Thursday, January 9, 2025

हरियाणा में स्वास्थ के लिए कराया जाएगा योग:एक माह चलेगा हर घर परिवार- सूर्य नमस्कार अभियान; वेबसाइट पर होंगे रजिस्ट्रेशन

पूरे हरियाणा राज्य में एक माह तक (12 जनवरी से लेकर 12 फरवरी तक) लोगों को सूर्य नमस्कार करवाया जाएगा। जिसमें स्कूलों से लेकर गांवों तक सूर्य नमस्कार करवाने की तैयारी जा रही है। ताकि लोग स्वस्थ रहें। इसके लिए एक माह तक हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान चलाया जाएगा। हरियाणा योग आयोग और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान में चलने वाले अभियान को लेकर तैयारियां तेज की जा चुकी हैं। लोगों को योग से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती (12 जनवरी) से लेकर महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती (12 फरवरी) तक हरियाणा योग आयोग सूर्य नमस्कार अभियान का आयोजन करेगा। इस अभियान के तहत स्कूलों में बच्चों को भी सूर्य नमस्कार किया जाएगा। वहीं वालंटियरों द्वारा गांवों में भी सूर्य नमस्कार करवाया जाएगा। 15 मिनट में 12 बार करना होगा सूर्य नमस्कार हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान के तहत 12 जनवरी से 12 फरवरी तक किन्हीं भी 6 दिनों में सूर्य नमस्कार किया जाएगा। जिस दिन सूर्य नमस्कार करवाया जाएग, तब प्रतिदिन 15 मिनट में 12 बार सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया जाएगा। इस अभियान के बाद भी लोगों को नियमित सूर्य नमस्कार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके फोटो और वीडियो भी भेजे जाएंगे। वेबसाइट पर करवाना होगा पंजीकरण सूर्य नमस्कार अभियान में शामिल होने के लिए वेबसाइट पर व्यक्तिगत या संस्थागत पंजीकरण करवाना होाग। इसके बाद संगीतमय सूर्य नमस्कार के प्रशिक्षण सत्र का नेतृत्व करने के लिए योग क्लब के इंचार्ज को जिम्मेदारी दी जाएगी। पंजीकरण करने पर व्यक्ति के नाम से सर्टिफिकेट दिया जाएगा। विद्यालय द्वारा नियुक्त व्यक्ति पूर्ण रिपोर्ट डालें, जिसमें बताया जाए कि कितने प्रतिभागियों की भागीदारी हुई। जिसे प्राचार्य सत्यापित करेंगे। स्कूलों में करवाएंगे सूर्य नमस्कार रोहतक के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह ने बताया कि सभी स्कूलों में पीटी और डीपी हैं। जिन्हें योग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। जिसके बाद स्कूलों के डीपी और पीटी विद्यार्थियों को योग करवाएंगे। ताकि सभी बच्चे स्वस्थ रहें। एससीईआरटी द्वारा जारी पत्र की पालना करते हुए हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2XTyswW

No comments:

Post a Comment

नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ

हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...