"हरियाणा में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी कानून को हाथ में लेगा, उसे कुचला जाएगा। पुलिस के हाथ अपराधियों की गर्दन तक पहुंच चुके हैं।" यह बयान हरियाणा के सीएम नायब सैनी का है। जो इस समय सुखिया में हैं और इसके पीछे की वजह सोनीपत में भाऊ गैंग के 3 शार्प शूटरों का एनकाउंटर। इससे पहले हरियाणा में अपराधियों के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। इस विषय पर दैनिक भास्कर ने हरियाणा पुलिस के रिटायर्ड अधिकारी एडीजीपी श्रीकांत जाधव से बात की। इसमें उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई किस तरह की गई, इसका अपराधियों पर क्या असर होगा। भास्कर: सोनीपत में बदमाशों के एनकाउंटर को आप कैसे देखते हैं? जाधव : समाज में एक पॉजिटिव मैसेज गया है कि अपराध करने वाले का अंजाम कैसा होता है। यह बहुत जरूरी था इस तरह की सख्त कार्रवाई होना। इस तरह का ऑर्गेनाइज क्राइम करते हैं उनके आका विदेशों में बैठे रहते हैं। उनके साथ उनके गुर्गों को ढूंढ कर निकालना और उन पर कार्रवाई करना, उसी से सोसाइटी में स्टेबिलिटी आएगी। हरियाणा पुलिस ने बहुत ही अच्छा कदम उठाया। दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर जो एनकाउंटर हुआ है उससे क्रिमिनल को क्लियर मैसेज है अगर इस तरह की हरकत करोगे तो अंजाम बुरा होगा। भास्कर: क्या यह हरियाणा STF की सबसे बड़ी कामयाबी है? जाधव : मैं सबसे पहले हरियाणा पुलिस और दिल्ली पुलिस को बधाई देता हूं। हरियाणा में STF को स्थापित हुए कई साल हो गए। इसका मसकद अब जाकर पूरा हुआ है। इसको स्थापित करने के पीछे यही कारण था कि सीरियस गुंडे और गैंगस्टर हैं उनके पीछे STF पड़े। अब तक STF ने ऐसी कार्रवाई नहीं की थी, लगता है अब STF अपने असली स्वरूप में आ गई है। अभी तक लग रहा था STF कागजों में तो है मगर वह छोटे मोटे गुंडे जो CIA पकड़ती है वह काम STF कर रही थी। भास्कर : हरियाणा में STF पहले से है मगर इस तरह की कार्रवाई क्यों नहीं? जाधव : यह बहुत सारी बातों पर निर्भर करता है। कई बार यह जिस तकनीक का इस्तेमाल करते हैं वह बाहरी होती हैं। जैसे यह वॉट्सऐप का इस्तेमाल ना करके विदेशी एप का इस्तेमाल करते हैं। ऐसी कई और चीजें करते हैं जिससे यह जल्दी पकड़ में नहीं आते। इसमें दिल्ली पुलिस का स्पेशल सेल भी इस तरह के लोगों को मोनिटर करता है। अगर दो या तीन ऑर्गेनाइज मिलकर किसी काम को करते हैं तो रिसोर्स भी ज्यादा हो जाते हैं और इन्फॉर्मेशन भी ज्यादा मिलती है। जहां कोऑर्डिनेट अच्छा होता है वहां बेहतर नतीजे देखने को मिलते हैं। ऐसा लग रहा है कि हरियाणा एसटीएफ यूपी एसटीएफ की तरह काम कर रही है। भास्कर: हरियाणा STF अब तक क्यों कमजोर साबित हुई? जाधव : हरियाणा STF ने 9 साल में एक एनकाउंटर नहीं किया। जब यह बनी तभी पहले साल इन्होंने कुछ करने की कोशिश की तो इन पर केस बन गया था। दिल्ली में आज तक वह केस चल रहा है। इसके बाद STF ढीली पड़ गई थी, इन्होंने अपने अस्त्र शस्त्र छिपाकर रख दिए थे। मुझे खुशी है हरियाणा STF अब जाकर STF बनी है। हमने यूपी पुलिस के STF को सामने रखकर काम किया है। यूपी में सभी छोटे बड़े बदमाशों को खत्म किया। अगर हमारी STF उस लेवल पर चली जाए तो हरियाणा में गुंडाराज खत्म हो जाएगा। भास्कर : क्या इसमें दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस का तालमेल रहा? जाधव : इस केस में दिल्ली और हरियाणा पुलिस का कोऑर्डिनेट बेहतर रहा। यह कोऑर्डिनेट टॉप लेवल पर भी रहा है। हमारे डीजी साहब और दिल्ली के कमिश्नर साहब हैं उनके बीच भी कोऑर्डिनेट रहा है, तभी डाउन द लाईन यूनिट अलर्ट हो जाते हैं। कोऑर्डिनेट बहुत महत्वपूर्ण हैं। जहां कोऑर्डिनेट अच्छा होगा, वहां इस तरह की सटीक कार्रवाई होती है। यह अचानक नहीं हुआ है। जब बदमाशों ने पहली कार्रवाई की थी तब से पुलिस बदमाशों को मोनिटर कर रही थी मगर यह चकमा देकर भाग जाते थे। भास्कर: हरियाणा में और भी गैंग सक्रिय हैं, उनको लेकर आगे क्या रणनीति बनानी चाहिए? जाधव : यह जितने भी गैंग हैं, यह पुलिस की रडार पर हैं। उनके गुर्गों की पहचान हो चुकी है। STF बनी भी इसलिए है। वह कोऑर्डिनेट कर रही है। मगर ज्यादातर इन गैंग के आपरेटर बाहर हैं वो तो हाथ नहीं आते मगर इनके गुर्गे जरूर हाथ आ जाते हैं। यह एक शुरुआत है, एक मैसेज है। विश्वास है कि आने वाले दिनों में बदमाश इसी तरह पकड़े जाएंगे या एनकाउंटर होंगे। 3 महीने बाद विधानसभा चुनाव बदमाशों के एनकाउंटर का असर 3 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव पर पड़ना तय है। हरियाणा में एक के बाद एक बढ़ रही वारदातों से जनता में सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा था। खासकर शहरी इलाकों में जहां भाजपा की स्थिति मजबूत है, वहां व्यापारी वर्ग में भी नाराजगी थी। व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापारी एक आह्वान पर पूरा बाजार बंद कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे थे। व्यापारी वर्ग लगातार सरकार से सुरक्षा की मांग कर रहा था। ऐसे में भाजपा की चिंता और बढ़ गई, क्योंकि व्यापारी वर्ग भाजपा का कोर वोटर भी है। इसके अलावा भविष्य में बाजार बंद और हरियाणा बंद जैसी स्थिति का शहरों पर ज्यादा असर पड़ता। ऐसे में सैनी सरकार के लिए यह काम चुनौतीपूर्ण था। महिंद्रा रूम संचालक संजय गुप्ता बोले- कानून पर भरोसा बढ़ा भाऊ गैंग के अपराधियों ने हिसार की ऑटो मार्केट में महिंद्रा शोरूम पर फायरिंग कर आतंक मचा दिया था और 5 करोड़ की फिरौती मांगी थी। शोरूम मालिक संजय गुप्ता ने अपराधियों से डरकर बैठने की बजाय इसके खिलाफ आवाज उठाई। एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय गुप्ता ने कहा है कि यह व्यापारी संगठनों की एकता का नतीजा है। हिसार के व्यापारियों ने हर कदम पर उनका साथ दिया है, जिसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करते हैं। संजय गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से सरकार और हरियाणा पुलिस ने अपराधियों का एनकाउंटर किया है, उससे लोगों का सरकार और कानून दोनों पर भरोसा मजबूत हुआ है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PQFSto1
Stay informed with our dynamic news channel, delivering breaking news, insightful analysis, and in-depth coverage of global events. We strive to keep you connected to the world, offering timely updates on politics, business, technology, culture, and more. Trust us to provide accurate, unbiased reporting, ensuring you stay ahead and well-informed. Welcome to a news channel that values truth, integrity, and your need to be in the know.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार
हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...
-
हरियाणा के नूंह जिले के आईएमटी रोजकामेव के धीरदोका गांव में मुआवजे को लेकर पिछले 5 महीने से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 9 गांवों के किसानों न...
-
हरियाणा में करनाल के शराब के डिफॉल्टर ठेकेदार 8 साल से सरकार का लगभग 44 करोड़ रुपए डकारे बैठे है और आज तक आबकारी एवं काराधान विभाग डिफॉल्टरो...
-
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा आ रहे हैं। राहुल के इस दौरे को सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को 11 सा...
No comments:
Post a Comment