Tuesday, June 4, 2024

हरियाणा की 10 सीटों पर मतगणना:खट्‌टर, हुड्‌डा और राज बब्बर पर सबकी नजर; एग्जिट पोल में भाजपा को 7 और कांग्रेस को 3 सीटें

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। जिसके बाद दोपहर 2 बजे तक हार-जीत की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पहला रुझान 11 बजे तक आने की उम्मीद है। मतगणना के लिए हर सीट पर विधानसभा वाइज 9 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें 10 हजार से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की गई है। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए 20 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। यहां सबकी नजर करनाल से BJP उम्मीदवार मनोहर लाल खट्‌टर, रोहतक से पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा के बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा, गुरुग्राम से कांग्रेस कैंडिडेट राज बब्बर पर लगी हुई है। राज्य में भाजपा अकेले चुनाव लड़ रही है। वहीं I.N.D.I.A. ब्लॉक के तौर पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) मिलकर लड़ रही हैं। मतगणना से पहले आए एग्जिट पोल्स के मुताबिक राज्य में भाजपा 7 और कांग्रेस-AAP का I.N.D.I.A. ब्लॉक 3 सीटें जीत सकता है।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NUuDnWm

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...