Monday, April 29, 2024

शिव नगर में बंद घर का तोड़ा दरवाजा, नकदी चोरी

भास्कर न्यूज | रोहतक शिव कॉलोनी कॉलोनी के सोनू की मकान का चोरों ने दरवाजा तोड़ दिया। घर में घुसे चोर 20 हजार की नकदी और गहने चोरी कर ले गए। पीड़ित को वारदात की जानकारी तब हुई जब वह घर आया। सिटी थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि वह किराए के मकान में परिवार के साथ रहता है। 15 अप्रैल को घर में ताला लगाकर वह यूपी के जिला आगरा के मागारों जाट में अपने रिश्तेदार के यहां गया था। 27 को वह घर वापस आया तो मकान का दरवाजा टूटा था। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। सामान चेक किया तो 20 हजार रुपए नकद, एक अंगूठी, एक जोड़ी पायल गायब थी। इसी बीच लोग इकट्ठा हो गए। आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर केस दर्ज किया है। सिटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जा सकेंगे।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/QlDW4m6

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...