए तो स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकती हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की कमी के कारण लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। जिले में डॉक्टरों के 127 पद खाली हैं। जबकि 143 पदों पर तैनात डॉक्टरों में से इस समय 109 ही सेवाएं दे रहे हैं। डॉक्टरों के पद खाली होने के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ulS6mL8
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ulS6mL8
Sunday, September 15, 2024
ऑनलाइन पैसे कमाने का झांसा देकर ठगे 5.75 लाख रुपए
कुरुक्षेत्र| साइबर ठगों ने युवक को ऑनलाइन टास्क देकर निवेश कर पैसे पर 20 प्रतिशत प्रोफिट साथ के साथ लौटाने का झांसा देकर 5.75 लाख रुपए ठग लिए। इस्माइलाबाद निवासी गोल्डी ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उसके वाट्सएप नंबर पर ऑनलाइन काम करने संबंधी मैसेज आया। मैसेज के जरिए नाम, पता, क्या काम करते हो, बैंक डिटेल आदि ले ली। पैसे लगाने पर 20 प्रतिशत की दर से प्रोफिट मिलेगा। शुरुआत में 5 हजार रुपए लगाए तो 6500 रुपए मिले। इसके बाद 10 हजार रुपए निवेश किए, लेकिन पैसे वापस नहीं आए, फिर टास्क पूरा न होने की हवाला देकर 23,504 रुपए और लगवा दिए। वह उक्त ठगांे के झांसे में फंसता गया और धीरे-धीरे कर टास्क पूरा करने का झांसा देकर उससे कुल 5.75 लाख रुपए ठग लिए। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/AtcKJbE
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/AtcKJbE
Saturday, September 14, 2024
रामलीला मंचन को लेकर नई अनाज मंडी में रिहर्सल शुरू
रेवाड़ी | श्रीशिव रामलीला समिति नई अनाजमंडी की तरफ से रामलीला के भव्य मंचन को लेकर कलाकारों ने रिहर्सल शुरू कर दिया है। हर रोज कलाकार अपने-अपने किरदार को बेहतर ढंग से निभाने के लिए संवाद बोल रहे हैं। प्रधान नवल किशोर गुप्ता व महासचिव दीपक मंगला ने बताया कि पिछले कई वर्षों से नई अनाजमंडी में रामलीला का भव्य मंचन किया जा रहा है। इस वर्ष भी रामलीला की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रभु श्रीराम की लीला का मंचन 3 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। रामलीला में पिता-पुत्र के साथ ही एक ही परिवार से भी कई सदस्य अलग-अलग किरदार निभाएंगे।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/cpNb1yu
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/cpNb1yu
रोहतक के बंद मकान में चोरी:ताला तोड़कर चोरों ने गहने व कैश सहित अन्य सामान चुराया, पड़ोसियों ने दी सूचना
रोहतक के सुभाष नगर स्थित एक बंद मकान में ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने है। वारदात उस समय हुई जब मकान मालिक बाहर गया हुआ था। इसी दौरान पीछे से चोरों ने ताला तोड़कर घर में घुसे और सामान चोरी करके फरार हो गए। इसकी सूचना पड़ोसी ने दी। जिसके बाद मकान मालिक मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। रोहतक के सुभाष नगर निवासी सुमित अरोडा ने सिविल लाइन थाना में चोरी की शिकायत दी। शिकायत में बताया कि 13 सितंबर को उसके मकान में चोरों ने ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। उसके पड़ोसी ने इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वह अपने घर पर पहुंचा। जब घर आया तो देखा कि उसके घर का ताला तोड़ रखा है। वहीं इस घटना की सूचना डायल 112 पर दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कैश व आभूषण सहित अन्य सामान चोरी उन्होंने बताया कि पुलिस आने के बार घर के अंदर जाकर देखा। इस दौरान पाया कि सारा सामान बिखरा हुआ था। वहीं सामान चेक किया तो पता चला कि 10 हजार रुपए नकद, एक सोने की चेन, सोने की दो अंगूठी सहित अन्य सामान चोरी हो गया। जिसका करीब 3 लाख 80 हजार रुपए का सामान था। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/YgDVmKe
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/YgDVmKe
Friday, September 13, 2024
युवती से मोबाइल छीनकर ले गए बाइक सवार दो बदमाश
भास्कर न्यूज | रोहतक सेक्टर-2 स्थित पेट्रोल पंप के पास से बाइक सवार दो बदमाश युवती से फोन छीनकर ले गए। मूल रूप से हिसार जिले के गांव धांसु में रहने वाली आरती वर्तमान में लाढ़ोत रोड पर रहती है। यहां वह एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करती है। शाम करीब 6:30 बजे ड्यूटी से पैदल घर जा रही थी। इस बीच अपनी सहेली रिंकी से फोन पर बात भी कर रही थी। पीड़िता ने बताया कि वह सेक्टर-2 स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा थी। तभी बाइक पर आए दो बदमाश उससे मोबाइल फोन झपटकर ले गए। शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। तब तक बदमाश मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/K2C1dYg
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/K2C1dYg
Thursday, September 12, 2024
रोहतक में ससुरालियों से तंग युवक ने किया सुसाइड:मौत से पहले का वीडियो आया सामने, प्लाट नाम करने का दबाव बना रही थी पत्नी
रोहतक निवासी एक युवक ने ससुराल वालों से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी मौत से पहले का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें मृतक अपनी पत्नी व ससुराल वालों पर प्लाट नाम करने का दबाव बना रहे थे। जिसके कारण युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। रोहतक की नेहरू कॉलोनी निवासी सोनू ने सिटी थाना में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वे दो भाई और एक बहन है। वे दोनों भाई अलग-अलग रहते है। उसके छोटे भाई संदीप की शादी करीब डेढ़ साल पहले झज्जर के गांव दुजाना निवासी भारती के साथ हुई थी। उसकी पत्नी मायके वालों की सह पर संदीप पर नेहरू कॉलोनी वाला प्लाट अपने नाम करवाने का दबाव बना रहे थे। वहीं झगड़ा करके अपने मायके कई-कई दिन रहने लगी। ससुराल वालों ने बेटे व पत्नी से नहीं मिलने दिया उसने बताया कि संदीप अपनी पत्नी को मायके वालों को समझाने पर घर ले आया। परिवार वाले भारती के नाम पर प्लाट करवाने की जिद पर अड़े थे। संदीप की पत्नी को करीब ढाई महीने पहले एक लड़का हुआ। फिर एक महीने बाद वह अपने माता-पिता से मिलने दुजाना चली गई। जिसको लाने के लिए संदीप दो-तीन बार दुजाना गया, लेकिन परिवार वाले भारती के नाम प्लाट करवाने की शर्त रखे हुए थे। जिसके कारण उसे अपनी पत्नी व लड़के से मिलने नहीं दिया। जिसके कारण संदीप डिप्रेशन में रहने लगा। प्लाट नाम करवाने के लिए बनाया दबाव, इसलिए निगला जहरीला पदार्थ सोनू ने बताया कि उसके भाई संदीप ने अपने ससुराल वालों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर संदीप ने बताया कि उसकी पत्नी भारती, मां मुकेश, पिता सुरेश, भाई हिमांशु, भारती के मामा मैनपाल, राजेश, टाइगर, मामी शीतल व भारती की नानी ने प्लाट के चक्कर में घर बर्बाद कर दिया। परेशान होकर संदीप ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके कारण संदीप की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर मृतक की पत्नी सहित 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Jmsy152
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Jmsy152
Wednesday, September 11, 2024
श्री जय भारत रामलीला में दिखाई श्रवण लीला
कुरुक्षेत्र | श्री जय भारत रामलीला ड्रामेटिक क्लब की ओर से पुराना बस अड्डा के नजदीक शहीद मदन लाल ढींगरा पार्क में तीसरे दिन श्रवण लीला और राम जन्म का मंचन किया गया। सर्जन डॉ. सुरेंद्र मेहता, व्यवसायी कार्तिक शर्मा और अजय बजाज आदि अतिथियों ने आरती में हिस्सा लिया। क्लब के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत करके सम्मान चिह्न प्रदान किया। कलाकार सुनील भटनागर ने श्रवण कुमार, राकेश और शेर सिंह ने श्रवण के माता-पिता, सहदेव शर्मा ने दशरथ, पूर्वा भटनागर ने सरस्वती, जितेंद्र भटनागर, देवांशु और अंशुल ने दरबारी, हेमंत स्वरूप भटनागर ने वशिष्ठ और सुरेश कश्यप ने शृंगी ऋषि का रोल किया। रामलीला के बीच-बीच में कॉमेडियन राजू पोपट ने दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। रामलीला मंच पर संरक्षक यशपाल शर्मा, प्रधान अजय कश्यप, उप प्रधान रोहित वत्स, सचिव सुनील भटनागर सिल्लू, स्टेज सचिव वीरेन्द्र शर्मा बंटी, सलाहकार राजकुमार शर्मा, जयप्रकाश, सुरेंद्र अरोड़ा, जगदीश मधोक, राजू रंगा, दर्शन भटनागर, राजू पोपट ,तुषार, जगदीश मधोक और देवांशु भटनागर आदि शामिल रहे।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/RPohzea
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/RPohzea
रोहतक में भाजपा-कांग्रेस के बाद AAP के उम्मीदवार फाइनल:दोनों नए चेहरे, कलानौर से नरेश बागड़ी तो गढ़ी सांपला किलोई से प्रवीण घुसकानी मैदान में
रोहतक में भाजपा व कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवारों के चेहरे भी साफ हो गए हैं। मंगलवार रात को आम आदमी पार्टी ने 11 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की। जिसमें रोहतक के दो उम्मीदवार भी शामिल हैं। वहीं जिले की चार विधानसभाओं में से दो पर उम्मीदवारों की पहले ही घोषणा हो चुकी है। आप की मंगलवार को जारी लिस्ट में कलानौर से नरेश बागड़ी को व गढ़ी-सांपला-किलोई से प्रवीण घुसकानी को उम्मीदवार बनाया है। कलानौर विधानसभा से उम्मीदवार बने नरेश बागड़ी (45) एलएलएम तक पढ़े हैं। उनके पिता ओमप्रकाश गांव निगाना के सरपंच रहे हैं। वहीं नरेश बागड़ी का यह पहला चुनाव है। फिलहाल वे बिजनसमैन हैं और समाजसेवा में सक्रिय हैं। नरेश बागड़ी ने बताया कि उन्होंने हल्के में 29 बेटियों की शादी करवाई है और 430 बच्चों को गोद ले रखा है, जिनका पूरा खर्च उठाते हैं। इसके अलावा अन्य समाजसेवा के कार्य भी कर रहे हैं। पिछले करीब 5 साल से कलानौर हल्के में आम आदमी पार्टी से जुड़कर मेहनत कर रहे हैं। डेढ़ साल पहले भाजपा छोड़ आप में शामिल हुए थे प्रवीण घुसकानी गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा से उम्मीदवार बने प्रवीण घुसकानी (50) 12वीं कक्षा तक पढ़े हैं। प्रवीण घुसकानी बिजनेस के साथ-साथ खेतीबाड़ी भी करते हैं। इससे पहले एक बार सर्वसम्मति से गांव में पंच चुने गए थे। इसके अलावा उन्होंने कोई चुनाव नहीं लड़ा। वे पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। पहले वे भाजपा किसान मोर्चा आईटी से के प्रदेश प्रमुख रहे हैं। वहीं डेढ़ साल पहले बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। फिलहाल हल्के में सक्रिय होकर जुटे हुए हैं। वहीं किसानों के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे और आवाज उठाई। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विधानसभा उम्मीदवार रोहतक बिजेंद्र हुड्डा महम विकास नेहरा कलानौर नरेश बागड़ी गढ़ी-सांपला-किलोई प्रवीण घुसकानी कांग्रेस के उम्मीदवार विधानसभा उम्मीदवार रोहतक भारत भूषण बत्रा गढ़ी सांपला किलोई भूपेंद्र सिंह हुड्डा कलानौर शकुंतला खटक महम बलराम दांगी भाजपा के उम्मीदवार विधानसभा उम्मीदवार रोहतक मनीष ग्रोवर महम दीपक हुड्डा कलानौर रेनू डाबला गढ़ी-सांपला-किलोई मंजू हुड्डा
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/blpy0vu
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/blpy0vu
Tuesday, September 10, 2024
सीएचसी नाहड़ में जाचां 45 गर्भवतियों का स्वास्थ्य
नाहड़| सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाहड़ में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें विशेष टिप्स दिए गए। विभिन्न गांवों से आई 45 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। एसएमओ डॉ. मनीष के मार्गदर्शन में डॉ. सचिन सीएचओ निशा स्टाफ नर्स नन्ता पुष्पा फार्मासिस्ट भगत सिंह बाबूलाल मुकेश युधिष्ठिर आदि की टीम ने गर्भवती महिलाओं के ब्लड ग्रुप, शुगर, एचआईवी, एचबी, यूरिन, बीपी, हाइट वेट आदि की जांच की। उन्हें दवाइयां वितरित की गई। सीएचओ ने इस मौसम में महिलाओं को साफ-सफाई तथा स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने तथा किसी प्रकार की दिक्कत होने पर तुरंत अस्पताल से संपर्क करने की सलाह दी।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EvWZJ6g
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EvWZJ6g
बाबू बालमुकुंद गुप्त स्मृति सप्ताह 12 से होगा शुरू
रेवाड़ी| गांव गुड़ियानी में जन्मे साहित्यकार स्व. बाबू बालमुकुंद गुप्त की स्मृति में 12 सितंबर से सप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। परिषद के संस्थापक महासचिव सत्यवीर नाहड़िया ने बताया कि 12 सितंबर को परिषद के नवप्रकाशित साहित्य के लोकार्पण से साहित्यिक सप्ताह का शुभारंभ किया जाएगा। 13 सितंबर को सीहा के सरकारी स्कूल में, 14 सितम्बर को आरडीएस कॉलेज तथा सतीश पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी में, 15 सितम्बर को प्रेरणा संस्था की देखरेख में, 16 सितम्बर को गुड़ियानी स्थित बाबू बालमुकुंद गुप्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में, 17 सितंबर को केएलपी कॉलेज में उनके बहुआयामी व्यक्तित्व व कृतित्व पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। परिषद की महेंद्रगढ़ थ झज्जर इकाई में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NEmflsF
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NEmflsF
Monday, September 9, 2024
महिलाओं ने कलश धारण कर मनाया गणेश महोत्सव
भास्कर न्यूज | चरखी दादरी गांधी नगर स्थित श्री चेतनराम सत्संग भवन में श्री गणेश महोत्सव मण्डल गणेश जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। यह लगातार आंठवा साल है, जिसमें आयोजन को समस्त श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। मंडल प्रधान बजरंग लाल सितोकपुरिया ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। सैकड़ों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं द्वारा अपने सिरों पर कलश धारण किया। इसके उपरांत नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यह यात्रा गुजरी। इस दौरान मांगलिक गीतों, भजनों के माध्यम से गणपति महाराज के आगमन की खुशी सभी ने व्यक्त की। गणपति महाराज की प्रतिमा स्थापना अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बिरोहड़ सरपंच सोनिया सहरावत द्वारा शिरकत की गई। रात्रि पूजा के दौरान मुख्य अतिथि कांग्रेस वरिष्ठ नेत्री डा मनीषा सांगवान ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि आगामी 14 सिंतबर को रात्रि जागरण होगा। भंडारा 16 सितंबर को करवाया जाएगा। समापन गणपति प्रतिमा नगर भ्रमण व विसर्जन के साथ 17 सितंबर को होगा। भास्कर न्यूज | दादरी सिटी शहर की शंकर कालोनी में गणेश महोत्सव का आयोजन कलश यात्रा के साथ किया गया। कालेज रोड स्थित श्रीराम मंदिर परिसर से कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। सैकड़ों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं द्वारा अपने सिर पर कलश धारण किया गया। उसके बाद नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा गुजरी। इस दौरान मांगलिक गीतों, भजनों के माध्यम से गणपति महाराज के आगमन की खुशी सभी ने व्यक्त की। श्रद्धालुओं द्वारा इस यात्रा का जगह जगह पर फूल वर्षा के साथ स्वागत किया गया। 15 सितंबर तक श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचक करिश्मा भट्ट द्वारा सभी को सुनाया जाएगा। प्रथम दिन आनंद शास्त्री ने समस्त विधि विधान से पूजा अर्चना को संपन्न करवाया। इस दौरान बच्चों द्वारा भजन, कविता, सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए भगवान गणपति की महिमा का गुणगान किया गया। इस दौरान सुशीला, डा. सुनीता, निर्मला, सोनिया, जानकी, पुष्पा, कांता, शांति, राधा, शीतल, डिंपल आदि मौजूद रही।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5bh6sXH
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5bh6sXH
रोहतक में शराब ठेके पर लूट:2 बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर 3 लाख लूटे, भागते समय मोटरसाइकिल छीनकर फरार
रोहतक की पुरानी आईटीआई के समीप लेबर चौक स्थित शराब ठेका पर पिस्तौल के बल पर लूट करने का मामला सामने आया है। आरोपी रविवार रात को शराब ठेके पर आए। जिन्होंने पहले ठेके पर काम करने वाले कारिंदों से बातचीत की और फिर पिस्तौल दिखाकर डराया। फिर शराब ठेके के गल्ले से 3 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। वहीं भागते समय रास्ते में एक डिलीवरी ब्वॉय की मोटरसाइकिल भी लूटकर ले गए। शराब ठेके के कारिंदे रविंद्र ने बताया कि वह रविवार रात को ठेके पर मौजूद था। इसी दौरान दो युवक उसके ठेके पर आए। पहले आरोपी बातचीत करने लगे और कारिंदों के बारे में पूछने लगे। जब उनसे बातचीत की और बताया कि कारिंदा बाहर गया हुआ है। इसके बाद आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर डराना आरंभ कर दिया। वहीं पिस्तौल के बल पर गल्ले से 3 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। गोली मारने का भी किया प्रयास रविंद्र ने बताया कि आरोपियों ने उस पर फायरिंग करने का भी प्रयास किया। लेकिन गनीमत यह रही कि गोली चली नहीं और वह बाल-बाल बच गया। बचने के लिए वह एक तरफ भाग भी गया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी वहां से झज्जर रोड की तरफ फरार हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। मोटरसाइकिल लूटी डिलीवरी ब्वॉय गौरव ने बताया कि वह अपना ऑर्डर उठाकर चला था। रात को वह पुरानी आईटीआई के समीप लेबर चौक स्थित शराब ठेके के पास से गुजर रहा था। करीब 100 मीटर आगे चला तो एक युवक अचानक उसकी मोटरसाइकिल के आगे आ गया। जिसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था और कुर्ता पैजामा पहने हुए था। उसके हाथ में गल्ब्ज पहने थे। जिसके बाद गौरव ने मोटरसाइकिल रोक ली, वहीं आरोपी ने उसे पिस्तौल दिखाई। आरोपी मोटरसाइकिल लूटकर झज्जर चुंगी की तरफ भाग गए। इसके बाद वारदात की शिकायत पुलिस को दे दी। पहले शराब ठेका और बाद में मोटरसाइकिल लूटी आर्य नगर थाना के जांच अधिकारी एसआई राजेंद्र कुमार कंट्रोल रूप से सूचना मिली थी कि पिस्तौल के बल पर पुरानी आईटीआई के पास मोटरसाइकिल लूटी है। इसके बाद पता चला कि शराब ठेके पर भी लूट की वारदात हुई है। प्राथमिक जांच के अनुसार दो आरोपियों ने ही पहले शराब ठेके पर लूट की और फिर मोटरसाइकिल लूटी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी हुई है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/MXvAcfm
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/MXvAcfm
विनेश फोगाट बोलीं- भारतीय दल ने कोई मदद नहीं की:पेरिस ओलिंपिक में कानूनी विकल्प नहीं बताए; BJP ने मेरा मेडल देश का नहीं समझा
हरियाणा की रेसलर विनेश फोगाट ने पहली बार पेरिस ओलिंपिक में 100 ग्राम बढ़े वजन से मेडल से चूकने के बारे में बात की। विनेश ने दावा किया कि मेडल को लेकर उनके पास कानूनी विकल्प था, यह उन्हें भारतीय डेलिगेशन नहीं, बल्कि एक दोस्त ने बताया था। विनेश ने यह भी कहा कि BJP वालों ने ओलिंपिक मेडल को मेरा मेडल समझा। मेरी कोई मदद नहीं की गई। विनेश 6 सितंबर को ही कांग्रेस में शामिल हुई हैं। कांग्रेस ने उन्हें जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। विनेश फोगाट भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों से जुड़े आंदोलन की अगुआई करने वालों में शामिल थीं। विनेश फोगाट ने बजरंग पूनिया के साथ 6 सितंबर को कांग्रेस जॉइन की। इससे पहले दोनों पहलवानों ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। विनेश बोलीं- भाजपा वाले ईगो पर बात ले गए, 4 सवालों के जवाब सवाल: पेरिस ओलिंपिक में 100 ग्राम वजन बढ़ा हुआ मिला तो आपके पास कानूनी विकल्प थे, ये किसने बताया? विनेश: जब हम प्रोटेस्ट में थे तो एक फ्रेंड थी जो इंटरनेशनल स्पोर्ट्स में है। उन्होंने मुझे अप्रोच किया कि ऐसी चीजें हैं। सवाल: भारतीय प्रतिनिधिमंडल में जो लोग थे, उन्होंने कोई आपकी मदद नहीं की? विनेश: नहीं, वह सब बाद में आए। केस मैंने किया। इनके वकील बाद में आए। सवाल: आपको कुछ विदेशी खिलाड़ियों ने बताया कि सही तरीके से लड़ाई लड़ी जाती तो मेडल आपका होता। विनेश: यह सच है। दुर्भाग्य देश का है। ये इतनी ईगो पर बात ले गए कि वह मेडल मेरा था। वह मेरा नहीं, देश का मेडल था। देश चाहता तो ला सकता था। वह कौन नहीं लेकर आए, सबको पता है। सवाल: विनेश का कैसे, वह मेडल तो भारत का था? विनेश: BJP वाले तो सोच रहे हैं कि विनेश का था। तभी इन्होंने मुझसे बदला लेने के लिए इतना कुछ किया। मुझे कोई मदद नहीं मिली। मेरे चुनाव लड़ने का फैसला कांग्रेस का- विनेश कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव लड़ने के बारे में विनेश फोगाट ने कहा कि बजरंग पूनिया के साथ चुनाव लड़ने को लेकर कोई बात नहीं हुई थी। हमने यह कांग्रेस पार्टी पर छोड़ा था और उन्होंने फैसला कर दिया। बजरंग को जो ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का वर्किंग चेयरमैन बनाया गया है, वह भी हमारे दिल के करीब है। मुझे लगता है कि बजरंग के पास मुझसे ज्यादा जिम्मेदारी है।कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता बृजभूषण सिंह। बृजभूषण को थप्पड़ मारने का भी टाइम आएगा पूर्व कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण के छेड़छाड़ पर थप्पड़ क्यों नहीं मारने के सवाल पर विनेश ने कहा कि वही हमारी गलती रह गई। भगवान ने पहले इतनी हिम्मत नहीं दी थी, वर्ना बहुत सारी बच्चियां बच जातीं। थप्पड़ मारने का भी टाइम आएगा। वह अभी क्यों डर रहा है। इतना क्यों बौखला रहा है। बृजभूषण के एक दिन में डबल ट्रायल के आरोपों पर विनेश ने कहा कि यह सब नियमों के तहत हुआ। अगर मैं इतनी शक्तिशाली होती तो बृजभूषण को जेल के अंदर नहीं डाल देती। विनेश फोगाट मामले में क्या हुआ, सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें... 1. पेरिस ओलिंपिक में 1 दिन में 3 पहलवानों को हराया विनेश फोगाट ने 50 किग्रा वेट कैटेगरी में 6 अगस्त को 3 मैच खेले। प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक की चैंपियन यूई सुसाकी को हरा दिया। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने यूक्रेन और सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर को पटखनी दी। विनेश फाइनल में पहुंचने वालीं पहली भारतीय महिला रेसलर बनीं थीं। 2. डाइट से वजन बढ़ा, पूरी रात कोशिश बेकार गई सेमीफाइनल तक 3 मैच खेलने के दौरान उन्हें प्रोटीन और एनर्जी के लिए खाना-पानी दिया गया। जिससे उनका वजन 52.700 kg तक बढ़ गया। भारतीय ओलिंपिक टीम के डॉक्टर डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला के मुताबिक विनेश का वेट वापस 50KG पर लाने के लिए टीम के पास सिर्फ 12 घंटे थे। पूरी टीम रातभर विनेश का वजन कम करने की कोशिश में लगी रही। विनेश पूरी रात नहीं सोईं और वजन को तय कैटेगरी में लाने के लिए जॉगिंग, स्किपिंग और साइकिलिंग जैसी एक्सरसाइज करती रहीं। विनेश ने अपने बाल और नाखून तक काट दिए थे। उनके कपड़े भी छोटे कर दिए गए थे। 3. वजन 100 ग्राम ज्यादा मिला, वजन घटाने को सिर्फ 15 मिनट थे 7 अगस्त की सुबह नियम के अनुसार दोबारा से विनेश के वजन की जांच की गई। उनका वजन ज्यादा निकला। उन्हें 15 मिनट मिले लेकिन आखिरी बार वजन में भी वह 100 ग्राम अधिक निकलीं। जिसके बाद उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया। 4. विनेश ने अयोग्य करार देने के खिलाफ अपील की इसके बाद विनेश ने अयोग्य करार देने पर खेल कोर्ट (CAS) में अपील की। जिसमें विनेश ने फाइनल मुकाबला खेलने देने की अपील की। यह संभव नहीं था तो विनेश ने अपील बदलकर कहा कि सेमीफाइनल तक उसका वजन नियमों के अनुरूप था। उसे संयुक्त सिल्वर मेडल दिया जाए। 5. विनेश ने संन्यास का ऐलान किया विनेश फोगाट ने 8 अगस्त को कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। उन्होंने सुबह 5.17 बजे सोशल मीडिया पोस्ट लिखी। विनेश ने लिखा- "मां कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई। माफ करना आपका सपना, मेरी हिम्मत सब टूट चुके। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024, आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी। ...माफी।"। 6. खेल कोर्ट ने याचिका खारिज की विनेश फोगाट की याचिका पर खेल कोर्ट में सुनवाई चली। हालांकि पेरिस ओलिंपिक के बाद इसका फैसला आया, जिसमें उनकी याचिका खारिज कर दी गई। जिसके बाद विनेश बिना मेडल के ही देश वापस लौटी। यहां दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर पैतृक गांव बलाली तक उनका काफिले के तौर पर स्वागत किया गया। ये खबर भी पढ़ें... बजरंग पूनिया को जान से मारने की धमकी:विदेशी नंबर से वॉट्सऐप मैसेज आया, लिखा- कांग्रेस छोड़ दो, वर्ना परिवार के लिए अच्छा नहीं होगा हरियाणा के रेसलर बजरंग पूनिया को कांग्रेस में शामिल होने के 2 दिन बाद जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें वॉट्सऐप मैसेज के जरिए मिली है। वॉट्सऐप पर उन्हें विदेशी नंबर से मैसेज आया है, जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई है। कांग्रेस ने बजरंग पूनिया को ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का वर्किंग चेयरमैन बनाया है। पूरी खबर पढ़ें...
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Ea7PIbr
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Ea7PIbr
Sunday, September 8, 2024
गणपति बप्पा को मोदक का भोग लगाया
रोहतक| सांपला स्थित राजकीय मॉडल स्कूल में गणेश चतुर्थी पर्व पर विशेष समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य निर्मल भारद्वाज ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर गणेश जी की आरती की और मोदक व लड्डुओं का भोग लगाया। इस दौरान स्कूल में धार्मिक उत्साह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिससे विद्यार्थियों को गणेश चतुर्थी की महत्ता और आनंद का अनुभव हुआ।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wOoe9sB
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wOoe9sB
करनाल मेयर को मनाने पहुंचे CM नायब सैनी:टिकट कटने के बाद रेणु बाला गुप्ता ने जताई थी नाराजगी, मुख्यमंत्री से मांगा तीन दिन का समय
हरियाणा में करनाल विधानसभा में CM नायब सैनी टिकट कटने से नाराज हुई पूर्व मेयर रेणुबाला गुप्ता को मनाने के लिए शनिवार देर रात को उनके आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने उनके साथ मीटिंग की और उन्हें समझाने का प्रयास किया और एक आश्वासन के बाद रेणु बाला गुप्ता ने रविवार को समर्थकों के साथ होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक मीटिंग चली। मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत में CM ने कहा कि वे अपनी बहन रेणु बाला गुप्ता के घर चाय पीने आए थे, और जब भी मन करता है वे आ जाते है। बीजेपी में कोई भगदड़ नहीं है। पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है। पार्टी का आदेश स्वीकार किया है, उसका सम्मान किया है। वही मेयर का कहना है कि मीटिंग हुई है और पार्टी जीते, इसके लिए हमने सीएम से दो-तीन दिन का समय मांगा है ताकि सोच विचार कर सके। उसके बाद 10 तारीख तक जो कार्यकर्ता फैसला लेगें उसी के आधार पर हम निर्णय लेगें कि आजाद चुनाव लड़ेंगे या नहीं। वहीं उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम मनोहर लाल का भी उनके पास फोन आया था। उन्होंने भी विचार करने का आश्वासन दिया है। CM सिटी के रूप में ही आगे बढ़ेगा करनाल वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सीएम सिटी आगे भी सीएम सिटी के नाम से जानी जाती रहेगी। करनाल सीएम सिटी के रूप में ही आगे बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि वे 10 तारीख को लाडवा में विधानसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन भी करेंगे। टिकट कटने से नाराज चल रही है पूर्व महापौर भाजपा की पहली लिस्ट में अपना टिकट कटने से आहत हुई रेणु बाला गुप्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा कि मेरी निष्ठा, विश्वास, वर्षो से प्रतिदिन के संघर्ष और समर्पण का कत्ल किया गया। ये मेरे साथ धोखा है। करनाल में टिकट का निर्णय मेरिट के आधार पर नहीं हुआ। पोस्ट के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई थी। ऐसे में नाराज मेयर ने अपने समर्थकों के साथ बैठक कर आगामी रणनीति तैयार करके बड़ा फैसला लेने का भी ऐलान कर दिया था। रात को साढ़े 10 बजे पहुंचे CM रविवार की सुबह पूर्व मेयर अपने समर्थकों के साथ बैठक करने वाली थी। शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे सीएम नायब सैनी रेणुबाला गुप्ता के आवास पर पहुंच गए। उनके साथ जिला स्तर के नेता भी मौजूद रहे। मीटिंग के दौरान कुछ गर्मागर्मी की भी बात सामने आई है। बाद में पत्रकारों से बातचीत में रेणु बाला गुप्ता व उनके पति बृज गुप्ता ने कहा कि हम अपने सभी रिश्तेदारों, परिवार व समर्थकों से बातचीत करेंगे कि आगे क्या कदम उठाना चाहिए। 10 तारीख तक बैठक कर लेंगे, उसके बाद जो फैसला होगा, वह सीएम को बता दिया जाएगा। हमने यह भी बात रखी है कि करनाल विधानसभा सीट पर नायब सैनी चुनाव लड़े। अगर ऐसा होता है तो सभी कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर हो जाएगी। हमने अपने लिए कोई टिकट नहीं मांगी है और मेरिट के आधार पर अगर हमारी टिकट बनती है तो दे दीजिए। बृज गुप्ता ने कहा कि मेरा पर्सनल ऐतराज है कि जगमोहन आनंद को टिकट दी गई है। सीएम ने कांबोज को भी मनाने की कोशिश की पूर्व राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज इंद्री से टिकट मांग रहे थे, लेकिन उनका भी टिकट कट गया और उन्होने बीजेपी पर टिकट बंटवारे को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे और कहा था कि गद्दारों को तव्वजों दी जाती है। कांबोज के साथ मीटिंग भी हुई थी। जिसमें उन्होंने सीएम से हाथ तक नहीं मिलाया था। बाद में उनको दिल्ली बुलाया गया और उनकी नाराजगी दूर करने का प्रयास किया गया। ऐसे ही रेणु बाला गुप्ता की भी नाराजगी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8rmkGKW
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8rmkGKW
Saturday, September 7, 2024
दुकान से तांबे का तार, टुल्लू पंप व मोटर चोरी
जठलाना | चोरों ने गांव संधाली में रात के समय बिजली मिस्त्री की दुकान में सेंध लगाई। दुकान की दीवार तोड़ तांबे के तार, टुल्लू पंप व कूलर की मोटरें चोरी कर ले गए। दुकान मिस्त्री को चोरी की जानकारी सुबह के समय लगी जब वह दुकान पर पहुंचा, जिसके बाद शिकायत पुलिस को दी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव संधाली निवासी जय कुमार ने बताया कि चार सितंबर की सुबह साढ़े पांच बजे जब वह दुकान पर पहुंचा, तो देखा की दुकान के पिछले साइड से दीवार किसी ने तोड़ी हुई है। सामान की जांच की तो दुकान के अंदर से 10 से 15 किलों तांबे के तार, टुल्लू पंप की मोटर व कूलर की दो मोटरें चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/SPiqDEb
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/SPiqDEb
रोहतक में कांग्रेस का सेफ दांव:पूर्व सीएम सहित तीनों सीटिंग विधायकों को मिली टिकट, नए चेहरों को नहीं मिली जगह
रोहतक में कांग्रेस ने सेफ दांव खेलते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित तीनों सीटिंग विधायकों को टिकट दी गई है। नए चेहरों पर कांग्रेस ने कहीं पर भी दांव नहीं खेला है। फिलहाल कांग्रेस सुरक्षित सीटों पर ही फोकस किया है। रोहतक जिले की बात करें तो यहां चार विधानसभा सीट (रोहतक, महम, कलानौर व गढ़ी-सांपला-किलोई) हैं। जिनमें से वर्ष 2019 में तीन विधायक कांग्रेस पार्टी के और एक विधायक निर्दलीय जीतकर आए थे। सभी पुराने विधायक बने उम्मीदवार सभी पुराने विधायकों को उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई से 5 बार विधायक चुने गए हैं। वहीं कांग्रेस के रोहतक से उम्मीदवार भारत भूषण बत्रा ने 3 बार विधानसभा चुनाव लड़ें। जिनमें से 2009 व 2019 में विधानसभा चुनाव जीते और 2004 में विधानसभा चुनाव हार गए थे। शकुंतला खटक कलानौर विधानसभा से 2009, 2014 व 2019 में लगातार कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ी और जीतकर विधानसभा पहुंची। बत्रा बोले- हर शिकायत का इलाके में जाकर करेंगे समाधान टिकट मिलने के बाद भारत भूषण बत्रा ने कहा कि "मैंने हमेशा अपने रोहतक के मान, सम्मान, स्वाभिमान की लड़ाई लड़ी है। मेरे लिए मेरे रोहतक से बढ़कर कुछ भी नहीं है। कांग्रेस कार्यकाल में रोहतक का हमने बहुत मेहनत के साथ, बहुत गंभीरता के साथ सर्वांगीण विकास करने की एक छोटी सी कोशिश की थी। अपने रोहतक का नवनिर्माण करेंगे, छोटी से छोटी शिकायत का उस इलाके में जाकर समाधान सुनिश्चित करेंगे। 2019 विधानसभा चुनाव के रिजल्ट रोहतक विजेता : कांग्रेस के भारत भूषण बत्रा (50437) उप विेजता : भाजपा से मनीष ग्रोवर (47702) जीत का अंतर : 2735 महम विजेता : निर्दलीय बलराज कुंडू (49418) उपविजेता : कांग्रेस के आनंद सिंह दांगी (37371) जीत का अंतर : 12047 गढ़ी सांपला किलोई विजेता : कांग्रेस से भूपेंद्र सिंह हुड्डा (97755) उप विजेता : भाजपा के सतीश नांदल (39443) जीत का अंतर : 58312
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/QnbL0ZV
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/QnbL0ZV
हरियाणा में कांग्रेस की 2 लिस्ट जारी, 32 नाम:विनेश फोगाट जुलाना से लड़ेंगी; हुड्डा समेत सभी 28 विधायकों को दोबारा टिकट
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 6 सितंबर की देर रात दो लिस्ट में 32 उम्मीदवारों का ऐलान किया। पहली लिस्ट में 31 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया। डेढ़ घंटे बाद दूसरी लिस्ट में एक कैंडिडेट का नाम घोषित किया। पार्टी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत अपने सभी 28 सिटिंग विधायकों पर फिर से भरोसा जताया है। पहली लिस्ट में 5 महिलाओं और 3 मुस्लिम चेहरों को भी टिकट मिला है। पार्टी ने पहली लिस्ट में पानीपत की इसराना सीट के मौजूदा विधायक बलबीर सिंह वाल्मीकि के नाम का ऐलान नहीं किया था। डेढ़ घंटे बाद उनके टिकट की घोषणा अलग से की गई। शुक्रवार दोपहर 3.13 बजे कांग्रेस में शामिल हुईं पूर्व रेसलर विनेश फोगाट को जुलाना से उम्मीदवार बनाया गया है। विनेश फोगाट का ससुराल जींद जिले के बख्ता खेड़ा गांव में है, जो जुलाना विधानसभा सीट के तहत ही आता है। ये जाट बहुल सीट है। भाजपा ने दो दिन पहले जारी अपनी पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। राज्य में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। कांग्रेस की पहली लिस्ट की 7 खास बातें 6 जिलों में एक भी टिकट का ऐलान नहीं कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में प्रदेश के 22 में से 6 जिलों के लिए एक भी उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया। इन जिलों में कैथल, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी-दादरी और गुरुग्राम शामिल है। कैथल में 4, फतेहाबाद में 3, हिसार में 7, भिवानी में 4, चरखी-दादरी में 2 और गुरुग्राम जिले में 4 विधानसभा सीटें हैं। इन जिलों में 2019 में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। झज्जर-नूंह की सभी सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कांग्रेस ने पहली लिस्ट में झज्जर जिले की चारों और नूंह जिले की तीनों सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। 2019 के विधानसभा चुनाव में झज्जर जिले की चारों और नूंह जिले की तीनों सीटें कांग्रेस ने ही जीती थी। पार्टी ने यहां पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट से ताल्लुक रखने वाले मौजूदा विधायकों पर ही भरोसा जताया है। हुड्डा के गढ़ रोहतक की एक, सोनीपत की 2 सीटें भी होल्ड कांग्रेस अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गृह जिले रोहतक की एक और सोनीपत की दो सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान पहली लिस्ट में नहीं कर पाई। पार्टी ने रोहतक जिले की चार में से उन्हीं 3 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया जहां वह 2019 में विजयी रही थी। रोहतक की महम सीट पर 2019 में कांग्रेसी कैंडिडेट आनंद सिंह दांगी निर्दलीय उम्मीदवार बलराज कुंडू के सामने हार गए थे। इस बार पार्टी ने पहली लिस्ट में महम से उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया। पार्टी ने पहली लिस्ट में सोनीपत जिले की भी 6 में से उन्हीं चार सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान किया जो उसने 2019 में जीती थी। सोनीपत की राई और गन्नौर सीट पर उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया गया। हुड्डा का गढ़ होते हुए भी इन दोनों सीटों पर कांग्रेसी कैंडिडेट 2019 में भाजपा के हाथों हार गए थे। 2 बार केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग हुई हरियाणा में उम्मीदवारों के सिलेक्शन के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की 2 बार मीटिंग हो चुकी है। पहली मीटिंग 2 सितंबर को हुई थी। जिसमें 49 सीटों पर चर्चा हुई। जिसमें 34 उम्मीदवारों के नाम फाइनल हुए। 15 नाम स्क्रीनिंग कमेटी को लौटा दिए हैं। जो 34 नाम फाइनल हुए हैं, उनमें 22 विधायक शामिल थे। इसके बाद 3 सितंबर को दूसरी मीटिंग हुई। जिसमें 34 सीटों पर चर्चा हुई। जिनमें 32 सीटें फाइनल कर ली गई। इसके बाद 24 सीटें बची हुई थीं। जिन पर फाइनल चर्चा से पहले स्क्रीनिंग कमेटी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हरियाणा कांग्रेस में चल रही CM चेहरे की लड़ाई हरियाणा कांग्रेस में चुनाव से पहले सीएम के चेहरे को लेकर लड़ाई चल रही है। फिलहाल पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा इसके सबसे बड़े दावेदार हैं। हालांकि सिरसा सांसद कुमारी सैलजा भी कह चुकी हैं कि वह सीएम क्यों नहीं बन सकतीं। इसके लिए उन्होंने अनुसूचित जाति का सीएम बनाने की पैरवी की है। वहीं राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने भी शुक्रवार को बयान दिया कि मैं मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं। ये खबर भी पढ़ें... हरियाणा में BJP की पहली लिस्ट जारी, 67 नाम; 25 नए चेहरे, 8 मंत्री रिपीट, 2 मंत्री-9 विधायकों का टिकट कटा हरियाणा में BJP ने बुधवार, 4 सितंबर को 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इनमें 8 मंत्रियों को दोबारा टिकट मिला है। 25 नए चेहरे हैं। 8 विधायकों का टिकट काटा गया है। लिस्ट में 8 महिलाएं हैं। CM नायब सैनी करनाल की जगह कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे। अनिल विज को अंबाला कैंट से ही टिकट दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें...
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rA7ayLi
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rA7ayLi
Subscribe to:
Comments (Atom)
नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ
हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...
-
हरियाणा के नूंह जिले के आईएमटी रोजकामेव के धीरदोका गांव में मुआवजे को लेकर पिछले 5 महीने से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 9 गांवों के किसानों न...
-
हरियाणा में करनाल के शराब के डिफॉल्टर ठेकेदार 8 साल से सरकार का लगभग 44 करोड़ रुपए डकारे बैठे है और आज तक आबकारी एवं काराधान विभाग डिफॉल्टरो...
-
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा आ रहे हैं। राहुल के इस दौरे को सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को 11 सा...