Sunday, June 9, 2024

रेलवे चुनावः निरंजन शाखा अध्यक्ष व संजय सचिव बने

भास्कर न्यूज | रेवाड़ी ऑल इंडिया रेलवे अनुसूचित जाति जनजाति एसोसिएशन की रेवाड़ी शाखा की कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव मण्डल अध्यक्ष रामसिंह की देखरेख हुए। अध्यक्ष रामसिंह ने बताया कि शाखा अध्यक्ष के लिए निरंजन कुमार, शाखा सचिव के लिए संजय सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए शैलेन्द्र को चुना गया। वहीं, उपाध्यक्ष के लिए मनोज मीणा व अशोक भैरवाल, सहायक सचिव के लिए पवित्र देवी व सुरेंद्र मीणा, कार्यालय सचिव के लिए कृष्णपाल, संगठन सचिव के लिए सुमित कुमार व तारीफ सिंह को चुना गया। चुनाव के पश्चात विजेता उम्मीदवारों को कार्यकारिणी ने सम्मानित किया।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qwvrGpN

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...