Monday, July 15, 2024

अंसल-सुशांत सिटी रेजिडेंट्स वेलफेयर ने किया पौधारोपण

कुरुक्षेत्र | अंसल सुशांत सिटी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार को पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसका शुभारंभ शहरी निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने किया। राज्यमंत्री सुधा ने कहा पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी है। पौधे रोपित करने से लेकर उसकी पेड़ बनने तक अपने बच्चों की तरफ परवरिश करें। एसोसिएशन के प्रधान डॉ. सुशील टाया सहित अन्य सदस्यों व निवासियों ने राज्यमंत्री सुधा का स्वागत किया। राज्यमंत्री सुधा के समक्ष लोगों ने अपनी समस्याएं भी रखी। सुधा ने अधिकारियों को निर्देश देकर जल्द समस्या दुरुस्ती के आदेश दिए। एसोसिएशन प्रधान डॉ. टाया ने कहा कि उनकी एसोसिएशन ने मानसून सीजन में विशेष पौधारोपण अभियान चला अधिक से अधिक पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा है। मौके पर विवेक बेनीवाल, अमरीक सिंह, बलवान सिंह, नवीन शर्मा,नरेश राणा, रामकुमार, रमनीक गोयल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lYMvEuG

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...