Wednesday, March 27, 2024

पानीपत में ताऊ को मारी गोली:पत्नी के साथ गली में टहलते वक्त भतीजे ने किया फायर; 2 साल बाद हुआ आमना-सामना

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे में होली की शाम भतीजे ने अपने ताऊ को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं, वारदात के वक्त घायल की पत्नी भी उससे कुछ ही दूरी पर थी। उसने शोर मचाकर पड़ोसियों व परिजनों को मौके पर इकट्‌ठा किया। घायल अवस्था में उसे तुरंत सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां से परिजन गंभीर हालत देखते हुए दिल्ली ले गए। जहां वह उपचाराधीन है। वहीं, पुलिस ने घायल की पत्नी के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। करीब 2 साल बाद गांव में आया आरोपी जानकारी देते हुए घायल के बेटे अंकुश ने बताया कि वह पंचवटी कॉलोनी, समालखा का रहने वाला है। उसके पिता वीरेंद्र उर्फ काला(45) हैं। जोकि गांव खोजकीपुर में जेबीटी टीचर है। आरोपी चाचा का लड़का रिंकू है। जोकि पिछले करीब 2 साल से गांव से बाहर कही रहता है। उससे किसी का कोई वास्ता नहीं है। पिता की मौत, पत्नी भी छोड़कर जा चुकी क्योंकि करीब 6 साल पहले उसके पिता नफे सिंह ने सल्फास खाकर आत्महत्या की थी। कुछ समय बाद उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई। इतना ही नहीं, उसकी खुद भी भी नौकरी छुट गई। जिसके बाद वह आपा खो बैठा और सभी पर हमला करने लगा था। उससे किसी भी प्रकार की रंजिश नहीं है। सोमवार शाम को वह अवैध पिस्तौल लेकर आया और पिता के पेट में गोली मार दी।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/K2c3xLt

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...