Sunday, March 31, 2024

करनाल की बेटी पर ससुराल में जुल्म:दहेज में 1 लाख मांगे; नहीं देने पर मारपीट कर घर से निकाला, मारने की धमकी दी

हरियाणा में करनाल के असंध में विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। दहेज के लोभियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की, बल्कि उसे घर से भी निकाला। पीड़िता को ससुराल वालों ने जान से मारने की भी धमकी दी। मामले को लेकर पंचायतें भी हुईं, लेकिन हालात नहीं बदले। लिहाजा, पीड़िता ने मामले की शिकायत असंध पुलिस को की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शादी के बाद से ही दहेज के लिए तंग कर रहे थे ससुराल वाले 25 अगस्त 2020 को करनाल निवासी पीड़िता की शादी असंध में डेहा बस्ती के सन्नी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पीड़िता को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वाले उस पर ताने मारते कि वह कम और घटिया दहेज लेकर आई है। बुरा बर्ताव भी किया जाने लगा। वह यही सोचकर रह रही थी कि ससुराल वाले सुधर जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जुल्म दिन प्रतिदिन बढ़ते चले गए। आरोपियों ने उस पर अपने मायके से एक लाख रुपए लाने का दबाव बनाया। पीड़िता ने ससुराल वालों को बताया भी कि उसके पिता एक गरीब व्यक्ति हैं और दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। लेकिन इस बात से ससुराल वालों को कोई मतलब नहीं था। पति भी अपने घर वालों की बातों में आकर मारपीट करता। सास-जेठानी मारती ताने- हमारी तो नाक कट गई पीड़िता का आरोप है कि सास और जेठानी बार बार ताने मारती कि तुम्हारे से रिश्ता जोड़कर समाज में हमारी नाक कट गई। हमारे लड़के के तो रिश्ते बड़े बड़े घरों से आ रहे थे, जहां से हमें ज्यादा दहेज मिल सकता था, लेकिन हमारी किस्मत खराब थी, जो तू हमारे पल्ले पड़ गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने तलाक की भी धमकी दी और कहा कि तलाक करवाकर अपने बेटे की दूसरी शादी करवा देंगे। पीड़िता ने बताया कि उसने अपने पिता को भी यह बात बताई थी। जिसके बाद पंचायत भी हुई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उसने 3 नवंबर 2023 को पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया। तथ्यों के अनुसार होगी कार्रवाई : जांच अधिकारी असंध थाना की जांच अधिकारी मीना ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत दी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति सन्नी, ससुर, सास, जेठ, जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब जांच की जाएगी, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/SCd4qIJ

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...