हरियाणा के 8 जिलों में आज धुंध छाई रहेगी। मौसम विभाग ने कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह (मेवात) में धुंध का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 7 जिलों में शीतलहर चलने का अनुमान जताया है। इनमें सिरसा, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से मैदानी इलाकों की ओर बह रही है। इसी वजह से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ रही है। एक तरफ यमुना नदी से सटे हरियाणा के शहरों में गहरी धुंध होगी। वहीं राजस्थान से सटे इलाकों में शीत लहर से तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। ऐसे में आने वाले दिनों में अभी शीतलहर और धुंध से राहत नहीं मिलेगी। फिलहाल रोहतक प्रदेश में लगातार ठंडा शहर बना हुआ है। रोहतक में गुरुवार को दिन का तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम रहा। गुरुवार को बालसमंद सबसे ठंडा रहा गुरुवार को हिसार का बालसमंद सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं हिसार में न्यूनतम तापमान 2.8, नारनौल में 2.8, सिरसा में 3.2, महेंद्रगढ़ में 4, जींद में 4.2 डिग्री, रोहतक में 4.9 और भिवानी व करनाल में 5.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आज शुक्रवार को तापमान और नीचे जाने की संभावना बन रही है। 21 और 22 को पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा राज्य में 22 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। इस दौरान उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह हल्की धुंध रहने की भी संभावना है। परंतु एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 21 व 22 दिसंबर को राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/F1v648k
Stay informed with our dynamic news channel, delivering breaking news, insightful analysis, and in-depth coverage of global events. We strive to keep you connected to the world, offering timely updates on politics, business, technology, culture, and more. Trust us to provide accurate, unbiased reporting, ensuring you stay ahead and well-informed. Welcome to a news channel that values truth, integrity, and your need to be in the know.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार
हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...
-
हरियाणा के नूंह जिले के आईएमटी रोजकामेव के धीरदोका गांव में मुआवजे को लेकर पिछले 5 महीने से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 9 गांवों के किसानों न...
-
हरियाणा में करनाल के शराब के डिफॉल्टर ठेकेदार 8 साल से सरकार का लगभग 44 करोड़ रुपए डकारे बैठे है और आज तक आबकारी एवं काराधान विभाग डिफॉल्टरो...
-
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा आ रहे हैं। राहुल के इस दौरे को सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को 11 सा...
No comments:
Post a Comment