Monday, May 27, 2024

सुशील बंसल को बनाया संघ का अध्यक्ष

भास्कर न्यूज | यमुनानगर एल्युमीनियम बर्तन और निर्माता संघ ने रविवार को जगाधरी क्लब में संरक्षक मनोज गुप्ता की देखरेख में वार्षिक चुनाव को लेकर बैठक की। सुशील बंसल को पवन सोनी के स्थान पर नया अध्यक्ष चुना गया। सुशील बंसल ने सदस्यों द्वारा दिखाए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। उद्योग के सामने आ रहीं चुनौतियों का सामना करने में एकता और सहयोग के महत्व पर भी जोर दिया। बैठक का समापन इस सर्वसम्मति के साथ हुआ कि नए नेतृत्व में एल्युमीनियम बर्तन और निर्माता संघ के समृद्ध भविष्य की दिशा में काम किया जाएगा। सुशील बंसल ने कहा कि उद्योग के समक्ष आ रही चुनौतियों से निपटने के लिए एकता बहुत जरूरी है।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5pM7iGN

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...