Monday, November 4, 2024

मेडिकल शिविर में लोगों की हुई निःशुल्क जांच, दवाइयां भी वितरित

सिरसा | अरदास ग्रुप की ओर से प्रीत नगर गली नंबर 7 स्थित नि:शुल्क मेडिकल शिविर लगाया गया। इस शिविर में सैकड़ों लोगों की नि:शुल्क जांच की गई व दवाइयां वितरित की गई। इस सिलसिले में अरदास ग्रुप के संस्थापक मनीष छाबड़ा व मीडिया प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि अरदास ग्रुप सामाजिक सरोकारों से परिपूर्ण है। इस ग्रुप का उद्देश्य समाज हित कार्य करना है। इस कड़ी में यह शिविर लगाया गया जिसमें सैकड़ों लोगों की नि:शुल्क जांच की गई। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में हम स्वयं के लिए समय नहीं निकाल पाते। चिकित्सा सेवाएं भी महंगी हो गई है। ऐसे में इस तरह के शिविर जरूरतमंदों के लिए अमृत सिद्ध होते है। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ ने 140 से अधिक लोगों, डॉ. चंद्र कंबोज ने 230 से अधिक लोगों की निशुल्क जांच की, जबकि डॉ. जतिन ने 60 से अधिक बच्चों की नि:शुल्क जांच की। इसके अतिरिक्त 100 से अधिक लोगों की शुगर, ब्लड प्रेशर और रक्त की निशुल्क जांच की गई। शिविर में आंखों, हड्डी व जोड़ रोग, बच्चों की बीमारियों की नि:शुल्क जांच के साथ साथ दवाइयां भी नि:शुल्क दी गई। सिरसा। मेडिकल शिविर में जांच कराने पहुंचे मरीज।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qpfkAMP

Sunday, November 3, 2024

सोनीपत में पुरानी रंजिश में परिवार पर हमला:तेजधार व खतरनाक हथियार से मारी चोटें; महिलाओं ने बरसाए ईंट-पत्थर, 12 पर FIR

हरियाणा के सोनीपत में पुरानी रंजिश को लेकर कई व्यक्तियों ने एक परिवार के सदस्यों पर तेजधार व अन्य खतरनाक हथियारों के साथ हमला कर दिया। इस दौरान दो महिलाओं ने पत्थर बरसाए। वारदात में एक महिला समेत 5 व्यक्तियों को चोटें आई। घायलों को खानपुर पीजीआई में इलाज के लिए ले जाया गया। पुलिस ने 12 व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस छानबीन में लगी है। हसनगढ़ गांव के संदीप ने गोहाना सिटी थाना में दी शिकायत में बताया कि शाम को करीब 7.45 बजे वह अपने चाचा राजेन्द्र व भाई दयाल दास के साथ अपनी बैठक के सामने गली मे खड़े थे। इसी दौरान मंगतु (रवि) मोबाइल पर बातें करता हुआ आया। उसने चाचा राजेन्द्र को कहा कि तूने मेरे साथ जो मारपीट की थी, आज तुझे इसका मजा चखाउंगा। उसने आवाज लगा कर काला को बुलाया। वह हाथ मे फरसा लिए हुए आया। काला के साथ ही संजीव उर्फ छेदी, सुरेंद्र उर्फ मौकू अपने हाथ में फावडा, जिस पर छोटे- छोटे सरिया लोहा लगे हुए थे, नरेन्द्र उर्फ बोबी लठ, अंकित व मनीष हाथ मे पटाखे बजाने वाला लोहे का धडु, कृष्ण उर्फ कालू, पवन, बलजीत लाठी डंडे और मनजीत उर्फ पदरा हाथ मे फरसा लिए हुए था। इन्होंने आते ही उसके चाचा राजेन्द्र के सिर में पाइप से लगी चेन गरारी से हमला कर दिया। उसका चाचा नीचे गिर गया,तो अन्य ने उसे हथियारों से पीटना शुरू कर दिया। संदीप ने कहा कि वह चाचा को बचाने आया तो उस पर थी हमला कर दियसा गया। इसके बाद उसने शोर मचाया तो उसकी माता सुमित्रा देवी आ गई। मनजीत ने अपने हाथ मे लिए फरसा से उसकी मां के हाथ पर वार किया। हमलावरों के घर की दो महिलाओं ने भी उन पर ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। शोर शराबा सुन कर मौके पर ग्रामीण जुटने लगे तो ये सभी उनको बुरी तरह से घायल कर वहां से धमकी देते हुए भाग गए। बाद में घायलों को पीजीआई खानपुर में दाखिल कराया गया। गोहाना सिटी थाना के IO सुनील कुमार के अनुसार रात को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति झगड़े में लगी चोटों के कारण घायल होकर पीजीआई में दाखिल हैं। बाद में संदीप ने शिकायत दी। इस पर पुलिस ने 12 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 190,191(3),115(2),351(2) BNS में केस दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/GeVmqfI

पंचकूला के AAP नेता के बेटे बिग बॉस में एंट्री:फिटनेस आइकन हैं दिग्विजय सिंह राठी, रोडीज से बनी खास पहचान

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र राठी के बेटे और पंचकूला के फिटनेस आइकन दिग्विजय सिंह राठी ने अब बिग बॉस में एंट्री करके हलचल मचा दी है। एमटीवी रोडीज जैसे हिट शो में अपने दमदार प्रदर्शन से मशहूर हो चुके दिग्विजय अब इस नए प्लेटफॉर्म पर अपने फैंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे। रोडीज के दौरान उनकी पर्सनैलिटी और फिटनेस को यूथ ने बहुत पसंद किया, जिससे वे काफी लोकप्रिय हुए। सुरेंद्र राठी: पंचकूला की राजनीति का अहम चेहरा दिग्विजय के पिता सुरेंद्र राठी पंचकूला में आम आदमी पार्टी के एक महत्वपूर्ण नेता हैं। राठी ने समय-समय पर अपनी पार्टी के लिए सक्रिय होकर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। क्षेत्र के लोगों के मुद्दे उठाने और पार्टी के विचारों को लोगों तक पहुँचाने में उनकी भूमिका अहम रही है।। बिग बॉस में दिग्विजय का सफर और शो की चुनौतियाँ बिग बॉस के पिछले सीजन में हमने देखा है कि इस शो में पार्टिसिपेंट्स को हर दिन कई तरह की मानसिक और शारीरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस शो का फॉर्मेट ऐसा है कि प्रतियोगियों को एक घर में कई हफ्तों तक एक साथ रहना होता है, जहां कैमरे हर समय उन पर नजर रखते हैं। इस दौरान प्रतियोगी टास्क और खेल के जरिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। दर्शकों की वोटिंग के आधार पर प्रतियोगियों को शो में बने रहने का मौका मिलता है। फिटनेस और अनुभव के चलते मचाएंगे धमाल दिग्विजय सिंह राठी की फिटनेस और अनुभव निश्चित रूप से उन्हें बिग बॉस के घर में आगे बढ़ने में मदद करेंगे। रोडीज जैसे शो में उन्होंने न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक रूप से भी खुद को मजबूत साबित किया है। बिग बॉस में भी फिटनेस और मानसिक संतुलन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पिछले सीजन में भी कई प्रतियोगी अपनी फिटनेस और टास्क के दौरान शानदार प्रदर्शन के कारण फैंस के दिलों पर राज करते रहे हैं। युवाओं के बीच बढ़ती लोकप्रियता रोडीज के बाद दिग्विजय सिंह राठी युवाओं के बीच एक फिटनेस आइकन बन गए। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है, और उनके फिटनेस टिप्स व लाइफस्टाइल के प्रति लोग आकर्षित हो रहे हैं। उनकी फिटनेस और लाइफस्टाइल ने उन्हें सोशल मीडिया पर भी खासा फेमस बना दिया है।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UbjcXvg

Saturday, November 2, 2024

गांव बवानियां में लगा रक्तदान शिविर, 50 यूनिट रक्त एकत्र

भास्कर न्यूज | महेंद्रगढ़ हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में गांव बवानिया में सर्वोदय संगठन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी, नारनौल के सहयोग से हुआ। गांव बवानिया के सिविल जज डॉ. विकास यादव बतौर मुख्य अतिथि थे। राजेश शर्मा, मैनेजर, गुड़गांव ग्रामीण बैंक, बवानिया बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि सिविल ने भी रक्तदान किया। गांव की महिलाओं ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में करीब 50 यूनिट रक्तदान किया। पड़ोस के गांवों के युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1jkAhiF

Friday, November 1, 2024

भिवानी में बन रहे ओवरब्रिज का काम धीमा:सीवरेज लाइन का कार्य अधूरा होने से अटका; शहर में प्रतिदिन लग रहा जाम

भिवानी जिले को वर्ष 2021 में लोहारू रोड़ ओवरब्रिज व जीतू वाला रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाए जाने की सौगात मिली थी, लेकिन पिछले दो साल से दोनों ही ओवरब्रिज का काम धीमा चलने से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। जीतू वाला रेलवे फाटक पर सीवरेज लाइन का काम जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पूरा न किए जाने से ओवरब्रिज का काम भी लटक गया है। लोहारू रोड़ पुराना ओवरब्रिज को तोड़ने का काम 6 माह बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। जिस कारण देवसर चुंगी वाल्मीकि चौक, लोहारू रोड़ से घंटाघर तक जाम की स्थिति बनी रहती है। जीतू वाला रेलवे फाटक पर करीब 22 करोड़ रुपए के बजट से बनने वाले इस ओवरब्रिज के लिए 8 जनवरी 2021 को बीकानेर रेलवे मंडल द्वारा टेंडर छोड़ा था। टेंडर छोड़े जाने के बाद इस वर्ष यह ओवरब्रिज बनकर तैयार होने की उम्मीद थी, लेकिन धरने प्रदर्शन के बाद भी काम में तेजी नहीं लाई जा रही। रोजाना बन रही जाम की स्थिति लोहारू रोड पर 70 के दशक में बने पुराने रेलवे ओवरब्रिज को तोड़कर नया बनाया जा रहा है। करीब डेढ़ साल के लिए बंद रहने से देवसर चुंगी और तोशाम बाइपास के जरिए ही वाहनों की आवाजाही हो रही। जिससे रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। नवंबर 2024 तक निर्माण पूरा करने की उम्मीद लोहारू रेलवे ओवरब्रिज पर कंस्ट्रक्शन कंपनी ने पिलर तैयार कराने का काम किया जा रहा है। देवसर चुंगी रेलवे फाटक के समीप हालुवास गेट से अनाज मंडी गेट तक लोहारू रोड पर नया रेलवे ओवरब्रिज फोरलेन की तर्ज पर बनेगा। करीब 40 करोड़ की लागत से 900 मीटर लंबा रेलवे ओवरब्रिज नवंबर 2024 तक बनकर तैयार होना है। रेलवे पुल निर्माण के लिए 196 पिलर तैयार होंगे। वहीं 1972 में बने पुराना रेलवे ओवरब्रिज को अब तोड़ दिया है।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/sqMPiNA

Thursday, October 31, 2024

ट्रेडिंग में पैसा लगवाने व विदेश भेजने के नाम पर 52 लाख ठगे

भास्कर न्यूज | यमुनानगर ट्रेडिंग में पैसे लगाने व विदेश भेजने के नाम पर यमुनानगर में तैनात पुलिसकर्मी कुरुक्षेत्र के गांव छलौंदी निवासी अंकुश कुमार, उसकी पत्नी प्रीति शर्मा व उसके दोस्त नवदीप सिंह से 52 लाख रुपए हड़प लिए गए। उन्होंने जिला कुरुक्षेत्र के गांव दुधला निवासी विपिन, जिला करनाल के इंद्री निवासी विशाल बोहरा, गांव ग्राम निवासी जगमोहन, उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर निवासी अमित कश्यप पर लगाया है। प्रीति शर्मा की शिकायत पर थाना गांधी नगर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गांव छलौंदी निवासी प्रीति शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसके पति अंकुश कुमार हरियाणा पुलिस में नौकरी करते हैं। वे इस समय यमुनानगर में कार्यरत हैं। उसके पति अंकुश की अपने दोस्त के माध्यम से गांव दुधला निवासी विपिन से मुलाकात हुई थी। उसके पति के दोस्त ने विपिन के माध्यम से ट्रेडिंग में काफी पैसा लगाया हुआ था। उसके पति ने उसे यह बात बताई तो इसके बाद वह, उसके पति अंकुश तथा उसके पति का दोस्त नवदीप सिंह आरोपी से मिले। आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया। ट्रेडिंग में उनके 36 लाख रुपए लगवा दिए। इसके बाद आरोपी ने उन्हें अपने दोस्त विशाल बोहरा, जगमोहन व अमित कश्यप से मिलवाया। आरोपियों ने शुरू में उन्हें ट्रेडिंग में लगाए गए पैसों का लाभ उन्हें दिया, मगर बाद में उन्हें पैसे देना बंद कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने कंपनी बंद कर दी। जब वह आरोपियों से मिले तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें विदेश भेजने के नाम पर बातों में उलझा कर 16 लाख रुपए और ले लिए, लेकिन इसके बाद भी आरोपियों ने उन्हें विदेश नहीं भेजा। पैसे वापस मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hy17xIe

करनाल में मानवता हुई शर्मसार:14 साल की नाबालिग को किया गर्भीवती, प्रशासन की टीम ने किया रेस्क्यू

हरियाणा के करनाल में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। करनाल के कर्ण पार्क में एक छह माह की गर्भवती नाबालिग मिली है। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और करनाल सीडब्ल्यूसी, अपना आशियाना तथा सिविल लाइन करनाल की टीम मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने नाबालिग की काउंसिलिंग की। अब पुलिस नाबालिग के साथ ऐसा कृत्य करने वाले आरोपी की तलाश कर रही है। इसके साथ ही बच्ची के परिवार तक भी पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। कर्ण पार्क में मांग रही थी भीख गर्भवती नाबालिग कर्ण पार्क में घूम रही थी और आने जाने वाले लोगों से भीख में पैसे मांग रही थी। लोगों को बच्ची की हालत देखकर शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने अपना आशियाना की टीम का जानकारी दी। अपना आशियाना की टीम ने सीडब्ल्यूसी को बुलाया और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अपना आशियाना की टीम ने बताया कि बच्ची अभी तक खुलकर कोई बात नहीं बता पा रही है और बार-बार अपने बयान बदल रही है। अब बच्ची को पुलिस स्टेशन लेकर जाएंगे जहां पर उसकी काउंसलिंग की जाएगी, ताकि बच्ची अपने बारे में या फिर अपने परिवार के बारे में कुछ बता सके। पुलिस जुटी जांच में सिविल लाइन थाना से बच्ची को रेस्क्यू करने पहुंची पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्ण पार्क से 14 साल की बच्ची मिली है, जो गर्भवती है। अभी बच्ची से पूछताछ की गई है और बच्ची गर्भवती है या नहीं इसको लेकर मेडिकल करवाया जाएगा। कोई लड़का छोड़कर गया ईआरवी 411 इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि हमारे पास इवेंट आया था कि कर्ण पार्क में एक गर्भवती नाबालिग है। जिसके कोई लड़का छोड़कर गया है। जिसके बाद पुलिस सिविल लाइन यहां पर पहुंच गई थी और वे बच्ची को लेकर चले गए है। पहले मेडिकल होगा, उसके बाद गर्भवती है या नहीं, इसका पता चल पाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/phgHmaQ

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...