Wednesday, April 24, 2024

दिग्विजय चौटाला बोले पूर्व CM मनोहर लाल चुनाव हारेंगे:वे सबसे कमजोर कैंडिडेट; अब कोई पार्षद नहीं बनाने वाला, अकेले घूमा करेंगे

हरियाणा के भिवानी पहुंचे जन नायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय चौटाला ने पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को लपेटे में लिया। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल करनाल से कमजोर कैंडिडेट हैं। जनता से जुड़े हुए नहीं है। आने वाले समय में उन्हें कोई पार्षद तक नहीं बनाएगा। वह अकेले ही अपनी गाड़ी में घूमा करेंगे। दिग्विजय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस करनाल से मजबूत कैंडिडेट उतारे तो मनोहर लाल खट्टर की हार निश्चित है। ईवीएम गड़बड़ी के सवाल पर उन्होंने कहा कि आग जहां लगती है, वहीं पर धुआं उठता है। कांग्रेस ईवीएम पर सवाल ठीक उठा रही है। बोले- चाचा के पल्ले अब कुछ नहीं दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की हालत खराब है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर खुद चुनाव हारने वाले हैं। दिग्विजय ने अपने चाचा अभय चौटाला पर भी अटैक किया और कहा कि वह भी गलत बयान बाजी कर रहे हैं उनका भी कोई जन आधार नहीं है। श्रुति चौधरी को पर्यटक, धर्मबीर को बताया नकारा दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस नेत्री श्रुति चौधरी को पर्यटक बताया तो चौधरी धर्मवीर सिंह को नकारा। उन्होंने कहा कि धर्मवीर सिंह तो पहले कहते थे कि लोगों के काम नहीं करवाए, इसलिए मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता। जहां भी जाते हैं उनका विरोध हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से जजपा उम्मीदवार राव बहादुर सिंह मजबूत कैंडिडेट हैं। वह इस लोकसभा सीट के सभी समीकरण बिगाड़ेंगे।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/OjsGMNp

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...