Saturday, May 18, 2024

पैंतावास कलां के पास हादसा, ई रिक्शा में सवार समसपुर गांव के 6 लोग घायल

भास्कर न्यूज| चरखी दादरी शुक्रवार शाम गांव पैंतावास कलां नजदीक ई रिक्शा को पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा सवार एक ही गांव समसपुर के 4 वर्षीय बच्चे सहित 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने संभाला और उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले मंे कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को गांव समसपुर निवासी मोनू उसका 4 वर्षीय बेटा मनीष, पत्नी सुनीता, कोमल, मंजू व ई रिक्शा चालक मुरारीलाल भिवानी के गांव कितलाना से वापस अपने गांव आ रहे थे। इस दौरान वह गांव पैंतावास कलां के पुल पर चढ़े ही थे कि भिवानी की तरफ से पीछे पीछे आ रही तेज रफ्तार वैगनआर कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा पुल के किनारे बनी दीवार से जा टकराई और कार भी पलट गई। वहीं मौके से गुजर रहे राहगीरों ने ई रिक्शा सवार लोगों को संभाला और दादरी सिविल अस्पताल में पहुंचाया। वहीं कार सवारों को निजी अस्पताल में ले जाया गया। ई रिक्शा सवार सभी लोगों की हालात गंभीर बनी हुई थी। इसलिए सभी को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक रैफर कर दिया। वहीं मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले में अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/THhfbUZ

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...