Sunday, April 21, 2024

हरियाणा में कैंडिडेट लिस्ट से चौंकाएगी कांग्रेस:श्रुति चौधरी की टिकट कटेगी, भूपेंद्र या आशा हुड्‌डा लड़ सकते हैं; सिर्फ 2 सीटों पर डबल दावेदारी

हरियाणा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट चौंका सकती है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक भिवानी-महेंद्रगढ़ से विधायक किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी की टिकट कट सकती है। उनकी जगह MLA राव दान सिंह को टिकट दी जा सकती है। राव दान सिंह पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा के करीबी हैं। वहीं रोहतक से दीपेंद्र हुड्‌डा की जगह भूपेंद्र हुड्‌डा या उनकी पत्नी आशा हुड्‌डा में से भी कोई एक चुनाव लड़ सकता है। दीपेंद्र हुड्‌डा के लोकसभा चुनाव लड़ने पर कांग्रेस की हरियाणा से राज्यसभा सीट खतरे में पड़ सकती है। दीपेंद्र जीते तो उन्हें राज्यसभा सीट छोड़नी होगी। अगर दोबारा चुनाव हुआ तो हरियाणा विधानसभा में विधायकों की संख्या के हिसाब से भाजपा यह सीट जीत सकती है। ऐसे में कांग्रेस हाईकमान ने ये सीट हुड्‌डा परिवार के लिए छोड़ दी है। वहीं गुरुग्राम से पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव को टिकट नहीं मिलेगी। उनकी जगह कांग्रेस 5 बार के सांसद राव इंद्रजीत के खिलाफ बॉलीवुड एक्टर रहे कांग्रेस नेता राज बब्बर को टिकट दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की सभी सीटों पर उम्मीदवार फाइनल हो चुके हैं। किरण तैयार नहीं हुई, सीट खोने की नौबत कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक हाईकमान चाहता था कि भिवानी के तोशाम से विधायक किरण चौधरी खुद भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ें। हालांकि वे इसके लिए राजी नहीं हुईं। किरण अपनी बेटी श्रुति चौधरी के लिए टिकट मांग रही थी। सूत्रों की मानें तो भूपेंद्र हुड्‌डा ग्रुप लगातार इसकी मांग कर रहा था ताकि सीनियर नेताओं को चुनाव लड़ाकर भाजपा को 2019 की तरह हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतने से रोका जा सके। सिर्फ 2 सीटों पर डबल नाम कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक अब हरियाणा में टिकटों की स्थिति लगभग क्लियर हो चुकी है। इनमें अंबाला से वरूण मुलाना, करनाल से वीरेंद्र राठौड़, सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी, भिवानी-महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह, हिसार से पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह, सिरसा से कुमारी सैलजा और रोहतक से हुड्‌डा परिवार (भूपेंद्र हुड्‌डा या दीपेंद्र हुड्‌डा) का नाम लगभग तय है। गुरुग्राम सीट से हाईकमान की पहली पसंद राज बब्बर हैं। दूसरे नंबर पर कैप्टन अजय यादव हैं। फरीदाबाद में पहले नंबर पर करण दलाल और दूसरे नंबर पर महेंद्र प्रताप का नाम है। 9 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ रही कांग्रेस हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं। इनमें से कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कुरूक्षेत्र सीट I.N.D.I.A. ब्लॉक के तहत आम आदमी पार्टी (AAP) को दी गई है। जहां से आप ने पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता को टिकट दी है। हरियाणा में भाजपा सारे कैंडिडेट घोषित कर चुकी हरियाणा में कांग्रेस ने अभी तक एक भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की। इसके उलट भाजपा पहले ही सारे कैंडिडेट्स घोषित कर चुकी है। इनमें करनाल से पूर्व CM मनोहर लाल खट्‌टर, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह, भिवानी-महेंद्रगढ़ से चौधरी धर्मवीर, हिसार से रणजीत चौटाला, फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर, कुरूक्षेत्र से नवीन जिंदल, अंबाला से बंतो कटारिया, सिरसा से अशोक तंवर, सोनीपत से मोहन लाल बड़ौली और रोहतक से अरविंद शर्मा को टिकट दी जा चुकी है। जजपा ने 5 और इनेलो ने 3 उम्मीदवार घोषित किए हरियाणा में जजपा 5 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इनमें हिसार से नैना चौटाला, गुरुग्राम से सिंगर राहुल फाजिलपुरिया, फरीदाबाद से नलिन हुड्‌डा, भिवानी-महेंद्रगढ़ से राव बहादुर सिंह और सिरसा से रमेश खटक को टिकट दे चुकी है। वहीं इनेलो ने 3 उम्मीदवार घोषित किए हैं। जिनमें हिसार से सुनैना चौटाला, अंबाला से गुरप्रीत गिल और कुरूक्षेत्र से अभय चौटाला का नाम शामिल है।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/u9LznbS

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...