Sunday, December 1, 2024

हरियाणा में दिन में बढ़ी ठिठुरन:0.5 डिग्री गिरा पारा; पहाड़ों की हवाओं से बढ़ेगी ठंड, कल से बादल छाएंगे

प्रदेश में दिन का तापमान 24 घंटे में 0.5 डिग्री कम हुआ है। यह रोहतक में सबसे कम 23.5 डिग्री तो सिरसा में सबसे अधिक 28.1 डिग्री दर्ज किया गया। अब प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य की श्रेणी में आ गया है। रात के तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह हिसार में सबसे कम 8 डिग्री रहा। इधर मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार, पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाएगा। तेज ठंडी हवाएं मैदानों की ओर आएंगी। इससे ठंड बढ़ने की संभावना है। 300 से नीचे आया AQI प्रदेश में एक्यूआई 300 से नीचे आ गया है। हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में काफी सुधार आया है। शनिवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक प्रदेश के सभी शहरों में 300 से नीचे आ गया। गुरुग्राम में यह सबसे ज्यादा 291 दर्ज किया गया। हालांकि, गुरुग्राम, पानीपत व सिरसा में यह एक समय अधिकतम 500 तक भी पहुंचा। वहीं, देश की बात करें तो राजधानी दिल्ली 346 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित रही। बिहार का हाजीपुर 316 एक्यूआई के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इन जिलों में दिखेगा धुंध का असर मौसम विभाग ने धुंध का किसी जिले के लिए जारी नहीं किया है। हालांकि अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, महेंद्रगढ़, सिरसा, हिसार, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद में सुबह-शाम हल्की धुंध छाए रहने के आसार हैं। इन जिलों में विजबिलिटी 100 से लेकर 200 मीटर तक रहने का मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है। साथ ही वाहन चालकों को अलर्ट किया है कि वह अपने वाहनों में धुंध के दौरान फॉग लैंप और अन्य जरूरी सुविधाओं को साथ लेकर चलें। आगे कैसा रहेगा मौसम कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि दो दिसंबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। 30 नवंबर तक रात के तापमान में हल्की गिरावट आने तथा हल्की धुंध स्माग छाए रहने की संभावना है। रात से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा की दिशा में बदलाव होने से दो दिसंबर को बादलवाही से रात का तापमान गिरने के आसार बने हुए हैं।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0oVMqGI

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...