Thursday, November 7, 2024

रेवाड़ी-दिल्ली के बीच रद्द की गई 2 ट्रेन नियमित समय पर होंगी संचालित

भास्कर न्यूज | रेवाड़ी रेवाड़ी- दिल्ली के बीच संचालित 2 ट्रेन अब 6 व 7 नवंबर को अपने नियमित समय पर संचालित की जाएंगी। रेलवे द्वारा इन्हें पहले कार्य के चलते इन तारीखों पर रद्द कर दिया गया था। लेकिन अब इन्हें नियमित समय पर संचालित करने का फैसला लिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार पूर्व में अधिसूचित रद्द रेल सेवाएं अपने नियमित समय पर संचालित होंगी। गाड़ी संख्या 04433 दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर 6 व 7 नंवबर को अपने निर्धारित समय पर संचालित की जाएंगी। वहीं गाड़ी संख्या 04434 रेवाड़ी- दिल्ली पैसेंजर 6 व 7 नंवबर को अपने निर्धारित समय पर संचालित की जाएगी।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/DxIyoUJ

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...