Friday, November 8, 2024

सोनीपत में डिप्टी सिविल सर्जन ने कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, विरोध में कर्मी हड़ताल पर

भास्कर न्यूज | सोनीपत नागरिक अस्पताल में गुरुवार की सुबह एक्स-रे रूम के बाहर जमकर हंगामा हुआ। फोर्थ क्लास कर्मचारी ने डिप्टी सिविल सर्जन आशा सहरावत पर गाली देने व थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। कर्मचारी ने कहा कि यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। इसके साथ मरीजों व एक्स-रे रूम पर कार्यरत रेडियोग्राफर ने भी सब देखा। हंगामे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और कर्मचारी से बात की। इसके बाद कर्मचारी और डिप्टी सिविल सर्जन ने पुलिस को शिकायत दी। डिप्टी सिविल सर्जन ने भी कर्मचारी पर गाली देने व अभद्रता का आरोप लगाया है। इसके बाद फोर्थ क्लास कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। जिसके कारण एक्स-रे नहीं हो सके। इसके साथ ओपीडी के सामने मरीजों की लाइन भी नहीं बनी। अव्यवस्था के कारण मरीजों को करीब एक घंटा तक परेशानी झेलनी पड़ी। रोहट िनवासी फोर्थ क्लास कर्मी दीपक ने पुलिस को दी िशकायत में बताया कि वह अस्पताल में कार्यरत है। उसकी ड्यूटी कमरा नंबर-61 में लगी हुई है। गुरुवार की सुबह वह काम में व्यस्त था। कर्मचारी ने आरोप लगाया कि डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. आशा सहरावत आई। उन्होंने उसे गाली दी। इसके साथ कमरे से बाहर आने को कहा। वह डर गया और उसने फोन निकालकर वीडियो बनानी शुरू कर दी। तभी डॉ. आशा ने उसके साथ अभद्रता की और उसे थप्पड़ मारा। इसके साथ हाथापाई की गई। दीपक ने बताया कि मामले की शिकायत सिविल सर्जन को भी दी है । एक्स-रे रूम में कार्यरत रेडियोग्राफर राजेश ने कहा कि कर्मचारी के साथ डॉ. आशा ने बदतमीजी की और थप्पड़ मारा। एसएचओ सवित ने बताया कि दोनों की शिकायत मिली है। जांच कर रहे है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Aypgoms

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...