हरियाणा में करनाल के घरौंडा में वर्क वीजा के नाम पर 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। वहीं घरौंडा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नसीब विहार कॉलोनी निवासी राजेश पुत्र अर्जुन दास और उनकी बेटी कनिका ने आरोप लगाया है कि जोगिन्द्र पुत्र राजेश और रजत गवासकर ने उन्हें वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर 9 लाख रुपये की ठगी की। शिकायतकर्ता के अनुसार, जोगिन्द्र और रजत मई 2023 में उनके संपर्क में आए और विदेश भेजने का दावा किया। वर्क वीजा के नाम पर ठगी कनिका 10 फरवरी 2022 को स्टूडेंट वीजा पर UK गई थी, जिसका वीजा 6 अगस्त 2023 तक वैध था। जोगिन्द्र ने कनिका को वर्क वीजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर कनिका ने 5 लाख रुपए जोगिन्द्र के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 4 जुलाई और 6 जुलाई को 2.5-2.5 लाख रुपए और ट्रांसफर किए गए। धोखाधड़ी का खुलासा आरोप है कि 5 लाख रुपए लेने के बाद भी जोगिन्द्र और रजत ने कनिका को वर्क वीजा नहीं दिलवाया। 4 अगस्त को कनिका का स्टूडेंट वीजा खत्म होने पर वह वापस भारत आ गई। बार-बार कहने पर भी जोगिन्द्र और रजत टालमटोल करने लगे और 4 लाख रुपए और मांगने लगे। उन्होंने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो पहले से दिए गए 5 लाख रुपए भी वापस नहीं मिलेंगे। दबाव में आकर पैसे दिए दबाव में आकर 9 अगस्त को 2 लाख रुपए और 23 अगस्त को 2 लाख रुपए जोगिन्द्र के खाते में जमा किए गए। इसके बाद भी कोई ठोस जवाब नहीं मिला। नवंबर 2023 में पंचायत के बाद आरोपियों ने 10 नवंबर की डेट का 9.30 लाख रुपये का चेक दिया, जो गलत हस्ताक्षर की वजह से पास नहीं हुआ। धमकियों का सामनाकॉल करने पर आरोपियों ने धमकी दी कि वे कोई पैसा नहीं देंगे और दोबारा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों का आरोप है कि वर्क वीजा के नाम पर 9 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। शिकायत पर मामला दर्ज घरौंड़ा थाना के जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर जोगिन्द्र और रजत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/oLenQyF
Stay informed with our dynamic news channel, delivering breaking news, insightful analysis, and in-depth coverage of global events. We strive to keep you connected to the world, offering timely updates on politics, business, technology, culture, and more. Trust us to provide accurate, unbiased reporting, ensuring you stay ahead and well-informed. Welcome to a news channel that values truth, integrity, and your need to be in the know.
Sunday, June 30, 2024
करनाल में संदिग्ध परिस्थितियों में 2 नाबालिग लापता:मंदिर के लिए निकली, वापस नहीं लौटी, दूसरे मामले में परिजनों को युवक पर शक
हरियाणा में करनाल जिले के तरावड़ी थाना क्षेत्र में दो नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। परिजनों ने एक युवक पर उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे मामले में भी परिजनों ने एक अन्य युवक पर शक जताया है। पुलिस ने दोनों शिकायतों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता, बहन घर पर नहीं पहले मामले में नाबालिग के पिता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 29 जून को सुबह 8 बजे जब हम काम के लिए घर से निकले तो मेरी 15 वर्षीय बेटी घर पर नहीं थी। सुबह 9 बजे हमारी दूसरी बेटी ने हमें बताया कि पिता और बहन घर पर नहीं हैं। जिसके बाद हमने उसकी तलाश शुरू की। तो हमने उसकी तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद हमें पता चला कि लोहार माजरा का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर घर से ले गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 20 दिन पहले मेरी बेटी घड़ौला गांव में अपनी मौसी के घर पर थी। वहां आरोपी युवक मेरी बेटी का पीछा करने लगा था। मैंने उसे कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। जब हम अपनी बेटी को अपने घर ले आए तो वह मेरी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। मंदिर के नाम पर घर से निकली नाबालिग दूसरे मामले में तरावड़ी की एक कॉलोनी से नाबालिग लापता हो गई है। शिकायतकर्ता मां ने पुलिस को बताया है कि उसकी बेटी 29 जून को सुबह छह बजे दयाराम मंदिर के नाम पर घर से निकली थी। उसने कहा था कि वह पूजा करने जा रही है, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। जिसके बाद उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी बेटी को तरावड़ी का ही एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया है। आरोपी के चचेरे भाई को इस बारे में सब पता है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस तलाश में जुटी तरावड़ी थाने के जांच अधिकारी कैलाश चंद ने बताया कि नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण करने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 366-ए आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। दूसरे मामले में धारा 346 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों की तलाश जारी है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PwtM1az
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PwtM1az
टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर हरियाणा-पंजाब में जश्न:अंबाला में JCB पर चढ़कर डांस, लुधियाना में सड़क पर भांगड़ा, शिमला में आतिशबाजी
भारत ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने 7 रन से साउथ अफ्रीका की टीम को फाइनल में हरा दिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि साउथ अफ्रीका की टीम 177 रन का टारगेट आसानी से चेज कर लेगी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका के हाथों से जीत छीन ली। टीम इंडिया की जीत के बाद हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल समेत देशभर में जश्न मनाया जा रहा है। लोग डांस कर रहे हैं तो कुछ दिवाली की तरह पटाखे जलाकर खुशी मना रहे हैं। सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए अपडेट्स...
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1xRLYbq
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1xRLYbq
Saturday, June 29, 2024
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 4 लाख फर्जी दाखिले:स्कॉलरशिप-यूनिफॉर्म के नाम पर सरकारी फंड का मिसयूज किया; CBI ने 3 FIR दर्ज कीं
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में वर्ष 2014 से 2016 के बीच 4 लाख फर्जी दाखिले करने के मामले में चंडीगढ़ CBI ने अब 3 FIR दर्ज की हैं। छात्रवृति, वर्दी और मिड-डे मील के लिए सरकार से मिलने वाले फंड में गबन के लिए कागजी दाखिले किए गए थे। मामले में सरकारी कर्मी द्वारा गलत दस्तावेज तैयार करने, धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश रचने समेत भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धाराएं लगाई गई हैं। इससे पहले स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने कई साल तक इसी मामले की जांच कर 7 FIR दर्ज की थीं। इस मामले में 2 बार विजिलेंस की विशेष जांच टीम (SIT) भी बनी। 3 स्तर पर जांच कर रिपोर्ट पेश की, लेकिन पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट जांच से संतुष्ट नहीं हुआ। हाई कोर्ट ने एक अपील केस में 30 मार्च, 2018 को दर्ज मामले में नवंबर 2019 को फैसला सुनाते हुए जांच CBI को सौंपी थी। कोर्ट ने CBI को 3 महीने में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। अब करीब 4 साल बाद CBI ने केस दर्ज कर नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। इन मामलों की जांच CBI की ASP सीमा पाहुजा और DSP राजीव गुलाटी को सौंपी गई है। कितने का घोटाला? एक दशक बाद भी आंकड़ा स्पष्ट नहीं सालों की जांच के बाद भी अभी तक किसी भी FIR में यह स्पष्ट नहीं है कि कुल कितने का वित्तीय घोटाला हुआ है। इतना जरूर कहा गया कि छात्रवृति, वर्दी, मिड-डे मील के लिए मिलने वाले फंड में गबन किया गया। CBI में दर्ज FIR के मुताबिक हरियाणा के विभिन्न जिलों में 4 लाख से अधिक स्टूडेंट का दाखिला दिखाकर वित्तीय गबन किया गया। गबन करने वालों ने इन 4 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए अध्यापकों की आवश्यकता दिखाई गई थी। इस मामले में शक के दायरे में प्राथमिक शिक्षा विभाग है। पहले विजिलेंस और अब CBI ने भी किसी को नामजद नहीं किया है। अब फिर से संबंधित जिम्मेदारों से पूछताछ हो सकती है। कब खुलासा? गेस्ट टीचर केस में आंकड़ों से खुली परतें जून 2015 में शिक्षा विभाग ने 719 गेस्ट टीचरों को हटाने का नोटिस जारी किया। गेस्ट टीचर हाईकोर्ट पहुंचे। कोर्ट ने 6 जुलाई, 2015 को याचिका खारिज कर दी। रिव्यू पिटीशन भी नहीं मानी। सितंबर, 2015 में डबल बेंच में पहुंचे। सरकार को नोटिस जारी हुआ। वहां जवाब में सरकार ने बताया कि सरकारी स्कूलों में छात्र घट गए हैं। कोर्ट ने रिकॉर्ड मांगा तो सामने आया कि 22 लाख बच्चों में 4 लाख के दाखिले फर्जी हैं। कोर्ट ने सरकारी धन की हेराफेरी की आशंका जताते हुए जांच कराने को कहा, जो उस वक्त नहीं कराई। कोर्ट ने शिक्षा विभाग के ACS को बुलाया। ब्लॉक व जिला स्तर पर जांच हुई, कोर्ट संतुष्ट नहीं हुआ तो विजिलेंस को सौंपी। कैसे बढ़ती गई जांच? दो बार SIT गठित, जिलों में टीमें बनीं गुरुग्राम विजिलेंस के SP हामिद अख्तर, विजिलेंस ब्यूरो पंचकूला मुख्यालय की IG चारू बाली ने जांच की। फिर SIT बनी। रोहतक, हिसार, गुरुग्राम रेंज के स्कूलों में जांच के बाद मार्च-अप्रैल 2018 में 7 FIR दर्ज हुईं। गुरुग्राम के 10 स्कूलों में सामने आया कि 5,298 बच्चों का दाखिला था, लेकिन वार्षिक परीक्षा में 4232 ही बैठे। मार्च 2019 में नए सिरे से SIT बनाने की अनुमति मांगी गई। फिर 200 विजिलेंस कर्मियों ने 12,924 स्कूलों में प्रोफार्मा के जरिये डेटा मिलान किया। करनाल, पानीपत व जींद में 50,687 बच्चे नहीं मिले। अम्बाला में फर्जी दाखिले मिले। हिसार, भिवानी, सिरसा व फतेहाबाद जिलों में 5,735 बच्चे अनुपस्थित मिले। रोहतक, सोनीपत व झज्जर में सब कुछ ठीक मिला। क्यों जांच मुश्किल? छात्रों के पते अधूरे थे, दस्तावेजों में एंट्री नहीं हैरान करने वाली बात थी कि गैर-हाजिरी के चलते नाम न काटने का नियम था। ऐसे में शैक्षणिक सत्र में छात्रों की संख्या में इतना बड़ा अंतर आना सहज नहीं था। ट्रांसफर/स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट और ड्रॉपआउट केसों को लेकर स्कूल के रिकॉर्ड में एंट्री होनी चाहिए थी। कई स्कूलों में बच्चों की गैर-मौजूदगी के चलते उनका नाम काट देना बताया गया, जबकि स्कूल से नाम न काटने की पॉलिसी थी। वहीं स्टूडेंट्स के पते भी अधूरे पाए गए थे।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EWI4rcP
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EWI4rcP
अमित शाह आज हरियाणा में:लोकसभा में 5 सीटें हारी भाजपा; 46 विधानसभा सीटों पर पिछड़ी, 11% वोट शेयर गंवाया, हैट्रिक की चुनौती
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज हरियाणा दौरे पर हैं। वह पचंकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में सुबह 11 बजे बैठक करेंगे। इसमें करीब 4500 कार्यकर्ताओं हिस्सा लेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान, सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी शामिल होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। साथ ही वह लोकसभा चुनाव में हरियाणा की स्थिति पर भी चर्चा करेंगे। चुनाव में हरियाणा में भाजपा सिर्फ 5 लोकसभा सीट ही जीत पाई थी। 90 विधानसभाओं में भाजपा 42 सीटों पर ही आगे रही। भाजपा को 46.06 वोट प्रतिशत मिले हैं, जबकि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा का 58 प्रतिशत वोट शेयर था। 5 सालों में पार्टी का प्रदेश में 11.06 वोट प्रतिशत घटा है। भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले वोट प्रतिशत को मजबूत करना चाहती है। दूसरे सत्र में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे शाह कार्यकर्ताओं से बैठक करने के बाद अमित शाह 1 बजे से शाम 5 बजे तक विस्तृत प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे। इसमें हर विधानसभा क्षेत्र से 50-50 कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। इनमें जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, विभागों के संयोजक, सह संयोजक, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक, चेयरमैन, पूर्व चेयरमैन, एमसी, बीडीसी सदस्य, 2014, 2019 और 2024 में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी भी शामिल होंगे। बैठक में मुख्यमंत्री से लेकर मंडल अध्यक्ष तक वर्करों की एंट्री पहचान पत्र से होगी। इस पहचान पत्र पर सबका अलग सीरियल नंबर होगा। इसमें नाम, विधानसभा और पद लिखा होगा। इन कारणों से भाजपा हरियाणा में 5 सीटें हारी… 1. सत्ता विरोधी लहर राज्य में 10 साल से सत्तारूढ़ भाजपा की सरकार के प्रति लोगों में जबरदस्त एंटी इनकंबेंसी है, ये लोकसभा चुनाव नतीजों ने साबित कर दिया। जनता अपनी नाराजगी जगह-जगह खुलकर जाहिर भी करती रही लेकिन राज्य इकाई के नेता बिल्ली को देखकर आंखें बंद कर लेने वाले कबूतर की तरह उसकी अनदेखी करते रहे। ऐसे में जैसे ही मौका मिला, पब्लिक ने वोटों के जरिये अपनी बात कह दी। 2. जाटों-किसानों की नाराजगी हरियाणा के जाट और किसान भाजपा से नाराज हैं। इस फैक्ट से वाकिफ होने के बावजूद, राज्य सरकार में न केवल इन दोनों वर्गों की अनदेखी जारी रही, बल्कि गैर जाट की राजनीति को बढ़ावा देते हुए एक तरह से इनके जख्मों पर नमक छिड़कने का काम भी किया गया। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान सिरसा संसदीय हलके समेत कई दूसरी जगहों पर BJP नेताओं का विरोध करने वाले किसानों पर धड़ाधड़ मुकदमे दर्ज कराए गए। इसका नुकसान सिरसा, हिसार, अंबाला और कुछ हद तक कुरुक्षेत्र में पार्टी को चुकाना पड़ा। 3. चेहरे बदलने के दांव खारिज लोकसभा चुनाव की घोषणा से महीनेभर पहले BJP के केंद्रीय नेतृत्व को हरियाणा की ग्राउंड रिएलिटी का इनपुट मिल गया था। इसके बाद पार्टी ने सिरसा, सोनीपत और करनाल में अपने सिटिंग सांसदों के टिकट काट दिए। राज्य में CM चेहरा भी बदल दिया गया लेकिन हालात से निपटने के इन टेंपरेरी तौर-तरीकों को लोगों ने खारिज कर दिया। 4. बेरोजगारी की मार बढ़ती बेरोजगारी इस चुनाव में भाजपा कैंडिडेट्स पर भारी पड़ी। बेरोजगारी दर में हरियाणा देशभर के राज्यों में टॉप पर पहुंच गया। 21 जुलाई 2023 को खुद मोदी सरकार ने संसद में स्वीकार किया कि हरियाणा में बीते 8 बरसों में बेरोजगारी दर 3 गुना बढ़ चुकी है।तत्कालीन श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने संसद में बताया कि हरियाणा में वर्ष 2013-14 (प्रदेश में तब कांग्रेस की सरकार थी) में बेरोजगारी दर 2.9% थी जो 2021-22 में बढ़कर 9% पर पहुंच गई। इसी टाइम पीरियड में राष्ट्रीय स्तर पर बेरोजगारी दर 4.1% थी। इसके अलावा पिछले साढ़े 9 बरसों में राज्य की मनोहर सरकार ने जो भर्तियां निकालीं, उनमें से ज्यादातर कोर्ट-कचहरी के कारण सिरे नहीं चढ़ पाई। कांग्रेस नेता इसे सही तरह भुनाने में कामयाब रहे। 5. पोर्टल राज से परेशानी हरियाणा में BJP के साढ़े 9 साल के शासनकाल में सरकारी स्कीम्स को ऑनलाइन करने और करप्शन रोकने के नाम पर धड़ाधड़ पोर्टल शुरू किए गए। CM रहते हुए मनोहर लाल खट्टर का इस पर खास जोर रहा। आज राज्य में लगभग हर सरकारी योजना से जुड़ा अलग पोर्टल है। 13 सितंबर 2023 को तो खट्टर ने एक साथ 6 स्कीम शुरू करते हुए उनके पोर्टल शुरू कर दिए थे। इनमें CM आवास योजना व पोर्टल, नो-लिटिगेशन पोर्टल, प्रो-ओबीसी प्रमाण पत्र पोर्टल, ई-रवन्ना पोर्टल व ई-भूमि का पोर्टल शामिल था।खेतीबाड़ी करने वालों को बीज लेने से लेकर फसल बेचने और खराब फसलों के मुआवजे के लिए भी पोर्टल पर अप्लाई करना अनिवार्य बना दिया गया। इससे करप्शन तो कम हुआ लेकिन इंटरनेट कनेक्टिवटी और दूसरे इश्यूज के कारण बहुत सारे लोग परेशान भी होने लगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह मुद्दा लगातार उठाया। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि हरियाणा में सरकार की जगह पोर्टल-राज चल रहा है। 6. अग्निवीर का मुद्दा हरियाणा से हर साल बड़ी संख्या में नौजवान सेना में जाते हैं। राज्य के रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, भिवानी, सोनीपत से बड़ी संख्या में लोग सेना में जाते हैं। दक्षिणी हरियाणा खासकर अहीरवाल में सेना की वर्दी पहनने को लेकर खास तरह का दीवानापन दिखता है। मोदी सरकार ने जब सेना में भर्ती से जुड़ी अग्निवीर स्कीम लॉन्च की, उस समय अकेले अहीरवाल में लगभग 50 हजार युवा आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे थे। जाहिर है कि ये युवा और इनके परिवार वाले अग्निवीर स्कीम के खिलाफ थे। इस नाराजगी को भाजपा ने गंभीरता से नहीं लिया जबकि कांग्रेस ने इसे अच्छी तरह भुनाया। 7. विधायकों-मंत्रियों का वर्किंग स्टाइल हरियाणा में BJP विधायकों और मंत्रियों के वर्किंग स्टाइल को लेकर भी लोगों में नाराजगी रही। यही वजह रही कि पार्टी ने जब मनोहर लाल को हटाकर नायब सिंह सैनी को CM बनाया तो ज्यादातर मंत्री भी बदल डाले। हालांकि इससे कोई खास फायदा पार्टी को होता हुआ नजर नहीं आया।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/dU7rghw
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/dU7rghw
Friday, June 28, 2024
हरियाणा में बदमाशों का खौफ, हिसार में मार्केट बंद:4 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, अनाजमंडी और ऑटो मार्केट बंद रहेगी
हरियाणा में बदमाशा बेखौफ हो गए हैं। खासकर हिसार में एक के बाद एक व्यापारियों को डराया और धमकाया जा रहा है। विदेशी नंबरों से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। जहां सरकार ने एक्शन लेते हुए हिसार एसपी मोहित हांडा का ट्रांसफर कर दिया वहीं घटना के 4 दिन बीत जाने के बाद भी हिसार पुलिस आरोपितों तक नहीं पहुंच पाई है। इसी के चलते ऑटो मार्केट के व्यापार आज दुकानें बंद कर विरोध जताएंगे। व्यापारी नेता बजरंग दास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारी दुकान नंबर 28 के सामने प्रदर्शन करेंगे और हरियाणा सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करेंगे। वहीं घटना के बाद से ही पुलिस ऑटो मार्केट में मुस्तैद दिखाई दे रही है। पुलिस ने जिले भर में नाकों को एक्टिव कर दिया और 20 अतिरिक्त नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर दो-दो शिफ्ट में पुलिस 24 घंटे तैनात रहेगी। पुलिस की ओर से सिरसा चुंगी, सेक्टर 33, बरवाला चुंगी, नाका रायपुर रोड, मिर्जापुर चौक, एटीएम थाना चौक पर, शिव कालोनी फाटक, पटेल नगर, तोशाम रोड पर आधार अस्पताल के पास , बालसमंद चौक, राजगढ़ रोड, कैमरी रोड, भानू चौक, निरंकारी भवन चौक, जिंदल चौक, सुरेवाला चौक, पड़ाव चौक पर नाकाबंदी की गई है। महेंद्रा शोरूम पर सोमवार की थी फायरिंग हिसार में पहली घटना सोमवार को हुई थी। नई ऑटो मार्केट में इनेलो नेता राम भगत गुप्ता के महेंद्रा शोरूम पर बदमाशों ने 30 राउंड फायर कर 5 करोड़ की फिरौती मांगी थी। बदमाश खुले आम पुलिस को चुनौती देते हुए हवाई फायर कर और शोरूम पर फायरिंग करके गए थे मगर आरोपितों की पहचान हो जाने के बाद भी पुलिस आरेपितों को नहीं पकड़ पाई है। इसके बाद मंगलवार रात को हिसार की ऑटो मार्केट के भीम ऑटो मोबाईल के मालिक से दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। दुकान मालिक ने बताया कि "उनके पास सोमवार रात 9 बजे एक वाइस कॉल आई। मैंने फोन पर बात की तो उसने कहा मैं बोल रहा हूं। अभी महेंद्रा एजेंसी पर गोली चली थी। भाई तू भी 2 करोड़ रुपये तैयार कर ले। एक हफ्ते का समय है। इसके बाद ऑटो मार्केट में ही गोयल तिरपाल हाउस संचालक से 2 करोड़ की रंगदारी मांगी गई। इन तीनों मामलों के बाद ऑटो मार्केट के व्यापारी खफा हैं। नंबर ब्लैक लिस्ट में डाला तो दूसरे नंबर पर आडिया मैसेज भेजा तिरपाल व्यापारी मनीष गोयल उर्फ मोनी ने बताया कि वो मंगलवार को अमृतसर गए हुए थे। पहले विदेशी नंबर से उनके बेटे के पास काल की। कई बार काल आने के उनके बेटे ने नंबर को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद उनके पास दो काल आई। बात नहीं हो पाई तो वाइस मैसेज भेज दिया। मैसेज सुनकर वो भी एक दम सहम गया। बुधवार को अपने भाइयों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। वीरवार को डीएसपी सत्यपाल सिंह यादव आए थे। उन्होंने आश्वासन दिया है की धमकी देने वाले जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। सुरक्षा के लिए एक पुलिस कर्मी तैनात किया गया है। राजीव जैन और पूर्व मेयर ने की कारोबारियों से मुलाकात मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव जैन ने पीड़ितों से मुलाकात की। उनके साथ पूर्व मेयर गौतम सरदाना भी मौजूद रहे। जैन ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर से फोन पर बातचीत करवाकर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही सारे मामले को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह से मिलेंगे। प्रदेश के व्यापारी को सुरक्षित वातावरण देने और अपनी सुरक्षा के लिए प्राथमिकता के आधार पर हथियार के लाइसेंस जारी करने का आग्रह करेंगे। राजीव जैन वीरवार को पूर्व मेयर गौतम सरदाना,आढ़ती एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष राम अवतार तायल और वैश्य महासम्मेलन हिसार के महासचिव वीरेंद्र गुप्ता के साथ सुप्रीम आटो मोबाइल के मालिक संजय गुप्ता से हुई गोलीबारी की घटना की जानकारी ली। आटो मार्केट के तीन फेज में 30 हजार लोग करते हैं काम 1970 के दशक से बनी आटो मार्केट में कारोबारियों की एक नई बल्कि कई पीढ़ियों अपना व्यापार चला रही है। इस मार्केट में 1300 से ज्यादा दुकानें हैं, जिनमें साइकिल से लेकर कार, बस, बाइक ट्रक समेत हर वाहन का काम किया जाता है। यहां पर करीब 15 हजार लोग काम करते हैं। मार्केट का करीब 5 करोड़ का रोजाना का कारोबार है। इतना ही नहीं इस मार्केट में हरियाणा ही नहीं दूसरे राज्यों से भी ट्रक समेत अन्य वाहन काम के लिए आते हैं। इनमें पंजाब,राजस्थान, हिमाचल, उत्तरप्रदेश और दिल्ली शामिल हैं। ऐसे में एक दिन मार्केट बंद होने से व्यापारी और आमजन दोनों को नुकसान होगा। आज बंद करेंगे ऑटो मार्केट व अनाज मंडी हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा आटो मार्केट व शहर में व्यापारियों के साथ अनेकों जगह मीटिंग लेने के बाद पैदल मार्च निकाला गया। 28 जून को पूरी तरह आटो मार्केट व नई अनाज मंडी बंद करने का आह्वान किया। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में लगातार फिरौती, लूटपाट की वारदातें होना बहुत बड़ा चिंता का विषय है। हरियाणा में लगातार अपराध बढ़ने के कारण प्रदेश का व्यापारी व आम जनता अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए भारी चिंतित है। सरकार अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों को पकड़ने में पूरी तरह से विफल सिद्ध हुई है इसलिए अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। जब तक सरकार अपराधियों का पक्का चीरा नहीं लगाएगी तब तक अपराध पर अंकुश लगाना बड़ा भारी मुश्किल है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/mECPrVA
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/mECPrVA
करनाल में युवक से 15.65 लाख की ठगी:विदेश भेजने के नाम ऐंठे 30 लाख, फर्जी वीजा थमाया, पैसे मांगने पर धमकाया
हरियाणा के करनाल के कुडलान गांव के एक व्यक्ति से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 15.65 लाख रुपये की ठगी हुई है। पीड़ित अपने भांजे, मामा के बेटे और दोस्त को वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहता था। आरोपियों ने पीड़ित को फर्जी वीजा थमा दिया। जब ठगी का खुलासा हुआ और पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की और पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। कैसे हुई शुरुआत? मार्च-अप्रैल 2023 में राकेश की मुलाकात करनाल में एक रैली के दौरान प्रदीप नाम के व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को लोगों को विदेश भेजने का एक्सपर्ट बताया। प्रदीप ने राकेश को भरोसा दिलाया कि वह कई युवकों को विदेश भेज चुका है और इस समय ऑस्ट्रेलिया में वर्क परमिट खुले हैं। राकेश ने अपने भांजे सागर, मामा के बेटे प्रवीण और दोस्त रिंकू को ऑस्ट्रेलिया भेजने की बात कही। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 12-12 लाख रुपए का अमाउंट तय किया गया, यानी 36 लाख में डील हो गई। पीड़ित ने सभी कागजात प्रदीप को सौंपे। प्रदीप और उसके साथियों ने 15.65 लाख रुपये की मांग की, जिसे राकेश ने नगद और ऑनलाइन माध्यम से चुका दिया। इसके बाद उन्होंने राकेश को फर्जी वीजा दिए और और पैसे की मांग की। धोखाधड़ी का पर्दाफाश प्रदीप ने तीनों के वीजा राकेश को सौंप दिए, लेकिन राकेश को वीजा पर शक हो गया। राकेश ने वीजा की जांच कराई तो वे फर्जी निकले। जब राकेश ने प्रदीप और उसके साथियों से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक गाली-गलौज की। राकेश को धमकाया गया कि उनके बड़े गुंडों और अफसरों से संबंध हैं और अगर उसने अपने पैसे वापस मांगे तो अंजाम बुरा होगा। राकेश ने यह भी बताया कि आरोपियों ने उससे सिक्योरिटी के तौर पर एक चेक भी लिया था, जो अभी भी उसके पास है। राकेश ने पुलिस से उसे भी वापस दिलाने की मांग की है। मानसिक प्रताड़ना राकेश ने बताया कि प्रदीप और उसके साथी उसे बार-बार अपने ऑफिस बुलाते थे और वहां अवैध हथियार दिखाकर डराते थे। राकेश ने पुलिस से इन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उसे न्याय दिलाने की अपील की है। पुलिस कार्रवाई असंध थाना के जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि राकेश की शिकायत के आधार पर शिव कुमार (गांव अंदेसरा, जिला अंबाला), सागर बावा (गांव समालखा, जिला अंबाला), रणदीप सिंह (गांव पंजोखरा साहिब, जिला अंबाला), भाग सिंह (निवासी बलदेव नगर, अंबाला), प्रदीप (जठलाना, जिला यमुनानगर), सलिंद्र पुत्र सुंदर लाल (पपलोथा, जिला अंबाला), सुमित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/GHjt5Re
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/GHjt5Re
दीपेंद्र हुड्डा को लोकसभा स्पीकर की फटकार पर घमासान:हरियाणा BJP बोली- बदतमीजी पर डांटा; कांग्रेस ने कहा- ये अहंकार; सांसद बोले- जनता फैसला करेगी
हरियाणा की रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद चुने गए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की डांट पड़ गई। दीपेंद्र हुड्डा संविधान की जय को लेकर स्पीकर को कह रहे थे कि उन्हें आपत्ति नहीं होनी चाहिए। हालांकि स्पीकर इससे नाराज हो गए। इसको लेकर हरियाणा की राजनीति भी गर्मा गई। हरियाणा BJP ने सोशल मीडिया पर लिखा- ''बदतमीजी करने पर दीपेंद्र हुड्डा को डांटा''। इसके बाद कांग्रेस ने BJP पर पलटवार करते हुए लिखा- ''इस अहंकार ने आपको हाफ किया है, यही अहंकार आपको साफ कर देगा। संविधान की बात करना बदतमीजी नहीं, एक सांसद का कर्तव्य है''। शशि थरूर की शपथ, दीपेंद्र हुड्डा को फटकार संसद भवन में 18वीं लोकसभा के नए चुने सांसदों को शपथ दिलाई जा रही है। गुरूवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शपथ ली। शपथ के अंत में उन्होंने जय संविधान कहा। इसके बाद विपक्षी सांसदों ने भी जय संविधान कहा। इसके बाद शशि थरूर स्पीकर से हाथ मिलाकर नीचे उतरे तो स्पीकर ओम बिरला ने कहा- ''संविधान की शपथ तो ले ही रहे हैं, ये संविधान की शपथ है?''। यह सुनकर दीपेंद्र हुड्डा सीट पर खड़े हो गए। दीपेंद्र ने 2 बार कहा- '' इसपे आपको आब्जेक्शन नहीं होना चाहिए। इस पर आपको आपत्ति नहीं होनी चाहिए थी सर'' यह सुनकर स्पीकर नाराज हो गए। स्पीकर ओम बिरला ने कहा- '' किसपे आपत्ति.... किसपे आपत्ति नहीं वो सलाह मत दिया करो..... चलो बैठो''। दीपेंद्र बोले- जनता फैसला करेगी, बोलना गलत या टोकना वहीं इस पर अब दीपेंद्र हुड्डा ने वीडियो पोस्ट कर पूछा-'' क्या अब देश की संसद में भी 'जय संविधान' बोलना ग़लत हो गया है? देश की जनता फैसला करेगी कि संसद में 'जय संविधान' बोलना गलत है या 'जय संविधान' बोलने वाले को टोकना गलत है।'' हरियाणा कांग्रेस बोली- हुड्डा साढ़े 3 लाख वोट से जीते, बिरला 40 हजार से आज भरी लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला जी कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ बेहद गलत तरीके से पेश आए हैं और सांसद को बेइज्जत किया। मगर, क्या आपको पता है? दीपेंद्र हुड्डा इस बार लोकसभा में लगभग साढ़े 3 लाख वोट से जीतकर गए हैं और ओम बिरला मात्र 40 हज़ार वोट से। दीपेंद्र हुड्डा 5 बार के सांसद हैं और ओम बिरला मात्र 3 बार के। 2005 में सांसद बनने वाले दीपेंद्र हुड्डा उस समय के सबसे युवा सांसद थे। दीपेंद्र हुड्डा हरियाणा जैसे राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश में बेहद ही लोकप्रिय हैं। ओम बिरला जी ने इतने जनाधार वाले नेता का अपमान करके बेहद ही अहंकार भरी सोच प्रदर्शन किया है। देश में संविधान का राज है , संविधान ने ही ओम बिरला जी को स्पीकर बनने का अवसर दिया है। अहंकार की वजह से पद की मर्यादा और सांसद का सम्मान भूल चुके स्पीकर सर। प्रियंका गांधी बोली- क्या संसद में जय संविधान नहीं बोला जा सकता दीपेंद्र हुड्डा की वीडियो को लेकर प्रियंका गांधी बोलीं- '' क्या भारत की संसद में 'जय संविधान' नहीं बोला जा सकता? संसद में सत्ता पक्ष के लोगों को असंसदीय और असंवैधानिक नारे लगाने से नहीं रोका गया, लेकिन विपक्षी सांसद के 'जय संविधान' बोलने पर आपत्ति जताई गई। चुनावों के दौरान सामने आया संविधान विरोध अब नये रूप में सामने है जो हमारे संविधान को कमजोर करना चाहता है। जिस संविधान से संसद चलती है, जिस संविधान की हर सदस्य शपथ लेता है, जिस संविधान से हर नागरिक को जान और जीवन की सुरक्षा मिलती है, क्या अब विपक्ष की आवाज दबाने के लिए उसी संविधान का विरोध किया जाएगा?''
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1h7Sw8v
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1h7Sw8v
Thursday, June 27, 2024
करनाल में युवती संदिग्ध हालत में लापता:50 हजार रुपए नकदी व दस्तावेज भी ले गई साथ, चोरा गांव के युवक पर आरोप
हरियाणा में करनाल के मधुबन थाना के एक गांव से 20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती अपने साथ घर से 50 हजार रुपए व अन्य दस्तावेज भी अपने साा ले गई। परिजनों ने एक युवक पर युवती को शादी की नियत से बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता पिता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनके पास 6 बच्चे हैं, उसकी 20 वर्षीय बेटी घर पर ही रहती थी। बीती 14 जून को मैं और मेरी पत्नी किसी काम से बाहर गए हुए थे और बेटी घर पर अकेली थी। शाम को जब वे घर लौटे तो बेटी घर पर नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पैसे व दस्तावेज मिले गायब शिकायतकर्ता ने बताया कि घर में रखे 50 हजार रुपए की नकदी व उसके जो दस्तावेज थे सभी अलमारी से थे। काफी खोजबीन और जानकारी के बाद उन्हें पता चला कि उनकी बेटी को चोरा गांव का एक युवक शादी करने के लिए बहला-फुसलाकर ले गया है। साथ ही युवक पर बेटी के साथ मिलकर 50 हजार रुपए चोरी करने का भी आरोप है। पिता ने पुलिस से अनुरोध किया है कि उनकी बेटी को बरामद किया जाए और नीरज के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। पुलिस जुटी तलाश में मधुबन थाना के जांच अधिकारी आशा ने बताया कि 20 वर्षीय युवती के लापता होने की शिकायत मिली है और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने युवती की तलाश और मामले की जांच के लिए टीम गठित की है। साथ ही संदिग्ध युवक और उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/P7b56hg
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/P7b56hg
राहुल गांधी बोले- हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी बर्दाश्त नहीं:खड़गे ने कहा- साढ़े 9 साल के फेल CM को मोदी जी ने पावर मिनिस्टर बना दिया
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में हरियाणा कांग्रेस नेताओं की क्लास लगाई। राहुल गांधी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी सैलजा की गुटबाजी को लेकर कड़े तेवर दिखाए। राहुल ने दो टूक कहा कि गुटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी बंद करो। किरण चौधरी के कांग्रेस छोड़ने पर राहुल गांधी ने कहा कि अवसरवादी लोगों के लिए पार्टी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद रहेंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि हरियाणा में साढ़े 9 साल के फेल CM को मोदी जी ने पावर मिनिस्टर बना दिया। इसके साथ ही कांग्रेस ने अक्टूबर-नवंबर में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 बड़े मुद्दे तय कर लिए हैं। मीटिंग के बाद भूपेंद्र हुड्डा ने कहा- ''हम चुनाव के लिए तैयार हैं। एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। मीटिंग बहुत अच्छी रही।'' राज बब्बर ने कहा- ''आने वाले विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई। सभी नेताओं ने अपनी बात कही। गुटबाजी को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। कैंपेनिंग शुरू करने को लेकर चर्चा करेंगे।'' कांग्रेस प्रभारी बाबरिया ने कहा- 70 से ज्यादा सीटें जीतेंगे हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा, ''40 नेताओं के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और वेणुगोपाल ने मीटिंग की। इसमें पूरी समीक्षा की गई। लोकसभा के हरियाणा में अच्छे नतीजे आए। अब 47% वोट शेयर तक पहुंच गए। 47 विधानसभा सीटों में हमारा बहुत रहा। राहुल गांधी ने इसकी तारीफ की। राहुल गांधी ने पूरी एकजुटता से अगला चुनाव लड़ने के लिए कहा। इसके लिए जो भी जरूरी कदम होंगे, वह उठाएंगे। हमने जातीय समीकरण को देख अच्छी छवि के नेताओं को टिकट दी। विधानसभा में भी ऐसे ही करेंगे। हमारा लक्ष्य है और दावे के साथ कहते हैं कि विधानसभा में हमें 70 सीटों से ज्यादा का बहुमत मिलेगा।'' राहुल गांधी की अहम बातें 1. गुटबाजी बर्दाश्त नहीं होगी राहुल गांधी ने मीटिंग में हरियाणा कांग्रेस को साफ संदेश दिया है कि गुटबाजी किसी की भी हो, बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हरियाणा कांग्रेस के नेता एकजुटता बनाएं। आक्रामकता के साथ जनता के मुद्दों के लिए लड़ें। लोगों के बीच रहें। सार्वजनिक जगहों खासकर मीडिया के सामने एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी ना करें। गुटबाजी और आपस में झगड़ा छोड़कर हरियाणा के मुद्दों पर लड़ाई लड़ें। 2. टिकट वितरण में सावधानी बरतें राहुल गांधी ने कहा- टिकट वितरण में सावधानी बरतें। समझ से आगे बढ़ें। हरियाणा की BJP सरकार की खामियों को उजागर करें। हरियाणा लोकसभा चुनाव में जो मुद्दे रहे हैं, उनको ज्वलंत रखें। किसानों, जवानों और बेटियों के मुद्दे उठाएं। 3. बुरे समय में साथ छोड़ने वालों के लिए दरवाजे बंद राहुल गांधी ने मीटिंग में दल बदलने वाले नेताओं को नसीहत दी। राहुल ने किरण चौधरी का नाम लिए बिना कहा- ऐसे समय में पार्टी को छोड़कर जाने वालों के लिए कोई सहानुभूति नहीं है। जिसको पार्टी की नीति और फैसले पसंद नहीं, वह बेशक पार्टी छोड़कर चला जाए, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जो बुरे समय में पार्टी के साथ नहीं खड़ा है। वह अवसरवादी है, उसके लिए पार्टी के लिए हमेशा के लिए दरवाजे बंद हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की अहम बातें 1. BJP ने किसानों- नौजवानों को धोखा दिया मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- हरियाणा के किसानों और नौजवानों को भाजपा ने धोखा दिया है। आने वाले चुनाव में हमें सभी छत्तीस बिरादरी के लोगों का विश्वास हासिल करना है। भाजपा के 10 वर्षों के शासन ने हरियाणा के विकास को रोक दिया है। सैकड़ों भर्ती परीक्षाओं में धांधली हुई। किसानों पर घोर अत्याचार हुए। लाठियां बरसाईं गई। दलितों-पिछड़ों और महिलाओं पर अत्याचार हुए। अपराधों में तेजी आई है। इस कुशासन के चलते हरियाणा विकास के रास्ते से भटक गया है। 2. फेल CM को देश का पावर मिनिस्टर बनाया खड़गे ने कहा- BJP सरकार हरियाणा में कोई नया इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं बना सकी। बिजली सेक्टर में 1 यूनिट भी बिजली नहीं जोड़ी। अब साढ़े 9 साल के फेल सीएम को मोदी जी ने देश का पावर मिनिस्टर (ऊर्जा मंत्री) बना दिया। खट्टर ने यहां पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधा। जिन्हें लोकसभा चुनाव से पहले सीएम पद से इस्तीफा दिलाकर करनाल से चुनाव लड़ाया गया। 3.अग्निपथ से देशभक्तों से खिलवाड़, MSP वादा पूरा नहीं किया खड़गे ने कहा- अग्निपथ योजना से हरियाणा के वीर देशभक्त जवानों के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है। मोदी जी ने अन्नदाता किसानों का MSP डेढ़ गुना करने का वादा हरियाणा में ही किया था, पर आज तक पूरा नहीं हुआ। 4. बेटी बचाओ की शुरूआत हरियाणा से, ओलिंपिक चैंपियंस को धरना देना पड़ा खड़गे ने कहा- मोदी सरकार के 'बेटी बचाओ' योजना भी हरियाणा में शुरू हुई थी। मगर, हमारे ओलिंपिक चैंपियंस को अपने सम्मान के लिए सड़कों पर धरना देना पड़ा। इससे दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है। हम सबको एकजुट होकर जनता की आवाज़ बुलंद करना है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0qdgciS
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0qdgciS
Wednesday, June 26, 2024
हरियाणा के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट:चंडीगढ़-पंजाब में 13 जगह हीटवेव चलेगी, हिमाचल की ऊंची चोटियों पर तूफान; 30 जून तक मानसून आएगा
हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश और पंजाब में हवा चलने के बाद दोनों राज्यों में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है। हरियाणा का औसतन तापमान 1.4 डिग्री तक गिरा है, जबकि पंजाब के औसतन तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। चंडीगढ़ में बदलाव देखने को नहीं मिला है। वहीं हिमाचल के मध्यम और ऊपरी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। हरियाणा में आज मौसम विभाग ने 8 जिलों में बारिश का अलर्ट दिया है। गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार तेज हवा और गरजचमक के साथ बारिश आ सकती है। भिवानी के बवानीखेड़ा एरिया में सुबह बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। पंजाब में लगातार दूसरे दिन 13 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। इनमें गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, लुधियाना और संगरूर शामिल हैं। कल 27 जून से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में बन रही बारिश की संभावनाएं पंजाब में 27 जून तक छिटपुट, 28-29 जून को कुछ और 30 जून-1 जुलाई को अधिकतर जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। हरियाणा में आज छिटपुट, 27 जून को कुछ स्थानों पर, 28-29 जून को कई और 30 जून व 1 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ में 27 से 29 जून तक तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश आ सकती है। हिमाचल के मध्य व ऊपरी इलाकों में आज भी बारिश हिमाचल के कसौली 58.6, पांवटा साहिब 42.0, नाहन 34.2, धर्मपुर 27.4, नाहन एडब्ल्यूएस 25.5, पच्छाद 24.0, मंडी 15.8, सुंदरनगर 15.2, अर्की 15.0, कटौला 14.4, मनाली 10.0, रेनुका/दाधौ 9.2, सोलन 6.2, गोहर 5.0, शिमला एयरो 5.0, जोगिंदरनगर 4.0, पंडोह 4.0, कंडाघाट 4.0 MM बारिश दर्ज की गई है। वहीं, मध्य व ऊपरी इलाकों में आज भी बारिश रहने का अनुमान है। जबकि निचले इलाकों में मौसम खुश्क रह सकता है। देश में मानसून की स्थिति दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात राज्य और मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों और दक्षिण-पूर्व राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। उत्तरी अरब सागर के शेष हिस्सों, गुजरात राज्य, मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब के उत्तरी हिस्से और हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में 30 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल के प्रमुख शहरों का तापमान अमृतसर- बीते दिन अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज धूप खिलेगी। तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान 31 से 44 डिग्री के बीच रहेगा। जालंधर- मंगलवार शाम का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। आकाश साफ रहेगा। तापमान 30 से 43 डिग्री के बीच रहेगा। लुधियाना- मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज आकाश साफ रहेगा। हीटवेव के अलर्ट के बीच तापमान 31 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री दर्ज किया गया। हल्के बादल छाएंगे। आज तापमान 29 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। चंडीगढ़- बीती शाम अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज आकाश साफ रहेगा। तापमान 30 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। अंबाला- बीती शाम अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान बादल छाएंगे और बारिश के आसार हैं। तापमान 26 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है। पानीपत- अधिकतम तापमान बीते दिन 37.1 डिग्री दर्ज किया गया। आसमान साफ रहेगा। तापमान 27 से 37 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। गुरुग्राम- बीते दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। तापमान 28 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। शिमला- मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। तापमान 18 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मनाली- मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल की संभावना है। तापमान 15 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। धर्मशाला- बीते दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज बारिश की संभावना है। तापमान 24 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/bduyMmB
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/bduyMmB
भूपेंद्र हुड्डा बोले- BJP ओबीसी-SC विरोधी, 10 सवाल पूछे:भाजपा बोली- पर्ची से रिश्तेदारों-दबंगों को नौकरियां दीं, पिछड़े नेता को CM चेहरा घोषित करके दिखाओ
हरियाणा में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा ने OBC वर्ग के नायब सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया। यह देख पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा से 10 सवाल पूछ डाले। हुड्डा ने कहा कि भाजपा वाले SC और OBC के विरोधी हैं। हुड्डा का बयान आते ही भाजपा भी हमलावर हो गई। भाजपा ने पलटवार किया कि पिछड़ों को माटी कला बोर्ड के चेयरमैन का झुनझुना पकड़ाने वाले हुड्डा भाजपा को उपदेश दे रहे हैं। हिम्मत है तो पिछड़े वर्ग के व्यक्ति को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके दिखाओ। हुड्डा ने कहा- BJP ने दलितों-पिछड़ों के आरक्षण-अधिकारों को चोट पहुंचाई हुड्डा ने कहा कि BJP पूरी तरह SC और OBC विरोधी मानसिकता से पीड़ित है। BJP जब से प्रदेश की सत्ता पर काबिज हुई है, लगातार दलित और पिछड़ों के आरक्षण व अधिकारों को चोट पहुंचा रही है। हरियाणा में BJP सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा तय क्रीमीलेयर लिमिट का उल्लंघन करते हुए 8 लाख से घटाकर 6 लाख कर दिया और इसमें कृषि व वेतन की आय को भी जोड़ दिया। इसके चलते पिछड़ा वर्ग के लाखों लोग आरक्षण के अधिकार से वंचित हो गए। पूर्ववर्ती कांग्रेस कार्यकाल के समय 27.5.2013 को क्रीमीलेयर आय सीमा तय करते वक्त कृषि और वेतन की आय को इससे अलग रखा गया था। विधानसभा चुनाव के बाद बनने वाली कांग्रेस सरकार क्रीमीलेयर लिमिट को बढ़ाकर 10 लाख करेगी। BJP बोली- हुड्डा घोषणा करें, अपने बेटे के अलावा दूसरे को CM बनने देंगे हरियाणा BJP ने सोशल मीडिया के जरिए हुड्डा को जवाब देते हुए लिखा, 'नॉट फाउंड सूटेबल कैंडिडेट' बताकर पिछड़ों के आरक्षण और नौकरी का हक मारने वाले हुड्डा, जो पर्ची से अपने दबंगों और रिश्तेदारों को नौकरी 10 साल बांटते रहे, वह भी अब पिछड़ों के हक की बात कर रहे हैं। हरियाणा में हमेशा पिछड़ों को माटी कला बोर्ड के चेयरमैन का झुनझुना पकड़ाने वाले हुड्डा उस भाजपा को उपदेश दे रहे हैं, जिसने नायब सैनी के रूप में एक पिछड़ा वर्ग से सामान्य किसान के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया है। भाजपा से सवाल पूछने के बजाय अगर हिम्मत जुटा पाएं तो सिर्फ ये घोषणा ही कर दो कि मैं किसी पिछड़े वर्ग के व्यक्ति को मुख्यमंत्री के तौर पर पेश करता हूं। घोषणा वीर तो आप हो ही। कम से कम इतनी ही घोषणा कर दीजिए कि मैं अपने पुत्र के अलावा किसी को भी हरियाणा का मुख्यमंत्री बनने दूंगा। वैसे सत्ता में आपकी वापसी तो एक दिवा स्वप्न ही है। फिर भी भाजपा की इस चुनौती को स्वीकार कर सकते हैं तो करिए।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/YJn19jF
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/YJn19jF
Tuesday, June 25, 2024
हरियाणा में 6 स्पेशल ट्रेनों के संचालन में विस्तार:साबरमती-हरिद्वार, भावगगर टर्मिनस-दिल्ली कैंट ट्रेन के समय में आंशिक परिवर्तन
हरियाणा के रास्ते चलने वाली 6 स्पेशल ट्रेनों के संचालन अवधि में रेलवे की तरफ से विस्तार किया गया है। ये फैसला इन ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए लिया गया है। इनमें पांच ट्रेनें वाया रेवाड़ी होकर चलती हैं। इसके साथ ही साबरमती-हरिद्वार, भावगगर टर्मिनस-दिल्ली कैंट ट्रेन के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। इन ट्रेनों का विस्तार 1. गाड़ी संख्या 09007/09008, वलसाड-भिवानी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में वलसाड से 4 से 25 जुलाई तक (4 ट्रिप) एवं भिवानी से 5 से 26 जुलाई तक (4 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। 2. गाड़ी संख्या 09425/09426, साबरमती-हरिद्वार-साबरमती द्वि-साप्ताहिक ट्रेन की संचालन अवधि में साबरमती से 24 जून से 29 जुलाई तक (11 ट्रिप) एवं हरिद्वार से 25 जून से 30 जुलाई (11 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। 3. गाड़ी संख्या 09407/09408, भुज-दिल्ली सराय-भुज स्पेशल द्वि-साप्ताहिक ट्रेन की संचालन अवधि में भुज से 2 जुलाई से 27 सितंबर तक (26 ट्रिप) एवं दिल्ली सराय से 3 जुलाई से 28 सितंबर (26 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। 4. गाड़ी संख्या 09557/09558, भावनगर टर्मिनस-दिल्ली कैंट-भावनगर टर्मिनस स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन की संचालन अवधि में भावनगर टर्मिनस से 5 जुलाई से 27 सितंबर तक (13 ट्रिप) एवं दिल्ली कैंट से 6 जुलाई से 28 सितंबर (13 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। 5. गाड़ी संख्या 09405/09406, साबरमती-पटना-साबरमती स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन के संचालन अवधि में साबरमती से 2 जुलाई से 24 सितंबर तक (13 ट्रिप) एवं पटना से 4 जुलाई से 26 सितंबर तक (13 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। 6. गाड़ी संख्या 09523/09524, ओखा-दिल्ली सराय-ओखा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन की संचालन अवधि में ओखा से 2 जुलाई से 31 दिसंबर तक (27 ट्रिप) एवं दिल्ली सराय से 3 जुलाई से 1 जनवरी 2025 तक (27 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। साबरमती-हरिद्वार और भावगगर टर्मिनस-दिल्ली कैंट के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन 1. गाड़ी संख्या 09425, साबरमती-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार व सोमवार को साबरमती से 18.45 बजे रवाना होकर शनिवार व मंगलवार को 19.00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। 2. गाड़ी संख्या 09557, भावनगर टर्मिनस-दिल्ली कैंट स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को भावनगर टर्मिनस से 15.15 बजे रवाना होकर शनिवार को 13.30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/RyPToMe
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/RyPToMe
हरियाणा में 2 महिलाओं की शादी सुर्खियों में:मेकअप आर्टिस्ट दूल्हा, टीवी एक्ट्रेस दुल्हन; 4 साल की दोस्ती के बाद गुरुग्राम में फेरे लिए
हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला ने दूसरी महिला ने शादी कर ली। ये शादी 23 अप्रैल 2024 को मदनपुरी स्थित छोटी पंचायत धर्मशाला में हुई। हालांकि इसके फोटो-वीडियो सामने आने के बाद यह शादी सुर्खियों में आ गई है। गुरुग्राम की रहने वाली अंजू शर्मा पेशे से टीवी सीरियलों में काम करती हैं। उन्होंने फतेहाबाद की रहने वाली मेकअप आर्टिस्ट कविता टप्पू से शादी की। इस रिश्ते में अंजू शर्मा पति का किरदार निभा रही हैं तो कविता पत्नी का। अंजू बताती है की उनका नाम तो अंजू है, लेकिन उनकी बीवी प्यार से अज्जू और शोना बोलती हैं। वह 4 साल से एक दूसरे के साथ हैं। उनकी शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई। दोनों परिवार ने उन्हें स्वीकार कर लिया है। उनकी शादी में 80 लोग आए थे। अंजू ने बताया कहा कि हर लड़की और लड़के का सपना होता है कि उनका वंश बढ़े, लेकिन उनके रिश्ते में कई दफा ऐसी दिक्कत आ जाती है कि उन्हें बच्चे नहीं हो पाते। विज्ञान बहुत आगे पहुंच गया है। उन दोनों ने सोचा है कि वह अनाथ आश्रम से बच्चा गोद लेंगे। शादी की सुबह पंडित ने आने से किया मना अंजू ने बताया कि उन्होंने हॉल वाले, डीजे वाले को पहले ही बता दिया था कि 2 लड़कियों की शादी है ताकि बाद में ऐन वक्त पर कोई परेशानी खड़ी न हो। बावजूद इसके सुबह पंडित ने फोन कर कहा कि मैं नहीं आ पाऊंगा, मेरे साथ बहुत बड़ी दुर्घटना हो गई है। यह सुनकर सभी परेशान हो गए। इसके उनकी एक दोस्त ने जानकर पंडित को फोन किया। इसके बाद उनकी शादी में एक नहीं 2 पंडित आए। शूट पर हुई दोनों की मुलाकात अंजू ने बताया कि कोरोना कॉल के दौरान लॉकडाउन लगा था। उनका एक यूट्यूब चैनल है। यूट्यूब के शूट के लिए कविता को बतौर मेकअप आर्टिस्ट बुलाया गया था। शूट के दौरान दोनों के बीच लगाव हो गया। जब वह शूट के बाद कविता को घर छोड़ने गई तो कविता ने कहा कि वह उनके साथ ही चलेगी। इसके बाद उनका एक दूसरे के घर आना जाना शुरू हो गया। तब मेरी मां इस दुनिया में थीं। मम्मी को भी कविता से लगाव हो गया। जब भी कविता घर आती तो मम्मी उन्हें नहीं जाने देती थी। कविता उनकी बहुत सेवा करती थी। आज मम्मी इस दुनिया में नहीं है, लेकिन कविता उनकी बहू बन गई। मम्मी जहां भी होंगी, बहुत खुश होंगी। यह भी एक कारण है कि मैं कविता के बिना नहीं रह सकती। अंजू ने कहा- कविता ने बुरे वक्त में साथ दिया अंजू ने बताया कि हमें नहीं पता कि हम प्यार करते हैं या नही, लेकिन हम एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते। उसकी मां का साल 2022 में स्वर्गवास हो गया। उससे पहले उनके 22 वर्षीय भांजे की एक दुर्घटना में मौत हो गई। वो वाला दौर बहुत ही मुश्किल भरा था। सभी ने उनका साथ छोड़ दिया था, सिर्फ टप्पू (कविता) ही थी जो उस दुख भरे दौर में मेरे साथ खड़ी थी। उसके बाद धीरे-धीरे उन्हें पता ही नहीं चला कि कब उनको एक दूसरे से इतना लगाव हो गया। सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे अंजू ने कहा कि वह समाज की चिंता नही करती। क्योंकि समाज उन्हें खाने को नहीं दे रहा है। सोशल मीडिया पर उनको इतना ज्यादा ट्रोल किया जाता है और लोग अपशब्द का इस्तेमाल करते है कि बताया भी नहीं जा सकता। जब कविता के पापा और भाई शादी में आए थे तो लोगों ने उनको भी अपशब्द कहे। वह लोगों से पूछना चाहती है कि उन्होंने ऐसा क्या गुनाह कर दिया, सिर्फ प्यार ही तो करा है। सबसे ज्यादा महिलाएं उन्हें अपशब्द बोलती हैं। काफी लड़कियां शादी करने को कहती हैं अंजू ने बताया कि उन्हें काफी लड़कियां बोलती हैं कि वह भी ऐसे शादी करना चाहती हैं, लेकिन वह उन्हें ये ही कहती है कि अपने मां-बाप को बता कर सब कुछ करें।अगर मां बाप नहीं मानते हैं तो कुछ समय इंतजार करें और अपने मां-बाप को मनाएं। अगर फिर भी नहीं मानते हैं तो किसी से शादी न करें और अपने परिवार वालों को सफल हो कर दिखाएं। कविता का कहना है कि वह इतनी बड़ी हो गई है कि उन्हें ये भी नहीं पता था कि 2 लड़कियां का भी ऐसे रिश्ता होता है। परंतु उनको 4 साल पहले अंजू से मिल कर ये सब कुछ पता चला। वह इस रिश्ते से बेहद खुश है और वह एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6FCQ4Ym
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6FCQ4Ym
करनाल में जमीन बेचने के नाम ठगी:रजिस्ट्री करवाने के लिए 17 लाख, अब दे रहा जान से मारने की धमकी
हरियाणा में करनाल के खिजराबाद में जमीन के नाम पर 17 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने रजिस्ट्री करवाने के नाम पर 15 लाख रुपए का ब्याना ले लिया और दो लाख रुपए जमीन का लोन क्लियर करने के लिए ले लिए। आरोपी रजिस्ट्री की तारीख बार-बार बदलते रहे। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी मिली। अब न तो आरोपी जमीन की रजिस्ट्री करवा रहे है और न ही उसे पैसे वापिस कर रहे है। जिसके बाद पीड़ित ने असंध थाना पुलिस को मामले की शिकायत की है। असंध थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोनीपत के लड़सौली गांव का रहने वाला पीड़ित सोनीपत जिले के गांव लड़सौली निवासी अजीत सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने असंध के खिजराबाद में हरविन्द कौर और रूपिन्द्र कौर से सवा एक किला जमीन खरीदी थी। उन्होंने 12 सितंबर 2022 को ब्याना लिखवाकर 15 लाख रुपये दिए थे। आरोपियों ने जमीन पर 2 लाख का लोन होने की बात कहकर वह भी अलग से ले लिए। लेकिन, इसके बावजूद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई गई। रजिस्ट्री की तारीख बार-बार बदली अजीत सिंह के अनुसार, 15 मार्च 2023 को रजिस्ट्री की तारीख तय की गई थी, लेकिन आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे। आरोपी इतने चालाक निकले कि उन्होंने खुद कोर्ट में हाजिरी लगवाकर पीड़ित को ही नोटिस भिजवा दिया। इसके बाद पंचायती बैठकों में भी आरोपियों ने रजिस्ट्री करवाने का आश्वासन दिया, लेकिन अंततः वे मुकर गए। प्रोपर्टी डीलरों पर भी आरोप पीड़ित ने बताया कि प्रोपर्टी डीलर पंजाब सिंह, मुख्तयार सिंह, और बंटी सिंह ने भी अपनी कमीशन ले ली, लेकिन अब वे कॉल तक नहीं उठा रहे। डीलर भी आरोपियों का साथ दे रहे हैं। पीड़ित ने कहा कि जब वे रजिस्ट्री के संदर्भ में आरोपियों के घर गए, तो उन्हें गाली-गलौच का सामना करना पड़ा। धमकी का आरोप अजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। इसी डर से वह उसी जमीन के पास स्थित चार अन्य किलों को देखने तक नहीं जा पा रहे हैं। पुलिस ने दर्ज किया मामला असंध थाना जांच अधिकारी संजय ने बताया कि अजीत सिंह की शिकायत के आधार पर खिजराबाद निवासी हरविन्द कौर उर्फ रविन्द्र कौर, काबल सिंह, रूपिन्द्र कौर, जसबीर सिंह, रतक निवासी पंजाब सिंह, उरलाना निवासी मुख्तयार सिंह, और बंटी डीलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/MDEadQ4
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/MDEadQ4
Monday, June 24, 2024
कुरुक्षेत्र की बेटी पर करनाल में जुल्म:पति समेत ससुरालवालों पर लगाए गंभीर आरोप, 2022 में हुई थी शादी
हरियाणा में करनाल के बसंत बिहार में करुक्षेत्रा के झांसा थाना ऐरिया की रहने वाली विवाहिता ने अपने पति और ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।विवाहिता ने पुलिस को अपनी दर्दभरी आपबीती सुनाई, जिसमें उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही उनके साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा है और दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। शादी के बाद शुरू हुई प्रताड़ना पीड़िता विवाहिता ने बताया कि वह मूलरूप से टुनिया-माजरा, थाना झांसा की रहने वाली हैं। जिसने 10 अक्तूबर 2022 को अक्षय से शादी की थी, जो फिलहाल बसंत बिहार, करनाल में रहते हैं। शादी के एक महीने बाद ही ससुरालवालों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शिवानी ने बताया कि सास-ससुर, जेठ-जेठानी और ननद ने मिलकर उनसे पांच लाख रुपये की मांग की और जब उन्होंने यह पैसा लाने से मना किया तो उनके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। गलत काम करने का दबाव शिवानी ने बताया कि ससुरालवाले उन्हें गलत काम करने के लिए भी मजबूर करते थे। जब उन्होंने इस बात की जानकारी अपनी ननद के घरवालों को दी, तो उनके साथ और भी ज्यादा मारपीट की गई। शिवानी के मुताबिक, उनके ससुरालवालों ने उनकी बच्ची को बेचने की भी बातें की। मारपीट की घटनाएं शिवानी ने बताया कि 16 जून 2024 को ससुरालवालों ने फिर से उनके साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गईं। पहले भी कई बार उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। इस बार जब वह होश में आईं, तो उन्होंने अपने माता-पिता को बुलाने के लिए कहा। पुलिस जुटी जांच में सदर थाना पुलिस की जांच अधिकारी कविता ने बताया कि विवाहिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति अक्षय, ससुर, सास, जेठ, जेठानी और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/f9po72n
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/f9po72n
हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर BJP सीरियस:कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे, खराब होने पर टिकट कटेगा; माइक्रो मैनेजमेंट के तहत रूठों को मनाएंगे
लोकसभा चुनाव में हरियाणा में 5 सीट हारने के बाद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का रुख सख्त हो गया है। विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहली बैठक में ही मुख्यमंत्री सहित मंत्री, विधायकों को पार्टी नेतृत्व के मंसूबों को साफ कर दिया। उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए लोकसभा चुनाव में जो गलतियां हुई हैं, उन्हें विधानसभा में दूर कर लिया जाए। जिन विधानसभाओं में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है, वहां बड़े बदलाव किए जाएंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा 44 विधानसभाओं में ही जीत दर्ज कर पाई थी। सबसे चिंताजनक बात यह है कि सूबे के कुछ शहरी क्षेत्र ऐसे भी रहे, जहां पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। इनमें अंबाला सिटी, जगाधरी, रोहतक, आदमपुर, सिरसा शहर जैसी सीटें शामिल हैं। विधानसभा चुनाव में पुराने फॉर्मूले पर लौटेगी BJP... माइक्रो मैनेजमेंट पर करेगी फोकस विधानसभा चुनाव में हरियाणा भाजपा 'माइक्रो मैनेजमेंट' के फॉर्मूले पर चलेगी और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता के घर तक पहुंचेगी। यानी इस बार भाजपा हरियाणा जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। विपक्ष के लिए ऐसा चक्रव्यूह तैयार किया जाएगा, जिसे भेदना आसान नहीं होगा। भाजपा ने अपने पहले कार्यक्रम में ही संकेत दिए हैं कि इस बार किसी भी दूसरे दल के लिए भाजपा को टक्कर देना इतना आसान नहीं होगा। जिस तरह केंद्रीय नेताओं ने हर कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री कहा है, उससे साफ है कि इस बार विधानसभा चुनाव में हर कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। कार्यकर्ताओं को मिलेगी तवज्जो रविवार को हरियाणा दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि नेता में जो भी कमी हो, वह कमी कार्यकर्ता बताएंगे। कार्यकर्ता के कहने पर फीडबैक लेने के बाद उस कमी को ठीक किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर बड़ा बदलाव करने से भी भाजपा पीछे नही हटेगी। इसका सीधा-सीधा मतलब ये है कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा लंगर-लंगोट कसकर मैदान में उतर चुकी है। सियासी जानकारों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में मिले फीडबैक के बाद हरियाणा भाजपा में बड़े बदलाव होने तय माने जा रहे हैं। रूठों को मनाएंगे धर्मेंद्र प्रधान हरियाणा लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद रिव्यू मीटिगों में यह भी बात सामने आई है कि सूबे में पार्टी की हार में रूठे नेताओं की भी अहम भूमिका रही। जिसके बाद अब केंद्रीय नेतृत्व ने रोहतक में हुई मीटिंग में यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि पार्टी के हर नाराज नेता को मनाया जाएगा। धर्मेंद्र प्रधान ने मंच से ही नाराज अनिल विज की आवाज लगा दी, जिसके बाद उन्होंने विज को मंच पर बुलाकर उन्हें अपने साथ बिठाया। इस संकेत के बाद कार्यकर्ताओं में यह मैसेज जरूर गया है कि पार्टी में किसी भी नेता की अनदेखी नहीं की जाएगी। अब यहां पढ़िए लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन 11.06% वोट शेयर घटा हरियाणा में इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को 46.06 वोट प्रतिशत मिले हैं। जबकि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा का 58 प्रतिशत वोट शेयर था। 5 सालों में पार्टी का प्रदेश में 11.06 वोट प्रतिशत घटा है।वहीं, कांग्रेस का वोट शेयर देखें तो इस चुनाव में 43.73% वोट शेयर लेकर भाजपा को कड़ी टक्कर दी है। 2019 में कांग्रेस को सिर्फ 28.42% वोट शेयर मिला था। 5 साल में कांग्रेस के वोट शेयर में 15.31% वोट शेयर की बढ़ोतरी हुई है। रिजर्व सीटों पर BJP का बुरा हाल हरियाणा में कुल 17 विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं। इनमें से मात्र 4 सीटों पर ही BJP को जीत मिली है। वहीं, कांग्रेस को 11, आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए भी बेहतर नतीजे आए हैं। AAP ने 2 सीटों पर लीड ली है। ये दोनों आरक्षित सीटें कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट में आती हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 17 सीटों में से कांग्रेस ने मुलाना, सढौरा, खरखौदा, कलानौर, झज्जर, बवानीखेड़ा, उकलाना, कालांवाली, रतिया, नरवाना और होडल सीटें जीती हैं। AAP ने शाहाबाद और गुहला चीका, जबकि BJP ने नीलोखेड़ी, इसराना, पटौदी और बावल सीटें जीती हैं। इन मंत्रियों के गढ़ में पिछड़ी पार्टी भाजपा विधायकों के अंबाला शहर से असीम गोयल (परिवहन मंत्री), जगाधरी से कंवरपाल गुर्जर (कृषि मंत्री), पिहोवा से संदीप सिंह (पूर्व खेल मंत्री), कलायत से कमलेश ढांडा (पूर्व मंत्री), आदमपुर से भव्य बिश्नोई, नलवा से रणबीर सिंह गंगवा, बवानीखेड़ा से बिशंबर वाल्मीकि (राज्य मंत्री), फतेहाबाद से दूडाराम, रतिया से लक्ष्मण नापा, लोहारू से जेपी दलाल (कृषि मंत्री), कोसली से लक्ष्मण यादव, हथीन से प्रवीण डागर, होडल से जगदीश नागर के विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवार की हार हुई।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/92TZnJc
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/92TZnJc
Sunday, June 23, 2024
हरियाणा में फिर 2 दिन लू का अलर्ट:एक दिन की धूप से 2.8 डिग्री उछला पारा; 25 जून से बारिश के आसार
3 दिन की राहत के बाद हरियाणा में पारा फिर चढ़ने लगा है। दिन में धूप खिलने से औसतन 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी करनाल में दर्ज की गई। यहां दिन के पारे में 7.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं सिरसा में अधिकतम तापमान बढ़कर 6.7 डिग्री पर पहुंच गया। अच्छी बात यह रही कि प्रदेश में 14 जिले ऐसे हैं जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। दिन में धूप खिलने को देखते हुए मौसम विभाग ने आज और कल यानी 24 जून को हरियाणा में फिर से लू चलने की संभावना जताई है। इसे लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। 3 दिन तक दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 26 से 28 जून तक बारिश की संभावना है। यहां देखिए मानसून की स्थिति अगले एक या दो दिनों में मानसून के पूर्वी यूपी में दस्तक देने की संभावना है। वहीं, मानसून के मध्य प्रदेश और गुजरात में भी आगे बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में मानसून MP और UP के रास्ते दस्तक देता रहा है। अबकी बार भी दोनों ओर से मानसून के आगे बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग पहले ही कह चुका है कि इस बार हरियाणा में सामान्य बरसात होगी। मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि यदि इसी स्पीड से मानसून चलता रहा तो हरियाणा में ये 27 जून और 3 जुलाई के बाद कभी भी दस्तक दे सकता है। रात में भी 1.6 डिग्री बढ़ा पारा प्रदेश में रात के तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हिसार में सबसे कम 24.7 डिग्री तापमान रहा। नारनौल में पारा 30.5 डिग्री रहा, यह सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कई जगह बरसात दर्ज की गई है। गुरुग्राम में 6MM, पानीपत में 11MM, करनाल में 1.2MM और सिरसा में बूंदाबांदी हुई है। ये भी पढ़ें... पंजाब में फिर गर्मी ने सताना किया शुरू:तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी; 24-25 जून को लू की चेतावनी, 26 से राहत की उम्मीद
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/LKXyAxO
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/LKXyAxO
करनाल में विदेश भेजने के नाम ठगी:परिवार को अमेरिका भेजने के लिए मांगे 1.60 करोड़, 30 लाख हड़पे
हरियाणा में करनाल के फुसगढ़ गांव में एक दंपति द्वारा 30 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दंपति ने एक पूरे परिवार को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 1.60 करोड़ रुपये में डील फाइनल की और पैसे लेने के बाद नकली वीजा थमा दिए। पीड़ित परिवार को जब इस धोखाधड़ी का पता चला तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद परिवार ने मामले की शिकायत सेक्टर 32,33 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी। 1.60 करोड़ में हुई थी डील फाइनल फुसगढ़ निवासी पीड़ित परिवार के मुखिया प्रवेश पुत्र सुरेन्द्र ने अगस्त 2023 में दोषी सुरजीत और उसकी पत्नी रीना से संपर्क किया। सुरजीत और रीना ने बताया कि वे लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं और उन्होंने कई मैक्सिको के वीजा भी दिखाए। उन्होंने प्रवेश और उनके परिवार को अमेरिका भेजने का वादा किया और इसके बदले 1.60 करोड़ रुपए की मांग की। RTGS से ट्रांसफर किया पैसा प्रवेश ने अपनी पत्नी नेहा, बेटे मंयक और बहन हिमानी के पासपोर्ट, आधार कार्ड, और पैन कार्ड दोषियों को दिए। प्रवेश ने शिकायत में बताया है कि इसके बाद, 17 अक्टूबर 2023 को, प्रवेश ने सुरजीत के बैंक खाते में 10 लाख रुपए RTGS द्वारा ट्रांसफर किए। फिर, 25 अक्टूबर 2023 को, प्रवेश ने 10 लाख रुपए नकद दिए। 4 नवंबर 2023 को, दोषियों ने वॉट्सऐप पर वीजा भेजे और बकाया पैसों की मांग की। इसके बाद, हमने ने 6 नवंबर 2023 को 10 लाख रुपए और ट्रांसफर किए। वीजा की करवाई जांच, तो मिले नकली लेकिन पैसे लेने के बाद, दोषियों ने प्रवेश को बार-बार बहाने बनाकर टालना शुरू कर दिया। जब प्रवेश को उन पर शक हुआ, तो उन्होंने दोषियों द्वारा भेजे गए वीजा की जांच करवाई और पता चला कि वे वीजा नकली हैं। प्रवेश ने कई बार दोषियों से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पैसे लौटाने से साफ मना कर दिया और धमकी दी कि अगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की तो जान से मार देंगे। पुलिस ने किया मामला दर्ज इस धोखाधड़ी की शिकायत मिलने के बाद, जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है और जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5lwTKBC
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5lwTKBC
हरियाणा में 2 नए जिले बनाने की तैयारी:CM सैनी ने कैबिनेट सब कमेटी बनाई, 3 शहर रेवेन्यू डिस्ट्रिक्ट बनेंगे, अभी पुलिस जिले
हरियाणा की नायब सैनी सरकार इलेक्शन मोड में आ गई है। यही वजह है कि पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल की मांगों को पूरा करने में सीएम सैनी खुद जुट गए हैं। सूबे में नए जिलों के गठन की मांग को सीएम सैनी ने अमलीजामा पहनाने के लिए पहला काम शुरू कर दिया है। उन्होंने इस काम के लिए एक नई सब कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में 2 कैबिनेट मंत्री और 2 राज्यमंत्री को शामिल किया गया है। कमेटी का अध्यक्ष कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर को बनाया गया है। इसके अलावा वित्त मंत्री जयप्रकाश दलाल, राज्यमंत्री महीपाल ढांडा और सुभाष सुधा को मेंबर बनाया गया है। इसके अलावा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के ACS और विकास एवं पंचायत विभाग के ACS व प्रधान सचिव भी कमेटी का सहयोग करेंगे। कमेटी को 3 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी होगी। यह कमेटी गोहाना और हांसी को जिला बनाने की दिशा में संभावनाओं की तलाश करेगी। इसके अलावा सूबे के 3 पुलिस जिले हांसी, डबवाली और मानेसर को रेवेन्यू डिस्ट्रिक्ट बनाया जाएगा। सरकार के सूत्रों का कहना है कि उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव से पहले सरकार इन्हें राजस्व जिलों के रूप में मान्यता दे देगी। इसी हफ्ते होगी कमेटी की मीटिंग सरकार के सूत्रों ने संभावना जताई है कि इसी हफ्ते कमेटी की पहली मीटिंग बुलाई जा सकती है। मीटिंग में कमेटी के निर्देश पर सभी जिलों के DC से रिपोर्ट मांगी जाएगी। जिलों से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर कमेटी नए जिलों के अलावा सब डिवीजन, तहसील व ग्राम पंचायत बनाने पर विचार करेगी। कमेटी अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री नायब सैनी को सौंपेगी और वह कैबिनेट में इस पर चर्चा कर अंतिम फैसला लेंगे। इसलिए बढ़ सकते हैं 2 जिले इससे पहले प्रदेश के 10 साल मुख्यमंत्री रहे और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल में पूर्व कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता वाली सब कमेटी की सिफारिश पर चरखी दादरी को हरियाणा का 22वां जिला बनाया था। हालांकि ओम प्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता वाली कैबिनेट सब कमेटी ने गोहाना और हांसी को भी जिला बनाने की सिफारिश की थी, लेकिन उस समय इसे माना नहीं गया था। मौजूदा समय में भी हांसी, गोहाना, असंध, डबवाली और मानेसर को जिला बनाने की मांग पिछले लंबे समय से उठ रही है। भाजपा ने 15 उपमंडल बनाए हरियाणा में 80 सब-डिवीजन, 94 तहसील, 49 सब तहसील, 140 ब्लॉक, 154 शहर और 6841 गांव हैं। बीजेपी सरकार के शासन काल में मानेसर, नीलोखेड़ी, इसराना, छछरौली, नांगल-चौधरी, जुलाना, अंबाला कैंट, बाढड़ा, बड़खल, नारनौंद, बादली, उचाना, घरौंडा, पुन्हाना और रादौर को उपमंडल बनाया गया। इनके अलावा, तावडू और लाडवा को भी उपमंडल बनाया गया। इसके साथ ही 10 नई तहसीलें और तीन नई उप-तहसीलें भी बनाई गईं। 126 हो जाएगी विधानसभा की संख्या हरियाणा में 2029 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कम से कम 126 विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे। फिलहाल राज्य में विधानसभा सीटों की संख्या 90 है। 2026 में प्रस्तावित परिसीमन के दौरान राज्य में विधानसभा सीटों की संख्या बढ़कर 126 होने का अनुमान है। इसी तरह लोकसभा सीटों की संख्या 10 से बढ़कर 14 हो सकती है। विधानसभा की 36 और लोकसभा की 4 सीटों की बढ़ोतरी के साथ हरियाणा राजनीतिक रूप से काफी ताकतवर राज्य के रूप में उभरकर सामने आएगा। हालांकि 2024 के चुनाव के बाद 2029 में नया परिसीमन लागू होगा, लेकिन तब प्रदेश के राजनीतिक समीकरण कुछ अलग ही तरह के होंगे।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4lxPDMt
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4lxPDMt
Saturday, June 22, 2024
हरियाणा कांग्रेस में भगदड़ के बीच हुडा का डेमेज कंट्रोल:सोनीपत में शर्मा का हाथ पकड़कर हुड्डा ने दिलाई कसम, देसी लहजे में बोले हुड्डा-छौड़कै ना जाईये पंडत जी
हरियाणा कांग्रेस में मची भगदड़ और उथल-पुथल के बीच पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा डैमेज कंट्रोल करने में जुटे हुए है। विदेश से लौटे पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा को हुड्डा ने न सिर्फ मनाया, बल्कि सोनीपत की भरी सभा में हाथ मिलाकर कसम तक दिलवा दी कि वे कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे। जिस पर कुलदीप शर्मा ने भी पूरे प्रकरण को कवरअप करते हुए कहा कि वे दुनिया से तो जा सकते है लेकिन कांग्रेस से चले जाए, ऐसा कभी सोच भी नहीं सकते। उन्होंने यहां तक कह दिया कि हुड्डा कांग्रेस छोड़कर जा सकते है लेकिन मैं नहीं। कांग्रेस के अंतर्कलह में गई SRK गुट की मेन धुरी हरियाणा कांग्रेस में अंदरूनी मतभेद और असंतोष के बादल मंडरा रहे हैं। हरियाणा में कांग्रेस लोकसभा की पांच सीटों पर काबिज हो गई, लेकिन कांग्रेस का अंतर्कलह SRK गुट की एक मेन धुरी को खो गया। कांग्रेस से नाराज तोशाम से विधायक किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने कांग्रेस छोड़ी तो कुलदीप शर्मा की नाराजगी और कांग्रेस को छोड़ने की चर्चाओं ने जन्म ले लिया। क्योंकि कुलदीप शर्मा भी करनाल लोकसभा से चुनाव लड़ना चाहते थे, पहले शर्मा ने अपने बेटे चाणक्य के लिए टिकट मांगा था लेकिन चाणक्य का टिकट कटा तो कुलदीप ने अपने लिए टिकट मांगा, न तो बाप को टिकट मिला और न ही बेटे को। जिससे कुलदीप शर्मा नाराज नजर आ रहे थे और यही वजह मानी जा रही थी कि उन्होंने करनाल से कांग्रेस के प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा के लिए प्रचार नहीं किया और न ही कार्यक्रमों में दिखाई दिए। भाजण की कोशिश मत करिए पंडत जी कुलदीप शर्मा विदेश में थे और 20 जून को ही वापिस लौटे थे और आते ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने डैमेज कंट्रोल करने के लिए कुलदीप शर्मा को मनाया। सोनीपत में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान हुड्डा ने कुलदीप शर्मा को कहा कि बात सुनलै पंडत जी, हामनै तै जिसका हाथ पकड़यां छोड़या नी, अर जै तू छूड़ाना चाहवैगा तब भी नहीं छोडूंगा तन्नै, भाजण की कोशिश मत करिए भाई। हुड्डा के इस ब्यान में कही न कही बेबसी-सी नजर आती है, कहीं किरण चौधरी की तरह कुलदीप शर्मा भी पार्टी छोड़कर न चले जाए। कांग्रेस छोड़ दूं, ऐसी गलतफहमी न पाले हालांकि कुलदीप शर्मा ने अपने बयान से यह स्पष्ट कर दिया है कि वे पार्टी छोड़कर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं विदेश में था और पीछे से अफवाहें फैल गई। जो कल कांग्रेस में शामिल हुए है वे मुझे कांग्रेस से भेजने के ख्वाब देख रहे है। ऐसे लोगों को थोड़ी शांति और नरमी बरतने की जरूरत है। मैं इस दुनिया से तो जा सकता हूं, लेकिन मैं कांग्रेस छोड़कर चला जाऊंगा, यह गलतफहमी कोई न पाले। भूपेंद्र सिंह हुड्डा मेरे मित्र है और मेरे बड़े भाई है। अगर कांग्रेस छोड़ेंगे तो हुड्डा छोड़ेंगे, मैं छोड़ने वाला नहीं हूं। जानिए कुलदीप शर्मा का राजनीतिक सफर कुलदीप शर्मा के राजनीतिक सफर की शुरूआत के पीछे 4 बार सांसद रहे उनके पिता चिरंजीलाल की अहम भूमिका मानी जाती है। कुलदीप ने 2009 में गन्नौर से अपना पहला विधानसभा चुनाव जीता और हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष नियुक्त हुए थे। कुलदीप शर्मा हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके है। 2014 में भी कुलदीप शर्मा ने चुनाव जीता था। कांग्रेस में असंतोष, कहीं विधानसभा न हरा दे ऐसे में कांग्रेस में बढ़ती इन असंतोषजनक आवाजों के बीच हुड्डा का यह कदम पार्टी की एकजुटता बनाए रखने की कोशिश का हिस्सा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हुड्डा को इस बात का डर सता रहा है कि अगर कुलदीप शर्मा भी पार्टी छोड़ देते हैं, तो कांग्रेस के लिए यह एक और बड़ा झटका होगा, वो अब डैमेज कंट्रोल कर रहे है। कांग्रेस नेताओं के अंतर्कलह ने ही करनाल लोकसभा और विधानसभा सीटों को खोया है, क्योंकि कांग्रेस नेता ही आरोप लगा चुके है कि स्थानीय नेताओं ने पीठ में छूरा भौंका और चुनाव हारे। ऐसे में अगर विधानसभा चुनावों में टिकट बंटवारे के कारण नेताओं की नाराजगी सामने आती है तो कांग्रेस के लिए विधानसभा हरियाणा जीतना आसान नहीं होगा।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/FXqLa96
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/FXqLa96
हरियाणा में फिर से 5 दिन गर्मी:3 दिन बारिश से 10 डिग्री गिरा पारा; सिरसा में सबसे अधिक बरसात, 27 से बदलेगा मौसम
हरियाणा में 3 दिन की बाारिश से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट आई है। सिरसा में हुई बारिश के दौरान कच्चे मकान की छत गिरने से उसके मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। हालांकि आज से फिर मौसम खुष्क रहेगा। यानी दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी, लोगों को एक बार फिर गर्मी का एहसास होगा। 26 जून तक मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। अच्छी बात यह है कि 26 जून की रात से फिर मौसम बदलेगा, और बारिश के हालात बनेंगे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्री-मानसून बारिश का सेकेंड फेज है। सूबे में मानसून जुलाई के पहले सप्ताह यानी 3 जुलाई से पहले आने की संभावना है। सिरसा में सबसे ज्यादा बारिश 24 घंटे में बारिश की बात करें तो सबसे ज्यादा बारिश सिरसा जिले में हुई। यहां 53 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा हिसार में 12.1 MM बारिश हुई। पानीपत में हुई 11 MM बारिश से राष्ट्रीय राज मार्ग पर पानी भर गया, जिससे आने जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार करनाल, नारनौल और रोहतक में भी अच्छी बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। यहां पढ़िए आगे कैसा रहेगा मौसम चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 22 जून से 26 जून तक मौसम खुष्क रहेगा, लेकिन बदलाव की भी पूरी संभावना बनी हुई है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। पश्चिमी हवाएं चलने के कारण बीच-बीच में हल्के बादल भी आने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवाओं के असर से 26 जून की रात से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे 27 जून से राज्य में प्री मानसून बारिश का सेकेंड फेज शुरुआत की भी संभावना है, जिससे दिन के तापमान में गिरावट संभावित। यहां देखिए कहां कितना रहा तापमान हरियाणा में सबसे अधिक दिन का पारा भिवानी का रिकॉर्ड किया गया। यहां 41.5 डिग्री पारा दर्ज किया गया। इसके अलावा फरीदाबाद में 30.6, गुरुग्राम और अंबाला का 38.0, रोहतक का 35.6, कुरुक्षेत्र का 35.4, पानीपत 34.6 डिग्री, सिरसा का अधिकतम तापमान 34.4 और करनाल का 31.5 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/JmRctkM
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/JmRctkM
Friday, June 21, 2024
एएलएम की अश्लील वीडियो बना ऐंठे 23 हजार, केस दर्ज
फतेहाबाद| बिजली निगम के एएलएम को अज्ञात ने अश्लील वीडियो कॉल कर ब्लैकमेल करते हुए 23 हजार रुपये ले लिए तो वही रुपये देने के बाद भी अज्ञात ने ओर रुपये देने की डिमांड की। अब मामले की शिकायत सदर पुलिस को मिलते ही अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एएलएम ने बताया है कि उसे बीते दिनों एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आई। उसने गलती से वीडियो कॉल उठाई तो अज्ञात ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद अज्ञात ने उससे रुपये की डिमांड की और रुपये न देने पर उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इस डर से उसने अज्ञात को 23 हजार 100 रुपये बताए गए नंबर पर भेज दिए, लेकिन रुपये देने के बाद अज्ञात उसे ब्लैकमेल करने लगा। इस पर उसने अब पुलिस को शिकायत दी।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/WPu2poC
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/WPu2poC
हरियाणा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे राज बब्बर:हंसकर टाला सवाल, इनकार नहीं किया; गुरुग्राम से लोकसभा चुनाव हारे थे
हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा सीट से हार का सामना कर चुके कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर अब विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। वह हार के बाद भी गुरुग्राम में एक्टिव हैं। यहां से भाजपा उम्मीदवार रहे राव इंद्रजीत सिंह को बब्बर ने कड़ी टक्कर दी थी। अब उनके गुरुग्राम की ही किसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है। इस चर्चा को बल उस वक्त मिला जब बुधवार को जनसमस्याएं जानने राज बब्बर मिलेनियम सिटी की सड़कों पर उतरे। इस दौरान विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने न हां कही और न ही संभावनाओं को नकारा। उन्होंने कहा, 'मैंने आज तक कभी ऐसा नहीं किया। मैं 27 साल से राजनीति में हूं। मैं वैसे ही काम कर रहा हूं और करता रहूंगा। हुड्डा के खास राज बब्बर, मुंबई छोड़ गुरुग्राम शिफ्ट हुए बता दें कि इस बार गुरुग्राम लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव की टिकट काटकर फिल्म स्टार राज बब्बर को दी। राज बब्बर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खास हैं। हुड्डा की सिफारिश पर ही उन्हें टिकट मिली। राज बब्बर 3 बार लोकसभा और 2 बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। हरियाणा में राजनीति की नई पारी शुरू करने वाले राज बब्बर को लोकसभा चुनाव में प्रचार का भले ही बहुत कम वक्त मिला, लेकिन उन्होंने चुनावी मुकाबले में राव इंद्रजीत सिंह को टक्कर जरूर कड़ी दी। BJP कैंडिडेट राव इंद्रजीत सिंह 2014 और 2019 दोनों चुनाव में 2 लाख से भी ज्यादा वोटों से जीते, लेकिन इस बार उनका मार्जिन 70 हजार पर आकर टिक गया। नूंह और रेवाड़ी में मिला वोटर्स का साथ गुरुग्राम से नूंह और रेवाड़ी तक राज बब्बर को वोटर्स का अच्छा साथ मिला। इसके कारण राज बब्बर ने चुनाव संपन्न होने के बाद भी धन्यवादी दौरे किए। राज बब्बर ने यह तक कह दिया कि आज तक उन्होंने 27 साल में कई चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें इतने वोट कभी नहीं मिले, जितने इस बार गुरुग्राम लोकसभा से मिले। राज बब्बर को इस बार 7 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं, जिसके बाद राज बब्बर ने ऐलान कर दिया कि अब वह मुंबई छोड़ पूरी तरह गुरुग्राम में बस गए हैं। राज बब्बर ने गुरुग्राम में ही घर भी ले लिया है। गुरुग्राम या बादशाहपुर से लड़ने की चर्चा राज बब्बर के इस तरह एक्टिव रहने को लेकर राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि हो सकता है यह 4 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव की स्ट्रेटेजी का हिस्सा हो। भले ही राज बब्बर लोकसभा चुनाव में गुरुग्राम और बादशाहपुर सीट से सबसे बड़े अंतर से हारे, लेकिन विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा भी इन्हीं दोनों सीट पर है। हालांकि, इन दोनों ही सीटों पर विधानसभा चुनाव की तैयारी और भी नेता कर रहे है, लेकिन जिस तरह लोकसभा में राज बब्बर ने सभी को चौंकाया, ठीक उसी तरह वह विधानसभा चुनाव में भी चौंका सकते हैं।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/53pYIJz
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/53pYIJz
Thursday, June 20, 2024
करनाल में युवक पर चाकुओं से हमला:15 से 20 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, गुप्तांग पर भी किए लात से वार
हरियाणा के करनाल के सेक्टर-12 में मेले के दौरान दो युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला बोल दिया। युवक की आरोपियों के साथ बहस बाजी हुई थी और जैसे ही युवक मेले से बाहर निकला तो तेजधार हथियारों व लाठी डंडों से हमला कर दिया। युवक का आरोप है कि उसके सिर में कांच की बोतल मारी और प्राइवेट पार्ट पर भी लात से वार किया। हमलावर उसे पास से 2500 रुपए की नकदी छीन कर भी फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 15 से 20 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम करनाल की न्यू बहादुर चंद कालोनी निवासी आकाश पुत्र रिजवान कल रात करीब 11 बजे सेक्टर-12 के मेले में गया था, जहां दो अज्ञात लड़कों ने उनके साथ बेवजह बहस और गाली-गलौच शुरू कर दी। इसके बाद, जब आकाश मेले से बाहर निकला, तो 15-20 लड़कों ने उस पर हमला किया। इस दौरान, हमलावरों ने आकाश की कमर पर ईंट और टाइलों से वार किया, और उनके मुंह पर चाकू व तेजधार हथियार से हमला किया जिससे उनके मुंह पर गंभीर चोटें आईं। कांच की से सिर पर किया हमला पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने इस दौरान उसके सिर पर कांच की बोतल मारी और नीचे गिराकर उनके गुप्त अंग पर लात मारी। इसके अलावा, उनके दांत को भी ईंट से वार कर हिला दिया गया। हमलावरों ने आकाश को धमकी दी कि अगर वह फिर कभी उन्हें मिला, तो वे उसे जान से मार देंगे। इन दोषियों ने आकाश से 2,500 रुपये भी छीन लिए। पैसे छीनने की पुष्टि नहीं आकाश की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की और घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटना स्थल और आस-पास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने पुष्टि की कि वहां केवल लड़ाई-झगड़े की घटना हुई थी और पैसे छीनने की घटना की कोई पुष्टि नहीं हो सकी। हर पहलू पर पुलिस कर रही जांच सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी ASI गुलविन्द्र सिंह ने बताया कि आकाश की शिकायत के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/oDO8lvk
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/oDO8lvk
किरण चौधरी नहीं देंगी विधायकी से इस्तीफा:इसके पीछे हरियाणा BJP की प्लानिंग; राज्यसभा इलेक्शन में फायदा, फ्लोर टेस्ट में बहुमत में दिखेगी
कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन करने वाली हरियाणा की तोशाम विधानसभा सीट से विधायक किरण चौधरी विधायकी से इस्तीफा नहीं देंगी। यह हरियाणा बीजेपी की मेगा प्लानिंग का हिस्सा है। इस प्लानिंग के जरिए बीजेपी राज्यसभा सीट में फायदा लेगी। इसके साथ ही यदि मानसून सत्र के दौरान विश्वास मत हासिल करने के लिए फ्लोर टेस्ट भी कराया जाता है तो भी विधानसभा में भाजपा बहुमत में दिखेगी। अभी ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि संभावना है कि किरण चौधरी या श्रुति को भाजपा हरियाणा से हाल ही में खाली हुई एक राज्यसभा सीट के लिए आगामी कुछ दिनों में होने वाले उपचुनाव में उम्मीदवार बना सकती है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। किरण या श्रुति के अलावा भी पार्टी कोई अन्य उम्मीदवार बनाती है तो भी बीजेपी, कांग्रेस के मुकाबले मजबूत स्थिति में रहेगी। यहां पढ़ते हैं राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को कैसे होगा फायदा। वोटिंग के लिए व्हिप जारी नहीं कर सकती कांग्रेस कानूनी विश्लेषक और पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के वकील हेमंत कुमार ने बताया कि बीजेपी ने जान-बूझ कर सोची समझी रणनीति के कारण किरण से इस्तीफा नहीं दिलवाया है। अगले कुछ दिनों में हरियाणा से खाली हुई राज्यसभा सीट के उपचुनाव में मतदान की आवश्यकता होती है तो उस परिस्थिति में किरण सदन में कांग्रेस विधायक रहते हुए भी भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर सकती है। इसकी वजह यह है कि राज्यसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपने विधायकों को वोटिंग के संबंध में निर्देश देने के लिए व्हिप नहीं जारी किया जा सकता है। इसका फायदा बीजेपी राज्यसभा चुनाव की वोटिंग में उठाएगी। विधानसभा में बहुमत में आई बीजेपी किरण चौधरी के भाजपा में आने से विधानसभा में नायब सैनी की मौजूदा सरकार की 87 सदस्यीय सदन में विधायकों की संख्या एक बढ़कर 44 (स्पीकर को मिलाकर) हो गई है। इस संख्या में बीजेपी के 41 विधायक हैं, जबकि 1 हलोपा विधायक गोपाल कांडा, किरण चौधरी और एक निर्दलीय विधायक किरण चौधरी शामिल हैं। चूंकि अभी सदन में 87 विधायक हैं, ऐसे में बहुमत का आंकड़ा 44 हो गया है, जो भाजपा के पास है। यदि मानसून सत्र के दौरान विश्वास मत हासिल करने के लिए फ्लोर टेस्ट होता है तो बीजेपी यहां विपक्ष के मुकाबले बहुमत में दिखाई देगी। किरण के इस्तीफे का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी सूत्रों का कहना है कि अगर किरण चौधरी इस्तीफा नहीं देने का फैसला करती हैं तो कांग्रेस स्पीकर को लिखित में भेज सकती है कि चौधरी ने पार्टी छोड़ दी है और सदन की उनकी सदस्यता रद्द कर दी जानी चाहिए। हालांकि इसके बाद स्पीकर कोप्रतिनिधित्व मिल जाता है तो उन्हें यह तय करना होता है कि वह विधायक के रूप में बनी रह सकती हैं या नहीं। सूत्रों ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही कोई निर्णय आने की संभावना नहीं है। किरण की तरह JJP के 2 विधायकों पर कार्रवाई लंबित हरियाणा विधानसभा चुनाव में करीब 4 महीने बाकी हैं, भाजपा को समर्थन करने वाले 2 जेजेपी विधायक सदन के सदस्य बने हुए हैं। अगर मानसून सत्र के दौरान विश्वास मत लाया जाता है तो वे भाजपा का समर्थन करेंगे। जेजेपी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जोगीराम सिहाग और रामनिवास सुरजाखेड़ा के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्पीकर को एक ज्ञापन दिया है, जो स्पीकर के पास लंबित है। उम्मीद है कि किरण चौधरी के खिलाफ कांग्रेस का ज्ञापन विधानसभा स्पीकर के खिलाफ पेश किया जाएगा।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EiSlA6h
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EiSlA6h
Wednesday, June 19, 2024
किरण-श्रुति चौधरी के कांग्रेस छोड़ने की इनसाइड स्टोरी:खट्टर से मीटिंग, CMO अफसर की मध्यस्थता; BJP को 3, किरण चौधरी को 2 फायदे
हरियाणा के 4 बार मुख्यमंत्री रहे चौधरी बंसीलाल की पुत्रवधु किरण चौधरी कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन करने की पूरी कहानी ढ़ाई महीने पहले ही लिखी जा चुकी थी। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से टिकट कटने के बाद ही पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर से किरण की मीटिंग हो चुकी थी। इस मीटिंग की हरियाणा CMO के एक अधिकारी ने मध्यस्थता की थी। हालांकि लोकसभा चुनाव के कारण यह महत्वपूर्ण जॉइनिंग डिले होती गई। जब किरण की तरफ से इस्तीफा हाईकमान को भेजा गया, इसके बाद दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जेपी नड्डा से टाइम लेकर फाइनल मुहर लगा दी। किरण चौधरी के भाजपा में आने की 2 बड़ी वजहें बताई जा रही हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि किरण चौधरी और बीजेपी की डील के पीछे की दो बड़ी वजह रहीं। पहली वजह राज्यसभा सीट बताई जा रही है। रोहतक से दीपेंद्र सिंह हुड्डा के सांसद बनने से खाली हुई राज्यसभा सीट से बीजेपी किरण चौधरी को प्रत्याशी बनाएगी। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव में बीजेपी श्रुति चौधरी को तोशाम से विधानसभा का टिकट देगी। किरण चौधरी को शामिल करने से भाजपा को 3 फायदे 1. बंसीलाल का विरासत का लाभ हरियाणा की राजनीति का दिग्गज नाम चौधरी बंसीलाल का हरियाणा की कई सीटों पर अच्छा प्रभाव है। बंसीलाल हरियाणा के ऐसे शासक रहे हैं, जिसके कोर वोटर आज भी उनके उत्तराधिकारियों के साथ जुड़े हुए हैं। चाहे लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव, ये कोर वोटर बिना किसी दल के बंसीलाल के परिवार को ही वोट करते हैं। सियासी जानकारों का कहना है कि लोकसभा चुनाव की हार के बाद अब विधानसभा चुनाव में बीजेपी बंसीलाल के राजनीतिक प्रभाव का लाभ लेगी। 2. अपने गढ़ को और मजबूत करना लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद भाजपा को चिंता हुई है। भाजपा न केवल 10 में से 5 सीटें हार गई बल्कि 90 विधानसभा सीटों में से सिर्फ 44 ही जीत सकी। कांग्रेस-आप को 46 सीटों पर जीत मिली। ऐसे में हरियाणा में बीजेपी अपने गढ़ों को और मजबूत करने की कवायद में जुट गई है। जहां से किरण चौधरी आती हैं, वहां पहले से ही भाजपा का अच्छा प्रभाव है, इसके बाद भी अब रणनीति के तहत बीजेपी इन गढ़ों को और मजबूत करने में जुट गई है। किरण चौधरी की जॉइनिंग भी इसी रणनीति का ही हिस्सा है। 3. आठ विधानसभा सीटों पर फोकस हरियाणा के लाल चौधरी बंसीलाल का अभी 8 विधानसभा में अच्छा प्रभाव है। इनमें तोशाम, लोहारू, चरखी दादरी, भिवानी, बाडढा के साथ महेंद्रगढ़ जिले में नारनौल, नांगल चौधरी, अटेली शामिल हैं। इन सीटों पर किरण चौधरी और श्रुति चौधरी चुनाव और चुनाव के बाद भी काफी एक्टिव रहती हैं। इसका कारण है कि यह चौधरी बंसीलाल के समर्थक हैं, जो आज भी इसी परिवार से जुड़े हुए हैं। किरण चौधरी के कांग्रेस छोड़ने की 2 वजहें 1. श्रुति को मजबूत बेस देना भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से सांसद रह चुकी श्रुति चौधरी किरण चौधरी की बेटी हैं। इस बार टिकट कट जाने से उन्हें यह लगने लगा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गुट उनके राजनीतिक करियर को खत्म करना चाहते हैं। ऐसे हालातों को देखते हुए किरण चौधरी ने बीजेपी में जाने का फैसला किया। 2. बंसीलाल के कोर वोट को बचाने की चुनौती किरण चौधरी की कांग्रेस में जाने की दूसरी बड़ी वजह यह रही कि कांग्रेस में रहते हुए बंसीलाल के कोर वोटर को रोकना बड़ी चुनौती हो रही थी। इसको बचाने के लिए उन्होंने यह बड़ा फैसला लेते हुए बीजेपी जॉइनिंग की है। पति सुरेंद्र सिंह के निधन के बाद उनकी पत्नी किरण चौधरी और बेटी श्रुति चौधरी ने परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया। किरण चौधरी वर्तमान में बंसीलाल के गढ़ तोशाम विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6PbqwpT
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6PbqwpT
हरियाणा में पुराने रेट पर होगी जमीन की रजिस्ट्री:8 जिलों में 20% कलेक्टर रेट बढ़ाने का प्रपोजल था, CM सैनी ने ठुकराया
हरियाणा सीएम नायब सैनी ने जमीनों को लेकर बड़ा फैसला किया है। सीएम ने रेवेन्यू डिपार्टमेंट के 10 से 20% कलेक्टर रेट रेट बढ़ाने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हरियाणा में पुराने कलेक्टर रेट पर ही जमीनों की रजिस्ट्री की जाएगी। प्रदेश के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने कार्यकाल के दौरान निर्देश दिए थे कि कलेक्टर रेट बढ़ाने से पहले जिलों में मार्केट वेल्यू का पता करना जरूरी है। उन्होंने इसलिए भी यह निर्देश दिए थे क्योंकि कई जिलों में ऐसी जमीनें भी हैं, जहां जमीनों की मार्केट वेल्यू काफी है, लेकिन कलेक्टर रेट उसके मुकाबले काफी कम है। इससे सरकार को करोड़ों रुपए का राजस्व नुकसान उठाना पड़ता है। हालांकि पूर्व सीएम के निर्देश के अनुसार ही जिलों से कलेक्टर रेट बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन सीएम सैनी ने इसे लागू करने से मना कर दिया। इन जिलों से आया 20% बढ़ोतरी का प्रस्ताव हरियाणा में एनसीआर के तहत आने वाले जिलों से सबसे ज्यादा कलेक्टर रेट बढ़ाने का प्रस्ताव आया था। इनमें रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, बहादुरगढ़, सोनीपत, करनाल, पानीपत जिले शामिल हैं। यहां के जिला प्रशासन की ओर से 20% तक की कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी के प्रस्ताव भेजे गए थे। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि यह जिले एनसीआर के तहत आते हैं, यहां लगातार सूबा सरकार और केंद्र सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काम कर रही है। अप्रैल से लागू होने थे रिवाइज रेट हरियाणा में मार्च के बाद अप्रैल में रिवाइज कलेक्टर रेट लागू होते हैं, लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव के कारण आचार संहिता लगी हुई थी। इस कारण से कलेक्टर रेट लागू नहीं हो पाए। आचार संहिता हटते ही जिलों से रिवाइज कलेक्टर रेट के प्रस्ताव रेवेन्यू डिपार्टमेंट के पास भेजे गए, जिसकी मंजूरी के लिए फाइल सीएम सैनी के पास पहुंची, लेकिन सीएम सैनी ने कलेक्टर रेट के बढ़ाने के प्रस्ताव को मना कर दिया। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि सूबे के सभी जिलों में पुराने रेट पर ही जमीनों की रजिस्ट्री की जाएगी। जमीनों से जुड़े मामलों में कलेक्टर रेट अहम जमीनों की खरीद फरोख्त को लेकर कलेक्टर रेट बेहद अहम होता है। अलग अलग स्थानों पर वहां के हालात और मार्केट रिसर्च के बाद ही वैल्यू कमेटी अपनी रिपोर्ट देती है। जिसके बाद में रेट बढ़ाने का फैसला होता है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला राज्य का राजस्व विभाग और राज्य सरकार ही लेती है। रेट तय होने के बाद में उससे कम में जमीन की रजिस्ट्री आदि नहीं हो सकती, यह रेट निर्धारित होने के पहले तक इसमें बड़ा गोलमाल और खेल हुआ करता था। जिस पर कलेक्टर रेट निर्धारित होने के बाद में काफी हद तक रोक लग गई है। यह रेट हर साल तय करने का फैसला सूबे की राज्य सरकार द्वारा लिया गया था। पूर्व में तत्कालीन सीएम मनोहर लाल ने अधिकारियों से पूरे प्रदेश में एक समान पद्धति बनाने को कहा था, जिसके बाद से यह नीति अमल में लाई जा रही है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/h1CPYfm
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/h1CPYfm
Tuesday, June 18, 2024
करनाल में अधेड़ उम्र की महिला नकदी लेकर लापता:पंजाबी युवक पर भगा ले जाने का शक, 3 बच्चों की थी मां
हरियाणा के करनाल जिले के तरावड़ी की एक अधेड़ महिला संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से गहने और नकदी लेकर लापता हो गई। महिला के बच्चों ने पंजाब के एक युवक पर उनकी मां को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। महिला के बच्चों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि युवक ने उन पर अपने भाई के अपहरण का आरोप लगाया था। जिसके चलते युवक उनकी मां को भगा ले गया है। तरावड़ी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी को दी शिकायत तरावड़ी निवासी महिला की बेटी ने मामले की शिकायत नीलोखेड़ी डीएसपी को दी। जिसके बाद तरावड़ी थाना पुलिस ने सोमवार शाम को महिला की बेटी की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की बेटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हम अपनी मां की तीन संतान हैं। मेरी मां की उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच है। वह 19 मई को शाम 5 बजे बिना किसी को बताए घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और घर में रखे करीब 60 रुपए नकद लेकर चली गई। उस दिन से हम अपनी मां की तलाश कर रहे हैं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है। बोबी नाम के लड़के पर शक महिला की बेटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब उसकी मां उन्हें कहीं नहीं मिली तो गांव के कुछ लोगों ने बताया कि उसकी मां पास के ही किसी गांव में है और जिस लडके के साथ उसकी मां गई है उसका नाम बोबी उर्म जिसकी उम्र करीब 21-22 साल जो मूल रूप से शहर मलोट जो कि पंजाब में पडता है वहां का रहने वाला है। बोबी ने लगाए थे भाई के अपहरण के आरोप आगे पुलिस को दी शिकायत में महिला की बेटी ने बताया कि यह वही लड़का है। जिसने कुछ समय पहले जब उसका भाई घर से लापता हुआ था तो उन्होंने उनपर ही उसके भाई को किडनैप करने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद पुलिस व खुद भी अपने भाई को तलाश करने के लिए हमारे पूरे घर की तलाशी ली थी। लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला था। उस दौरान आरोपी युवक ने उनके परिवार को देख लेने की बात भी कही थी। बोबी पर मां को रखने के आरोप महिला के बेटी ने पुलिस को दी शिकायत में यह आरोप लगाया कि बोबी ने ही उसकी मां का अपहरण किया है। उसके द्वारा ही उसकी मां को कहीं पर छिपा कर रखा गया है। उन्हें डर है कि कहीं उसकी मां के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। महिला की बेटी ने पुलिस से गुहार लगाई कि पुलिस आरोपी युवक से सख्ती से पूछताछ करें तो उसकी मां का सुराग लग सकता है। पुलिस कर रही मामले की जांच तरवाड़ी थाना के SHO मुकेश कुमार ने बताया कि महिला की बेटी के शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही महिला का पता लगा लिया जाएगा।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NAQRkjr
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NAQRkjr
हरियाणा में चौटाला के मंत्री बने रहने पर विवाद:निर्दलीय MLA के तौर पर शपथ, अब विधायकी से इस्तीफा दे चुके, फिर भी मंत्रीपद बरकरार
हरियाणा के ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह चौटाला की मुख्यमंत्री नायब सैनी की कैबिनेट में नियुक्ति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि वह 12 मार्च को निर्दलीय विधायक के रूप में सरकार में शामिल हुए थे। इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए। 24 मार्च को उन्होंने रानियां विधानसभा की सीट से इस्तीफा दे दिया। ऐसे में अब उन्हें कैबिनेट में शामिल होने के लिए दोबारा मंत्री की शपथ लेनी होगी। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील हेमंत कुमार ने उनकी नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए इसकी शिकायत राष्ट्रपति से भी की है। जहां से हरियाणा के मुख्य सचिव को लेटर भेजकर इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही कर इसकी सूचना शिकायतकर्ता को भेजने को कहा गया है। रणजीत चौटाला को भाजपा ने लोकसभा चुनाव में हिसार सीट से मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें कांग्रेस कैंडिडेट जयप्रकाश ने हरा दिया। यहां पढ़िए कब क्या हुआ... हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गठित भाजपा की नई सरकार 12 जून को अपने 3 माह का कार्यकाल पूरा कर चुकी है। 12 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ शपथ लेने वाले 5 कैबिनेट मंत्रियों में रणजीत सिंह भी शामिल थे, जो तब सिरसा जिले की रानियां विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक थे। 22 मार्च को रणजीत को ऊर्जा और जेल विभाग आबंटित किए गए। हालांकि वह पिछली मनोहर लाल खट्टर सरकार में भी इन विभागों के मंत्री रह चुके थे। इसके बाद 24 मार्च की शाम रणजीत सिंह भाजपा में शामिल हो गए। जिसके कुछ समय बाद ही उन्हें हिसार लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। जिस कारण रणजीत ने उसी दिन विधायक पद से त्यागपत्र दे दिया। इसलिए रणजीत चौटाला ने दिया इस्तीफा चूंकि निर्दलीय विधायक रहते हुए कोई भी किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो सकता। यदि वह ऐसा करता है तो उसे दल-बदल विरोधी कानून के अंतर्गत विधानसभा सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया जाता है। हालांकि विधायक पद से त्यागपत्र के साथ रणजीत ने प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्रीपद ने अपना इस्तीफा नहीं दिया। रानियां विधानसभा सीट से विधायक पद से त्यागपत्र देने के बाद स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने उसे स्वीकार कर लिया। क्यों उठ रहे नियुक्ति पर सवाल पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने 2 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और हरियाणा गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय को लेटर लिखकर उनकी नियुक्ति पर सवाल उठाए थे। लेटर में लिखा कि रणजीत सिंह 12 मार्च को वर्तमान 14वीं हरियाणा विधानसभा के सदस्य (विधायक) थे। इस दिन उन्होंने सीएम नायब सैनी के साथ मंत्रीपद के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद 24 मार्च 2024 से विधायक के रूप में उनका इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष द्वारा स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद अब वह पूर्व विधायक या दूसरे शब्दों में एक गैर-विधायक हो गए हैं। मंत्री बने रहने के लिए लेनी होगी दोबारा शपथ भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164(4) के अनुसार गैर- विधायक के तौर पर अधिकतम 6 माह तक मंत्रीपद पर तो रह सकते हैं, लेकिन उसके लिए उन्हें हरियाणा के राज्यपाल द्वारा मंत्री के रूप में नए सिरे से पद एवं गोपनीयता की शपथ लेनी होगी। क्योंकि 24 मार्च 2024 से वे गैर-विधायक हैं। टेक्निकल सवाल यह भी है कि जब उन्होंने मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी तब वह निर्दलीय विधायक थे, लेकिन अब वह भाजपा में शामिल हो चुके हैं, इसलिए गैर-विधायक होने के नाते मंत्री के रूप में उनका नया कार्यकाल माना जाएगा। कानूनी जानकारों का क्या कहना है? राष्ट्रपति सचिवालय के अंडर सेक्रेटरी द्वारा 9 मई को इस विषय पर हरियाणा के मुख्य सचिव को लिखकर मामले में आवश्यक कार्यवाही करने एवं उसकी सूचना याचिकाकर्ता को देने बारे कहा गया था, हालांकि अभी तक हेमंत को हरियाणा सरकार से कोई जवाब नहीं प्राप्त हुआ है। हेमंत का कहना है कि जब भी केंद्र सरकार या राज्य सरकार में नियुक्त किसी मंत्री का निर्वाचन (सांसद या विधायक के रूप में, जैसा भी मामला हो) संबंधित उच्च न्यायालय या भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रद्द या अमान्य घोषित कर दिया जाता है तो ऐसे सांसद या विधायक को तत्काल केंद्र सरकार या राज्य सरकार में मंत्रीपद से इस्तीफा देना होता है। वह व्यक्ति यह तर्क नहीं दे सकता कि गैर-सांसद या गैर-विधायक के रूप में भी, वह सांसद या विधायक के रूप में अपने अयोग्य होने की तिथि से अधिकतम छह महीने तक केंद्र या राज्य सरकार में मंत्री के रूप में बना रह सकता है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0OoyNmp
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0OoyNmp
Monday, June 17, 2024
चंडीगढ़ PGI में टेलीमेडिसिन से घर बैठे इलाज:हरियाणा के 7663 रोगियों ने उठाया फायदा, सबसे ज्यादा कॉल महिलाओं की
चंडीगढ़ के पीजीआई का टेलीमेडिसिन विभाग दूर बैठे मरीजों के लिए राहत का जरिया बनता जा रहा है। ओपीडी में रोजाना करीब 8 से 10 हजार मरीज आते हैं, जिनमें दूर दराज राज्यों के मरीज भी होते हैं टेलीमेडिसन विभाग अकेले हरियाणा से सिर्फ मई महीने में 7663 मरीजों को इलाज दे चुका है। अप्रैल में यह आंकड़ा 7100 था। आंकड़ों के अनुसार हर महीने टेलीमेडिसिन विभाग 7 हजार से ऊपर मरीजों का इलाज कर रहा है, जिन्हें अब पीजीआई आने की जरूरत नहीं पड़ रही। गायनी विभाग से जुड़ी बीमारियों का इलाज गायनी विभाग से जुड़ी बीमारियों का इलाज भी महिलाओं को मिल रहा है। अकेले मई महीने में गायनी विभाग ने 1675 महिलाओं को इलाज दिया है। विभाग के हेड प्रो. बिमान सैकिया कहते हैं कि टेलीमेडिसन मेडिकल क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला रहा है। अब मरीजों को घरों के आसपास ही पीजीआई के डॉक्टरों से इलाज मिल रहा है। मरीजों को यहां आने की जरूरत नहीं पड़ रही है। ऐसे में डॉक्टरों और मरीजों दोनों का वक्त बच रहा है हर राज्य पर फोकस टेलीमेडिसिन से जिन मरीज को आराम नहीं मिलता है और डॉक्टर को लगता है कि फिजिकल चेकअप की जरूरत है तब ही पीजीआई बुलाया जाता है, दूसरे मरीजों को नहीं। इससे न सिर्फ मरीजों का वक्त बच रहा है बल्कि आर्थिक बोझ भी कम होता है। चार साल से पीजीआई सिर्फ हरियाणा राज्य पर फोकस कर रहा है। पंजाब, हिमाचल और हरियाणा ऐसे तीन राज्य हैं, जहां से पीजीआई में मरीजों का काफी लोड रहता है। ऐसे में मामूली ही सही, लेकिन बढ़ता दबाव कम हो रहा है। टेलीमेडिसिन विभाग सुविधाएं बढ़ाना चाहता है, ताकि दूसरे राज्यों पर भी फोकस किया जा सके। ऐसा होता है तो पीजीआई में बढ़ती मरीजों को संख्या से कुछ राहत मिल सके। इंटरनल मेडिसिन में सबसे ज्यादा मरीज इंटरनल मेडिसिन विभाग में सबसे ज्यादा मरीज देखे जाते हैं। पिछले महीने 2719 मरीजों ने इंटरनल मेडिसिन में इलाज करवाया। इसके बाद स्किन विभाग ने 1802 मरीजों का इलाज किया। नेत्र विभाग से 1026 और पीडियाट्रिक्स विभाग में 441 बच्चों का इलाज टेली कंसल्टेशन से हुआ।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1Aua479
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1Aua479
हरियाणा राज्यसभा सीट के चुनाव में क्रॉस वोटिंग का डर:कांग्रेस-भाजपा में हलचल; JJP में टूट वजह, क्रॉस मतदान पर नहीं जाएगी विधायकों की सदस्यता
हरियाणा में राज्यसभा सीट के लिए चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं में क्रॉस वोटिंग का डर बना हुआ है। इसकी सबसे बड़ी वजह जननायक जनता पार्टी (JJP) में टूट को माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा में भी सदस्यों के गुणा-गणित में बदलाव आया है। इसको लेकर चाहे सूबे की 10 साल से सत्ता में काबिज बीजेपी हो या कांग्रेस, दोनों खेमों में हलचल मची हुई है। सियासी जानकारों की माने तो जेजेपी के कई विधायक पार्टी छोड़कर जा सकते हैं और क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। क्योंकि वे आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी या कांग्रेस से टिकट मांग सकते हैं। उनका कहना है कि हरियाणा का ये चुनाव बहुत ही दिलचस्प होने जा रहा है क्योंकि अभी तक इस चुनाव को लेकर तस्वीर साफ नहीं है। जेजेपी के बागी विधायक... कांग्रेस-भाजपा के लिए इसलिए आसान नहीं है रास्ता... कांग्रेस के लिए क्या हैं मुश्किल दीपेंद्र हुड्डा के रोहतक से लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद उनकी राज्यसभा सीट खाली हो गई है। भले ही इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा था, लेकिन इस बार कांग्रेस के लिए सीट जीतना आसान नहीं होगा। जेजेपी के विधायक और निर्दलीय किसी भी तरफ जा सकते हैं। वरुण चौधरी के अंबाला लोकसभा सीट से सांसद बनने के बाद सदन में अभी कांग्रेस के पास 29 विधायक ही बचे हैं। भाजपा के लिए ये हाेगी मुश्किल मौजूदा स्थिति में भाजपा के पास ज्यादा विधायकों का समर्थन है। सीएम नायब सैनी के करनाल से उपचुनाव जीतने के बाद सदन में बीजेपी विधायकों की संख्या 41 हो चुकी है, लेकिन अगर जेजेपी, निर्दलीय और एकल सदस्य वाली पार्टियों के विधायक क्रॉस वोटिंग करते हैं तो नतीजा किसी भी तरफ जा सकता है। इसको लेकर भाजपा खेमे में हलचल है। अब पढ़िए क्रॉस वोटिंग से क्यों नहीं जाएगी विधायकों की सदस्यता... राज्यसभा चुनाव में ओपन बैलेट सिस्टम है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के कारण किसी विधायक को विधानसभा से अयोग्य नहीं ठहराया जा सकता। इसकी वजह सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला है। सुप्रीम कोर्ट ने 22 अगस्त 2006 को कुलदीप नैयर बनाम भारत संघ और अन्य के मामले में अपने फैसले में कहा कि, यह तर्क कि राज्यसभा के लिए चुनाव में मतदाता के अभिव्यक्ति के अधिकार पर खुले मतदान से असर पड़ता है, मान्य नहीं है, क्योंकि एक निर्वाचित विधायक को किसी विशेष तरीके से मतदान करने के लिए सदन की सदस्यता से अयोग्य नहीं ठहराया जाएगा। वह अधिक से अधिक जिस दल से संबंधित है, उस राजनीतिक दल की ओर से की जाने वाली कार्रवाई का सामना कर सकता है। हरियाणा में ऐसे हालात बनने की ये हैं बड़ी वजहें.. भाजपा-जजपा गठबंधन टूटा हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर की अगुआई में भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार चल रही थी। लोकसभा चुनाव से पहले सीट शेयरिंग को लेकर जजपा और भाजपा ने गठबंधन तोड़ दिया। इसके बाद जजपा 10 विधायकों के साथ सरकार से अलग हो गई। भाजपा के पास 41 विधायक थे, उन्होंने 5 निर्दलीय और एक हलोपा विधायक को साथ लेकर सरकार बना ली। खट्टर की जगह नायब सैनी सीएम बने। 3 निर्दलियों के छोड़ने से बदली तस्वीर लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी सरकार को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन, सोमवीर सांगवान और धर्मवीर गोंदर कांग्रेस के साथ चले गए। इससे भी सदन में तस्वीर बदल गई। इसके बाद भाजपा सरकार के पास पार्टी के 41, हलोपा का एक और 1 निर्दलीय विधायक का समर्थन बचा। एक निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का मतदान के दिन निधन हो गया। हरियाणा विधानसभा में बदल चुकी स्थिति लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा विधानसभा के नंबरों में और बदलाव हो चुका है। 90 विधायकों वाली विधानसभा में अब 87 विधायक ही बचे हैं। सिरसा की रानियां विधानसभा से रणजीत सिंह चौटाला के इस्तीफे, बादशाहपुर विधानसभा सीट से विधायक राकेश दौलताबाद के निधन से और अंबाला लोकसभा सीट से मुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी के अंबाला लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यह स्थिति बनी है। 87 सदस्यीय इस विधानसभा में अब बहुमत का आंकड़ा 46 से गिरकर 44 हो गया है। अब भाजपा, कांग्रेस के पास विधायकों की क्या है संख्या मौजूदा स्थिति की बात करें तो भाजपा के पास 41 विधायक हैं। इसके अलावा उन्हें हलोपा विधायक गोपाल कांडा और एक निर्दलीय नयनपाल रावत का समर्थन प्राप्त है। भाजपा के पास 43 विधायक हैं। वहीं विपक्ष में भाजपा से एक ज्यादा यानी 44 विधायक हैं। इनमें कांग्रेस के 29, जजपा के 10, निर्दलीय 4 और एक इनेलो विधायक शामिल हैं। अगर ये सब एक साथ आ जाते हैं तो फिर सरकार अल्पमत में आ सकती है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/T15SsfZ
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/T15SsfZ
Sunday, June 16, 2024
किरण चौधरी का हुड्डा-दान सिंह के खिलाफ मोर्चा:CM के लिए सैलजा की पैरवी; बोली- वह बताएं कि अपनी विधानसभा-बूथ, मामा के गांव से क्यो हारे
लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में नेता एक दूसरे के खिलाफ मुखर हो गए हैं। रावदान सिंह के आरोपों के बाद कांग्रेस MLA ने भी पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रावदान सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सिरसा से नवनिर्वाचित सांसद कुमारी सैलजा की मुख्यमंत्री बनाए जाने की पैरवी की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि, दानसिंह बताएं कि वह अपने जिला की सभी विधानसभाओं से क्यों हारे, अपनी विधानसभा से क्यों हारे, अपने बूथ से क्यों हारे और तोशाम में अपने मामा के गांव से क्यों हारे। किरण ने कहा कि तोशाम विधानसभा से खुद श्रुति बड़े मतों से हारी थी। इस बार तो हमने दानसिंह के लिए हार के इस मार्जिन को बहुत कम किया है। अपने चुनाव में जीतने का ध्यान रखें रावदान सिंह राव दानसिंह द्वारा विधानसभा चुनाव में तोशाम में प्रचार करने यानि अपनी हार का किरण से विधानसभा में बदला लेने के संकेत पर किरण ने हंस कर कटाक्ष किया। किरण चौधरी ने कहा कि हम तैयार हैं, उनका मोस्ट वेलकम है। साथ ही कहा कि उन्हें टाइम मिले तो जरूर आए, पर अपने चुनाव जीतने का भी ध्यान रखें। किरण चौधरी यहीं नहीं रूकी। उन्होंने एक बार फिर आरोप लगाए कि राव दानसिंह तो हमारी बेइज्जती करने पर तुले थे। उन्होंने कभी हमें कार्यक्रम में बुलाना तो दूर, न कोई सूचना दी न कभी फोन उठाया। ऐसे में हमारे कार्यकर्ताओं पर हराने का आरोप लगाना गलत है। हुड्डा पर लगाए गंभीर आरोप बंसीलाल का गढ़ है भिवानी दानसिंह के साथ किरण चौधरी ने बिना नाम लिए बड़ी बेबाकी से पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की पांच सीटें किसी नेता के कारण नहीं, बल्कि जनता में गुस्सा था और जनता ने खुद चुनाव लड़ा, इसलिए जीती। उन्होंने कहा कि टिकटें सही बंटती तो जीत और ज्यादा होती।किरण ने कहा कि भिवानी बंसीलाल का गढ़ है। पार्टी सर्वे में श्रुति 56 फीसदी व दानसिंह 32 फीसदी पर थे। श्रुति ने मेहनत भी की थी। पर उन्होंने अपनी बेटी समान श्रुति की टिकट सिर्फ इसलिए कटवाई कि कहीं मैं आगे ना चली जाऊं। उन्होंने कहा कि हमारे साथ विश्वासघात हुआ, हमें मारने व मिटाने की कोशिश की गई। क्यों भड़की हैं किरण किरण चौधरी के भड़कने की वजह भिवानी महेन्द्रगढ़ लोकसभा से कांग्रेस की हार को लेकर प्रत्याशी रहे राव दानसिंह के द्वारा उन पर लगाए जाने वाले आरोप हैं। राव दानसिंह अपनी हार का ठीकरा किरण चौधरी व उनके समर्थकों पर फोड़ चुके हैं, जिसके बाद अब किरण चौधरी ने दानसिंह को जवाब दे रही हैं। उनके साथ ही वह पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर भी गंभीर आरोप लगा रही हैं।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hzWYKQw
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hzWYKQw
करनाल में आज कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन:भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान रहेंगे मौजूद
हरियाणा में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आज करनाल के मंगलसेन ऑडिटोरियम में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रोहतक के नवनिर्वाचित सांसद दीपेंद्र हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान विशेष रूप से भाग लेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी और रणनीति के लिए यह सम्मेलन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चुनावी रणनीति को लेकर दिशा-निर्देश देंगे प्रदेश के प्रमुख कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और उन्हें चुनावी रणनीति को लेकर दिशा-निर्देश देंगे। हुड्डा की लोकप्रियता और राजनीतिक अनुभव को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस सम्मेलन से काफी उम्मीदें हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में हुड्डा की अहम भूमिका रही थी, जहां पार्टी ने 10 में से 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी। यह उपलब्धि कांग्रेस के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बन गई है। प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भी पहुंच रहे सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान और रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उदयभान ने अपने नेतृत्व में पार्टी को संगठित करने और चुनावी तैयारियों को मजबूत करने का काम किया है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार करना और उन्हें उचित दिशा-निर्देश देना है। वह कार्यकर्ताओं से अपील करेंगे कि वे गांव-गांव और शहर-शहर जाकर लोगों की समस्याओं को समझें और कांग्रेस की नीतियों के जरिए उनके समाधान का वादा करें। कार्यकर्ताओं को सुझाव देने का मिलेगा मौका सम्मेलन में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं को अपने विचार और सुझाव रखने का भी मौका मिलेगा, ताकि पार्टी नेतृत्व को जमीनी हकीकत और चुनौतियों की बेहतर समझ हो सके। इस तरह के संवाद से न केवल कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि चुनावी तैयारियों में उनका मार्गदर्शन भी होगा। मंगलसेन ऑडिटोरियम में आयोजित यह सम्मेलन कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां नेता कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में उतरने के लिए प्रेरित करेंगे।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/A8EFlLx
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/A8EFlLx
हरियाणा में एकजुट विपक्ष ने BJP को दिखाया ट्रेलर:पानीपत में जिला परिषद चेयरमैन कुर्सी छीनी; अब फ्लोर टेस्ट हुआ तो खतरे में सरकार
हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले ही एकजुट विपक्ष के ट्रेलर को लेकर बीजेपी की चिंताएं बढ़ गई हैं। इसका उदाहरण पानीपत में जिला परिषद के चेयरमैन पद के लिए हुए चुनाव में देखने को मिला। इस चुनाव में काजल देशवाल ने एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना पर्चा दाखिल किया था। उनके सपोर्ट में कांग्रेस, जजपा, INLD सभी दल आ गए। विपक्ष को भी एकजुट देखकर इस सीट से सूबे की सत्ता में 10 साल से काबिज बीजेपी ने भी हाथ खड़े कर दिए। यही वजह रही कि उनके खिलाफ किसी ने भी पर्चा नहीं भरा। वोटिंग में कुल 17 पार्षदों में से 13 पार्षदों ने भाग लिया। सियासी जानकारों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद इस जिला परिषद के चुनाव ने बीजेपी के लिए राज्यसभा सीट और विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। अब पढ़िए बीजेपी की चिंता की ये 2 वजहें... राज्यसभा सीट पर चुनाव हरियाणा बीजेपी की चिंता की पहली वजह राज्यसभा सीट है। यह सीट रोहतक से कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई है। पानीपत जिला परिषद चेयरमैन के चुनाव की तरह यदि इस सीट पर भी विपक्ष एकजुट हो जाता है तो बीजेपी के खाते से यह सीट निकल जाएगी। लोकसभा चुनाव में भाजपा 5 सीटें पहली ही गवां चुकी है। ऐसे में यदि राज्यसभा सीट भी निकल जाती है तो यह पार्टी के लिए बड़ा झटका होगा। विधानसभा में फ्लोर टेस्ट दूसरी चिंता की वजह यह है कि लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा विधानसभा का गणित बदल गया है। इसको लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लगातार सरकार के अल्पमत में होने का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस, जजपा और इनेलो हरियाणा गवर्नर को लेटर भी लिख चुके हैं और फ्लोर टेस्ट की मांग कर चुके हैं। हालांकि सरकार यह दावा जरूर कर रही है कि कांग्रेस भ्रामक खबरें फैला रही है, ऐसा कुछ भी नहीं है। क्यों बने ऐसे हालात... हरियाणा में पहले बीजेपी (41) और जजपा (10) की गठबंधन की सरकार थी। लोकसभा चुनाव से ठीक ये गठबंधन टूट गया, लेकिन बीजेपी ने 6 निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर फिर से सरकार बना दी। हालांकि लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले 3 निर्दलीय विधायकों ने समर्थन वापस ले लिया। पहले 3 विधायकों के कम होने और निर्दलीयों के समर्थन के वापसी के बाद विपक्षी दलों के द्वारा सरकार के अल्पमत होने का दावा किया जा रहा है। विपक्ष एक साथ आया तो बढ़ेंगी मुश्किलें हरियाणा में अब 87 सदस्यीय इस विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 से गिरकर 44 हो गया है। हालांकि करनाल से सीएम सैनी के जीतने के बाद सदन में भाजपा के 41 विधायक पूरे हो चुके हैं। हलोपा के गोपाल कांडा और एक निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत का साथ होने के बाद भी बहुमत के आंकड़े से 1 नंबर भाजपा दूर दिखाई दे रही है। इधर, सदन में कांग्रेस-जजपा और इनेलो यदि साथ आ गए तो सैनी सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसकी वजह यह है कि विपक्ष के पास अभी कुल 44 विधायक हैं, जिसमें कांग्रेस के 29 ( वरुण चौधरी को छोड़कर), जजपा के 10, 4 निर्दलीय और 1 इनेलो के अभय चौटाला शामिल हैं। ये वह 2 कारण, जिसके कारण सेफ है सरकार पहला: सीएम नायब सैनी की सरकार ने ढाई महीने पहले ही 13 मार्च को बहुमत साबित किया। जिसके बाद 6 महीने तक फिर अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जाता। इतना समय बीतने के बाद अक्टूबर-नवंबर में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। फिर ऐसी मांग की जरूरत नहीं रहेगी। दूसरा: जजपा ने अपने दो विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के यहां याचिका दायर की हुई है। अगर JJP के 2 विधायकों की सदस्यता रद्द हो जाती है तो फिर पक्ष और विपक्षी विधायकों की संख्या गिरकर 42 हो जाएगी, जो भाजपा से एक कम है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/pvyDLw1
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/pvyDLw1
Saturday, June 15, 2024
20 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूद जान दी
हिसार | शहर के निजी अस्पताल के निकट बुधवार की रात को 20 वर्षीय एक युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मामले की जांच कर रही जीआरपी के एसआई विरेंद्र ने बताया कि युवक की पहचान पटेल नगर वासी रिशु के रूप में हुई। मृतक के पिता विजय और मामा टोनी ने बताया कि रिशु मानसिक रूप से परेशान रहता था। इस वजह से वह घर से बिना बताए निकल गया। उसने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/b9sOalF
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/b9sOalF
Friday, June 14, 2024
करनाल में विधवा बहू पर जानलेवा हमला:देवर व सास ने दिया वारदात को अंजमा, दोनों पर मामला दर्ज
हरियाणा में करनाल के तरावड़ी थाना क्षेत्र के गांव दयालपुरा में सास व देवर पर विधवा ने जानलेवा हमला करने के आरोप लगाए है। घटना बीती 3 जून की है। जब पीड़िता रीना पर उनके देवर विनोद और सास ने मिलकर लोहे की प्लास से हमला किया, जिससे रीना के सिर में गहरी चोट आई और उनकी हालत गंभीर हो गई। पुलिस ने वीरवार देर शाम को शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी। 2011 में हुई थी शादी स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद रीना ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। रीना के भाई पिपली निवासी रामबीर ने बताया कि उसकी बहन रीना की शादी 2011 में हुई थी। इस बीच रीना के पति की मृत्यु हो गई थी। मेरी बहन के पास दो बच्चे है। जिसमें एक लड़का और एक लड़की है। वह अपनी ससुराल में ही अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही है, लेकिन वही पर ससुराल पक्ष उसके साथ मारपीट करता है और जान से मारने का प्रयास करता है। 3 जून को दिया वारदात को अंजाम पीड़िता के भाई रामबीर ने बताया कि बीती 3 जून की रात को उसकी बहन रीना के पडोस से फोन आया कि उसकी बहन बुरी तरह घायल है। सूचना मिलते ही वह रात को ही दयालपुरा पहुंचा। उसने देखा कि उसकी बहन रीना कमरे में खून से लथपथ पड़ी थी। उसके बाद उसने तुरंत रीना को गाड़ी में डालकर सिविल अस्पताल तरावड़ी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने किया चंडीगढ़ PGI रैफर रामबीर ने बताया कि कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने रीना के सिर में टांके लगाए, लेकिन खून अधिक बहने के कारण डॉक्टरों ने उसकी बहन को चंडीगढ़ PGI रैफर कर दिया। PGI की दूरी और रीना की गंभीर हालत को देखते हुए रामबीर ने उसे कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे ICU में रखा गया। इलाज के बाद रीना की हालत में कुछ सुधार हुआ। शिकायत पर मामला दर्ज तरवाड़ी थाना के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि रीना की शिकायत के आधार पर आरोपी देवर विनोद, सास यशोदा और अन्य आरोपियों रवि, राहुल और राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EOhKVsI
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EOhKVsI
हरियाणा में हारे BJP लोकसभा कैंडिडेट को चांस:विधानसभा चुनाव के लिए लॉबिंग शुरू, इलेक्शन लड़ने की 3 वजहें
हरियाणा में लोकसभा चुनाव में हारे भाजपा उम्मीदवारों ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। वह अब सितंबर-अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। टिकट के लिए लॉबिंग शुरू करने के साथ उन्होंने अपनी-अपनी लोकसभा में जिताऊ सीट भी तलाशनी शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक उन्हें इसमें सफलता नहीं मिल पाई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अब केंद्रीय नेतृत्व भी ऐसे चेहरों को टिकट देने का इच्छुक दिखाई दे रहा है। इस बार भाजपा को हरियाणा में लोकसभा चुनाव में 5 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी 10 जीतों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा के ये कैंडिडेट हार चुके लोकसभा चुनाव हरियाणा में भाजपा के 5 उम्मीदवार लोकसभा चुनाव हार चुके हैं। इसमें से रोहतक से डॉ अरविंद शर्मा तो भाजपा के सिटिंग सांसद थे। उन्हें दीपेंद्र हुड्डा ने ढाई लाख से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी है। इनके अलावा सोनीपत लोकसभा सीट से भाजपा ने सिटिंग सांसद रमेश चंद्र कौशिक की टिकट काटकर पार्टी के MLA मोहन लाल बड़ौली को टिकट दी थी। उन्हें कांग्रेस कैंडिडेट सतपाल ब्रह्मचारी ने हराया। वहीं हिसार से नायब सैनी के ऊर्जा और जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला को भी हार का मुंह देखना पड़ा। सिरसा से AAP छोड़कर भाजपा में शामिल हुए डॉ अशोक तंवर को भी हार का सामना करना पड़ा। अंबाला से बंतो कटारिया को मुलाना से कांग्रेस MLA वरुण चौधरी ने चुनाव हरा दिया। विधानसभा चुनाव लड़ने की ये 3 वजहें... लोकसभा चुनाव की तैयारी का मिलेगा फायदा भाजपा कैंडिडेट के विधानसभा चुनाव लड़ने की पहली वजह लोकसभा चुनाव बताई जा रही। वह महीने के करीब ग्राउंड में ही रहे हैं, इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें प्रचार के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोगों के बीच 2 महीने रहने के बाद उन्हें किन चुनावी मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाना है, उन्हें बेहतर पता है। सक्रिय राजनीति में बने रहेंगे दूसरी वजह यह है कि वह सूबे की राजनीति में सक्रिय रूप से बने रहेंगे। यदि विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनती है तो वह लोगों के बीच एक्टिव रहकर उनके काम करा सकेंगे। जिसका फायदा उन्हें आने वाले चुनावों में भी मिलेगा। हरियाणा के वोटरों का केंद्र की तरफ झुकाव सियासी जानकारों का कहना है कि हरियाणा में अभी तक उसी पार्टी की सरकार बनी है, जिसकी केंद्र में सरकार होती है। हरियाणा के लोग यह बेहतर जानते हैं कि केंद्र में सरकार होने पर ही प्रदेश में विकास कार्य हो सकेंगे। 2014 से लेकर अभी तक सूबे में भाजपा की ही सरकार है और केंद्र में भी बीजेपी समर्थित दलों की सरकार है। यही वजह है कि केंद्र के द्वारा पर्याप्त बजट सूबे को 10 सालों से मिलता रहा है। हर विधानसभा से 4 नामों की लिस्ट हो रही तैयार हरियाणा में 5 सीटें हारने के बाद बीजेपी भी विधानसभा के लिए जिताऊ चेहरों की तलाश कर रही है। पार्टी के नेतृत्व की ओर से लोकसभा वाइज ऐसे चेहरों की डिटेल्ड मांगनी शुरू कर दी गई है। नाम न बताने की शर्त पर भाजपा के एक सीनियर लीडर ने बताया कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी नेतृत्व विधानसभा चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 4 नेताओं के नाम उनकी पृष्ठभूमि के साथ देने का काम सौंपा गया है। इसी तरह के काम अन्य स्थानीय नेताओं को भी दिए गए हैं, ताकि पार्टी टिकट के लिए विचार करने के लिए आम नामों को चुना जा सके।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aB95pG6
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aB95pG6
Thursday, June 13, 2024
हरियाणा के शहरी लोगों को बड़ी राहत:500 गज के प्लाटों की टुकड़ों में कर सकेंगे रजिस्ट्री; NDC के लिए प्रॉपटी-ID, हाउस टैक्स जरूरी
हरियाणा सरकार शहरी लोगों को बड़ी राहत देने जा रही है। सरकार ने फैसला किया है कि 500 गज के प्लॉटों की लोग अब 100 और 50 गज के टुकड़ों में रजिस्ट्री कर सकेंगे। इसके अलावा नो ड्यूज सर्टिफिकेट (NDC) लेना भी आसान होगा। इसके लिए प्रॉपर्टी-ID और हाउस टैक्स जैसे दस्तावेजों को जरूरी किया गया है। शहरी स्थाानीय निकाय विभाग की ओर से इसको लेकर पूरी कार्य योजना तैयार कर ली है। एक-दो दिन में यह कार्ययोजना मुख्यमंत्री नायब सैनी के सामने रखी जाएगी, जिसकी मंजूरी मिलते ही एक घोषणा कर दी जाएगी। अवैध कालोनियां होंगी वैध सूबे की अवैध कालोनियां भी वैध होंगी। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से ऐसी कालोनियों की सूचना 30 जून तक जिलों से देने को कहा है। सूबे के सभी शहरी स्थानीय निकाय अधिकारियों से इस काम को जल्दी से जल्दी करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा शहरी स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों की शक्तियों को भी बढ़ाने पर भी सरकार विचार कर रही है। शहरों में बंद पड़ी रजिस्ट्रियों पर लगी रोक हटाने के लिए भी सरकार जल्द फैसला ले सकती है। कल से 3 दिन नहीं मिलेगा रजिस्ट्री का टोकन हरियाणा में कल शाम से रजिस्ट्री का टोकन नहीं मिल पाएगा। इसकी वजह यह है कि सूबे में रजिस्ट्री से जुड़े काम ऑनलाइन किए जाने की तैयारी है। राजस्व विभाग का जमाबंदी पोर्टल शुक्रवार की शाम 6 बजे बंद हो जाएगा, जो रात 11 बजे के बाद ही खुलेगा। इससे लोगों को रजिस्ट्री का टोकन और इंतकाल, जमाबंदी नकल निकालने में दिक्कत आएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल को नियमित अपडेट के लिए तीन दिन तक बंद किया जा रहा है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eGdX2Su
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eGdX2Su
Wednesday, June 12, 2024
लुवास में एलए को किया पदोन्नत
हिसार| लुवास में कार्यरत ललित कुमार सीनियर लैब असिस्टेंट और प्रदीप कुमार लैब असिस्टेंट को वीएलडीए के पद पर पदोन्नत किया गया है। डीन डॉ. गुलशन नारंग ने दोनों कर्मचारियों को प्रमोशन पत्र जारी िकए। लुवास गैर शिक्षक संघ के प्रधान दयानन्द सोनी ने कुलपति प्रो. डॉ. विनोद कुमार वर्मा व डीन गुलशन नारंग का आभार प्रकट किया। दिनेश पूनिया, वरिष्ठ उपप्रधान रविन्द्र चौधरी, उपप्रधान अमित गुर्जर, महासचिव संदीप कुंडू, सचिव कुलदीप सैनी, प्रचार सचिव शैलेन्द्र गुर्जर, कैशियर सतीश कुमार, ऑडिटर मनीषा रानी आदि मौजूद रहे।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Vybeod2
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Vybeod2
Subscribe to:
Comments (Atom)
नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ
हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...
-
हरियाणा के नूंह जिले के आईएमटी रोजकामेव के धीरदोका गांव में मुआवजे को लेकर पिछले 5 महीने से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 9 गांवों के किसानों न...
-
हरियाणा में करनाल के शराब के डिफॉल्टर ठेकेदार 8 साल से सरकार का लगभग 44 करोड़ रुपए डकारे बैठे है और आज तक आबकारी एवं काराधान विभाग डिफॉल्टरो...
-
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा आ रहे हैं। राहुल के इस दौरे को सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को 11 सा...