Monday, December 23, 2024

हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम:हिसार–भिवानी समेत 7 जिलों में हल्की बारिश; पानीपत–गुरुग्राम समेत 11 जिलों में धुंध

हरियाणा में आज सोमवार से मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग के मुताबिक 7 जिलों में आज हलकी बारिश होने के आसार हैं। इनमें हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, भिवानी, नूंह (मेवात), रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ शामिल हैं। यहां बारिश का आइसोलेटेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसके मुताबिक यहां हलकी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में सुबह के समय धुंध भी छाई रहेगी। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। 27 को 8 जिलों, 28 को पूरे प्रदेश में बारिश मौसम विभाग के मुताबिक 24 दिसंबर के बाद 26 तक मौसम खुश्क रहेगा। इस दौरान धुंध रहेगी लेकिन बारिश नहीं होगी। 27 दिसंबर को सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश होगी। 28 दिसंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में अच्छी बारिश होगी। वहीं चरखी दादरी, भिवानी, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, नूंह और पलवल में हल्की बारिश होगी। सिरसा और नारनौल की रातें सबसे ठंडी मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को सबसे कम तापमान सिरसा और नारनौल में रहा। सिरसा में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री और महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रहा। हिसार का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री रहा। बाकी जिलों में यह 6 डिग्री से ऊपर ही रहा। प्रदेश के सभी जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री से ऊपर चल रहा है। मौसम वैज्ञानिक बोले– हल्की बारिश की संभावना चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्व विद्यालय, हिसार के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 22 दिसंबर से हवाओं में बदलाव होगा। जिससे उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है। इससे 22 दिसंबर रात्रि व 23 दिसंबर को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। वहीं दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में 23 दिसंबर को कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना बन रही है।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/TLwtUJ0

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...