हरियाणा में ठंड लगातार बढ़ रही है। प्रदेश का हिसार देश के मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 8 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। वहीं, दिन का तापमान रोहतक में 23.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य के मुकाबले 3.7 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल यानी 24 नवंबर तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में धुंध छा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रात का तापमान और कम हो सकता है। पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ असर मैदानों में दिखा सकता है। इसका मैदानी इलाकों में ठंडक के रूप में असर दिखेगा। यानी हरियाणा में आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 10 जिलों में धुंध का अलर्ट मौसम विभाग ने 23 नवंबर यानी आज भी कई जिलों में गहरी से घनी धुंध का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार और जींद शामिल हैं। इधर गहरी धुंध ने लोगों को शुक्रवार को भी परेशान किया। कई जिलों में विजिबिलिटी 50 से लेकर 100 मीटर तक रही। 14 जिलों के बंद हुए स्कूल वहीं धुंध और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए राज्य के 13 जिलों में 12 वीं और एक जिले में 5 वीं कक्षा तक की छुट्टियां प्रशासन ने घोषित कर दी हैं। हरियाणा में प्रदूषण के चलते एनसीआर में शामिल 14 जिलों में से 13 रोहतक, भिवानी, पानीपत, जींद, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल, सोनीपत, नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर में 12 वीं और करनाल में 5 वीं तक स्कूल बंद किए हैं। इन जिलों में ऑनलाइन कक्षा लगेंगी। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में 50 % कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करने की एडवाइजरी जारी की गई है। 13 शहरों में हवा बेहद खराब रही देश के 10 प्रदूषित शहरों में हरियाणा के 7 शहर शामिल हैं। सबसे प्रदूषित रहे शहरों में देश की राजधानी दिल्ली पहले नंबर पर रही। यहां का एक्यूआई 393, हाजीपुर 389, हरियाणा के दादरी का 363, हिसार का 331, बहादुरगढ़ 327, नोएडा 312, सिरसा 311, सोनीपत 309, टोंक 305, जींद 304, गाजियाबाद 302, गुरुग्राम 302, (आंकड़े 24 घंटे के औसत एक्यूआई के हैं)। वहीं सुबह 6.59 मिनट पर प्रदूषण के आंकड़ों के अनुसार सिरसा सबसे प्रदूषित रहा। यहां का एक्यूआई 521 रिकॉर्ड किया गया। दूसरे नंबर पर बहादुरगढ़ की हवा खराब रही। यहां का एक्यूआई 472 दर्ज किया गया। इन दोनों शहरों के अलावा रोहतक का 297, गुरुग्राम का 260, कैथल का 254, हिसार का 252, कुरुक्षेत्र का 223, नारनौल का 214, भिवानी का 204 और फरीदाबाद का 201 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vdHj1XY
Stay informed with our dynamic news channel, delivering breaking news, insightful analysis, and in-depth coverage of global events. We strive to keep you connected to the world, offering timely updates on politics, business, technology, culture, and more. Trust us to provide accurate, unbiased reporting, ensuring you stay ahead and well-informed. Welcome to a news channel that values truth, integrity, and your need to be in the know.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार
हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...
-
हरियाणा के नूंह जिले के आईएमटी रोजकामेव के धीरदोका गांव में मुआवजे को लेकर पिछले 5 महीने से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 9 गांवों के किसानों न...
-
हरियाणा में करनाल के शराब के डिफॉल्टर ठेकेदार 8 साल से सरकार का लगभग 44 करोड़ रुपए डकारे बैठे है और आज तक आबकारी एवं काराधान विभाग डिफॉल्टरो...
-
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा आ रहे हैं। राहुल के इस दौरे को सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को 11 सा...
No comments:
Post a Comment