Friday, August 8, 2025

राहुल के बयान पर BJP बोली-हमारी 22 सीटें कम आई:कहा- 12592 वोट और मिलते तो 55 सीट जीतते, कांग्रेस का दावा झुठलाया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को अलग-अलग राज्यों में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी होने के आरोप लगाए थे। राहुल गांधी ने करीब 1 घंटे प्रेजेंटेशन दिया था। इस प्रेजेंटेशन में उन्होंने हरियाणा का जिक्र करते हुए कहा था कि 2024 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 8 सीटों पर महज 22,779 वोट से पूरा स्टेट हार गई। अब BJP ने इस राहुल गांधी के इस बयान का करारा जवाब दिया है। BJP प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा है कि राहुल गांधी 22 हजार वोट की बात करते हैं। चुनाव में तो एक-एक वोट से हार जीत हो जाती है। बड़ौली ने कहा कि अगर 22 हजार वोट BJP के और आए तो हम 22 सीट और जीत जाते। विधानसभा चुनाव में BJP 7 सीटें 12592 के अंतर से हार गई थी। बड़ौली ने इन्ही सीटों के जरिए राहुल गांधी को मैसेज देने की कोशिश की है। बड़ौली ने कहा कि वोटर लिस्ट से नाम कटने और जुड़ने की एक प्रक्रिया होती है। यह पूरी तरह निष्पक्ष होती है। ऐसे में संवैधानिक संस्थाओं पर उंगली उठाना ठीक नहीं है। बड़ौली ने संकेत देते हुए कहा कि भाजपा बिहार की तरह बाकी राज्यों जिसमें हरियाणा भी है उसमें विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) की मांग चुनाव आयोग से कर सकती है। हरियाणा में 5 महीने 4 लाख से ज्यादा मतदाता बढ़े हरियाणा में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के बीच बढ़े मतदाताओं का अंतर निकाले तो यह 416103 लाख होता है। लोकसभा चुनाव में हरियाणा में 19938247 मतदाता थे जो विधानसभा चुनाव में बढ़कर 20354350 हो गए। यानि इस हिसाब से 90 विधानसभाओं का औसत निकाले तो यह करीब 4,623 होता है। यानि इन 5 महीनों में हर विधानसभा में 4,623 मतदाता बढ़ गए। हरियाणा विधानसभा में 12 विधानसभा ऐसी थी जहां हार जीत का अंतर 4,623 से कम रहा है। भाजपा और कांग्रेस इन सीटों पर काम वोटों से हारी प्रदेश में 8 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस की हार 6 हजार वोटों के कम अंतर से हुई है। इन विधानसभा सीटों में उचाना कलां, चरखी दादरी, होडल, सफीदो, घरौंडा, असंध, राई और खरखौदा शामिल हैं। उचाना कलां सीट कांग्रेस महज 32 वोटों से हारी थी। वहीं भाजपा की बात करें तो करीब 7 विधानसभा ऐसी है जो भाजपा साढ़े 3 हजार से कम वोटों के अंतर से हार गई थी। इसमें लोहारू, आदमपुर, रोहतक, साढौरा, पंचकूला, फतेहाबाद और थानेसर विधानसभा की सीटें शामिल हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने BJP को कड़ी टक्कर दी हरियाणा में विधानसभा चुनाव से ठीक 5 महीने पहले मई में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने 5-5 सीटें जीतीं। भाजपा को 46.11% वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 43.67% वोट मिले। 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में भाजपा का वोट शेयर 12.09% घट गया था, वहीं कांग्रेस का वोट शेयर 15.25% बढ़ गया था। 2014 के बाद, राज्य में भाजपा का यह सबसे कमजोर प्रदर्शन रहा था। पार्टी ने 2014 की मोदी लहर में प्रदेश की 10 में से 7 और 2019 में सभी 10 सीटें जीती थीं। 2024 में भाजपा 5 सीटें गंवा बैठी थी। दूसरी ओर, कांग्रेस की बात करें तो उसने पिछले 10 बरसों में अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। 2014 में पार्टी सिर्फ रोहतक सीट जीत पाई थी और 2019 में वह भी गंवा दी। 2024 में कांग्रेस ने वापसी करते हुए 5 सीटों पर कब्जा जमाया। कांग्रेस ने रोहतक, सोनीपत, हिसार, सिरसा और अंबाला सीट जीती। इसके अलावा भाजपा ने करनाल, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, फरीदाबाद और भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट जीती।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/sTNxUb0

रक्षाबंधन पर हरियाणा में चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेन:महाराष्ट्र और राजस्थान से होगी कनेक्टिविटी, प्रदेश के यात्रियों को मिलेगा फायदा

हरियाणा में रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। विभाग की ओर से ऐसा फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि रक्षाबंधन पर यात्रियों का अधिक दबाव रहेगा। विभाग की इस सेवा का हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान व महाराष्ट्र के यात्रियों को भी बड़ा फायदा मिलेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04725, हिसार-हडपसर सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा 10 अगस्त 2025 रविवार को हिसार से सुबह 5.50 बजे रवाना होकर सोमवार को सुबह 10.45 बजे महाराष्ट्र के हडपसर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04726, हडपसर-हिसार सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा 11 अगस्त सोमवार को हडपसर से शाम 5 बजे रवाना होकर मंगलवार को रात 10.25 बजे हिसार पहुंचेगी। राजस्थान के लिए भी 3 स्पेशल ट्रिप गाड़ी संख्या 09639, मदार-रोहतक स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा 8 से 10 अगस्त 2025 तक (3 ट्रिप) मदार से प्रतिदिन सुबह 4.30 बजे रवाना होकर दोपहर 12.50 बजे रोहतक पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09640, रोहतक-मदार स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा 8 से 10 अगस्त तक (3 ट्रिप) रोहतक से प्रतिदिन दोपहर 1.20 बजे रवाना होकर रात 10.35 बजे मदार पहुंचेगी। पहले भी त्योहारों पर मदार स्पेशल ट्रेन को चलाया जाता रहा है।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5YSBIFd

करनाल में प्रोपर्टी डीलर के अपहरण मामले में खुलासा:पुलिस जांच में फिरौती मांगने की नहीं हुई पुष्टि, पीड़ित को 3 घंटे रखा गया डेरे में बंधक बनाकर

करनाल के ठरवा माजरा के बुजुर्ग भूपेंद्र सिंह की किडनैपिंग के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार को नामजद किया है और 6-7 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बुजुर्ग ने अपनी आपबीती बताई है। जिसमें उसने खुलासा किया है कि प्रॉपर्टी डील का झांसा देकर आरोपियों ने उसे जलमाना बुलाया था, जहां पहले से मौजूद तीन गाड़ियों में सवार करीब 10 लोगों ने उसका अपहरण कर किया और उसे इनोवा में डालकर डाचर स्थित एक डेरे पर ले गए। वहां उसके कपड़े उतरवाए गए, बेरहमी से पीटा गया और रिवॉल्वर मुंह में डालकर धमकाया गया कि अगर 20 लाख नहीं दिए, तो जान से मार देंगे। पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली है, लेकिन पुलिस की प्राथमिक जांच में फिरौती मांगे जाने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कैसे किया गया अपहरण, भूपेंद्र ने खोले राज पीड़ित भूपेंद्र सिंह खेतीबाड़ी और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। 6 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 बजे उसे एक प्रॉपर्टी सौदे के बहाने फोन करके जलमाना बुलाया गया था। जैसे ही वह मौके पर पहुंचा, पहले से मौजूद दिलबाग सिंह, नवजोत सिंह (इस्माईलाबाद), गगनदीप कौर, जसबीर कौर व अन्य 6-7 व्यक्तियों ने तीन गाड़ियों में घेर लिया। डेरे में ले जाकर की मारपीट, मुंह में रिवॉल्वर डाल दी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दो लोगों ने उसके ऊपर रिवॉल्वर तान दी और इनोवा गाड़ी में बंधक बनाकर डाचर स्थित दिलबाग सिंह गिल के डेरे पर ले जाया गया। वहां पर उसके सारे कपड़े उतरवा दिए गए, मारपीट की गई और रिवॉल्वर मुंह में डालकर धमकाया गया कि अगर 20 लाख रुपये नहीं दिए तो जान से मार देंगे। आरोपियों ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से उसकी वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। तीन घंटे रखा बंधक, फिर सड़क किनारे फेंककर फरार हुए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि करीब तीन-चार घंटे तक उसे बंधक बनाकर रखा गया और फिरौती की मांग की जाती रही। जब उसने कुछ समय की मोहलत मांगी तो आरोपी उसे एक गाड़ी में बैठाकर डाचर के पास एक सड़क पर फेंक गए और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं मिले तो अगली बार जान से मार देंगे। घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर ने MLR दी, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई 6 अगस्त को भूपेंद्र सिंह घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल असंध में इलाज के लिए पहुंचा। पुलिस को मेडिकल सूचना मिलने के बाद ASI सुंदर सिंह और SPO मनेहर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर की रिपोर्ट के अनुसार भूपेंद्र को 5 चोटें थीं जिनमें से 4 पर एक्स-रे, सर्जन और ऑर्थो की सलाह दी गई थी। बाद में उसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल में रेफर किया गया। फिरौती की बात जांच में साबित नहीं, अपहरण और मारपीट की पुष्टि पुलिस जांच के आधार पर फिलहाल फिरौती मांगने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अपहरण, मारपीट और हथियार से धमकी देने की घटनाएं सही पाई गईं। जांच में पाया गया कि आरोपियों ने गाड़ी में डालकर भूपेंद्र का अपहरण किया और उससे मारपीट की। पुलिस ने धारा 190, 191(2), 115, 140(3), 351(2) बीएनएस के तहत थाना असंध में केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी सुंदर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6rkMSmp

Thursday, August 7, 2025

लोहारू में किसानों ने अर्द्ध नग्न होकर निकाली रैली:फसल बीमा क्लेम घोटाले का विरोध, बोले- नहीं लगवाएंगे स्मार्ट मीटर

भिवानी जिले के लोहारू में 350 करोड़ रुपए के बकाया फसल बीमा क्लेम घोटाले के विरोध में किसानों ने अर्द्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया। बुधवार को उपमंडल कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सैकड़ों किसानों ने शहर के मुख्य बाजार में रैली निकाली। प्रदर्शन का मंच संचालन एडवोकेट कविता पातवान और पृथ्वी सिंह गोठड़ा ने किया। संयुक्त अध्यक्षता सुभाष पूर्व सरपंच, रणबीर सिंह श्योराण हरियावास और फूलसिंह मलिक ने की। डीएपी उपलब्ध कराने की मांग वहीं किसान नेता मा. जगरोशन ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार फसल बीमा क्लेम घोटाले की जांच करे। दोषियों को सजा दे और किसानों को उनका हक दिलाए। उन्होंने घोषणा की, कि अब आंदोलन में "स्मार्ट मीटर" योजना का भी विरोध शामिल किया जाएगा। साथ ही डीएपी और यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। सभा में ये वक्ता रहे शामिल किसान सभा में कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इनमें कै. इंद्राज दमकोरा, राजपाल सिंघानी, पूर्व सरपंच मंदरूप यादव, सुभाष कोशिश, रविंद्र सिंह ढाणी रहीमपुर और विजेंद्र हरियावास शामिल थे। सु. धनपत प्रधान, सुरेश फरटिया, गंगाराम श्योराण, धर्मपाल बारवास और रामस्वरूप पातवान ने भी सरकार की नीतियों की आलोचना की। इन किसानों ने किया प्रदर्शन विरोध प्रदर्शन में मेवा सिंह आर्य, आजाद सिंह भूंगला, उमेद सिंह फरटिया, राजेंद्र गिगनाऊ और विनोद जांगड़ा हरियावास सहित सैकड़ों किसान शामिल रहे। कर्ण सिंह जैणावास, दयाचंद सिधनवा, जगदीश बारवास, सुमेर बड़दू और सुमेर सिंह गिगनाऊ भी मौजूद थे। दोषियों को सजा देने की मांग किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती, तब तक यह आंदोलन और अधिक तेज किया जाएगा। उनकी मुख्य मांग फसल बीमा क्लेम घोटाले की जांच और दोषियों को सजा देने की है।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4PGgLyF

Wednesday, August 6, 2025

जिले में चलाया जाएगा एड्स जागरूकता अभियान

रोहतक | राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में 12 अगस्त से 12 सितंबर तक जिले में एड्स जागरूकता अभियान चलेगा। सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि यह अभियान हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी पंचकूला के निर्देशन में चलेगा। स्कूल, कॉलेज और कॉमन सर्विस सेंटरों पर जागरूकता सत्र होंगे। जांच शिविर, सेमिनार, रैड रन और प्रश्नोत्तर प्रतियोगिताएं भी होंगी। इन गतिविधियों के जरिए राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की सुविधाओं की जानकारी दी जाएंगी। डॉ. आर्य ने यह जानकारी राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित मीडिया वर्कशॉप में दी। हरियाणा देश का एकमात्र राज्य है, जहां एचआईवी एड्स से प्रभावित लोगों को हर माह 2250 रुपए की सहायता दी जाती है। कोई भी व्यक्ति राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर 1097 पर कॉल कर एड्स से जुड़ी जानकारी ले सकता है। आईसीटीसी केंद्र पर जाकर जांच करवा सकता है। यह सेवा पूरी तरह गोपनीय और मुफ्त है। एचआईवी संक्रमित व्यक्ति को एआरटी केंद्र पर मुफ्त दवाएं भी मिलती हैं।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Rqb1I0X

सिरसा में गर्भवती की मौत पर हंगामा:परिजन बोले, लापरवाही बरती, पेट को दबाया गया, डॉक्टर बोली, मौके ही नहीं मिला बचाने का

सिरसा के सिविल अस्पताल में एक गर्भवती की मौत के बाद मंगलवार रात को काफी हंगामा हुआ। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने लापरवाही बरती है और उसे सही से नहीं संभाला, जिस कारण उसकी मौत हो गई। वहीं डॉक्टर बोली कि उनको बचाने का मौका तक नहीं मिला। यह अचानक हो गया। परिजन बोले कि अनू डिलिवरी के समय सही थी। ऐसे में डॉक्टर ने बोला कि इसे पहले कुछ देर टहला लो तो दर्द शुरू हो जाएंगे। वह उसको इधर-उधर टहला रहे थे। इन्होंने संभाला नहीं। पहले भी एक उनके परिवार में एक लड़के की बहू की मौत हो गई थी। उस समय भी कुछ नहीं कहा, अब दोबारा ऐसा हो गया। मृतक गर्भवती की पहचान 25 वर्षीय अनू पत्नी मंगल सिंह के रूप में हुई। वह सिरसा के रानियां रोड स्थित झंडी वाली गली की रहने वाली थी। मंगलवार शाम करीब तीन बजे उसे परिजन डिलिवरी के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आए थे। डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में दाखिल कर दिया और इलाज शुरू कर दिया। शाम साढ़े 7 बजे के बाद उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई। यह उसकी दूसरी डिलिवरी थी। पहले एक बेटी है। अनू की माैत के बाद परिजन और उसके परिवार वाले रात को अस्पताल में इकट्‌ठा होना शुरू हो गए। काफी संख्या में भीड़ हो गई। पुलिस को भी सूचना पहुंची। आरोप - अनू के पेट को जोर-जोर से दबाया परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों व स्टाफ ने अनू के पेट को दबाया है और जोर-जोर से दबाया। वह सही थी, अचानक उनको बोला कि वह एक्सपायर हो गई, बाकी कोई जवाब नहीं दिया। अस्पताल आते ही दाखिल कर लिया और बीपी लो था तो दवा दे दी। प्रसव पीड़ा का दर्द उसे कम था तो उन्होंने डॉक्टर से कहा कि इसका दिल कमजोर है। आप देख लो। डॉक्टर ने कहा कि जोर तो उसे ही लगाना पड़ेगा। वह थोड़ी लगाएंगे। डॉक्टर बोली, नॉमर्ल डिलिवरी होनी थी महिला डॉक्टर बोली कि पौने तीन बजे अस्पताल में भर्ती हुई थी। पहले उसकी एक नॉर्मल डिलिवरी हो चुकी है और एक बेटी पहले है। उसे बीपी की शिकायत थी। उस समय डॉ. सुशमा ड्यूटी पर थी। खून भी सात से साढ़े 7 बजे ग्राम था। नॉर्मल डिलिवरी के लिए रखा था। प्रोग्रेस भी सही चल रही थी। सेकेंड स्टेज में थी, उसकी नॉर्मल डिलिवरी होनी थी। उसने हमें टाइम ही नहीं दिया और उसका हार्ट फेल हो गया।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2FiP01j

Tuesday, August 5, 2025

हरियाणा में राव ने पूर्व मंत्री की फिर खिंचाई की:फरीदाबाद में बोले- जब ये मंत्री होते हैं, इनका दिमाग थोड़ा ऐसा ही रहता है

हरियाणा के फरीदाबाद में ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने पूर्व मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा की खिंचाई कर डाली। राव ने कहा कि मूलचंद जब मंत्री होते हैं, तो इनका दिमाग थोड़ा ऐसा ही रहता है। ज्यादातर लोग इनको याद नहीं रहते। मूलचंद शर्मा खट्टर सरकार में मंत्री रहे। इस बार नायब सरकार में उन्हें कैबिनेट में जगह नहीं मिल पाई। राव नरबीर ने जब दिमाग थोड़ा ऐसा ही रहता वाली बात बोली, तो मंच पर मूलचंद शर्मा के पास वाली कुर्सी पर बैठे बड़खल से विधायक धनेश अदलखा व NIT से विधायक सतीश फागना ठहाका मारकर हसें। फागना ने अदलखा के कंधे पर जोर से हाथ मारकर थपकी दी। मंत्री की बगल में बैठे DC विक्रम सिंह भी खुलकर हंसे। एक क्षण के लिए चौंके मूलचंद शर्मा ने तुरंत जवाब देने के लिए माइक संभाला। उन्होंने राव नरबीर को तो कुछ नहीं कहा, लेकिन जिस फरियादी की बात पर राव नरबीर ने मूलचंद शर्मा पर चुटकी ली थी, उसे करारे अंदाज में जवाब देने लगे। यह देख राव नरबीर DC से बात करने में व्यस्त हो गए। उस वक्त मंच पर फरीदाबाद नगर निगम की मेयर प्रवीण बत्रा, पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता, निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा थे। इससे पहले जनवरी में हुई ग्रीवांस कमेटी की पिछली बैठक में भी राव नरबीर ने सबके सामने मूलचंद शर्मा को हड़का दिया था। उसका वीडियो वायरल हुआ था। मीटिंग के दौरान यूं चला पूरा घटनाक्रम ​​​​​​ग्रीवेंस कमेटी के प्रभारी मंत्री होने के नाते बादशाहपुर विधायक एवं मंत्री नरबीर सिंह सोमवार को मीटिंग की अध्यक्षता करने पहुंचे थे। मंत्री की बगल की कुर्सी पर विधायक मूलचंद शर्मा बैठे। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-75 की रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के प्रधान मोहित नागर सड़क की समस्या को लेकर बैठक में आए। उन्होंने कहा कि जब मूलचंद शर्मा मंत्री हुआ करते थे, तब भी उनसे समस्याओं को लेकर मिले थे, लेकिन तब भी कोई सुधार नहीं हुआ और न ही अभी हुआ है। इस पर मूलचंद शर्मा ने टोका- आप मुझसे कब मिले? आप तिगांव के रहने वाले और मैं बल्लभगढ़ में रहता हूं। शिकायतकर्ता मोहित उनको मुलाकात याद दिलाने की कोशिश करते रहे। मूलचंद मना करते रहे। इसी बीच राव नरबीर ने मूलचंद की खिंचाई के अंदाज में कहा- जब ये मंत्री होते हैं तो उनका दिमाग थोड़ा ऐसा ही हो जाता है। अब जानिए शिकायतकर्ता और नेताओं के बीच क्या बात हुई.... मूलचंद शर्मा: आप तिगांव के हो, मेरे से कब मिल लिए शिकायतकर्ता मोहित: गुरुजी सुनो, जब आप मंत्री थे, सुनो गुरुजी जब आप मंत्री थे ना। राव नरबीर: जब मंत्री थे ना, जब दिमाग थोड़ा ऐसा ही रहता है इनका। (सब हंसने लगे) मूलचंद शर्मा: ऐसा है शिकायतकर्ता: खुला दरबार लगाया था, खुले दरबार में बात हुई थी। मूलचंद शर्मा: मेरी बात सुनो, तुम हो नहर पार शिकायतकर्ता: जी, नहरपार है मूलचंद शर्मा: सारा काम तुम्हारे हाथ में, मंत्री राजेश नागर तुम्हारे हाथ में, मंत्री दो-दो तुम्हारे हाथ मेंं, फिर यहां क्या ल्यो बल्लभगढ़ में। शिकायतकर्ता: आप जब मंत्री थे मूलचंद शर्मा: बल्लभगढ़ में तो मंत्री है ही नहीं अब। शिकायतकर्ता: बल्लभगढ़ की बात नहीं कर रहे सर, जब आपने गांव भतोले में खुला दरबार लगाया था। तब मिले थे। मूलचंद शर्मा : जब बस थी, तो बस बहुत चलवाईं लगातार तुम्हारे गांव में। पिछली मीटिंग में नरबीर ने हड़काया था- 5 साल मंत्री रहे, आपने क्या किया इसी साल जनवरी में फरीदाबाद में हुई ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग का वीडियो खूब वायरल हुआ था। जिसमें मंत्री राव नरबीर सिंह पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा को हड़काते हुए दिखे थे। विधायक मूलचंद शर्मा तब भी बैठक में मंत्री राव नरबीर की बगल में बैठे थे। उन्होंने मंत्री राव नरबीर को कहा– पूरे शहर का बुरा हाल है। इस पर पलटते हुए मंत्री राव नरबीर बोले– अभी भी बुरा हाल है। 5 साल आप मंत्री रहे, आपने क्या किया? छोड़ो यार…। अब मूलचंद शर्मा और राव नरबीर सिंह के बारे में जानिए... ------------------------- ये खबर भी पढ़ें :- राव नरबीर ने पूर्व मंत्री को हड़काया:मूलचंद शर्मा बोले– शहर का बुरा हाल, मंत्री ने कहा– 5 साल मंत्री रहे, आपने क्या किया हरियाणा के मंत्री राव नरबीर सिंह ने जनवरी महीने में फरीदाबाद में पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा को ही हड़का दिया था। हुआ यूं कि फरीदाबाद में राव नरबीर ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग कर रहे थे। फरीदाबाद से विधायक मूलचंद शर्मा बगल में बैठे थे। पढ़ें पूरी खबर...

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/MLuWKE9

नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ

हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...