हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस को नेतृत्व विहिन बताते हुए कहा कि आपसी गुटबाजी, पाप व बगैर नेतृत्व के संगठन होने के चलते आज तक विपक्ष का नेता भी नहीं चुन पाई है। इसलिए कांग्रेस विपक्ष की भूमिका भी ठीक से नहीं निभा पा रही और ना ही जनता के मुद्दों को उठा सकती। मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस के नेताओं पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता झूठे बयानबाजी करते हैं। इसलिए जनता ने कांग्रेसियों की बजयानबाजी पर विश्वास करना बंद कर दिया है। यही कारण है कि जनता का विश्वास भी कांग्रेस से उठने लगा है और आने वाले चुनाव में कांग्रेस मुक्त भारत बनेगा। यहां पेश हैं बड़ौली से हुई बातचीत के प्रमुख अंश... भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली से बातचीत प्रश्न : महाराष्ट्र की जीत को कैसे देखते हैं? उत्तर : यह भाजपा सरकार के काम व पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियां, यह उसकी जीत है। महाराष्ट्र की जनता का विश्वास भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व हो या फिर प्रदेश नेतृत्व जो जनता के विश्वास पर काम करता है, जनता उसी को वोट देती है। महाराष्ट्र की जनता का बहुत धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने कमल के फूल का बटन दबाकर इतने बड़े बहुमत के साथ जिताने का काम किया। एनडीए गठबंधन के सभी साथियों को जिताने का काम किया है। एनडीए गठबंधन की जो जीत हुई है, वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है। प्रश्न : महाराष्ट्र में जीत का क्या कारण मानते हैं? उत्तर : कारण है जनता का विश्वास। जनता जिस पर भरोसा करती है, उसको जिताने का काम करती है। जनता ने भारतीय जनता पार्टी व एनडीए गठबंधन पर भरोसा व विश्वास किया है। यह देश के विकास की जीत है। यह देश का गौरव बढ़ाने का काम किया है। आज आप कहीं भी जाएं, वहां हर वार्ड, हर गांव में भारत सरकार के काम दिखाई देंगे, जो जनहित में किए गए हैं। चाहे प्रधान मंत्री आवसा योजना हो या फिर आयुष्मान योजना। आज पूरे देश में किसी को भी यह चिंता नहीं है कि उनका इलाज कैसे होगा। प्रश्न : इससे पहले हरियाणा में भी भाजपा जीती, हालांकि 2019 में गठबंधन से सरकार बनानी पड़ी थी। अबकी बार जो पूर्ण बहुमत मिला है, उसको कैसे देखते हैं? उत्तर : 2019 में 40 सीट आई और गठबंधन की सरकार रही। जनता ने देखा है कि अगर भाजपा की गठबंधन सरकार नहीं होती तो और अच्छा काम कर सकती थी। उसी का परिणाम है कि इस बार हमे बढ़ाकर विधायक देने का काम किया है। यह इसलिए दिया है कि जनता चाहती है कि भाजपा अकेले से देश व प्रदेश में चलाए। प्रश्न : हरियाणा में क्या अलग देखने को मिल सकता है? उत्तर : आने वाले समय में देखेंगे कि जिस प्रकार से विकसित भारत का संकल्प देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है, हरियाणा सबसे आगे रहेगा, विकास की दृष्टि से। विकसित हरियाणा अब तेज गति से आगे बढ़ेगा। प्रश्न : हरियाणा में बहुमत मिला है, तो एक चुनौती भी है कि लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना। उसको लेकर भाजपा किस तरह काम कर रही है? उत्तर : भाजपा का जो लक्ष्य है और जो संकल्प लिया है, वह जनता के सभी कामों को लेकर संकल्प लिया है। उस संकल्प को चुनाव के समय जो संकल्प पत्र जारी किया था, वह लक्ष्य है और उसको पूरा करेंगे। कोई चुनौती नहीं है, हमारे लिए चुनौती तो एक ही है कि हमने जो संकल्प पत्र हमने जारी किया था 100 प्रतिशत लागू करेंगे। जो जनता काम चाहेगी या नए कामों की आवश्यकता जनता को होगी, उनके अनुसार काम करते हुए सरकार को चलाने का काम करेंगे। प्रश्न : कांग्रेस ने ईवीएम पर सवाल उठाए, अब कह रही है कि भाजपा लोगों के हित के काम नहीं कर रही? उत्तर : कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी पर आज जनता ने विश्वास करना बंद कर दिया है। कांग्रेस की बातों को सुनना बंद कर दिया है। क्योंकि विपक्ष की भूमिका भी कांग्रेस नहीं निभा पाई। जो विपक्ष का लीडर नहीं चुन सकती, जो जनता के मुद्दों को नहीं उठा सकती, उस पार्टी के नेता ऐसे बड़े-बड़े बयान देते हैं, झूठे बयान देते हैं। जिस प्रकार से झूठ बोलने का काम करते हैं, वह ज्यादा दिन तक नहीं बिकती। काठ की हांडी एक बार चढ़ती है। उन्होंने लोकसभा में जो झूठ बोलने का काम किया था, जिस प्रकार से संविधान को लेकर उनके सभी नेताओं ने मंचों से बयानबाजी की थी। आरक्षण को लेकर बीजेपी पर दोष मंडने का काम किया था। जब अमेरिका में राहुल गांधी गए तो वहां सच्चाई उनके मुख से आई। खुद राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आएगी तो आरक्षण को खत्म करेगी। प्रश्न : आप भी एक पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हैं। कांग्रेस अब तक विपक्ष का नेता नहीं चुन पाई, क्या कारण लग रहा है? उत्तर : कारण है उनकी आपसी गुटबाजी, कारण है उनका पाप, कारण है बगैर नेतृत्व के संगठन। आज कांग्रेस के पास संगठन नाम की कोई चीज नहीं हैं। प्रदेश अध्यक्ष की कोई सुनता नहीं है। प्रभारी पर बड़े-बड़े आरोप लगाने का काम कर रहे हैं। केंद्र में बड़े नेता जो बैठे हैं, वो एक-दूसरे पर दोषारोपण करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी है कहां। कांग्रेस जिस रास्ते पर चली है तो देश की जनता ने निश्चय किया है कि कांग्रेस मुक्त भारत होगा। मुझ लगता है कि आने वाले समय में कांग्रेस मुक्त भारत हो जाएगा। प्रश्न : हरियाणा में खाली हुई राज्यसभा सीट को लेकर भाजपा की किस तरह की तैयारी है? उत्तर : भाजपा की इस तरह की सीटों की कोई तैयारी नहीं होती। वह भाजपा की सीट थी और वह किसी भी भाजपा के कार्यकर्ता को मिल जाएगी। प्रश्न : अभी तक कोई नाम या लिस्ट तैयार की हो? उत्तर : इस बारे में राष्ट्रीय नेतृत्व फैसला करता है। अभी तो चुनाव नजदीक भी नहीं है। कब नोटिफिकेशन होगा और कब बनेगा, यह तो दूर की बात है। प्रश्न : हरियाणा में नगर निगम के चुनाव होने हैं। उसको लेकर क्या तैयारी है और कब तक होने की उम्मीद है? उत्तर : मुझे जिस प्रकार से लगता है कि पीछे लोकसभा के चुनाव थे। अब विधानसभा के चुनाव हुए हैं। चुनाव आयोग का यह अपना काम है। वे काम को पूरा करेंगे, वार्डबंदी होनी है, वार्डों का रिजर्वेशन का ड्रा होना है। वह प्रक्रिया पूरी होते ही चुनाव हो जाएंगे। प्रश्न : भाजपा चुनाव को लेकर तैयार है? उत्तर : हमारा सदस्यता अभियान अभी चला है। यह हमारी चुनाव की अग्रीम तैयारी है। हम एक चुनाव को पूरा करके दूसरे की तैयारी में लग जाते हैं। जो भी नगर भी नगर पालिका, नगर निगम व नगर निकाय के चुनाव होंगे, पंचायतों के होंगे, उसके लिए भाजपा का पूरा संगठन लगा हुआ है। प्रश्न : भाजपा सदस्यता अभियान चला रही है और कांग्रेस पिछले काफी सालों से अपना संगठन भी नहीं बना पाई, उसका क्या कारण है? उत्तर : उसका कारण आपसी गुटबाजी है और नेतृत्व विहिन है। कोई दिशा नहीं है और सोचने के लिए कोई विजन नहीं है। कांग्रेस के पास देश के लिए कोई विजन नहीं है, इसलिए वह कुछ करना ही नहीं चाहती।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vcXPinA
Stay informed with our dynamic news channel, delivering breaking news, insightful analysis, and in-depth coverage of global events. We strive to keep you connected to the world, offering timely updates on politics, business, technology, culture, and more. Trust us to provide accurate, unbiased reporting, ensuring you stay ahead and well-informed. Welcome to a news channel that values truth, integrity, and your need to be in the know.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार
हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...
-
हरियाणा के नूंह जिले के आईएमटी रोजकामेव के धीरदोका गांव में मुआवजे को लेकर पिछले 5 महीने से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 9 गांवों के किसानों न...
-
हरियाणा में करनाल के शराब के डिफॉल्टर ठेकेदार 8 साल से सरकार का लगभग 44 करोड़ रुपए डकारे बैठे है और आज तक आबकारी एवं काराधान विभाग डिफॉल्टरो...
-
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा आ रहे हैं। राहुल के इस दौरे को सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को 11 सा...
No comments:
Post a Comment