हरियाणा में 8वें दिन भी शीतलहर का कहर जारी है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में अलर्ट जारी किया है। धूप खिलने के बाद भी तापमान में गिरावट आई है। रात के न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट आई है। हिसार का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह 2.4 डिग्री की गिरावट है। वहीं दिन के पारे में भी गिरावट आई है, रोहतक के दिन सबसे ठंडे रहे, यहां का अधिकतम तामपान 20 डिग्री से भी नीचे आ गया। यहां का पारा 18.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में ऐसे हालात बनने का कारण उत्तर पश्चिम से चल रही पहाड़ी हवाएं हैं। इन 16 जिलों में शीतलहर का अलर्ट हरियाणा में बढ़ती शीतलहर को देखते हुए 16 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं। इन जिलों में 10 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। इनमें से छह जिले ऐसे भी हैं, जहां कुछ जगहों पर बादल छाने के भी आसार हैं। बहादुरगढ़ की हवा प्रदूषित हरियाणा में मौसम में आए बदलाव के कारण प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है। सोमवार सुबह सात बजे चार शहरों की हवा 200 एक्यूआई के पार पहुंच गई। हवा का यह खराब स्तर है। इन शहरों में बहादुरगढ़ 262, गुरुग्राम का 247, धौरेरा 233 और जींद 207 शामिल हैं। इनके अलावा रोहतक का एक्यूआई 194, घरौंदा का 190, फरीदाबाद का 185, अंबाला का 182, कुरुक्षेत्र का 182 और भिवानी का एक्यूआई 181 रिकॉर्ड किया गया। आगे कैसा रहेगा मौसम मौसम विशेषज्ञ चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी उत्तरी बफीर्ली हवाओं से हरियाणा में ठंड बढ़ी है। हालांकि, आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण धुंध और कोहरा नहीं छा रहा है। आज (16 दिसंबर) से ही मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। इससे तापमान में उतार-चढ़ाव होगा। हालांकि, मौसम खुलने के बाद भी पहाड़ों की हवाओं से आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lDPWwkL
Stay informed with our dynamic news channel, delivering breaking news, insightful analysis, and in-depth coverage of global events. We strive to keep you connected to the world, offering timely updates on politics, business, technology, culture, and more. Trust us to provide accurate, unbiased reporting, ensuring you stay ahead and well-informed. Welcome to a news channel that values truth, integrity, and your need to be in the know.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार
हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...
-
हरियाणा के नूंह जिले के आईएमटी रोजकामेव के धीरदोका गांव में मुआवजे को लेकर पिछले 5 महीने से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 9 गांवों के किसानों न...
-
हरियाणा में करनाल के शराब के डिफॉल्टर ठेकेदार 8 साल से सरकार का लगभग 44 करोड़ रुपए डकारे बैठे है और आज तक आबकारी एवं काराधान विभाग डिफॉल्टरो...
-
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा आ रहे हैं। राहुल के इस दौरे को सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को 11 सा...
No comments:
Post a Comment