Saturday, July 13, 2024

भूपेंद्र हुड्‌डा ने कहा- चौधरी बीरेंद्र सिंह मार्गदर्शक:उदयभान बोले- 42 साल कांग्रेस,10 BJP में लगाए; पूर्व मंत्री का जवाब- मैं एक्टिव पॉलिटिशियन

हरियाणा में 10 साल BJP में रहकर कांग्रेस में वापस लौटे पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह पर पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान तंज कसने से नहीं चूके। यह मौका उन्हें गुरूवार को चंडीगढ़ में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मिला। जहां हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान ने उन्हें कांग्रेस और भाजपा में रहने की याद दिला दी। यह सुनकर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा ने उन्हें मार्गदर्शक कह दिया। हालांकि इनके तंज को बीरेंद्र सिंह भी समझने से नहीं चूके। उनकी बोलने की बारी आई तो उन्होंने कहा कि मैं मार्गदर्शक नहीं, एक्टिव पॉलिटिशियन हूं। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पहले सिलसिलेवार ढंग से पूरा वाक्या पढ़िए... चंडीगढ़ में कांग्रेस के प्रधान उदयभान ने अपना संबोधन खत्म किया। फिर वह सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा को माइक देने वाले थे। दीपेंद्र ने चौधरी बीरेंद्र सिंह की तरफ इशारा कर दिया। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा- ''हमारे प्रदेश के वरिष्ठ नेता हैं चौधरी बीरेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री, बड़ा लंबा तजुर्बा है। (हंसते हुए) 42 साल कांग्रेस का है, 10 साल BJP का है। उनका मार्गदर्शन बहुत ही बेहतर रहा है। वह भी अपने विचार रखेंगे।'' इस पर भूपेंद्र हुड्‌डा ने उदयभान के हाथ से माइक पकड़कर चौधरी बीरेंद्र सिंह के लिए कहा-''मार्गदर्शक बन चुके हैं।''(यह सुनकर सब हंसने लगे) (इस पर बीरेंद्र सिंह ने कहा- और ये (मार्गदर्शक) होने वाले हैं) इसके बाद चौधरी बीरेंद्र सिंह ने माइक थामा। उन्होंने कहा- '' मैं जो सोचता हूं। मेरी अपनी असेसमेंट है और ये में मार्गदर्शक के रूप में नहीं एक्टिव पॉलिटिशियन के रूप में बता रहा हूं कि हरियाणा में 70 से 75% मतदाता BJP का विरोधी है।'' JJP से गठजोड़ न तोड़ने पर छोड़ी भाजपा चौधरी बीरेंद्र सिंह और उनके बेटे बृजेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले भाजपा छोड़ी। उस वक्त बृजेंद्र सिंह हिसार से भाजपा के सांसद थे। बीरेंद्र सिंह भाजपा के जजपा से गठबंधन को लेकर नाराज थे। उन्होंने भाजपा को गठबंधन तोड़ने को कहा लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो पहले उनके बेटे बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हुए। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले गठबंधन तो टूट गया लेकिन तब तक बीरेंद्र-बृजेंद्र कांग्रेस छोड़ चुके थे। हालांकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने झटका देते हुए उनके बेटे को टिकट नहीं दी।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/09RV8B2

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...