हरियाणा सरकार ने गेहूं की बिजाई पर किसानों को 3600 रुपए प्रति एकड़ देगी। जिसके लिए प्रदेश के 8 जिलों के किसानों को इसका फायदा लेने के लिए 25 दिसंबर तक आवेदन करना होगा। जिसके बाद सरकार 8 जिलों के 1041 एकड़ जमीन पर गेहूं बिजाई के लिए 37.48 लाख अनुदान दिया जाएगा। कृषि तथा किसान कल्याण विभाग ने खाद्य एवं पोषण सुरक्षा गेहूं स्कीम के अंतर्गत हरियाणा के 8 जिलों में उन्नत तकनीक से अधिक उपज देने वाली किस्मों में गेहूं के समूह प्रदर्शन प्लांट पर अनुदान किसानों को दिया जाना है। जिसमें अंबाला, भिवानी, हिसार, झज्जर, मेवात, पलवल, चरखी दादरी व रोहतक जिले शामिल हैं। अनुदान लेने के लिए किसानाों को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा की वेबसाइट पर 25 दिसंबर तक कर सकते हैं। उन्नत तकनीक से अधिक उपज देने वाली किस्मों में गेहूं के प्रदर्शन प्लांट पर 3600 रुपए प्रति एकड़ अनुदान मिलेगा। जिला वाइज अनुदान जिला --------- बिजाई एरिया ------ अनुदान राशि अंबाला -------- 140 एकड़ ------ 5.04 लाख भिवानी -------- 170 एकड़ ------ 6.12 लाख हिसार -------- 140 एकड़ ----- 5.04 लाख झज्जर -------- 145 एकड़ ------ 5.22 लाख मेवात -------- 120 एकड़ ------ 4.32 लाख पलवल -------- 110 एकड़ ------ 3.96 लाख रोहतक -------- 110 एकड़ ------ 3.96 लाख चरखी दादरी ------- 106 एकड़ ----- 3.82 लाख कुल ------- 1041 एकड़ ------ 37.48 लाख ढाई एकड़ का लाभ ले सकता है एक किसान एक किसान अधिकतम 2.5 एकड़ का लाभ ले सकता है। 20 प्रतिशत लाभ अनुसूचित जाति, महिला किसान, लघु एवं सीमांत किसानों के लिए उपलब्ध है। किसान इसमें प्रयोग होने वाली कृषि सामग्री खरीदने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाएं। कृषि सामग्री हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की समग्र सिफारिशों के अनुसार सरकारी, अर्ध सरकारी, सह समिति या अधिकृत विक्रेता से खरीद कर रसीद संबंधित कृषि विकास अधिकारी के पास भेजें। कृषि विकास अधिकारी सत्यापक करके उप कृषि निदेशक के कार्यालय में भेजेगा। इसके पश्चात उप कृषि निदेशक के कार्यालय द्वारा अनुदान राशि किसान के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0sUm5yG
Stay informed with our dynamic news channel, delivering breaking news, insightful analysis, and in-depth coverage of global events. We strive to keep you connected to the world, offering timely updates on politics, business, technology, culture, and more. Trust us to provide accurate, unbiased reporting, ensuring you stay ahead and well-informed. Welcome to a news channel that values truth, integrity, and your need to be in the know.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार
हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...
-
हरियाणा के नूंह जिले के आईएमटी रोजकामेव के धीरदोका गांव में मुआवजे को लेकर पिछले 5 महीने से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 9 गांवों के किसानों न...
-
हरियाणा में करनाल के शराब के डिफॉल्टर ठेकेदार 8 साल से सरकार का लगभग 44 करोड़ रुपए डकारे बैठे है और आज तक आबकारी एवं काराधान विभाग डिफॉल्टरो...
-
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा आ रहे हैं। राहुल के इस दौरे को सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को 11 सा...
No comments:
Post a Comment