Monday, June 10, 2024

विस चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा पूर्ण बहुमत : गुप्ता

करनाल | हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा से ज्यादा वोट प्राप्त किए हैं। प्रदेश में कांग्रेस ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है, इससे यह स्पष्ट हो गया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत हासिल करेगी। लोगों ने भाजपा को नकार दिया है। केंद्र में बनी एनडीए सरकार का सफर ज्यादा लंबा नहीं होगा। एचपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता रविवार को दयालपुरा गेट में कार्यकर्ताओं की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। सुरेश गुप्ता ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला व कुमारी शैलजा के संयुक्त प्रयासों से हरियाणा में पांच सीटें कांग्रेस को मिली। अब हम सबको मिलकर जनता के लिए चुनाव जीतना है। इस अवसर पर जोगिंद्र वाल्मीकि, ओमप्रकाश सलूजा, संजीव कांबोज, राजेश पधाना, सुखराम बेदी, केपी सिंह, संजय चंदेल, राजिंदर नंबरदार, रिंकल रोड़ मौजूद रहे।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/YKO1V7x

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...