Sunday, July 21, 2024

हरियाणा में अगले 3 दिन बारिश की चेतावनी:6 जिलों में येलो अलर्ट, अब तक 94.2 मिलीमीटर बरसात हुई; मानसून ट्रफ उत्तर की तरफ बढ़ेगा

हरियाणा में मानसून का अभी तक अच्छा असर देखने को नहीं मिला है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिन प्रदेश में बारिश आ सकती है। आज रात से मौसम बदलेगा और 24 जुलाई तक खराब रहेगा। आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बारिश का येलो अलर्ट है। प्रदेश में बारिश कम होने का मुख्य कारण मानसून ट्रफ दक्षिण की तरफ बने रहना है। अब आने वाले दिनों में पाकिस्तान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना से मानसून ट्रफ की अक्षय रेखा दक्षिण से उत्तर की तरफ बढ़ रही है। प्रदेश में अभी तक 36 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। सिर्फ 94.2 मिलीमीटर बारिश की रिकॉर्ड की गई। दूसरी तरफ वर्षा नहीं होने से उमस बढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बारिश कम होने के कारण तापमान दोबारा से 40 डिग्री को पार कर गया है। दिन में उमस से लोग परेशान है। उत्तर की तरफ बढ़ेंगी हवाएं हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पाकिस्तान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना से हवाएं उत्तर की तरफ बढ़ने की संभावना है, जिससे हरियाणा में वर्षा 21 जुलाई देर रात्रि के बाद बढ़ने की संभावना है। ज्यादातर क्षेत्रों में 22 से 24 जुलाई के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है। उत्तर भारत में बदलेगा मौसम मौसम विभाग के मुताबिक पाकिस्तान के गिलगिट बालिस्तान और जेएंडके में मौसम बदल रहा है। इसका असर 5 दिन पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान के कुछ इलाकों में रहेगा। इससे बारिश होने के आसार हैं। जेएंडके को बड़ी राहत यह रहेगी कि वहां चल रही ​हीटवेव से निजात मिल सकती है। बारिश के असर से पारा भी कुछ कम होगा। पंजाब में बारिश से तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक कम होने के आसार हैं। ये खबरें भी पढ़ें :-

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/iXM0kB2

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...