हरियाणा के सभी टोल प्लाजा में 3 हजार रुपए में सालाना पास की बुकिंग शुरू हो गई है। यह फायदा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की तरफ से चलाए जा रहे टोल प्लाजा पर मिलेगी। इस पास पर लोग 200 ट्रिप कर सकेंगे। हालांकि इसकी मियाद एक साल की ही होगी। अगर ट्रिप पूरी न भी हुईं तो यह पास खुद ब खुद खत्म हो जाएगा। हिसार में NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विपिन मंगला ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त की मध्यरात्रि से यह योजना पूरे देश में लागू हो रही है। इसके लिए हरियाणा में NHAI के चलाए जा रहे 35 टोल प्लाजा पर अनाउंसमेंट भी शुरू कर दी गई है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर विपिन मंगला ने कहा- केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की तरफ से सभी जिला प्रशासन को एडवाइजरी जारी कर दी गई है। योजना में कोई रुकावट या परेशानी न आए, इसके लिए हरियाणा पुलिस से सुरक्षा भी मांगी गई है। 15 सवालों में जानिए योजना के बारे में डिटेल जानकारी... प्रश्न 1: फास्ट टैग वार्षिक पास क्या है? उत्तर: यह पास आपके फास्ट टैग पर एक्टिवेट होने के बाद तय किए गए राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे (NE) टोल प्लाजा पर एक साल या 200 ट्रिप (जो भी पहले पूरा हो) तक बिना हर बार शुल्क दिए वाहन को आने-जाने की सुविधा देता है। यह 15 अगस्त 2025 से लागू होगा। प्रश्न 2: वार्षिक पास कहां से खरीदा जा सकता है? उत्तर: केवल राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप और NHAI की वेबसाइट से। प्रश्न 3: पास कैसे एक्टिव होगा? उत्तर: वाहन और फास्ट टैग की पात्रता जांच के बाद ₹3000 (वर्ष 2025-26 के लिए) का भुगतान कर पास फास्ट टैग पर एक्टिव हो जाएगा। प्रश्न 4: क्या नया फास्ट टैग लेना पड़ेगा? उत्तर: नहीं, अगर आपका मौजूदा फास्ट टैग पात्र है तो उसी पर पास एक्टिव हो जाएगा। प्रश्न 5: यह किन टोल प्लाजा पर मान्य है? उत्तर: केवल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे (NE) टोल प्लाजा पर। राज्य सरकार/स्थानीय निकाय के टोल पर सामान्य फास्ट टैग की तरह शुल्क लगेगा। प्रश्न 6: वैधता कितनी है? उत्तर: 1 साल या 200 ट्रिप (जो भी पहले पूरा हो)। इसके बाद इसे दोबारा एक्टिव कराना होगा। प्रश्न 7: किन वाहनों पर लागू है? उत्तर: केवल निजी गैर-व्यवसायिक कार/जीप/वैन पर। व्यवसायिक वाहन में उपयोग होने पर तुरंत बंद हो जाएगा। प्रश्न 8: क्या इसे दूसरे वाहन में ट्रांसफर किया जा सकता है? उत्तर: नहीं, यह सिर्फ उसी वाहन के लिए मान्य है, जिस पर फास्ट टैग लगा है। प्रश्न 9: क्या फास्ट टैग का गाड़ी की विंडशील्ड पर लगा होना जरूरी है? उत्तर: हां, तभी पास एक्टिव होगा। प्रश्न 10: क्या चेसिस नंबर वाले फास्ट टैग पर पास मिलेगा? उत्तर: नहीं, वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर अपडेट होना जरूरी है। प्रश्न 11: एक ट्रिप किसे माना जाएगा? उत्तर: पॉइंट-बेस्ड टोल पर हर बार क्रॉस करना एक ट्रिप है। आना-जाना दो ट्रिप। क्लोज्ड टोलिंग में एक एंट्री और एक एग्जिट मिलकर एक ट्रिप मानी जाएगी। प्रश्न 12: क्या SMS नोटिफिकेशन मिलेंगे? उत्तर: हां, राजमार्ग यात्रा आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजेगा। प्रश्न 13: क्या वार्षिक पास लेना अनिवार्य है? उत्तर: नहीं, जो नहीं लेना चाहें वे सामान्य फास्ट टैग इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रश्न 14: क्या फास्ट टैग वॉलेट के पैसे से पास खरीदा जा सकता है? उत्तर: नहीं, ₹3000 का भुगतान ऐप में उपलब्ध भुगतान विकल्प से करना होगा। वॉलेट का पैसा अन्य टोल या पार्किंग में काम आएगा। प्रश्न 15: अगर मेरे पास पहले से लोकल/मंथली पास है तो? उत्तर: आप फिर भी वार्षिक पास ले सकते हैं। जहां दूसरा पास सक्रिय होगा, वहां से वार्षिक पास के ट्रिप नहीं कटेंगे।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/oqetF28
Stay informed with our dynamic news channel, delivering breaking news, insightful analysis, and in-depth coverage of global events. We strive to keep you connected to the world, offering timely updates on politics, business, technology, culture, and more. Trust us to provide accurate, unbiased reporting, ensuring you stay ahead and well-informed. Welcome to a news channel that values truth, integrity, and your need to be in the know.
Thursday, August 14, 2025
सिरसा की पॉश कॉलोनी में चोरी:ताले तोड़कर मकान और 2 दुकानों में घुसे चोर, जेवर व सामान लेकर भागे
सिरसा के पॉश डीसी कॉलोनी इलाके में चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और 70 हजार रुपए चुरा लिए। वारदात उस समय हुई जब घर मालिक परिवार सहित कुछ देर के लिए बाहर गया था। शहर में दो दुकानों में भी इसी तरह चोरी की घटनाएं हुईं, जिनमें चोर ताला तोड़कर नकदी और सामान ले गए। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में डीसी कॉलोनी निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि सोमवार रात को वह अपने परिवार सहित सोमवार को घर से बाहर गया हुआ था। करीब 12.30 बजे अज्ञात लोग घर में घुस गए और घर में रखी अलमारी से सोने की बालियां, चांदी की पाजेब, अंगूठी, सिक्के व 70 हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए। ईश्वर ने बताया कि वह कुछ देर के लिए ही अपने साढ़ू के पास उसके घर पर किसी काम से गए थे। जब वापस आए तो घर के गेट का ताला टूटा हुआ मिला। चारों ने 2 दुकानों को भी बनाया निशाना इसके अलावा शहर में दो दुकानों में चोरी हुई है और दोनों ही दुकान एल्युमीनियम फ्लश डोर की है। चोर राड़ से ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुसा और एल्युमीनियम की प्लेटें और पैसे सहित अन्य सामान चुरा ले गया। दुकानदारों ने डायल 112 पर फोन किया और चोरी के बारे में अवगत करवाया। पार्क से स्कूटी मिली गायब सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बाजेकां रोड स्थित हनुमान मंदिर एरिया निवासी सुमित ने बताया कि कीर्ति नगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में पढ़ता है। उसने 15 अगस्त पर होने वाले प्रोग्राम में स्कूल की ओर से भाग लिया हुआ है। मंगलवार सुबह 8 बजे वह इलेक्ट्रिक स्कूटी लेकर प्रोग्राम की तैयारी के लिए नेहरू पार्क में गया था। कुछ देर बाद पार्क से स्कूटी गायब मिली। स्कूटी को आसपास में तलाशा, पर नहीं मिली।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/HFk2sQW
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/HFk2sQW
Wednesday, August 13, 2025
रोहतक सुसाइड केस, कॉन्स्टेबल दीपक ने पहली बार तोड़ी चुप्पी:बोला- दिव्या से मुंबई डांस बार में मुलाकात हुई, उसी के कहने पर बनाई VIDEO
रोहतक में मगन सुहाग सुसाइड केस लगातार सुर्खियों में है। पत्नी दिव्या के मोबाइल फोन में जिस वीडियो को देखने के बाद मगन ने आत्मघाती फैसला किया था, उस पर पहली बार बड़ा खुलासा हुआ है। यह खुलासा महाराष्ट्र पुलिस के उस कॉन्स्टेबल दीपक सोनवने ने ही किया है, जो वीडियो में दिव्या के साथ अंतरंग पलों में नजर आ रहा है। इस वीडियो में मिनी नाइटी पहनकर दिव्या दीपक के इर्द-गिर्द अश्लील डांस करती दिखती है। दीपक का दावा है कि दिव्या के कहने पर ही इन पलों की वीडियो बनाई गई। यही नहीं होटल में बिताई उस रात के बाद दिव्या ने जिस नंबर पर रकम ट्रांसफर करवाई, वो मगन के नाम पर था। मगन सुसाइड केस में दिव्या के साथ सह आरोपी दीपक सोनवने पहली बार दैनिक भास्कर से हुई वॉट्सऐप कॉल बातचीत में खुलकर बोला। कहना है कि दिव्या के साथ पहली मुलाकात महाराष्ट्र के एक डांस बार में हुई थी। इस डांस बार में दोस्तों के साथ दो से तीन बार गया, जहां बार गर्ल दिव्या से बात होने लगी। कद-काठी की वजह से वो ठीक लगी। दो-तीन मुलाकात के बाद फोन कर दिव्या को होटल में बुला लिया। दीपक सोनवने ने बताया कि दो से तीन मुलाकात के बाद उसने दिव्या को फोन करके होटल में बुलाया था। महाराष्ट्र में बहुत से डांस बार हैं। जहां लोग मस्ती करने जाते हैं, इसे वहां ज्यादा खराब नहीं माना जाता। दीपक का कहना है- होटल के कमरे में दिव्या ने पूछा कि क्या वीडियो बना सकती है, तो मैंने कह दिया कि बना लो। मुझे नहीं लग रहा था कि इसमें कुछ गलत है। इसके बाद दिव्या ने डांस करते हुए की वीडियो बनाई थी। कॉन्स्टेबल दीपक सोनवने ने ये भी खुलासे किए.... 4 पॉइंट में दिव्या से लव मैरिज से लेकर मगन सुसाइड केस की पूरी कहानी... पुलिस इस मामले में ये कार्रवाई कर चुकी... आरोपी दिव्या को जेल भेजा जा चुका मगन सुहाग सुसाइड केस में आरोपी दिव्या पहले ही जेल में जा चुकी है। पुलिस ने दिव्या को रिमांड पर लेकर मोबाइल बरामद कर लिया था, जिसे रिकवरी के लिए लैब भेजा हुआ है। वहीं, दिव्या से पूछताछ पूरी होने के बाद वह सुनारिया जेल में है। दिव्या को सजा तक पहुंचाने के लिए कोर्ट में केस चल रहा है। हाईकोर्ट में 4 सितंबर को होगी सुनवाई थाना बहु अकबरपुर के जांच अधिकारी एएसआई संजय कुमार ने बताया कि दिव्या को जेल भेजा जा चुका है। आरोपी दीपक से पूछताछ हो चुकी है। आरोपी के बयान दर्ज करते हुए जवाब तैयार करवाया जा रहा है, जो हाईकोर्ट में 4 सितंबर को पेश करना है। उस दिन दीपक की नियमित जमानत पर भी बहस हो सकती है। अभी हाईकोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है। ------------------------ मगन सुसाइड केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें.... रोहतक मगन सुसाइड केस में दिव्या का फोन बनेगा सबूत:वीडियो की तलाश जारी, होटलों में जांच तेज रोहतक के गांव डोभ निवासी मगन सुहाग आत्महत्या मामले में दिव्या का फोन कई राज खोलने का काम करेगा। दिव्या के फोन में रिकवरी के दौरान उस वीडियो की तलाश की जा रही है, जिसे देखकर मगन आत्महत्या करने पर विवश हो गया था। मगन सुहाग ने 18 जून को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। (पूरी खबर पढ़ें)
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/MbVrqji
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/MbVrqji
भिवानी कांग्रेस को 11 साल बाद मिले जिलाध्यक्ष:पूर्व सीएम बंसीलाल के पोते अनिरुद्ध को ग्रामीण अध्यक्ष तो ओबीसी चेहरे प्रदीप गुलिया को शहर की कमान
कांग्रेस ने हरियाणा में जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जिसके बाद भिवानी में 2 पुराने कांग्रेसियों को शहरी व ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाया गया है। ग्रामीण अध्यक्ष के जिम्मेदारी पूर्व सीएम बंसीलाल के पोते अनिरुद्ध चौधरी को दी गई हैं। वहीं शहरी अध्यक्ष की जिम्मेदारी ओबीसी चेहरा प्रदीप गुलिया को दी है। दोनों अध्यक्षों में से एक ओपीसी चेहरा है तो दूसरा जनरल श्रेणी से आते हैं। जातिगत समीकरण को भी कांग्रेस द्वारा साधा गया है। दोनों ही अध्यक्ष काफी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। 2024 का चुनाव लड़ चुके अनिरुद्ध चौधरी भिवानी ग्रामीण के अध्यक्ष बने अनिरुद्ध चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल के पोते है। इसके अलावा वे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं अनिरुद्ध ने कांग्रेस से 2024 का विधानसभा चुनाव लड़े थे। उन्होंने तोशाम विधानसभा सीट पर अपनी बहन श्रुति चौधरी के सामने पर्चा भरा। लेकिन विधानसभा चुनाव में अनिरुद्ध चौधरी जीत नहीं पाए। इसके चलते यह सीट काफी चर्चाओं में रही थी। 2003 में एनएसयूआई से राजनीति शुरू भिवानी शहरी अध्यक्ष बने प्रदीप गुलिया ओबीसी चेहरा हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने 2003 से एनएसयूआई से राजनीति शुरू की थी। इसके बाद वे 2007 में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने। वहीं 2010 में वे भिवानी असेंबनी के अध्यक्ष बने। इसके अलावा उन्हें जिला भिवानी का कन्वीनर भी बनाया हुआ था। संगठन को मजबूत करने पर होगा फोकस अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि वे नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ेंगे। साथ ही सभी कांग्रेसियों को साथ लेकर काम किया जाएगा। वहीं भिवानी जिले की जनसमस्याओं को उठाया जाएगा। ताकि भिवानी जिला विकास कर सके। पुराने कांग्रेसी ओबीसी को पार्टी से जोड़ा जाएगा प्रदीप गुलिया ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें ओबीसी समाज से आते हुए शहरी जिलाध्यक्ष बनाया है। ओबीसी समाज कांग्रेस से पुराने समय से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि खासकर जो ओबीसी समाज कांग्रेस से छिटक गया, उसे दोबारा से कांग्रेस में ही जोड़ेंगे। इसके अलावा लोगों को कांग्रेस से जोड़कर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/fn1rU7X
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/fn1rU7X
हरियाणा में कांग्रेस जिलाध्यक्षों का ऐलान:हाईकमान ने 32 नामों की लिस्ट जारी की; संतोष बेनीवाल इकलौती महिला, हुड्डा गुट का दबदबा
कांग्रेस हाईकमान ने मंगलवार देर शाम हरियाणा में अपने जिलाध्यक्षों का ऐलान कर दिया। हाईकमान की ओर से जारी लेटर में कुल 32 नाम हैं। हरियाणा में 11 साल बाद पार्टी ने अपने जिलाध्यक्ष बनाए हैं। इस लिस्ट में पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गुट का दबदबा साफ दिख रहा है। उनके 19 समर्थकों को कुर्सी मिली है। वहीं, सैलजा खेमे के भी 11 नेता जिलाध्यक्ष बने हैं। इसके अलावा, एक न्यूट्रल और एक सीधे राहुल गांधी के कोटे से है। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का लेटर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी किया गया। हरियाणा कांग्रेस संगठन में कुल 33 जिलाध्यक्ष हैं। इनमें से पानीपत शहरी जिलाध्यक्ष को छोड़कर बाकी 32 अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है। हाईकमान से जारी लिस्ट में संतोष बेनीवाल इकलौती महिला हैं। इन्हें सिरसा इकाई की कमान सौंपी गई है। सूची में लाडवा के पूर्व विधायक मेवाराम और सोहना-तावड़ू के पूर्व विधायक शहीदा खान का नाम भी है। मेवाराम को कुरुक्षेत्र व शहीदा खान को मेवात (नूंह) जिला इकाई का प्रधान बनाया गया। चुनाव हार चुके 3 नेताओं को जिम्मा 2024 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके तीन नेताओं को भी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें अंबाला कैंट के प्रधान परविंदर परी, भिवानी रूरल के प्रधान अनिरुद्ध चौधरी और गुरुग्राम रूरल के अध्यक्ष वर्धन यादव शामिल हैं। परविंदर परी अंबाला कैंट से, अनिरुद्ध चौधरी भिवानी जिले की तोशाम सीट और वर्धन यादव गुरुग्राम जिले की बादशाहपुर सीट से चुनाव हार गए थे। तीनों को भाजपा उम्मीदवारों ने हराया था। कांग्रेस हाईकमान ने इससे पहले हरियाणा के सभी जिलों में 30 जून तक अध्यक्ष नियुक्त करने की बात कही थी। उसके बाद यह डेटलाइन बढ़ाकर 31 जुलाई की गई। हालांकि, जुलाई अंत तक भी जिलाध्यक्षों का ऐलान नहीं किया जा सका। अब पार्टी ने 12 अगस्त को जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी। कांग्रेस की ओर से जारी जिलाध्यक्षों की सूची... जीटी बेल्ट के 6 जिलों में हुड्डा-सैलजा कैंप के 5-5 नाम, एक पर घोषणा बाकी हरियाणा में जीटी बेल्ट के 6 जिलों में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चुनते समय पार्टी हाईकमान ने हुड्डा और सैलजा कैंप के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश की है। यहां के छह जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व पानीपत आते हैं। यहां कांग्रेस संगठन की कुल 11 जिला इकाई है जिनमें हुड्डा व सैलजा खेमे के 5-5 नेताओं को एडजस्ट किया गया है। अम्बाला में कांग्रेस संगठन के 3 जिलाध्यक्षों में से 2 सैलजा गुट से हैं। इनमें अंबाला कैंट के परविंदर परी व अंबाला सिटी इकाई के जिलाध्यक्ष बने पवन अग्रवाल शामिल हैं। अंबाला ग्रामीण के दुष्यंत चौहान हुड्डा कैंप से आते हैं। यमुनानगर रूरल के नरपाल सिंह व यमुनानगर शहरी के प्रधान देवेंद्र सिंह सैलजा गुट से हैं। पंचकूला जिला इकाई के प्रधान बनाए गए संजय चौहान भी सैलजा गुट से आते हैं। करनाल जिले के दोनों अध्यक्षों के अलावा कुरुक्षेत्र के जिलाध्यक्ष भी हुड्डा गुट से हैं। पानीपत रूरल इकाई के प्रधान रमेश मलिक भी इसी खेमे से हैं। पानीपत शहरी इकाई के जिलाध्यक्ष का ऐलान अभी पेंडिंग है। बागड़ बेल्ट में सैलजा का दबदबा, 7 में से 4 अध्यक्ष उनके कैंप से हरियाणा की बागड़ बेल्ट के 5 जिलों में कांग्रेस संगठन के 7 जिलाध्यक्ष हैं। इस बेल्ट में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी और चरखी-दादरी जिले आते हैं। यहां हिसार और भिवानी में शहरी व रूरल इकाई अलग-अलग है, जबकि सिरसा, फतेहाबाद व चरखी-दादरी में एक-एक इकाई है। यहां के सातों जिलाध्यक्षों में सैलजा गुट का दबदबा नजर आया। सैलजा खेमे के 4 और हुड्डा कैंप के 3 जिलाध्यक्ष बने हैं। सैलजा खेमे के नेताओं में चरखी-दादरी के जिलाध्यक्ष सुशील धानक, हिसार रूरल से लाल बहादुर खोवाल, सिरसा से संतोष बेनीवाल व फतेहाबाद से अरविंद शर्मा शामिल हैं। भिवानी में शहरी व रूरल, दोनों जगह हुड्डा की पसंद को तरजीह मिली। हिसार सिटी में दोनों खेमों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते हुए बजरंग दास गर्ग को जिला प्रधान बनाया गया। गर्ग यूं तो हुड्डा कैंप से आते हैं, लेकिन सैलजा से भी उनके संबंध ठीक हैं। अहीरवाल : 6 में से 3 नेता हुड्डा के करीबी, राहुल कोटे से वर्धन यादव अहीरवाल बेल्ट में कांग्रेस संगठन की 6 जिला इकाई हैं। इनमें गुरुग्राम शहरी के प्रधान पंकज डावर, मेवात (नूंह) के प्रधान शहीदा खान व महेंद्रगढ़ जिलाध्यक्ष सतबीर यादव झुकिया हुड्डा खेमे से हैं। गुरुग्राम ग्रामीण के प्रधान वर्धन यादव को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है वहीं रेवाड़ी शहरी इकाई के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी सैलजा धड़े से हैं। रेवाड़ी ग्रामीण के प्रधान सुभाष छाबड़ी को न्यूट्रल समझा जाता है। देशवाल : सभी जिलाध्यक्ष हुड्डा गुट से रोहतक-झज्जर व सोनीपत एरिया वाली देशवाल बेल्ट में हुड्डा खेमे की एक तरफा चली। यहां झज्जर इकाई के प्रधान बने संजय यादव, रोहतक शहरी के बलवान रंगा, रोहतक ग्रामीण के कुलदीप सिंह के साथ-साथ सोनीपत की दोनों इकाइयों के अध्यक्ष हुड्डा गुट से आते हैं। साउथ हरियाणा में दोनों प्रधान हुड्डा खेमे के फरीदाबाद के प्रधान बलजीत कौशिक व पलवल जिला इकाई के अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना हुड्डा कैंप से ताल्लुक रखते हैं। बांगर बेल्ट : बीरेंद्र सिंह पर भारी पड़े हुड्डा सर छोटूराम के नाती और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह डूमरखां के गृह जिले जींद में ऋषिपाल हैबतपुर को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाया गया। हैबतपुर हुड्डा गुट से ताल्लुक रखते हैं। पार्टी ने अपने राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के गृह जिले कैथल में रामचंद्र गुज्जर को जिला इकाई की कमान सौंपी है। कांग्रेस ने ये जिलाध्यक्ष बनाए... इस तरह हरियाणा में संगठन बनाने की हुई शुरुआत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी ने 4 जून 2025 को हरियाणा का दौरा किया था। वह चंडीगढ़ में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय गए और कांग्रेस की ओर से नियुक्त किए गए AICC और PCC पर्यवेक्षकों से मिले। राहुल गांधी ने हरियाणा में संगठन बनाने का टास्क दिया। राहुल गांधी की ओर से नियुक्त किए गए केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने सभी 22 जिलों का दौरा किया। नेताओं और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर उन नामों को शॉर्ट-लिस्ट किया, जिन्होंने जिलाध्यक्ष के लिए आवेदन किया था। 6-6 नेताओं के नाम के पैनल बनाकर प्रदेश प्रभारी को भेजे गए। इसके बाद केसी वेणुगोपाल और बीके हरिप्रसाद ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग कर एक-एक पैनल पर चर्चा की और छंटनी के बाद फाइनल पैनल बनाए गए थे। ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें... हरियाणा कांग्रेस 30 जुलाई तक बनाएगी संगठन:हर जिले से 1-1 नाम फाइनल, कास्ट-कैपेबिलिटी देखी जाएगी, राहुल-खड़गे से जल्द चर्चा होगी हरियाणा में कांग्रेस का संगठन अगले सप्ताह तक बनकर तैयार हो जाएगा। कांग्रेस ने 3-3 के पैनल में से चर्चा के बाद 1-1 नाम हर जिले से फाइनल कर लिए हैं। संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत दिल्ली में सोमवार को प्रदेश के सीनियर नेताओं को बुलाया गया था। पूरी खबर पढ़ें...
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wKl71tq
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wKl71tq
Tuesday, August 12, 2025
फतेहाबाद की ट्रस्ट के श्याम ध्वजा ने बनाया इंटरनेशनल रिकॉर्ड:खाटू श्याम में चढ़ाई 1551 फीट लंबी ध्वजा, गायक कन्हैया मित्तल ने दिया साथ
फतेहाबाद की संस्था शीश का दानी ट्रस्ट का नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। ट्रस्ट ने दिव्य चित्राें के साथ सिला और मुद्रित सबसे लंबा कपड़ा (लांगेस्ट क्लॉथ स्टैंड एड प्रिंटर वेद डिवाइन इमेज) कैटेगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के फाउंडर एवं सीईओ की ओर से ट्रस्ट के पास सर्टिफिकेट और मेडल पहुंचे हैं। दरअसल, प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल के नेतृत्व में फतेहाबाद की संस्था शीश का दानी ट्रस्ट ने 1551 फुट लंबी श्याम ध्वजा राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में चढ़ाई थी। इस ध्वजा को चढ़ाने के लिए करीब एक लाख श्यामप्रेमियों ने रिंगस से खाटू श्याम मंदिर तक 17 किलोमीटर पैदल यात्रा की। यह कार्यक्रम 7 दिसंबर 2024 को किया गया था। ट्रस्ट के प्रधान रिंकू जुनेजा व सचिव योगेश तनेजा ने बताया कि 2022 में उन्होंने ट्रस्ट बनाया था। इस समय ट्रस्ट में 35 सदस्य हैं। वे पिछले दो साल से ध्वज यात्रा निकाल रहे हैं। 2023 में 1151 फुट लंबी जबकि 2024 में 1551 फुट लंबी ध्वजा चढ़ाई थी। प्रधान रिंकू जुनेजा ने बताया कि जुलाई 2024 में उनके मन में आया कि सबसे लंबी ध्वज यात्रा निकालनी चाहिए। इसके बाद सभी सदस्यों ने सहमति दी। फिर उन्होंने प्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल को प्रचार के लिए आग्रह किया तो उन्होंने इसमें पूरी भागीदारी का आश्वासन दिया। गुजरात के सूरत से प्रिंट होकर आया कपड़ा उपप्रधान मोहित नागपाल और कैशियर मोहित खन्ना ने बताया कि 1551 फुट लंबी ध्वजा बनाने के लिए गुजरात के सूरत शहर से प्रिंटिड कपड़ा मंगवाया गया। इसके बाद करीब डेढ़ महीने तक फतेहाबाद में ही इसकी सिलाई की गई। इन प्वाइंट्स के साथ समझिए प्रक्रिया... 1. एक लाख 40 हजार आया खर्च इस पूरे प्रोजेक्ट को तैयार करने में दो महीने का समय लगा। सूरत से प्रिंटिड कपड़ा मंगवाने और इसकी सिलाई करवाने में करीब एक लाख 40 हजार रुपए का खर्च आया। जो संस्था के सदस्यों ने ही अपने स्तर पर जुटाया। 2. 17 किलोमीटर नंगे पांव पैदल चले फतेहाबाद से श्याम भक्त 12 बसों और अन्य वाहनों के जरिए 6 अगस्त को राजस्थान के रिंगस पहुंचे। यहां से 7 अगस्त को 17 किलोमीटर की नंगे पांव पैदल यात्रा करते हुए खाटू श्याम मंदिर पहुंचे। जहां इस ध्वजा को चढ़ाया गया। 3. एक बार में दो हजार लोगों ने उठाई ध्वजा एक बार में इस ध्वजा को उठाने में दो हजार श्याम भक्त लगे। बारी-बारी से 17 किलोमीटर तक श्याम भक्त ध्वजा को उठाते रहे। बाकी श्याम भक्त नाचते-गाते हुए मंदिर तक पहुंचे। इस पूरे कार्यक्रम में एक लाख से अधिक श्याम भक्त शामिल हुए। 4. संरक्षक की बेटी ने किया रिकॉर्ड के लिए अप्लाई ट्रस्ट के संरक्षक प्रवीण मुंजाल की बेटी प्रीतिका मुंजाल ने जनवरी 2025 में इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम से मेल के जरिए ऑनलाइन संपर्क किया। टीम ने उनसे सारी वीडियो क्लिपिंग, डॉक्यूमेंट्स व अन्य जानकारी मंगवाई। 5. अब मिला सर्टिफिकेट और मेडल प्रधान रिंकू जुनेजा ने बताया कि इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम ने करीब दो महीने तक इस प्रक्रिया को चलाए रखा। लगातार उनके संपर्क बना रहा। अब उनके पास यह सर्टिफिकेट और मेडल कुरियर के जरिए पहुंचे हैं। जानिए ध्वजा चढ़ाने के बाद क्या किया.... इस ध्वजा को एक दिन तक खाटू श्याम मंदिर में ही रखा गया। इसके बाद अगले दिन ध्वजा फतेहाबाद लाया गया। यहां ध्वजा के 10-10 फुट के हिस्से करके उनसे ध्वजा बनाई गई। जो श्याम भक्तों ने अपने-अपने घरों पर लगाए हैं। अगली बार 2100 फुट की ध्वजा चढ़ाने का लक्ष्य प्रधान रिंकू जुनेजा व अन्य सदस्यों ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य इस साल दिसंबर 2025 में 2100 फुट लंबी ध्वजा श्याम मंदिर में चढ़ाना है। इसके लिए पहले से ही इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम से संपर्क किया जाएगा। टीम खुद मौके पर रहेगी।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/dGaCOLH
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/dGaCOLH
पानीपत में धर्म परिवर्तन का देना होगा घोषणा पत्र:DC बोले-झूठ बोलकर शादी करने पर 10 साल की सजा; 3 लाख लगेगा जुर्माना
हरियाणा विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन निवारण अधिनियम एवं नियम, 2022 के प्रावधानों की अनुपालना पानीपत जिले में प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी रूप से नियमों की अवहेलना न हो, इसके लिए प्रशासन अलर्ट मोड में है और निर्धारित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि हरियाणा विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन निवारण अधिनियम एवं नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत धर्म परिवर्तन करने का इरादा रखने वाले किसी भी व्यक्ति को धर्म परिवर्तन से पहले उपायुक्त कार्यालय को प्रपत्र ‘क’ में एक घोषणा पत्र प्रस्तुत करना होगा। जिन मामलों में धर्मांतरण किया जाने वाला युवा नाबालिग है, तो जीवित माता-पिता दोनों को प्रपत्र ‘ख’ में एक घोषणा पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, किसी भी धार्मिक पुजारी या धर्मांतरण समारोह का आयोजन करने वाले व्यक्ति को उपायुक्त कार्यालय में प्रपत्र ‘ग’ में पूर्व सूचना देनी होगी जहां धर्मांतरण की योजना है। ऐसी घोषणाएं या सूचनाएं प्राप्त होने पर, उपायुक्त कार्यालय से एक रसीद जारी करके उनकी पावती देंगे, जिससे धर्मांतरण प्रक्रिया का औपचारिक दस्तावेजीकरण और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। तीस दिनों में दर्ज करानी होगी आपत्ति इसके अलावा, अधिनियम में यह प्रावधान है कि सूचना प्रदर्शित होने के 30 दिनों के भीतर, कोई भी व्यक्ति लिखित में आपत्ति दर्ज करा सकता है। ऐसी आपत्तियां प्राप्त होने पर नियमानुसार गहन सत्यापन और जांच करने का अधिकार है। यदि जांच के बाद पाया जाता है कि प्रस्तावित धर्मांतरण अधिनियम का उल्लंघन है, जैसे कि बल प्रयोग, धोखाधड़ी, जबरदस्ती या अन्य निषिद्ध साधनों का प्रयोग है तो एक विस्तृत और तर्कसंगत आदेश जारी करके धर्मांतरण की अनुमति देने से इनकार करने का अधिकार है। ये सब है गैर कानूनी डीसी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य व्यक्तिगत धार्मिक स्वतंत्रता में हस्तक्षेप करना नहीं है, बल्कि नागरिकों को धोखे, जबरदस्ती या गैरकानूनी प्रलोभन से बचाना है। उन्होंने बताया कि अधिनियम किसी भी व्यक्ति को गलत बयानी, बल प्रयोग, धमकी, अनुचित प्रभाव, प्रलोभन या कपटपूर्ण तरीकों (डिजिटल माध्यमों सहित) के माध्यम से किसी अन्य व्यक्ति का एक धर्म से दूसरे धर्म में धर्मांतरण करने या ऐसा करने का प्रयास करने से रोकता है। यह विवाह द्वारा या विवाह के लिए धर्मांतरण पर भी प्रतिबंध लगाता है। ये है सजा और जुर्माना का प्रावधान डीसी ने बताया कि गैरकानूनी धर्मांतरण के लिए एक से 5 साल की कैद और कम से कम एक लाख रुपए का जुर्माना हो सकता है। अगर कोई व्यक्ति शादी करने के लिए अपना धर्म छुपाता है, तो उसे 3 से 10 साल की कैद और कम से कम 3 लाख रुपए का जुर्माना हो सकता है। नाबालिग, महिला या अनुसूचित जाति या जनजाति के व्यक्ति का धर्मांतरण करने पर 4 से 10 साल की कैद और कम से कम 3 लाख रुपए का जुर्माना हो सकता है। उल्लंघन पर विवाह होगा अमान्य सामूहिक धर्मांतरण, जिसे एक ही समय में दो से ज्यादा लोगों के धर्मांतरण के रूप में परिभाषित किया गया है, के लिए 5 से 10 साल की कैद और कम से कम 4 लाख रुपए का जुर्माना हो सकता है। उन्होंने बताया कि अधिनियम में यह भी प्रावधान है कि शादी के लिए अपना धर्म छिपाने के प्रावधान का उल्लंघन करके किया गया कोई भी विवाह अमान्य माना जाएगा। ऐसे विवाह से पैदा हुआ कोई भी बच्चा वैध माना जाएगा और उसकी संपत्ति का उत्तराधिकार उसके माता-पिता के उत्तराधिकार कानूनों के अनुसार होगा।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/jfGpQC6
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/jfGpQC6
Subscribe to:
Comments (Atom)
नारनौल में 1166 बुजुर्गों की कटी पेंशन:फैमिली ID और आधार कार्ड में जन्मतिथि मिस मैच, उम्र गलत होने पर हो सकती है रिकवरी
महेंद्रगढ़ जिले में आधार कार्ड और फैमिली आईडी में मिस मैच के चलते करीब 1 हजार 166 बुजुर्गों की पेंशन कट गई है। अब इन बुजुर्गों को अपने दस्ता...
-
हरियाणा के नूंह जिले के आईएमटी रोजकामेव के धीरदोका गांव में मुआवजे को लेकर पिछले 5 महीने से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 9 गांवों के किसानों न...
-
हरियाणा में करनाल के शराब के डिफॉल्टर ठेकेदार 8 साल से सरकार का लगभग 44 करोड़ रुपए डकारे बैठे है और आज तक आबकारी एवं काराधान विभाग डिफॉल्टरो...
-
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा आ रहे हैं। राहुल के इस दौरे को सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को 11 सा...