Monday, July 29, 2024

नारनौंद में विवाहिता की मौत के 12 दिन बाद FIR:घर में फंदे पर लटकी मिली थी; प्रताड़ना की बनाई थी वीडियो

हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद कस्बे के वार्ड 3 में एक विवाहिता महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बाद में महिला के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था। 12 दिन बाद विवाहिता की बहन ने उसके ससुराल जनों पर जबरदस्ती उसका गर्भपात करवाने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति आशीष समेत अन्य ससुरालियों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कैथल के गांव सिंगरौली निवासी खुशी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 फरवरी 2023 को उसकी शादी नारनौंद निवासी अंकित व उसकी बहन खुशबू की शादी आशीष के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही मेरी बहन खुशबू को सभी तंग करने लगे और अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसकी बहन खुशबू 20 मई 2023 और 15 नवंबर 2023 को दो बार गर्भवती हुई थी। साजिश के तहत उसका गर्भपात करवा दिया गया। खुशबू ने अपने इंस्टाग्राम पर भी प्रताड़ित करने की रील बनाकर पोस्ट की थी। 16 जुलाई 2024 को खुशबू ने घर पर वीडियो कॉल करके उसकी मां को सारी घटना के बारे में बताया था कि वह बहुत दुखी है, उसको यहां से ले जाओ। उसी दिन उसकी सास ने सूचना दी की खुशबू ने खुद ही फंदे पर झुलकर अपनी जान दे दी है। सभी आरोपियों ने मिलकर उसको (खुशी) एक कमरे में बन्द कर दिया। इसके बाद उसका पति व उसका देवर उसको सीढ़ियों से घसीट कर खुशबू को नीचे लेकर आए और उसको मोटरसाइकिल पर वहां से ले गए। उसने इसकी सूचना डायल 112 नंबर पर पुलिस को दी। उसके बाद उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस व उसके ससुराल वालों ने कुछ कागजों पर उसके हस्ताक्षर करवाए और उनके पैतृक गांव माजरा में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उसके बाद उसकी बहन का मोबाइल फोन भी गायब कर दिया। नारनौंद थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया की पुलिस ने मृतका की बहन खुशी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। गहनता से जांच की जा रही है। जो भी आरोपी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/CSIJ53e

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...