कुरुक्षेत्र | मोहन नगर स्थित नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम में शिक्षकों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्प अर्पित किए। प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने छठी से आठवीं कक्षा के विद्यािर्थयों को पढ़ाया। प्रतियोगिता में सिमरन अरोड़ा ने पहला, लोकेशा और भावना ने दूसरा और रिद्धि ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल निदेशक बीडी गाबा ने कहा कि शिक्षक ही व्यक्ति को सफलता के शिखर तक पहुंचाता है। मौके पर स्कूल प्रबंधक विकास गाबा, उप प्राचार्या रिद्धिमा, मुख्याध्यापिका प्रीती मिश्रा व सह संचालिका रितु चौधरी मौजूद रही।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/XPxhOkU
Stay informed with our dynamic news channel, delivering breaking news, insightful analysis, and in-depth coverage of global events. We strive to keep you connected to the world, offering timely updates on politics, business, technology, culture, and more. Trust us to provide accurate, unbiased reporting, ensuring you stay ahead and well-informed. Welcome to a news channel that values truth, integrity, and your need to be in the know.
Friday, September 6, 2024
भाजपा ने होल्ड की रोहतक विधानसभा की टिकट:पहली लिस्ट में नए चेहरों को तवज्जो, पूर्व मंत्री ग्रोवर की दावेदारी भी इसी सीट से
भाजपा ने रोहतक विधानसभा सीट की टिकट को होल्ड कर दिया है। रोहतक के 4 विधानसभाओं में से 3 विधानसभाओं में टिकटों की घोषणा हो चुकी है। जबकि रोहतक सीट बची है। यहां से पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी दावेदार हैं। हालांकि मनीष ग्रोवर ने पहले चुनाव ना लड़ने की घोषणा की थी। हालांकि जब लोगों ने इसका विरोध किया तो मनीष ग्रोवर ने कहा था कि वे लोगों के फैसले को मानेंगे। वहीं भाजपा हाईकमान टिकट देता है तो वे चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद टिकट कटने की चर्चाएं भी चली। अभी तक भाजपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इधर, कांग्रेस सहित कई प्रमुख पार्टियों ने एक भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। सबसे पहले भाजपा ने ही उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। भाजपा द्वारा जारी 67 उम्मीदवारों की लिस्ट में 25 नए चेहरों को शामिल किया गया है। जबकि 5 ऐसे नेता शामिल हैं, जो 2019 का चुनाव हार गए थे। पहली लिस्ट से संभावना है कि भाजपा हारे हुए चेहरों की बजाए नए चेहरों पर अधिक दांव खेल रही है। रोहतक विधानसभा सीट पर अब तक कुल 17 विधानसभा चुनाव हुए हैं। इन चुनावों में एक विधायक को छोड़कर सभी पंजाबी समाज के विधायक बने हैं। इसका कारण रोहतक सीट पर पंजाबी समाज के वोटों की संख्या अधिक होना भी माना जा रहा है। इन 23 सीटों पर होल्ड की टिकट भाजपा ने जिन 23 सीटों पर टिकट होल्ड कर लिया है, उनमें नारायणगढ़, पुंडरी, असंध, गन्नौर, राई, बरौदा, जुलाना, नरवाना (SC), डबवाली, सिरसा, ऐलनाबाद, रोहतक, महेंद्रगढ़, नारनौल, बावल (SC), पटौदी (SC), नूंह, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, हथीन, होडल (SC), फरीदाबाद एनआईटी और बड़खल शामिल हैं। भाजपा ने इन उम्मीदवारों को दी टिकट विधानसभा उम्मीदवार महम दीपक हुड्डा कलानौर रेनू डाबला गढ़ी-सांपला-किलोई मंजू हुड्डा रोहतक जिले के कुल मतदाता : 8 लाख 31 हजार 166 पुरुष मतदाता : 4 लाख 40 हजार 22 महिला मतदाता : 3 लाख 91 हजार 144 जिले में कुल कुल मतदान केंद्र : 831 रोहतक-62 विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता : 1 लाख 97 हजार 460 पुरुक्ष मतदाता : 1 लाख 2 हजार 114 महिला मतदाता : 95 हजार 346 2019 विधानसभा चुनाव परिणाम विजेता : भारत भूषण बत्रा (कांग्रेस) - 50437 उपविजेता : मनीष ग्रोवर (भाजपा) - 47702 2014 विधानसभा चुनाव परिणाम विजेता : मनीष ग्रोवर (भापजा) - 57718 उपविजेता : भारत भूषण बत्रा (कांग्रेस) - 46586 रोहतक विधानसभा में विजेता विधायक वर्ष विधायक 1951 देवराज (कांग्रेस) 1957 मंगल सेन (भारतीय जनसंघ) 1962 मंगल सेन (भारतीय जनसंघ) 1967 मंगल सेन (भारतीय जनसंघ) 1968 मंगल सेन (भारतीय जनसंघ) 1972 पदमश्री सेठ किशन दास (कांग्रेस) 1977 मंगल सेन (जनता पार्टी) 1982 मंगल सेन (भाजपा) 1985 पदमश्री सेठ किशन दास (कांग्रेस) 1987 मंगल सेन (भाजपा) 1991 सुभाष चंद्र (कांग्रेस) 1996 पदमश्री सेठ किशन दास (हरियाणा विकास पार्टी) 2000 शादी लाल बत्रा (कांग्रेस) 2005 शादी लाल बत्रा (कांग्रेस) 2009 भारत भूषण बत्रा (कांग्रेस) 2014 मनीष ग्रोवर (भाजपा) 2019 भारत भूषण बत्रा (कांग्रेस)
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/U3Jo10p
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/U3Jo10p
Thursday, September 5, 2024
हरियाणा BJP में लिस्ट आते ही मची भगदड़:टिकट कटने पर विधायक समेत कई नेताओं ने पार्टी छोड़ी; रणजीत चौटाला ने मीटिंग बुलाई
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए BJP की पहली सूची जारी होने के साथ ही पार्टी में भगदड़ मच गई है। भाजपा ने बुधवार को 67 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के जारी होने के कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर एक के बाद एक पार्टी पदाधिकारियों के इस्तीफे गिरने शुरू हो गए। टिकट कटने के बाद रतिया के भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा ने इस्तीफा दे दिया। रोहतक के महम से भाजपा के 2019 में कैंडिडेट रहे शमशेर सिंह खरखड़ा. सोनीपत के जिला उपाध्यक्ष संजीव वलेचा और भाजपा किसान मोर्चा चरखी दादरी के जिलाध्यक्ष विकास उर्फ भल्ले चेयरमैन ने भी पार्टी को भी अलविदा कह दिया। रतिया से भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा का इस्तीफा... इसके अलावा हिसार की उकलाना रिजर्व सीट से JJP के पूर्व विधायक अनूप धानक को टिकट देने से नाराज पार्टी के नेता शमशेर गिल और पूर्व उम्मीदवार सीमा गैबीपुर ने भी पार्टी छोड़ दी है। हिसार में कमल गुप्ता को टिकट मिलने पर पहले ही बगावत की घोषणा करने वाले भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरूण जैन भी पार्टी छोड़ने का ऐलान करने वाले हैं। उन्होंने सुबह अपने निवास पर समर्थकों की बैठक बुलाई है। वहीं, सोनीपत से भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक संजय ठेकेदार ने भी भाजपा छोड़ दी है। सुखविंद्र श्योराण ने प्रदेश अध्यक्ष के नाम लिखा इस्तीफा... चरखी दादरी से किसान मोर्चा अध्यक्ष का इस्तीफा भाजपा में सीनियर लेवल के नेताओं ने भी इस्तीफा देकर पार्टी में खुली बगावत कर दी है। चरखी दादरी के बाढड़ा सीट से विधायक रहे सुखविंद्र श्योराण ने प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा के पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र के स्टेट कोऑर्डिनेट सतीश खोला भी बगावत पर उतर आए हैं। उन्होंने कल अपने आवास पर समर्थकों की बैठक बुला ली है। रणजीत चौटाला ने समर्थकों की बैठक बुलाई रानियां से देवीलाल के बेटे रणजीत चौटाला की टिकट कटने पर उन्होंने आज सिरसा में अपने निवास स्थान पर समर्थकों की बैठक बुलाई है। रणजीत चौटाला सरकार में बिजली मंत्री हैं और हिसार से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन जीत नहीं सके। इसके बाद से ही उन्होंने बगावती तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। अब टिकट कटने के बाद वह आगामी रणनीति बनाएंगे। रणजीत चौटाला निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि, वह कांग्रेस के भी संपर्क में हैं। सोनीपत से कविता जैन भी बगावत पर उतर आई हैं। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह BJP उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। कविता जैन पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के OSD रह चुके राजीव जैन की पत्नी हैं। हिसार भाजपा उपाध्यक्ष तरूण जैन ने बुलाई समर्थकों की बैठक वहीं, हिसार में भाजपा के मौजूदा विधायक और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता की खुले तौर पर आलोचना करने वाले और दोबारा टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ने की घोषणा करने वाले भाजपा नेता तरूण जैन ने बगावत कर दी है। कल उन्होंने सुबह 10 बजे अपने आवास पर समर्थकों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में वह समर्थकों से राय शुमारी कर पार्टी छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं। तरूण जैन खुद को टिकट की दौड़ में बता रहे थे। हालांकि, टिकट के लिस्ट में उनका नाम पहले दिन से ही पैनल में नहीं था। सावित्री जिंदल और मंत्री डॉ. कमल गुप्ता में से एक को ही टिकट दिया जा सकता था। पार्टी ने पुराने नेता डॉ. कमल गुप्ता पर विश्वास जताया।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hPbUA5x
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hPbUA5x
भाजपा की पहली लिस्ट के 67 उम्मीदवारों की डिटेल प्रोफाइल:पहली लिस्ट में 5 हारे चेहरों पर दांव, 10 दलबदलुओं को टिकट दी
हरियाणा में भाजपा ने 67 नामों की जो पहली लिस्ट जारी की है, उसमें 25 नए चेहरे हैं। इस लिस्ट में 5 टिकट उन नेताओं को मिले हैं, जो पिछली बार हारे थे। 2 विधायकों की सीट बदली गई है। 8 विधायकों की टिकट काटी गई है। 67 सीटों में 16 टिकटें OBC और 13-13 जाट और SC उम्मीदवारों को मिली है। SC के लिए 17 सीटें रिजर्व हैं। रिजर्व सीटों के अलावा किसी अन्य सीट पर SC के उम्मीदवारों को मौका नहीं मिला है। पहली लिस्ट के 67 कैंडिडेट्स में केवल 8 महिलाएं हैं। इस लिस्ट में 10 दलबदलुओं को टिकट दी है। उम्मीदवारों की डिटेल प्रोफाइल.... हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं.... ये खबर भी पढ़ें.... हरियाणा में BJP की पहली लिस्ट जारी, 67 नाम:CM लाडवा से लड़ेंगे; 25 नए चेहरे, 8 मंत्री रिपीट, 2 मंत्री-9 विधायकों का टिकट कटा हरियाणा में BJP ने बुधवार, 4 सितंबर को 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इनमें 8 मंत्रियों को दोबारा टिकट मिला है। 25 नए चेहरे हैं। 7 विधायकों का टिकट काटा गया है। लिस्ट में 8 महिलाएं हैं। CM नायब सैनी करनाल की जगह कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे। अनिल विज को अंबाला कैंट से ही टिकट दिया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tTIErFg
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tTIErFg
Wednesday, September 4, 2024
बसों की कमी से नाराज विद्यार्थी, मेहड़ा, साहूवास में एक घंटे रोके वाहन, आश्वासन पर खोला जाम
भास्कर न्यूज | दादरी सिटी जिले में रोडवेज बसों की किल्लत के चलते मंगलवार को जिले में दो जगहों पर छात्र छात्राओं ने मिलकर रोड जाम कर दिया। क्यांेकि सुबह और दोपहर स्कूल कॉलेज की छुट्टी होने व लगने के समय विद्यार्थियों को बसें नहीं मिल रही हैं। इस कारण वह देरी से पहुंचते हैं तो निजी वाहनों में किराया देकर उन्हें पहुंचना पड़ता है। झोझू कलां से दादरी रोड के बीच गांव मेहड़ा और गांव साहूवास में रोड जाम किया गया। बच्चों को समझाने के लिए दोनों जगह सदर थाना व झोझू कलंा थाना पुलिस पहुंची। काफी देर बाद समझाने से बच्चों ने जाम खोला। करीब एक घंटे तक जाम में वाहन चालक फंसकर परेशान होते रहे। कॉलेजों में कक्षा शुरु होते ही रोडवेज बसों में सवारियों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई। क्योंकि अभी तक सभी कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया चल रही थी और कक्षाएं शुरु हुई तो बसों की किल्लत सामने आने लगी है। पिछले तीन दिन में जिले में तीसरी बार रोड जाम किया गया है। रोडवेज विभाग के अधिकारियों से जब भी कभी डिपो में बसों की संख्या को पूछा जाता है तो केवल यही जवाब देकर बात को टाल दिया जाता है कि रूट के हिसाब से डिपो में बसों की संख्या काफी है। जो सभी रूटों पर निरंतर चलाई जा रही हैं। लेकिन रोड जाम की इन घटनाओं ने रोडवेज विभाग की ये पोल भी खोल दी है कि बसें केवल कहने के लिए ही काफी संख्या में हैं। लेकिन धरातल पर नजारा कुछ और ही है। यही कारण है कि आए दिन छात्र छात्राएं अपनी जान जोखिम में डाल कर शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाते हैं। रोडवेज दादरी के महाप्रबंधक नवीन शर्मा ने बताया कि दादरी डिपो में बसों की संख्या बढ़ाने के लिए मुख्यालय को डिमांड भेजी जा चुकी है। जब तक जो बसें डिपों में उनको अतिरिक्त फेरी लगवाकर लोगों की परेशानियों को दूर किया जा रहा है। डिपो में जैसे ही नई बसें शामिल होंगी उनको भी जल्द लोगों की सेवा में लगाया जाएगा। छात्रा दीपिका, संगीता, मोनिका, कविता आदि ने बताया कि जब घंटों बस का इंतजार करने के बाद भी उन्हें बस में बैठने के लिए जगह नहीं मिलती तो उनको मजबूरी में निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। जबकि सरकार द्वारा शिक्षा ग्रहण करनी वाली प्रत्येक छात्रा को कोई भी किराया न देने की घोषणा की हुई है, लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिलता। उन्होंने बताया कि अगर 24 घंटों में उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सभी छात्राएं फिर से रोड जाम करने के लिए मजबूर होंगी। निजी वाहनों का सहारा लेना मजबूरी रोडवेज विभाग की खुली पोल
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/BU3eJwP
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/BU3eJwP
मादक पदार्थों की तस्करी मामले में कंटेनर सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
भास्कर न्यूज | चरखी दादरी स्पेशल स्टाफ दादरी पुलिस की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने के मामले में 2 आरोपियों को कंटेनर सहित काबू किया है। पुलिस टीम ने कंटेनर से 5 कट्टों में 31.180 किलो ग्राम चुरा पोस्त व 10.400 किलोग्राम डोडा पोस्त भी बरामद किया गया। जिला पुलिस दादरी के द्वारा जिले में मादक पदार्थ बेचने व सप्लाई करने वाले आरोपियों के विरुद्ध एक अभियान चलाकर प्रभावी पुलिस कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को स्पेशल स्टाफ दादरी पुलिस की टीम ने दुध पाउडर से भरे हुए कंटेनर में नशीला पदार्थ सप्लाई करने के मामले में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चुरा पोस्त व डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता हासिल की है। कल सोमवार को स्पेशल स्टाफ के एसआई सतबीर सिंह अपनी टीम के साथ अपराधों की रोकथाम के लिए समसपुर नाका दादरी के पास मौजूद थे। पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने का कार्य करता है जो मध्यप्रदेश से कंटेनर में नशीला पदार्थ लाकर हरियाणा में बेचता है, जो अब कंटेनर सहित 152डी टोल से अपनी गाडी को नीचे उतारकर खड़ा है। पुलिस टीम के द्वारा सूचना की महत्ता को देखते हुए 152डी टोल टैक्स के झज्जर एक्जिट प्वाईंट पर एक गाड़ा कंटेनर सवार 2 व्यक्तियों को नशीला पदार्थ सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मंजीत व बिजेन्द्र वासी धारेडु जिला भिवानी के रूप में हुई है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/dEi9GeX
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/dEi9GeX
Tuesday, September 3, 2024
सोमावती अमावस्या पर हवन में आहुतियां डालकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
भास्कर न्यूज |करनाल श्री कृष्ण गऊशाला में सोमावती अमावस्या पर हवन में आहुतियां डालकर पर्यावरण संरक्षण, विश्व शांति और परिवारों में सुख समृद्धि की कामना की गई। इसके पश्चात गायों की पूजा अर्चना की गई और चारा व गुड़ खिलाकर सेवा कार्य किया गया। श्री कृष्ण गऊशाला के प्रधान सुनील गुप्ता ने कहा कि अमावस्या के दिन जो लोग स्नान दान और पितरों की पूजा करते हैं उनके कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दिन दान पुण्य करने से पितर प्रसन्न होते हैं। इसलिए अमावस्या के दिन अन्न, वस्त्र, पैसे आदि का दान करना चाहिए, इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण गऊशाला में अमावस्या व पूर्णिमा के अवसर पर हवन यज्ञ किया जाता है। गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के पावन सानिध्य में श्री कृष्ण गऊशाला का संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यकारी प्रधान डॉ. एसके गोयल, महासचिव राम कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरूण गुप्ता, विवेक अग्रवाल, वीबी गोयल, दीपक गुप्ता, संजय बत्रा, बलबीर लाठर, वीपी सिंह, विनोद गुप्ता, गुरदयाल अग्रवाल, रोशनलाल गुप्ता, बलबीर लाठर व दुलियाराम शर्मा मौजूद रहे।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gBz7aI5
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gBz7aI5
Subscribe to:
Comments (Atom)
हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार
हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...
-
हरियाणा के नूंह जिले के आईएमटी रोजकामेव के धीरदोका गांव में मुआवजे को लेकर पिछले 5 महीने से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 9 गांवों के किसानों न...
-
हरियाणा में करनाल के शराब के डिफॉल्टर ठेकेदार 8 साल से सरकार का लगभग 44 करोड़ रुपए डकारे बैठे है और आज तक आबकारी एवं काराधान विभाग डिफॉल्टरो...
-
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा आ रहे हैं। राहुल के इस दौरे को सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को 11 सा...