Thursday, March 28, 2024

दोस्ती हुई तो नॉनवेज खाने लगा, लव मैरिज के बाद पत्नी घर में ही बनाने लगी, बात तलाक तक पहुंची

खाने-पीने की आदतों के कारण भी परिवारों में दरारें आ रही हैं। ऐसा एक मामला पानीपत में सामने आया है। 4 साल तक दोनों में प्रेम रहा। ढाई साल पहले शादी भी हो गई, लेकिन पत्नी ने घर में नॉनवेज बनाया तो बात तलाक तक पहुंच गई। दरअसल, शादी करते समय युवक ने प्रेमिका के सामने शर्त रखी थी कि बाहर नॉनवेज खाते रहेंगे, पर घर में कभी नहीं बनाना। प्रेमिका की हामी के बाद ही दोनों ने शादी की। शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी ने घर में नॉनवेज बनाना शुरू कर दिया, क्योंकि बाहर का नॉनवेज महंगा पड़ता था। इससे पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। इसके बाद जुलाई 2022 में पत्नी मायके चली गई। दोनों का एक बच्चा भी है। अब तहसील कैंप में रहने वाली सास ने महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता से बेटे का परिवार न टूटने देने की गुहार लगाई है। इसके बाद पति-प|ी दोनों को बुलाया तो लड़ाई की वजह सामने आई। पत्नी का कहना है कि बाहर का नॉनवेज महंगा पड़ता था। पति पैसे भी नहीं देता था। इसलिए घर में नॉनवेज बनाया था। इधर...पत्नी ने गाड़ी में फोन रख की जासूसी अंसल एरिया के एक दंपती की शादी को करीब 10 साल हुए थे। दोनों का एक बेटा भी हैै। पत्नी को शक था कि पति किसी महिला के संपर्क में है। महिला ने फोन को ऑटो कॉल पर लगाकर गाड़ी में छिपा दिया। फिर पति ने ऑफिस जाते समय महिला से बात की, जिसे महिला ने सुन लिया आैर उसे रिकॉर्ड कर लिया। दोनों में खूब विवाद हुआ। प| ने अदालत में याचिका लगाकर तलाक मांगा हुआ है। युवक ने घर बसाने को याचिका डाली, कोर्ट नहीं आई युवक ने काउं​िसलिंग में बताया, ‘2017-18 में हम दोनों के परिवार एक ही गली में रहते थे। लड़की से मेरी दोस्ती हो गई। मुझे पता लगा कि लड़की को नॉनवेज पसंद है। मैंने भी नॉनवेज खाना शुरू कर दिया। मैंने ढाई साल पहले शादी के समय शर्त रखी थी कि घर में नॉनवेज नहीं बनेगा, हम बाहर खा लेंगे। इसके बावजूद प|ी ने घर में नॉनवेज बनाना शुरू किया तो बात बिगड़ने लगी। वह घर छोड़कर चली गई। मैंने घर बसाने के लिए याचिका डाली है, जहां वो आई ही नहीं। कोर्ट ने एक्स पार्टी मानते हुए घर बसाने के आदेश दे दिए। इसके बावजूद वह साथ नहीं रह रही। दोनों का दो साल का बच्चा भी है।’

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UNX9CVO

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...