Tuesday, June 4, 2024

फरीदाबाद में वोटों की गिनती आज, 24 कैंडिडेट मैदान में:भाजपा के कृष्णपाल तीसरी बार मैदान में; कांग्रेस के महेंद्र प्रताप से मुकाबला

हरियाणा के फरीदाबाद लोकसभा सीट पर आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। यहां 25 मई को हुए मतदान के बाद कुल 24 प्रत्याशियों का भविष्य आज EVM से बाहर निकलेगा। प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी व सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। इस सीट पर भाजपा से कृष्णपाल गुर्जर और कांग्रेस से महेंद्र प्रताप के बीच मुकाबला है। भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। फरीदाबाद लोकसभा सीट पर मतगणना 8 बजे से शुरू हो जाएगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे तक हार-जीत की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पहला रुझान 10 बजे से पहले आने की उम्मीद है। फरीदाबाद हलके में फरीदाबाद जिले की 6 विधानसभा सीटें हैं।इनमें एनआईटी, बड़खल, फरीदाबाद, पृथला, तिगांव, बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। पलवल की 3 सीटें भी फरीदाबाद में है। इनमें पलवल, होडल व हथीन हलके शामिल हैं। फरीदाबाद में मतगणना के लिए 6 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। इनमें लगभग 400 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए 400 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। फरीदाबाद लोकसभा सीट से भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। इसके अलावा जजपा, बसपा और इनेलो ने भी चुनाव मैदान में अपने प्रत्याशी उतार रखे हैं। कुल 24 प्रत्याशी यहां चुनाव मैदान में उतरे। आज सभी को पता चलेगा कि किसी वोटरों ने कितना पसंद किया है। इस सीट पर इस बार 60.2 प्रतिशत वोटिंग हुई। जो पिछली बार कुल 65 प्रतिशत थी। इसमें फरीदाबाद में 48.2% वोट पड़े है। ये पहले के मुकाबले कम हैं। फरीदाबाद में लोकसभा चुनाव में कुल 24 लाख 30 हजार 212 मतदाताओं में से 14 लाख 62 हजार 248 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लेकर अपने नेता का चुनाव किया है। आज मंगलवार को वोटों की गिनती बड़खल, बल्लभगढ़, पृथला एनआईटी, फरीदाबाद और तिगांव में 6 जगह पर की जाएगी। पलवल में वोटों की गिनती अलग से होगी। बता दें 2019 का चुनाव बीजेपी के कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना को 6 लाख 38 हजार 239 मतों से पराजित कर जीता था। वे सबसे अधिक वोटों से चुनाव जीतने में देश में तीसरे नंबर पर थे। बीजेपी ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर पर ही दांव लगाते हुए उन्हें तीसरी बार टिकट दी। जबकि कांग्रेस ने प्रदेश के पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप को टिकट देकर मुकाबले को रोचक बना दिया।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/r9pXPMq

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...