हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश और पंजाब में हवा चलने के बाद दोनों राज्यों में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है। हरियाणा का औसतन तापमान 1.4 डिग्री तक गिरा है, जबकि पंजाब के औसतन तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। चंडीगढ़ में बदलाव देखने को नहीं मिला है। वहीं हिमाचल के मध्यम और ऊपरी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। हरियाणा में आज मौसम विभाग ने 8 जिलों में बारिश का अलर्ट दिया है। गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार तेज हवा और गरजचमक के साथ बारिश आ सकती है। भिवानी के बवानीखेड़ा एरिया में सुबह बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। पंजाब में लगातार दूसरे दिन 13 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। इनमें गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, लुधियाना और संगरूर शामिल हैं। कल 27 जून से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में बन रही बारिश की संभावनाएं पंजाब में 27 जून तक छिटपुट, 28-29 जून को कुछ और 30 जून-1 जुलाई को अधिकतर जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। हरियाणा में आज छिटपुट, 27 जून को कुछ स्थानों पर, 28-29 जून को कई और 30 जून व 1 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ में 27 से 29 जून तक तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश आ सकती है। हिमाचल के मध्य व ऊपरी इलाकों में आज भी बारिश हिमाचल के कसौली 58.6, पांवटा साहिब 42.0, नाहन 34.2, धर्मपुर 27.4, नाहन एडब्ल्यूएस 25.5, पच्छाद 24.0, मंडी 15.8, सुंदरनगर 15.2, अर्की 15.0, कटौला 14.4, मनाली 10.0, रेनुका/दाधौ 9.2, सोलन 6.2, गोहर 5.0, शिमला एयरो 5.0, जोगिंदरनगर 4.0, पंडोह 4.0, कंडाघाट 4.0 MM बारिश दर्ज की गई है। वहीं, मध्य व ऊपरी इलाकों में आज भी बारिश रहने का अनुमान है। जबकि निचले इलाकों में मौसम खुश्क रह सकता है। देश में मानसून की स्थिति दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात राज्य और मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों और दक्षिण-पूर्व राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। उत्तरी अरब सागर के शेष हिस्सों, गुजरात राज्य, मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब के उत्तरी हिस्से और हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में 30 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल के प्रमुख शहरों का तापमान अमृतसर- बीते दिन अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज धूप खिलेगी। तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान 31 से 44 डिग्री के बीच रहेगा। जालंधर- मंगलवार शाम का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। आकाश साफ रहेगा। तापमान 30 से 43 डिग्री के बीच रहेगा। लुधियाना- मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज आकाश साफ रहेगा। हीटवेव के अलर्ट के बीच तापमान 31 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री दर्ज किया गया। हल्के बादल छाएंगे। आज तापमान 29 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। चंडीगढ़- बीती शाम अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज आकाश साफ रहेगा। तापमान 30 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। अंबाला- बीती शाम अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान बादल छाएंगे और बारिश के आसार हैं। तापमान 26 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है। पानीपत- अधिकतम तापमान बीते दिन 37.1 डिग्री दर्ज किया गया। आसमान साफ रहेगा। तापमान 27 से 37 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। गुरुग्राम- बीते दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। तापमान 28 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। शिमला- मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। तापमान 18 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मनाली- मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल की संभावना है। तापमान 15 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। धर्मशाला- बीते दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज बारिश की संभावना है। तापमान 24 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/bduyMmB
Stay informed with our dynamic news channel, delivering breaking news, insightful analysis, and in-depth coverage of global events. We strive to keep you connected to the world, offering timely updates on politics, business, technology, culture, and more. Trust us to provide accurate, unbiased reporting, ensuring you stay ahead and well-informed. Welcome to a news channel that values truth, integrity, and your need to be in the know.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार
हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...
-
हरियाणा के नूंह जिले के आईएमटी रोजकामेव के धीरदोका गांव में मुआवजे को लेकर पिछले 5 महीने से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 9 गांवों के किसानों न...
-
हरियाणा में करनाल के शराब के डिफॉल्टर ठेकेदार 8 साल से सरकार का लगभग 44 करोड़ रुपए डकारे बैठे है और आज तक आबकारी एवं काराधान विभाग डिफॉल्टरो...
-
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा आ रहे हैं। राहुल के इस दौरे को सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को 11 सा...
No comments:
Post a Comment