हरियाणा में करनाल के असंध में विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। दहेज के लोभियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की, बल्कि उसे घर से भी निकाला। पीड़िता को ससुराल वालों ने जान से मारने की भी धमकी दी। मामले को लेकर पंचायतें भी हुईं, लेकिन हालात नहीं बदले। लिहाजा, पीड़िता ने मामले की शिकायत असंध पुलिस को की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शादी के बाद से ही दहेज के लिए तंग कर रहे थे ससुराल वाले 25 अगस्त 2020 को करनाल निवासी पीड़िता की शादी असंध में डेहा बस्ती के सन्नी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पीड़िता को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वाले उस पर ताने मारते कि वह कम और घटिया दहेज लेकर आई है। बुरा बर्ताव भी किया जाने लगा। वह यही सोचकर रह रही थी कि ससुराल वाले सुधर जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जुल्म दिन प्रतिदिन बढ़ते चले गए। आरोपियों ने उस पर अपने मायके से एक लाख रुपए लाने का दबाव बनाया। पीड़िता ने ससुराल वालों को बताया भी कि उसके पिता एक गरीब व्यक्ति हैं और दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। लेकिन इस बात से ससुराल वालों को कोई मतलब नहीं था। पति भी अपने घर वालों की बातों में आकर मारपीट करता। सास-जेठानी मारती ताने- हमारी तो नाक कट गई पीड़िता का आरोप है कि सास और जेठानी बार बार ताने मारती कि तुम्हारे से रिश्ता जोड़कर समाज में हमारी नाक कट गई। हमारे लड़के के तो रिश्ते बड़े बड़े घरों से आ रहे थे, जहां से हमें ज्यादा दहेज मिल सकता था, लेकिन हमारी किस्मत खराब थी, जो तू हमारे पल्ले पड़ गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने तलाक की भी धमकी दी और कहा कि तलाक करवाकर अपने बेटे की दूसरी शादी करवा देंगे। पीड़िता ने बताया कि उसने अपने पिता को भी यह बात बताई थी। जिसके बाद पंचायत भी हुई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उसने 3 नवंबर 2023 को पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया। तथ्यों के अनुसार होगी कार्रवाई : जांच अधिकारी असंध थाना की जांच अधिकारी मीना ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत दी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति सन्नी, ससुर, सास, जेठ, जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब जांच की जाएगी, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/SCd4qIJ
Stay informed with our dynamic news channel, delivering breaking news, insightful analysis, and in-depth coverage of global events. We strive to keep you connected to the world, offering timely updates on politics, business, technology, culture, and more. Trust us to provide accurate, unbiased reporting, ensuring you stay ahead and well-informed. Welcome to a news channel that values truth, integrity, and your need to be in the know.
Sunday, March 31, 2024
हरियाणा के बॉक्सर, जिन्हें हेमामालिनी के खिलाफ टिकट की चर्चा:ओलिंपिक मेडलिस्ट विजेंदर, मथुरा से कांग्रेस कैंडिडेट संभव; दिल्ली से लोकसभा चुनाव हार चुके
हरियाणा में भिवानी के रहने वाले ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह की उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा है। अगर उन्हें टिकट मिलती है तो भाजपा की हेमा मालिनी और विजेंदर सिंह चुनाव में आमने-सामने होंगे। इससे पहले विजेंदर सिंह का राजनीतिक सफर अच्छा नहीं रहा है। 2019 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्हें दिल्ली में हार का सामना करना पड़ा। हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी विजेंदर सिंह शामिल हुए थे। इसके साथ ही वह लगातार अपने बयानों में केंद्र सरकार को निशाने पर लेते रहे हैं। 3 महीने पहले किए ट्वीट से सबको चौंकाया बॉक्सर विजेंदर सिंह ने 3 महीने पहले एक ट्वीट कर सबको चौंका दिया था। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा- ''राजनीति को राम-राम भाई''। उनके इस बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने पॉलिटिक्स से तौबा कर ली है। हालांकि इसके बाद में उन्होंने इस खारिज करते हुए राजनीति में सक्रिय रहने का भी ऐलान किया था। 2024 में भिवानी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था इससे पहले विजेंदर सिंह ने 2024 में हरियाणा के भिवानी से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि, उन्होंने इस ऐलान के साथ ही कहा था कि यह फैसला पार्टी करेगी। विजेंदर सिंह ने किसान आंदोलन का भी समर्थन किया था। कुछ समय पहले विजेंदर के आम आदमी पार्टी में भी शामिल होने की चर्चा शुरू हुई थी। साउथ दिल्ली सीट से चुनाव हारे साल 2019 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले विजेंदर सिंह ने राजनीति में कदम रखा था। कांग्रेस ने साउथ दिल्ली सीट से विजेंदर सिंह को मैदान में उतारा था, मगर यहां उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। विजेंदर सिंह जाट समुदाय से आते हैं। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इतना ही नहीं, एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। बॉलीवुड में भी रहे एक्टिव विजेंदर सिंह ने एक्टर के रूप में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 13 जून 2014 को रिलीज हुई फिल्म फगली से किया था। फिल्म का निर्माण ग्रेजिंग गोट प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है, जिसके मालिक अक्षय कुमार और अश्विनी यार्डी हैं। हालांकि उनकी इस फिल्म को औसत से ऊपर रिव्यू मिले थे। इससे पहले 2011 में दक्षिण भारतीय डायरेक्टर आनंद द्वारा बनाई जाने वाली एक फिल्म को लेकर भी चर्चा शुरू हुई थी, लेकिन बाद में विजेंदर सिंह ने ही इसकी पुष्टि नहीं की। ड्रग तस्कर के साथ जुड़ा नाम पंजाब पुलिस ने अर्जुन पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी जगदीश सिंह उर्फ भोला के घर से 130 करोड़ रुपए की 26 किलो हेरोइन बरामद किया था। तस्कर अनूप सिंह ने दावा किया था कि विजेंदर सिंह और उनके दोस्त राम सिंह ने कई मर्तबा हेरोइन खरीदी थी। पुलिस की कड़ी पूछताछ में विजेंदर के दोस्त राम सिंह ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकार भी की थी। तस्कर के घर में बॉक्सर विजेंदर सिंह की तस्वीर मिली तो घर के बाहर उनकी पत्नी के नाम रजिस्टर्ड कार भी बरामद की गई थी। हालांकि इस पूरे मामले में विजेंदर और उनकी पत्नी अर्चना ने पुलिस से पूछताछ में खुद को निर्दोष बताया था।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/flmd5RC
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/flmd5RC
हरियाणा में जीत के लिए विरोधियों की एक जैसी स्ट्रैटजी:'वन फैमिली-वन इलेक्शन' का फॉर्मूला अपनाया; हुड्डा-बीरेंद्र और चौटाला परिवार का रोहतक-हिसार पर फोकस
हरियाणा में भाजपा को सभी 10 लोकसभा सीटें जीतने के लिए विपक्षी दलों ने नई स्ट्रैटजी तैयार कर ली है। सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि साढ़े 4 साल BJP के साथ राज्य सरकार में रही जननायक जनता पार्टी (JJP) भी इसी फॉर्मूले पर काम कर रही है। असल में दोनों पार्टियों ने 'वन फैमिली वन इलेक्शन' जैसी रणनीति बनाई है। जिसके तहत लोकसभा चुनाव में उनके परिवार का एक ही मेंबर लड़ेगा। इसकी बड़ी वजह ये है कि वे उस सीट पर पूरी तरह से फोकस करना चाहते हैं। अगर खुद या फैमिली का कोई दूसरा मेंबर चुनाव लड़ेगा तो ऐसे में कैंपेन डायवर्ट होने का रिस्क है। फिलहाल हिसार और रोहतक यानी 2 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और जजपा इस फॉर्मूले पर काम कर रही है। सीटवाइज समझिए, विपक्षी दलों की क्या रणनीति... रोहतक: दीपेंद्र हुड्डा जीतें, इसलिए हुड्डा नहीं लड़ रहे चुनाव कांग्रेस ने अभी कैंडिडेट घोषित नहीं किए हैं लेकिन रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा की टिकट पक्की मानी जा रही है। दीपेंद्र पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के बेटे हैं। हुड्डा चाहते हैं कि उनका पूरा फोकस रोहतक सीट पर रहे। इस वजह से उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। इसके पीछे की रणनीति ये है कि अगर हुड्डा खुद भी कैंडिडेट हुए तो अपनी सीट पर भी प्रचार और चुनावी रणनीति देखनी पड़ेगी। इसके बजाय वह बेटे को जिताने पर पूरा फोकस करेंगे। इसके अलावा दूसरी सीटों पर भी पार्टी कैंडिडेट्स का भी प्रचार करते दिखेंगे। हिसार: बृजेंद्र लड़ेंगे, पिता बीरेंद्र सिर्फ प्रचार करेंगे हिसार हरियाणा की अहम लोकसभा सीट है। यहां भी कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित नहीं किया। मगर, यहां से 2019 में सांसद चुने बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। उनके पिता पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह उनके लिए हिसार से फिर टिकट चाहते हैं। हालांकि वह खुद चुनाव लड़ने से इनकार कर चुके हैं। उनकी भी यही रणनीति है कि बृजेंद्र के चुनाव पर फोकस कर उन्हें हिसार सीट से चुनाव जिताएं। बीरेंद्र ने अभी कांग्रेस जॉइन नहीं कि लेकिन बेटे के टिकट के लिए कांग्रेस हाईकमान को पहले ही संकेत दे दिया है। जजपा की नजर भी हिसार पर, चुनाव एक मेंबर लड़ेगा भाजपा के साथ गठबंधन टूटने के बाद जजपा की नजर भी हिसार सीट पर है। जजपा सूत्रों के मुताबिक यहां से चौटाला परिवार का एक मेंबर चुनाव लड़ेगा। फिलहाल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला की पत्नी नैना चौटाला चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि उनके बेटे दिग्विजय चौटाला भी कतार में हैं। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे। हालांकि अजय चौटाला कह चुके हैं कि परिवार का एक ही मेंबर चुनाव लड़ेगा। ऐसे में उनके परिवार का पूरा फोकस इसी सीट पर रहेगा। जानिए.. जिन 2 सीटों पर फोकस, वहां BJP ने किस पर खेला दांव हिसार में भाजपा ने पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के बेटे रणजीत चौटाला को टिकट दी है। यहां से जीत के लिए भाजपा ने 3 बड़े सियासी घरानों को एक साथ लिया है। देवीलाल परिवार को टिकट दी है। पूर्व CM भजनलाल परिवार से कुलदीप बिश्नोई भाजपा नेता हैं और उनके बेटे भव्य बिश्नोई भाजपा की टिकट पर विधायक हैं। हालांकि कुलदीप बिश्नोई भी यहां से टिकट चाहते थे। रणजीत चौटाला को टिकट मिलने के बाद उनमें मायूसी भी दिख चुकी है। वहीं जिंदल परिवार भी भाजपा में आ गया है। देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने हिसार में ही भाजपा की मेंबरशिप ली। उनके बेटे नवीन जिंदल को भाजपा ने कुरूक्षेत्र से टिकट दी है। भाजपा बड़े परिवारों के जरिए यह सीट जीतने की कोशिश में है। रोहतक में दीपेंद्र के खिलाफ मौजूदा सांसद अरविंद शर्मा को ही टिकट दी गई है। भाजपा ने उन्हें हटाकर कांग्रेस को कोई हमला करने का मौका नहीं दिया है। बात सिर्फ लोकसभा की नहीं, विधानसभा पर भी नजर हरियाणा में राजनीतिक दलों के लिए बात सिर्फ लोकसभा चुनाव तक सीमित नहीं बल्कि विधानसभा पर भी नजर है। हरियाणा में 25 मई को वोटिंग और 4 जून को काउंटिंग के बाद अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी तेज हो जाएगी। ऐसे में हरियाणा से विपक्षी जितनी अधिक लोकसभा सीटें जीतेंगे, उतना ही मौजूदा भाजपा सरकार के खिलाफ माहौल बनेगा। इसी वजह से विपक्षी हर सीट पर माइक्रो वर्किंग के हिसाब से काम कर रहे हैं। वहीं भाजपा सभी 10 सीटें जीती तो फिर राज्य में तीसरी बार विधानसभा चुनाव में उनका पलड़ा भारी रह सकता है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/MC3rjIU
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/MC3rjIU
Saturday, March 30, 2024
सीएम फ्लाइंग से बोले पीड़ित- नाम-मोबाइल नंबर ठीक करवाने के नाम पर कटवा रहे आठ महीने तक चक्कर
भास्कर न्यूज | रोहतक नगर निगम में एक बार फिर प्रॉपर्टी आईडी व टैक्स की समस्याओं को लेकर सीएम फ्लाइंग सक्रिय हो गई है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे नगर निगम में सीएम फ्लाइंग एवं गुप्तचर विभाग ने छापेमारी की। वित्त वर्ष के अंतिम दिनों में प्रॉपर्टी टैक्स में छूट का लाभ और प्रॉपर्टी आईडी की कमियों को दूर करने के लिए कटवाए जा रहे चक्कर को लेकर संयुक्त टीम ने छापेमारी की। टीम के पास पहले से काफी इनपुट था। टीम ने सुबह 11 बजे इंस्पेक्टर आनंद के कमरे में दबिश दी और कंप्यूटर से रिकॉर्ड निकलवाया। इस दौरान जेडीटीओ को भी बुलाया गया और उससे वित्त वर्ष 2023-24 के पूरे रिकॉर्ड की मांग की गई कि किस समय में फाइलों का संचालन शुरू किया गया था। फिर जेडीटीओ का तबादला होने के बाद का रिकॉर्ड मांगा। कर्मचारियों ने छापेमारी की सूचना ज्वाइंट कमिश्नर अंकिता वर्मा को दी। इसके बाद डीएमसी जितेंद्र कुमार से चर्चा की। छापेमारी की सूचना मोबाइल फोन के जरिए ज्वाइंट कमिश्नर विजय सिंह मलिक को दी गई। ज्वाइंट कमिश्नर विजय कार्यालय में नहीं थे, वे फील्ड में दौरा करने के लिए निकले हुए थे। छापेमारी की सूचना मिलते ही कार्यालय पहुंचे और ज्वाइंट कमिश्नर वर्मा से बात की। इसके बाद सीएम फ्लाइंग एवं गुप्तचर विभाग के इंस्पेक्टर दिनेश ढाका की ओर से डीएमसी को भी बातचीत व पूछताछ के लिए बुलाया गया। करीब 20 मिनट तक जांच में शामिल होने के बाद डीएमसी वापस अपने कार्यालय में पहुंचे और कुछ भी बताने से बचते रहे। इस बार वित्त वर्ष में प्रॉपर्टी टैक्स से 35 करोड़ रुपए का लक्ष्य था। करीब 28 करोड़ रुपए जमा हो चुका है। इसके लिए अभी दो दिन बाकी है। साथ ही चंडीगढ़ मुख्यालय की ओर से 31 मार्च तक प्रॉपर्टी टैक्स के ब्याज पर 100 फीसदी छूट, मार्च 2023 तक के बकाया मूल राशि पर 15 फीसदी छूट और वर्ष 2023-24 के प्रॉपर्टी टैक्स पर 15 फीसदी छूट दी गई है। ^देव कॉलोनी निवासी बिजेंद्र ने बताया कि वे पूर्व फौजी है, 7 महीने से चक्कर काट रहे हैं। पहले प्रॉपर्टी टैक्स के लिए चक्कर काटा। अब प्रॉपर्टी आईडी ही नहीं चढ़ाई जा रही है। खाली प्लाट पर किसी और की आईडी दर्शाई गई है। ^विशाल नगर के सुरेश कुमार बताते हैं कि प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए 27 अक्टूबर से नगर निगम में आ रहा है। लगातार नगर निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ^हिसार रोड निवासी ज्वाला तंवर ने कहा कि मेरा हिसार रोड पर 522 गज का मकान है, लेकिन प्रॉपर्टी टैक्स 150 गज का ही भेजा है। इस बारे में आयुक्त के पास गया तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। सिर्फ चक्कर कटवाए जा रहे हैं। आठ महीने से चक्कर काट रहे हैं। अब तक चार बार हो चुकी है छापेमारी { 7 दिसंबर 2023 को नगर निगम के कार्यालय में सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी की थी। शहर की सफाई के लिए दिए गए टेंडर की वास्तविकता की भी जांच की गई। ताकि पता लग सके कि सफाई टेंडर में कोई घोटाला तो नहीं हुआ। { अगस्त 2023 में नगर निगम कार्यालय में सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी की थी। मौके पर कई कर्मचारी गैर हाजिर मिले। टीम ने निगम कार्यालय में पहुंचे लोगों से फीडबैक लिया था। { 31 मई 2023 में विजिलेंस की टीम ने अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ न करने की एवज में 10 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में कार्रवाई की थी। { 19 दिसंबर 2023 को कानूनगो और पटवारी को एनओसी के नाम पर पकड़े गए थे। ^बैंक कॉलोनी के रामप्रकाश ने बताया िक उनकी प्रॉपर्टी आईडी के दो केस हैं। एक केस में नाम गलत है और दूसरे में फोन नंबर गलत चढ़ाया गया है। इस बारे में दो महीने से निगम कार्यालय में चक्कर काट रहा हूं। कोई प्रॉपर्टी आईडी को ठीक ही नहीं करता है। इसके बाद जांच करते हुए जब सीएम फ्लाइंग एवं गुप्तचर विभाग की टीम डीएमसी जितेंद्र कुमार के कमरे में पहुंची तो यहां पर भी पाया कि सीसी टीवी कैमरे को आउट ऑफ फोकस कर दिया गया था। कैमरा नीचे दीवार की तरफ झुका था। जबकि इस कार्यालय में महिला कर्मचारी भी तैनात थी और वहां पर पब्लिक डीलिंग का कार्य भी लगातार होता है। सुनवाई के लिए अक्सर आमजन यहां पर डीएमसी के पास समस्या लेकर पहुंचते हैं। इसके बाद भी कैमरे को सही नहीं करवाया गया था। इस डीएमसी के कमरे में मिले आउट ऑफ फोकस कैमरे की भी सीएम फ्लाइंग एवं गुप्तचर विभाग की टीम ने वीडियोग्राफी कर ली। अब इसकी भी रिपोर्ट बनाई जाएगी। सीएम फ्लाइंग और गुप्तचर विभाग की टीम ने जब नगर निगम के सीसीटीवी कैमरे के खराब होने की सूचना मिली तो कंट्रोल रूम में कर्मचारी को भेजा गया। वहां पर कोई कंट्रोल रूम नहीं पाया। सिर्फ सर्वर रूम ही मिला। वहां पर भी डिस्प्ले स्क्रीन गायब मिली। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे का बैकअप बॉक्स भी नहीं मिला। सिर्फ वहां पर तारे लटक रही थी। इस पर कर्मचारी ने वहां की वीडियोग्राफी भी की और इसकी भी रिपोर्ट बना ली गई है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/J0XO2bc
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/J0XO2bc
Friday, March 29, 2024
मनोहर सरकार के फर्जी कैबिनेट लेटर से हड़कंप:500 करोड़ की जमीन लेने की कोशिश; सचिवालय के 3 कर्मी इन्वाल्व, गुरुग्राम CP करेंगे जांच
हरियाणा की मनोहर सरकार के एक फर्जी कैबिनेट लेटर से सरकार में हड़कंप मचा हुआ है। इस लेटर में सूबे के 3 जिलों गुरुग्राम, रोहतक और सोनीपत की 500 करोड़ की बेशकीमती जमीन हथियाने की कोशिश की गई। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस गड़बड़झाले में सचिवालय के भी 3 कर्मियों की संलिप्तता मिली है। इस लेटर में कैबिनेट ब्रांच के अधीक्षक के सिग्नेचर भी मिले हैं, हालांकि जांच में यह पूरा मामला खुल गया है। दरअसल 3 दिन पहले इस मामले की शिकायत पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर के पास तीन दिन पहले पहुंची थी। कैबिनेट का लेटर देखकर पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर खुद हैरान रह गए और उन्होंने आनन-फानन में मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद से जानकारी ली। मुख्य सचिव ने जब ब्रांच के कर्मचारियों से बात की पता चला कि कैबिनेट मीटिंग का पत्र पूरी तरह से फर्जी है। पंचकूला-गुरुग्राम के डीलर इन्वाल्व कैबिनेट के इस लेटर में कैबिनेट ब्रांच के अधीक्षक के सिग्नेचरों की जब जांच की गई तो वह भी फर्जी निकले। इसके बाद मुख्य सचिव के आदेशों के बाद इस मामले में सचिवालय के तीन कर्मियों से पूछताछ की गई, जिसमें मामले से जुड़े लोगों की जानकारी सामने आ गई है। इस प्रकरण में गुरुग्राम के अलावा पंचकूला के प्रापर्टी डीलरों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। फिलहाल मुख्य सचिव ने गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर को जांच करने के लिए जहां तीनों कर्मचारियों से पूछताछ की गई, जिसमें गुरुग्राम के एक व्यक्ति के नाम का खुलासा हुआ है। जिस डेट का लेटर, उस डेट में नहीं हुई कैबिनेट दरअसल गुरुग्राम के बादशाहपुर और राजीव चौक क्षेत्र की बेशकीमती जमीनों को रिलीज करने के लिए कैबिनेट मीटिंग का एक फर्जी पत्र तैयार किया। इस पत्र में 15 और 21 दिसंबर 2023 की तारीख लिखी गई है। जबकि इस दौरान कोई कैबिनेट बैठक ही नहीं हुई। तत्कालीन सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में नवंबर महीने में कैबिनेट बैठक हुई थी। इस फर्जीवाड़े का खुलासा कैबिनेट नोट पढ़ने के बाद हुआ, जिसमें नोट में मुुख्यमंत्री और एफसीआर दोनों के पद लिखे गए थे। जबकि कैबिनेट मीटिंग के सिस्टम में कैबिनेट मीटिंग का नोट वरिष्ठता के हिसाब से लिखा जाता है, लेकिन उसमें उसके विपरीत लिखा गया था। रजिस्ट्री की तैयारी में थे डीलर सूत्रों की माने तो फर्जी पत्र तैयार करने वाले लोग राजस्व विभाग के स्थानीय कर्मचारियों से मिलीभगत कर जमीन की रजिस्ट्री कराने की तैयारी में थे। लेकिन इससे पहले इसका खुलासा होने से उनके अरमानों पर पानी फिर गया। हाउसिंग फार आल में तैनात एक वरिष्ठ कर्मचारी ने गृह विभाग में तैनात एक कर्मचारी को व्हाटसप पर पत्र भेजकर उसके कागजात निकलवाने को कहा। जब कर्मचारी कैबिनेट ब्रांच के अधीक्षक के पास कैबिनेट का पत्र लेकर पहुंचा तो उसे देखते ही अधीक्षक के होश उड़ गए। जब कर्मचारियों के आपसी तार जोड़े गए तो पता चला कि हाउसिंग फार आल में तैनात कर्मचारी को उसके हिसार के एक दोस्त ने कागज निकलाने के लिए कहा था।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/J3NRBG4
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/J3NRBG4
पंजाब से सबसे ज्यादा महिलाएं सांसद रहीं:हरियाणा की 6 तो हिमाचल-चंडीगढ़ से 4 संसद में पहुंचीं, सैलजा इकलौतीं जो 4 बार MP बनीं
लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के आंकड़ों से पता चलता है कि वर्ष 1966 में हरियाणा राज्य के निर्माण के बाद केवल 6 महिलाएं लोकसभा के लिए चुनी गई हैं। पंजाब की बात करें तो यहां कुल 13 लोकसभा सीटें हैं। आज तक केवल 9 महिलाएं सांसद बनी हैं। हिमाचल में 3 महिलाएं सांसद बनी हैं। चंडीगढ़ से केवल एक महिला किरण खेर सांसद चुनी गई हैं। हरियाणा की 6 सीटों पर कभी नहीं चुनी गई महिलाएं हरियाणा में कुल 10 लोकसभा सीटें हैं। भिवानी, महेंद्रगढ़, भिवानी-महेंद्रगढ़ (पहले अलग-अलग सीट), कुरुक्षेत्र, सिरसा और अंबाला से महिला सांसद चुनी गई हैं। करनाल, सोनीपत, रोहतक, हिसार, गुरुग्राम और फरीदाबाद में कभी महिला सांसद के लिए नहीं चुनी गई। वर्ष 1977 में भिवानी सीट पर भारतीय लोकदल पार्टी (BLD) की टिकट पर चंद्रावती ने जनता पार्टी के उम्मीदवार चौधरी बंसीलाल को हराया था। बंसीलाल तब इंदिरा गांधी के मंत्रिमंडल में रक्षा मंत्री थे। कुमारी सैलजा एकमात्र महिला हैं, जो हरियाणा से 4 बार लोकसभा के लिए चुनी जा चुकीं हैं। वह वर्ष 1991 और 1996 में सिरसा सीट और वर्ष 2004 और 2009 में अंबाला सीट से सांसद चुनी गईं। वर्ष 1999 में महेंद्रगढ़ से डॉ. सुधा यादव, वर्ष 2009 में भिवानी सीट से श्रुति चौधरी और वर्ष 1998-1999 में कुरुक्षेत्र सीट से कैलाशो सैनी सांसद चुनी गईं। इसी तरह सुनीता दुग्गल वर्ष 2019 में सिरसा सीट से भाजपा की टिकट पर सांसद चुनी गईं। वह एक भारतीय राजस्व सेवा (IAS) अधिकारी थी, लेकिन भाजपा के टिकट पर सिरसा से आम चुनाव लड़ने के लिए 2014 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली थी। पंजाब में 7 सीटों पर कभी नहीं चुनी गई महिला सांसद पंजाब में कुल 13 लोकसभा सीट हैं। यहां संगरूर, पटियाला, गुरदासपुर, फरीदकोट, लुधियाना, होशियारपुर और बठिंडा 7 सीट पर कुल 9 महिला सांसद चुनी गई हैं। आनंदपुर साहिब, अमृतसर, खडूर साहिब, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर और जालंधर 6 सीटों पर कभी महिला सांसद नहीं चुनी गईं। वर्ष 1967 के आम चुनावों में अकाली दल की निरलेप कौर (संत फतेह सिंह) ने संगरूर और कांग्रेस की मोहिंदर कौर पटियाला से सांसद बनीं। पटियाला सीट से परनीत कौर वर्ष 1999 में पहली बार सांसद बनीं। इसके बाद वर्ष 2004, 2009 और 2019 में भी वह सांसद चुनी गईं। गुरदासपुर सीट से कांग्रेस की सुखबंस कौर भिंडर वर्ष 1980, 1984, 1989, 1991 और 1996 में सांसद चुनी गईं। फरीदकोट सीट से वर्ष 1980 में कांग्रेस की गुरबिंदर कौर बराड़ सांसद चुनी गईं। वर्ष 1989 में लुधियाना सीट से शिरोमणि अकाली दल (मान) की राजिंदर कौर बुलारा सांसद बनीं। वर्ष 2009 में फरीदकोट से अकाली दल की परमजीत कौर गुलशन, होशियारपुर से कांग्रेस की संतोष चौधरी सांसद चुनी गईं। बठिंडा सीट से अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल पहली बार 2009 में सांसद बनी। इसके बाद 2017 और 2019 में भी उन्होंने इस सीट से जीत बरकरार रखी। हिमाचल में 2 सीट पर कभी सांसद नहीं बनी महिला हिमाचल में कुल 4 लोकसभा सीट है। यहां मंडी और कांगड़ा सीट पर महिला सांसद चुनी गई हैं। जबकि शिमला और हमीरपुर सीट से कभी कोई महिला सांसद नहीं बनीं। मंडी सीट से वर्ष 1951 में राजकुमारी अमृत कौर सांसद चुनी गई थीं। इसके बाद 1984 में चंद्रेश कुमारी कटोच कांगड़ा से सांसद चुनी गईं। मंडी सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पहली बार 2004 में सांसद चुनी गईं। इसके बाद 2014 और नवंबर 2021 में हुए उपचुनाव में भी सांसद चुनी गईं।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5r46801
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5r46801
Thursday, March 28, 2024
अंबाला में यमुनानगर के मोबाइल मैकेनिक की हत्या:ठेके पर दोस्तों के साथ खाने-पीने आया था; बोतल का ढक्कन टूटने पर हुआ था विवाद
हरियाणा के अंबाला जिले में शराब की बोतल का ढक्कन टूटने के बाद हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। होली के दिन शाम को शराब के ठेके पर मारपीट हुई,जिसमें घायल यमुनानगर के गांव कुलचंदू निवासी भगवान दास को गंभीर चोटें आई। जिसने इलाज के दौरान मुलाना मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। मुलाना थाना पुलिस ने बेटे की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। यमुनानगर के गांव कुलचंदू निवासी नंदलाल ने बताया कि उसके पिता भगवान दास की गांव छप्पर में मोबाइल मैकेनिक की दुकान थी। 25 मार्च को होली के दिन अपनी दुकान पर गए थे। शाम को खाने-पीने के लिए उसके पिता के दोस्त गांव अहमदपुर निवासी सुरजीत सिंह और मिल्क माजरा निवासी अमरजीत सिंह शाम को 7 बजे संगम होटल के सामने शराब के ठेके पर बीयर की बोतल लेने के लिए गए थे। तलवार, डंडे-बिंडों से बोला हमला शिकायतकर्ता ने बताया कि यहां, शराब की बोतल का ढक्कन टूटने की वजह से अन्य लोगों के साथ बहस हो गई थी। इतने में बदमाशों ने तलवारें और डंडे-बिंडों से उसके पिता के ऊपर हमला बोल दिया। उसके पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सुरजीत सिंह व अमरजीत सिंह ने एंबुलेंस बुला उसके पिता को मुलाना मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां, इलाज के दौरान बुधवार को उसके पिता की मौत हो गई। मुलाना थाने की पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 148,149,323 व 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये खबर भी पढ़े... अंबाला में शराब ठेका सेल्समैन से मारपीट:बीच-बचाव में आए 2 साथी भी पीटे; ब्रांड की बियर नहीं मिलने से गुस्साए हमलावर हरियाणा के अंबाला जिले में होली के दिन शराब ठेके पर ब्रांड की बियर नहीं मिली तो बदमाशों ने सेल्समैन पर हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने आए ठेके के हिस्सेदार और एक कस्टमर को भी नहीं छोड़ा। बदमाशों ने डंडे-बिंडों के साथ हमला करते हुए सिर में कांच की बोतल भी मारी। (पूरी खबर पढ़े...)
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/W8v5fic
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/W8v5fic
हरियाणा में 1 अप्रैल से 5% तक बढ़ेगा टोल टैक्स
जींद/करनाल | 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स में एनएचएआई की ओर से 2 से 5 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जाएगी। टोल के 20 किलोमीटर दायरे के वाहन चालक 330 के बजाय 340 रुपए में मंथली पास बनवा सकेंगे। करनाल में बसताड़ा, पानीपत शहर व डाहर टोल, जींद में खटकड़, बद्दोवाल व लुदाना टोल पर टैक्स बढ़ेगा।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xqufDeX
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xqufDeX
दोस्ती हुई तो नॉनवेज खाने लगा, लव मैरिज के बाद पत्नी घर में ही बनाने लगी, बात तलाक तक पहुंची
खाने-पीने की आदतों के कारण भी परिवारों में दरारें आ रही हैं। ऐसा एक मामला पानीपत में सामने आया है। 4 साल तक दोनों में प्रेम रहा। ढाई साल पहले शादी भी हो गई, लेकिन पत्नी ने घर में नॉनवेज बनाया तो बात तलाक तक पहुंच गई। दरअसल, शादी करते समय युवक ने प्रेमिका के सामने शर्त रखी थी कि बाहर नॉनवेज खाते रहेंगे, पर घर में कभी नहीं बनाना। प्रेमिका की हामी के बाद ही दोनों ने शादी की। शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी ने घर में नॉनवेज बनाना शुरू कर दिया, क्योंकि बाहर का नॉनवेज महंगा पड़ता था। इससे पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। इसके बाद जुलाई 2022 में पत्नी मायके चली गई। दोनों का एक बच्चा भी है। अब तहसील कैंप में रहने वाली सास ने महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता से बेटे का परिवार न टूटने देने की गुहार लगाई है। इसके बाद पति-प|ी दोनों को बुलाया तो लड़ाई की वजह सामने आई। पत्नी का कहना है कि बाहर का नॉनवेज महंगा पड़ता था। पति पैसे भी नहीं देता था। इसलिए घर में नॉनवेज बनाया था। इधर...पत्नी ने गाड़ी में फोन रख की जासूसी अंसल एरिया के एक दंपती की शादी को करीब 10 साल हुए थे। दोनों का एक बेटा भी हैै। पत्नी को शक था कि पति किसी महिला के संपर्क में है। महिला ने फोन को ऑटो कॉल पर लगाकर गाड़ी में छिपा दिया। फिर पति ने ऑफिस जाते समय महिला से बात की, जिसे महिला ने सुन लिया आैर उसे रिकॉर्ड कर लिया। दोनों में खूब विवाद हुआ। प| ने अदालत में याचिका लगाकर तलाक मांगा हुआ है। युवक ने घर बसाने को याचिका डाली, कोर्ट नहीं आई युवक ने काउंिसलिंग में बताया, ‘2017-18 में हम दोनों के परिवार एक ही गली में रहते थे। लड़की से मेरी दोस्ती हो गई। मुझे पता लगा कि लड़की को नॉनवेज पसंद है। मैंने भी नॉनवेज खाना शुरू कर दिया। मैंने ढाई साल पहले शादी के समय शर्त रखी थी कि घर में नॉनवेज नहीं बनेगा, हम बाहर खा लेंगे। इसके बावजूद प|ी ने घर में नॉनवेज बनाना शुरू किया तो बात बिगड़ने लगी। वह घर छोड़कर चली गई। मैंने घर बसाने के लिए याचिका डाली है, जहां वो आई ही नहीं। कोर्ट ने एक्स पार्टी मानते हुए घर बसाने के आदेश दे दिए। इसके बावजूद वह साथ नहीं रह रही। दोनों का दो साल का बच्चा भी है।’
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UNX9CVO
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UNX9CVO
Wednesday, March 27, 2024
पानीपत में ताऊ को मारी गोली:पत्नी के साथ गली में टहलते वक्त भतीजे ने किया फायर; 2 साल बाद हुआ आमना-सामना
हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे में होली की शाम भतीजे ने अपने ताऊ को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं, वारदात के वक्त घायल की पत्नी भी उससे कुछ ही दूरी पर थी। उसने शोर मचाकर पड़ोसियों व परिजनों को मौके पर इकट्ठा किया। घायल अवस्था में उसे तुरंत सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां से परिजन गंभीर हालत देखते हुए दिल्ली ले गए। जहां वह उपचाराधीन है। वहीं, पुलिस ने घायल की पत्नी के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। करीब 2 साल बाद गांव में आया आरोपी जानकारी देते हुए घायल के बेटे अंकुश ने बताया कि वह पंचवटी कॉलोनी, समालखा का रहने वाला है। उसके पिता वीरेंद्र उर्फ काला(45) हैं। जोकि गांव खोजकीपुर में जेबीटी टीचर है। आरोपी चाचा का लड़का रिंकू है। जोकि पिछले करीब 2 साल से गांव से बाहर कही रहता है। उससे किसी का कोई वास्ता नहीं है। पिता की मौत, पत्नी भी छोड़कर जा चुकी क्योंकि करीब 6 साल पहले उसके पिता नफे सिंह ने सल्फास खाकर आत्महत्या की थी। कुछ समय बाद उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई। इतना ही नहीं, उसकी खुद भी भी नौकरी छुट गई। जिसके बाद वह आपा खो बैठा और सभी पर हमला करने लगा था। उससे किसी भी प्रकार की रंजिश नहीं है। सोमवार शाम को वह अवैध पिस्तौल लेकर आया और पिता के पेट में गोली मार दी।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/K2c3xLt
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/K2c3xLt
Tuesday, March 26, 2024
कैथल में सफारी कार ने व्यक्ति को कुचला:डेरे के पास कच्चे रास्ते में खड़ा था; बेटे के सामने हुई दर्दनाक मौत
हरियाणा के कैथल में गांव फरल के पास होली पर्व पर सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई। ग्रामीण गांव में ही बने एक डेरे में कच्चे रास्ते पर खड़ा था, इसी दौरान सफारी कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूंडरी थाने में दी गई शिकायत में डेरा फरल रोड खनौदा निवासी अंकित ने बताया कि वह खेती करता है। रविवार की देर शाम करीब पौने सात बजे वह और उसके 55 वर्षीय पिता पोलू राम फरल से खनौदा सड़क पर अपने खेत की तरफ बने कच्चे रास्ते में खड़े थे। तभी फरल की तरफ से एक अज्ञात सफारी चालक तेज गति व लापरवाही से आया और उसके पिता को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता पोलू राम सड़क पर गिर गए। उसके पिता को इस दौरान काफी चोटें आई। आनन फानन में पोलू राम को को कैथल के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूंडरी थाना के ASI बिरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में आगामी जांच की जा रही है। अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xNoknuD
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xNoknuD
रोहतक में 2 मोटरसाइकिलों की भिड़ंत:भिवानी के युवक की मौत, बुआ के घर जाते समय हादसा, दूसरा बाइक सवार गंभीर
रोहतक के गांव निंदाना के नजदीक 2 मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार भिवानी के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई। जो दुल्हंडी (फाग) के दिन अपनी बुआ के घर जा रहा था। एक्सीडेंट में युवक की मौत से त्योहार के दिन घर में मातम छा गया। वहीं दूसरे मोटरसाइकिल सवार को गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी जिले के गांव बड़ेसरा निवासी धर्मेंद्र ने महम थाना पुलिस को एक्सीडेंट की शिकायत दी। जिसमें बताया कि सोमवार को दुल्हंडी के दिन रात करीब साढ़े 8 बजे उसे सूचना मिली कि उसके भतीजे करीब 25 वर्षीय संदीप का एक्सीडेंट हो गया। जो अपनी बुआ के पास बाइक पर सवार होकर लाखनमाजरा जा रहा था। इसी दौरान गांव निंदाना के समीप मोटरसाइकिल के साथ एक्सीडेंट हो गया। सामने वाले मोटरसाइकिल को गांव बैंसी निवासी हन्नी चला रहा था। राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल उन्होंने बताया कि दोनों मोटरसाइकिलों की टक्कर के कारण दोनों सवारों को गंभीर चोटें आई। वहीं एक्सीडेंट के बाद घटनास्थल पर राहगीर भी एकत्रित हो गए, जिन्होंने घायलों को संभाला। राहगीर घायलों को महम के अस्पताल में ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं हन्नी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। महम थाना के एसएचओ सत्यपाल ने बताया कि निंदाना के पास एक्सीडेंट में संदीप के मौत होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई में जुटी है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/SiPkm32
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/SiPkm32
Monday, March 25, 2024
अंबाला में होली का जश्न:डांस के साथ पानी की फुहारों और रंगों से खूब मस्ती; पुलिस की हुड़दंगबाजियों पर नजर
हरियाणा के अंबाला जिले में रंगों का त्योहार होली की आज हर जगह धूम देखने को मिल रही है। एक दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में आज होली/फाग खेला जाएगा। पूरे दिन गीत-संगीत पर डांस के साथ पानी की फुहारों और रंगों से खूब मस्ती होगी। उधर, हुड़दंगबाजों पर पुलिस की नजर है। 35 जगह नाके, PCR करेगी गश्त होली/फाग को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। अंबाला पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा के निर्देशानुसार अंबाला कैंट और सिटी के अलावा जिलेभर में हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए 35 से अधिक जगहों पर नाके लगाए गए हैं। SP रंधावा की ओर से सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, CIA समेत PCR पर तैनात इंचार्ज को सख्त निर्देश दिए हैं। कहा कि नाकाबंदी के साथ-साथ PCR/ डायल 112 की टीमें भी शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी गश्त करेंगी। पुलिस ने होली/फाग पर सुरक्षा के कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस बोली-वाहन किए जाएंगे जब्त ASP सृष्टि ने बताया कि होली और फाग को पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगे। बुलेट बाइक से पटाखा बचाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बुलेट के पटाखे बजाने वालों के वाहन जब्त करने के साथ-साथ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। महिला सुरक्षा के लिए भी महिला पुलिस दस्ता तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3nVqD0Z
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3nVqD0Z
नवीन जिंदल की 10 साल बाद राजनीति में वापसी:2014 में कोयला घोटाले में BJP की घेराबंदी से हारे; मां देश की सबसे अमीर महिला
हरियाणा में भाजपा ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से जिंदल स्टील एंड पावर के चेयरमैन नवीन जिंदल को टिकट दी है। नवीन इस सीट से 2 बार कांग्रेस के टिकट पर जीतकर सांसद बने हैं। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में नवीन जिंदल और उसी साल हुए विधानसभा चुनाव में उनकी मां सावित्री जिंदल हार गईं। इसके बाद जिंदल परिवार राजनीति की लाइमलाइट से दूर हो गया। अब 10 साल बाद फिर जिंदल परिवार राजनीति में वापसी कर रहा है, लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि जिस कोयला घोटाले में नाम आने पर भाजपा की घेराबंदी से नवीन जिंदल चुनाव हारे, अब उसी पार्टी की टिकट पर सांसद का चुनाव फिर से लड़ रहे हैं। 2009 से 2014 के बीच पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में हुए कोयला घोटाले को लेकर 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने न केवल यूपीए सरकार को घेरा था, बल्कि जिंदल को भी कटघरे में खड़ा किया था। इसके कारण ही नवीन जिंदल भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सैनी से बड़े मार्जिन से चुनाव हार गए थे। जिंदल परिवार का कुरूक्षेत्र सीट पर हमेशा से दबदबा रहा है। नवीन जिंदल के पिता ओपी जिंदल भी कुरुक्षेत्र से सांसद रहे हैं। 2004 में राजनीति में आए नवीन जिंदल नवीन जिंदल के पिता ओमप्रकाश जिंदल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से ही की थी। वर्ष 1991 में अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत भी गए, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल से मतभेद के चलते 1996 में कांग्रेस छोड़ दी और फिर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बंसीलाल की हरियाणा विकास पार्टी की टिकट पर कुरुक्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़कर सांसद बने। हालांकि, वर्ष 2000 में जिंदल ने फिर से कांग्रेस में वापसी कर ली। 2004 के चुनाव में ओपी जिंदल ने खुद लड़ने की बजाए अपने बेटे नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ाया और नवीन जिंदल अपना पहला ही चुनाव जीत गए। जबकि उसी साल हुए विधानसभा चुनाव में ओपी जिंदल ने खुद हिसार सीट से चुनाव लड़ा। ओपी जिंदल भी ये चुनाव जीत गए और प्रदेश में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली सरकार में उन्हें उर्जा मंत्री बनाया गया। हेलिकॉप्टर क्रैश में ओपी जिंदल की मौत हुई मंत्री बनने के एक महीने बाद ही 31 मार्च 2005 को ओपी जिंदल की हेलिकॉप्टर क्रैश होने की वजह से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मौत हो गई थी। उस वक्त जिंदल के साथ हेलिकॉप्टर में तत्कालीन कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बंसीलाल के बेटे सुरेंद्र सिंह भी सवार थे। हादसे में सुरेंद्र सिंह का भी निधन हो गया था। इसके बाद 2005 में हिसार सीट पर उपचुनाव हुए और यहां से कांग्रेस ने ओपी जिंदल की पत्नी सावित्री जिंदल को चुनाव लड़ाया और वह जीत भी गईं। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल फिर से कांग्रेस की टिकट पर सांसद बने और सावित्री जिंदल हिसार सीट से विधायक चुनी गईं। दूसरे टर्म में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने मंत्रिमंडल में सावित्री जिंदल को शामिल किया। वर्ष 2014 में मिली हार के बाद जिंदल परिवार ने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली। 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जिंदल परिवार की तरफ से कोई भी सदस्य चुनाव नहीं लड़ा। सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल 2023 में आई ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार देश के टॉप-5 अमीरों की सूची में पांचवें नंबर और देश की सबसे अमीर महिला हैं। सावित्री जिंदल फोर्ब्स की सूची में 2020 में 349वें नंबर पर थीं। इसके बाद अगले ही साल 2021 में 234 और 2022 में 91वें नंबर पर पहुंच गईं। कुछ सालों के अंदर ही सावित्री जिंदल के कारोबार में बड़ा इजाफा हुआ। देश-विदेश में जिंदल ग्रुप का बड़ा कारोबार जिंदल परिवार मूलरूप से हिसार का रहने वाला है। ओमप्रकाश जिंदल ने जिंदल ग्रुप की स्थापना की थी। देश-विदेश में इस ग्रुप का बड़ा कारोबार है। पहले ओमप्रकाश जिंदल ही ग्रुप को संभालते थे, लेकिन 2005 में हरियाणा में हेलिकॉप्टर क्रैश होने की वजह से उनका निधन हो गया था। इसके बाद से ही जिंदल ग्रुप की कमान सावित्री जिंदल संभाल रही हैं। जबकि उनके बेटे जिंदल ग्रुप से जुड़ी अलग-अलग कंपनियों को संभाल रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें... हरियाणा के पूर्व सांसद नवीन जिंदल BJP में शामिल:कुरुक्षेत्र सीट से टिकट मिली हरियाणा में कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने रविवार शाम पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके कुछ ही देर बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। पूरी खबर पढ़ें...
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lFmCZ8U
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lFmCZ8U
हरियाणा में BJP के सभी 10 लोकसभा कैंडिडेट घोषित:6 नए चेहरे, 4 मौजूदा सांसद रिपीट; 45 मिनट पहले शामिल नवीन जिंदल-चौटाला को टिकट
भाजपा ने रविवार रात हरियाणा की बची हुई 4 लोकसभा सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित कर दिए। डॉ. अरविंद शर्मा रोहतक, नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र और हिसार से कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला को टिकट दिया गया है। सोनीपत से मौजूदा सांसद रमेश चंद्र कौशिक की टिकट काटकर मोहन लाल बड़ौली को उम्मीदवार बनाया गया है। कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए गए नवीन जिंदल ने रविवार शाम को ही नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उधर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री और निर्दलीय विधायक रणजीत चौटाला रविवार को सिरसा में थे। भाजपा हाईकमान का फोन आने के बाद वह आनन-फानन में सिरसा BJP ऑफिस पहुंचे। यहां अशोक तंवर ने पटका पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया। रणजीत चौटाला को भाजपा में शामिल करवाने का फैसला इतना जल्दबाजी में लिया गया कि उनका स्वागत करने के लिए सिरसा में पार्टी का कोई बड़ा नेता मौजूद नहीं था। नतीजतन लगभग दो महीने पहले ही आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अशोक तंवर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। भाजपा अशोक तंवर को सिरसा से लोकसभा उम्मीदवार बना चुकी है। पहले 6 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी इससे पहले, 13 मार्च को भाजपा ने हरियाणा की 6 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया था। हरियाणा में CM की कुर्सी से हटाए गए मनोहर लाल खट्टर को करनाल से टिकट दिया गया। खट्टर के लिए भाजपा ने करनाल के मौजूदा सांसद संजय भाटिया की टिकट काट दी। सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल की टिकट काटकर उनकी जगह आम आदमी पार्टी (AAP) से आए अशोक तंवर को प्रत्याशी बनाया गया। फरीदाबाद से मौजूदा सांसद कृष्णपाल गुर्जर और गुरुग्राम से मौजूदा सांसद राव इंद्रजीत सिंह को ही तीसरी बार टिकट दिया गया। यह दोनों मोदी सरकार में मंत्री भी हैं। अंबाला से पूर्व सांसद स्व. रतनलाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया को चुनाव मैदान में उतारा गया है। यह सीट कटारिया के निधन के बाद तकरीबन एक साल से खाली पड़ी थी। भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से भी मौजूदा सांसद चौधरी धर्मबीर को ही तीसरी बार टिकट दी गई । यहां से पिछले दो चुनाव भी वही जीते थे। वर्ष 2014 में धर्मबीर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा के कैंडिडेट्स के बारे में जानिए...
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/umsx3wM
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/umsx3wM
Sunday, March 24, 2024
सरकारी स्कूलों में छात्र बढ़ाने के लिए डोर टू डोर अभियान
पानीपत | नांगल खेड़ी स्थित सरकारी स्कूल में शनिवार को छात्र संख्या बढ़ाने के लिए टोर-टू-टोर अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने अध्यापकों के साथ मिलकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और फिर पौधरोपण किया। राकेश बूरा ने बताया कि शहीद दिवस पर शिक्षा विभाग के आदेशानुसार शनिवार से बैशाखी के त्योहार तक सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए टोर-टू-टोर सर्वे किया जाएगा। नांगलखेड़ी गांव और आसपास की कॉलोनियों में घर-घर जाकर अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए प्रेरित किया गया। 30 अप्रैल को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य शिक्षक जयदीप, पानीपत ब्लॉक प्रधान विक्रम पानू, प्रवीण, सुनील, नरेश रंगा, बिजेंद्र, दीपक, हरिओम, सत्यम, बनिता और अनिता मौजूद रहे।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tH7elUC
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tH7elUC
Saturday, March 23, 2024
15 अनाज मंडियों में और खुली अटल किसान-मजदूर कैंटीन, 10 रुपए में मिलेगी खाने की थाली
अनाज मंडियों में िकसान-मजदूरों के िलए हरियाणा राज्य कृषि मार्केटिंग बोर्ड ने अटल किसान-मजदूर कैंटीन शुरू की है। प्रदेश की 117 अनाज मंडियों में से 40 मंडियों मेंे यह कैंटीन चालू हो चुकी हैं। खरीफ सीजन से पहले 15 नई मंडियों में यह कैंटीन शुरू हो चुकी हैं। मंडियों में फसल बेचने आने वाले िकसान आैर मजदूरों को दस रुपए में भेजन मिलेगा। बाकी पैसे संबंधित मार्केट कमेटी के हेड से कैंटीन को िदए जाएंगे। यह कैंटीन जिले के ही महिलाओं के स्वयं सहायता समूह को संचालन के िलए प्राथमिकता के आधार पर दी गई हैं। कैंटीन के खाने में चार रोटी, चावल, सब्जी व दाल मिलेगी। इन मंडियों में खुली कैंटीन: िपल्लूखेड़ा, जुलाना, लाडवा, मुलाना, उचाना, चीका, इस्लाईमाबाद, निसिंग, बेरी, छछरौली, इंद्री, असंध, डबवाली, कालांवाली आैर बरवाला शामिल हैं। यहां पहले से चल रही हैं कैंटीन : करनाल, पंचकूला, तरावड़ी, पिहोवा, घरौंडा, रेवाड़ी, टोहाना, फतेहाबाद, कैथल, थानेसर, जगाधरी, होडल, िसरसा, अम्बाला, रोहतक, पानीपत, समालखा, गोहाना, भिवानी, नूंह, आदमपुर, हांसी, अटेली, जींद व नरवाना मंडी शामिल हैं।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/uQq4A6p
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/uQq4A6p
Friday, March 22, 2024
73 विषयों पर जन संवाद के जरिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक
रोहतक| मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव उमाशंकर और विकास एवं पंचायत विभाग के वित्त आयुक्त अमित अग्रवाल की ओर से विकास एवं पंचायत विभाग के करीब 73 विषयों पर जन संवाद के जरिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक की गई। यह बैठक गुरुवार सुबह 11:00 बजे शुरू हुई और दोपहर 3:00 बजे तक चली। इस बैठक में मुख्य तौर पर विभाग की तालिका 4 के अनुसार ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, जिला परिषद और सरकार को आवंटित कार्यों को किस प्रकार से, कितने समय में, किस योजना और किसी एजेंसी, किस तरह से किया जाना है, इस पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सभी कार्य, सभी योजनाओं में ग्रामीण विकास को लेकर रणनीति भी तय की गई। इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल , मनीष मलिक व गजेंद्र सिंह अभियंता, जिला परिषद और सभी डीडीपीओ और पंचायती राज के एसडीओ भी मौजूद रहे।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/AstX3OS
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/AstX3OS
शिकायतों के समाधान का प्रभावी तरीका है सी-विजिल एप : जिला निर्वाचन अधिकारी
हिसार | लोकसभा आम चुनाव 2024 में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी निगरानी रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए सी-विजिल एप आमजन की शिकायतों के समाधान का प्रभावी तरीका है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने बताया कि सी-विजिल एप की व्यापक निगरानी के लिए लघु सचिवालय में कंट्रोल रूम बनाया है। एप के माध्यम से अब तक जिले में 5 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से 2 शिकायत सही मिली, जिनका निर्धारित समय में समाधान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से अधिकतम सौ मिनट की समय सीमा में प्राप्त शिकायतों का समाधान किया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सी-विजिल के माध्यम से कोई व्यक्ति आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दे सकता है। इस एप की खास बात यह है कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाने का विकल्प है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8zHtToO
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8zHtToO
मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने को 25 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन
भास्कर न्यूज | हिसार अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप नोडल अधिकारी ने गुरुवार को सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता यानि स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक ली और उन्होंने एक अप्रैल से मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र में प्रत्येक जन की भागीदारी अनिवार्य है। इसके लिए यह आवश्यक है कि सभी पात्र मतदाता मतदान करें। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों के दौरान जिस भी बूथ में कम वोटिंग प्रतिशत रही है उन्हें चिह्नित कर वहां आ रही दिक्कतों का निराकरण करते हुए स्वीप के तहत व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं। सभी शिक्षण संस्थान की ओर से गतिविधियों को एक कैलेंडर जारी किया जाए, जिसके तहत पोस्टर, स्लोगन, डिबेट, पेंटिंग, रंगोली, भाषण मैराथन इत्यादि प्रतियोगिताएं करवाई जाएं। सभी शिक्षण संस्थानों में कैंपस एंबेसडर बनाए जाने के भी निर्देश दिए। वहीं उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने बताया कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो वह मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने हेतु 25 अप्रैल तक वोटर हेल्पलाइन एप या https://voterportal. eci.gov.in/ के माध्यम से या अपने से संबंधित बीएलओ के माध्यम से फार्म नंबर-6 भरकर नया वोट बनवाने को आवेदन कर सकता है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/e9n1jKG
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/e9n1jKG
भारत उच्च गुणवत्ता की दवाएं उपलब्ध करवाने वाला पूरी दुनिया का अग्रणी देश : प्रो. छोकर
भास्कर न्यूज | हिसार जीजेयू के फार्मास्युटिकल साइंसिज विभाग के सौजन्य से फार्मास्युटिकल प्रौद्योगिकी एवं संबद्ध विज्ञान में उभरते लक्ष्य एवं चुनौतियां विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस गुरुवार को सम्पन्न हो गई। विवि के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में हुए समापन समारोह में जीजेयू के कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर मुख्यातिथि थे। कुलपति के तकनीकी सलाहकार प्रो. संदीप राणा व पंजाब विवि चंडीगढ़ के यूआईपीएस के प्रो. वीआर सिन्हा समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता विभाग की अधिष्ठाता एवं अध्यक्षा तथा कॉन्फ्रेंस की समन्वयक प्रो. सुमित्रा सिंह ने की। इस अवसर पर कॉन्फ्रेंस के सह-समन्वयक प्रो. डीसी भट्ट व प्रो. सुनील शर्मा उपस्थित रहे। कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर ने कहा कि फार्मास्युटिकल साइंसिज की देश के आर्थिक विकास में भी अग्रणी भूमिका है। फार्मास्युटिकल वैज्ञानिकों के अनुसंधानों के कारण ही भारत उच्च गुणवत्ता की तथा उपयुक्त कीमतों पर दवा उपलब्ध करवाने वाला दुनिया का अग्रणी देश है। इस क्षेत्र में शोध व अनुसंधान की अपार संभावनाएं हैं। फार्मास्युटिकल वैज्ञानिकों के ऊपर अब देश में और अधिक सस्ती व उपयोगी दवाएं उपलब्ध करवाने की चुनौती है, ताकि हर गरीब आदमी को उच्च स्तरीय दवाएं मिल सकें। ओरल प्रस्तुति में प्रथम सत्र में जीजेयू के चिराग प्रथम व केयूके के आशुतोष द्वितीय। द्वितीय सत्र में जीजेयू के जयदीप प्रथम व एमडीयू के पवन द्वितीय रहे। तृतीय सत्र में जीजेयू के मिथलेश प्रथम व कुलवंत सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। चौथे सत्र में बीएमयू रोहतक की प्रियंका ने पहला व जीजेयू की पिंकी बलहारा ने दूसरा स्थान हासिल किया। पांचवें सत्र में जीजेयू की प्रीति ने पहला व एमडीयू रोहतक के शशांक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रस्तुति में जीजेयू की हेमलता पहले स्थान प्राप्त किया।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/dwtaPY9
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/dwtaPY9
Thursday, March 21, 2024
चंडीगढ़ में डिवाइडर से टकराई पोर्स गाड़ी:मौके से फरार हुआ ड्राइवर; कार की दोनों नंबर प्लेट मिली गायब, जांच जारी
चंडीगढ़ के सेक्टर 35 स्थित JW मेरिट होटल के पास एक पोर्स गाड़ी डिवाइडर से टकराकर वहां पर लगी ग्रिल में जाकर फस गई। जब लोगों ने इस गाड़ी को देखा तो गाड़ी का चालक मौके पर मौजूद नहीं था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर देखा तो गाड़ी की दोनों नंबर प्लेट गायब थी। लेकिन गाड़ी के अंदर एक नंबर प्लेट पड़ी हुई थी। जो कि हिमाचल नंबर की थी। पुलिस उस नंबर के आधार पर अब इसकी जांच कर रही है। गाड़ी को लिया कब्जे में पुलिस ने इस घटना के बाद से गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब इस मामले में चालक की तलाश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि देर रात चालक नशे की हालत में हो सकता है। इस कारण इस तरह का हादसा हुआ है और हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस गाड़ी के अंदर मिली नंबर प्लेट के आधार पर गाड़ी के मालिक की पहचान करने में जुटी है। सेक्टर 25 में भी हुआ था हादसा इसी प्रकार तेज रफ्तार कार के कारण सेक्टर 25 शमशान घाट के पास भी कल एक हादसा हुआ था। इस हादसे में कार चालक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी तेज थी की एक्टिवा का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। कार का अगला हिस्सा भी इस हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ था। लेकिन एक्टिवा सवार महिला को ज्यादा चोट नहीं आई। इस मामले में मौके पर पुलिस ने पहुंचकर महिला से शिकायत ले ली थी। लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/r3lX0Cb
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/r3lX0Cb
पीएफए अधिकारी को मिल रही जान से मारने की धमकी:एल्विश स्नेक केस वापसी का दवाब; HC ने पुलिस से 4 हफ्ते में मांगा जवाब
बिग बॉस OTT-2 के विनर व हरियाणा के गुरुग्राम के यूट्यूबर एल्विश यादव सांप प्रकरण केस में पीपल फार एनिमल (PFA) के अधिकारी को जान से मारने की धमकी मिल रही है। उसे सोशल मीडिया के जरिए से केस वापसी का दवाब बनाया जा रहा है। इसको लेकर अब पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है, जिसमें केस वापस ना लेने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। हाईकोर्ट ने इस मामले में पुलिस से चार हफ्ते में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने 18 अप्रैल की डेट फिक्स की है। सोशल मीडिया पर बनाया जा रहा दबाव याचिकाकर्ता के वकील अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि इस मामले में डीजीपी हरियाणा, गृह मंत्रालय, पुलिस आयुक्त गुरुग्राम और थाना प्रभारी बादशाहपुर को पार्टी बनाया गया है।उन्होंने बताया कि याचिकाकर्ता को लगातार सोशल मीडिया पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। अदालत ने इस मामले में नोटिस जारी जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस मामले की सुनवाई जसजीत सिंह बेदी की बेंच में चल रही है।उन्होंने एक गाने में दूसरे देश के सांप के इस्तेमाल करने पर एल्विश यादव पर कार्रवाई करने के लिए गुरुग्राम अदालत में याचिका दायर की थी। ये है पूरा मामला नोएडा पुलिस ने पिछले साल (2023) नवंबर महीने में बिग बॉस OTT-2 के विनर एल्विश यादव के खिलाफ सेक्टर 49 थाने में मुकदमा दर्ज किया था। रेव पार्टी में सांपों का जहर उपलब्ध कराने और सांपों की तस्करी करने के आरोप में उनके ऊपर एफआईआर दर्ज हुई थी।नोएडा पुलिस और वन विभाग की टीम ने 5 सपेरे गिरफ्तार किए थे। जिनके पास से 5 कोबरा और कुछ जहर बरामद हुआ था।इस मामले में पीपल फॉर एनिमल्स के सदस्य सांप मुहैया कराने वाले की तलाश में थे। इसी मामले में लुधियाना से संगठन के 4 सदस्य इस आरोपी के पीछे लगे हुए थे। उन्हें इसके बारे में गुप्त सूचना मिली थी। पकड़े गए सपेरे ने किया खुलासा बिग बॉस OTT-2 के विनर व हरियाणा के गुरुग्राम के यूट्यूबर एल्विश यादव और बॉलीवुड सिंगर फाजिलपुरिया के गानों में इस्तेमाल सांप पंजाब के मोहाली में पकड़े गए। इस सांपों के साथ खरड़ में बस स्टैंड के पास एक तस्कर पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 4 कोबरा सहित कुल 7 सांप कब्जे में लिए हैं। आरोपी इन सांपों को दिल्ली से लाया था। 4 कोबरा का जहर भी निकला हुआ था। तस्कर रेव पार्टियों में नशे के लिए सांपों का जहर मुहैया करवाता है। सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल (PFA) ने दिल्ली से इसके लिए ट्रैप लगाया हुआ था। आरोपी की पहचान लुधियाना निवासी सिकंदर (34) के रूप में हुई है।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि इन सांपों का इस्तेमाल गायक फाजिलपुरिया और एल्विश यादव के गाने में हुआ था। यह सांप दिल्ली से हार्दिक आनंद नाम के व्यक्ति से लेकर आ रहा था।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1wTlW8v
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1wTlW8v
विज-चौटाला के विभाग पर राज्यमंत्रियों की नजर:पोर्टफोलियो के लिए दिल्ली तक लॉबिंग में जुटे; CM सैनी अपने पास रख सकते हैं गृह-वित्त विभाग
हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री नायब सैनी के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब उनके मंत्री पोर्टफोलियो के लिए दिल्ली तक लॉबिंग करने में जुट गए हैं। कैबिनेट मंत्रियों के साथ ही पहली बार सूबा सरकार में बनाए गए 7 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला और पूर्व गृहमंत्री अनिल विज के महत्वपूर्ण महकमों पर नजर गड़ाए हुए हैं। हालांकि, इस बार यह तय है कि CM सैनी बड़े महकमों को अपने पास ही रखेंगे। चर्चा है कि अनिल विज के गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी भी वह खुद देखेंगे। पूर्व CM मनोहर लाल ने अपने सेकेंड टर्म के कार्यकाल के दौरान वित्त विभाग अपने पास ही रखा था। इसलिए, संभावना है कि नायब सैनी भी वित्त विभाग की जिम्मेदारी अपने पास ही रखेंगे। कैबिनेट मंत्रियों के पास क्या होंगे विभाग... कंवरपाल गुर्जर को वन विभाग मिलने की चर्चा इस बार सरकार में कोई डिप्टी CM नहीं बनाया गया है। इसलिए, दूसरे नंबर पर कंवरपाल गुर्जर आते हैं। CM के बाद इन्होंने ही शपथ ग्रहण की थी। कैबिनेट मंत्रियों में वह सबसे पावरफुल माने जा रहे हैं। इनके पास पूर्व सरकार में वन विभाग था। इस बार भी वन के साथ उन्हें पूर्व डिप्टी CM का एक्साइज विभाग दिए जाने की चर्चा है। पूर्व डिप्टी CM का PWD विभाग लेने के इच्छुक हैं मूलचंद शर्मा नायब की कैबिनेट में कंवरपाल गुर्जर के बाद मूलचंद शर्मा आते हैं। वह मनोहर सरकार में परिवहन विभाग के साथ माइनिंग की जिम्मेदारी देख रहे थे, लेकिन इस बार दुष्यंत चौटाला के लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी लेने के इच्छुक हैं। इसके लिए वह माइनिंग तक छोड़ने के लिए तैयार हैं। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि ब्राह्मण चेहरा होने के कारण उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। चौटाला के पास पुराने विभाग रहेंगे इस बार तीसरे नंबर पर कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला रखे गए हैं। पूर्व की सरकार में वह जेल और ऊर्जा मंत्री थे। इस बार भी ये दोनों महकमे उन्हें देने की तैयारी CM नायब सैनी कर रहे हैं। डॉ. कमल गुप्ता होंगे हेल्थ मिनिस्टर कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल के पास सभी पुराने महकमे रहने की चर्चा है। हरियाणा के 100 करोड़ी घोटाले के बाद डॉ. बनवारी लाल से सहकारिता विभाग वापस लेने की तैयारी है। इसके बदले में उन्हें कोई दूसरा विभाग दिया जाएगा। छठे और आखिरी नंबर के कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को हेल्थ मिनिस्टरी देने की चर्चा है। खट्टर सरकार में उनके पास शहरी एवं स्थानीय निकाय विभाग की जिम्मेदारी थी। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार में सुभाष होंगे सबसे मजबूत CM सैनी के मंत्रिमंडल में इस बार 7 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। इन्हें भी बड़े महकमे देने की चर्चा है। हालांकि, अधिकांश राज्यमंत्री पूर्व डिप्टी CM और अनिल विज के विभागों पर नजर गड़ाए हुए हैं। इसके लिए वह दिल्ली तक लॉबिंग कर रहे हैं। राज्यमंत्री सीमा त्रिखा को महिला एवं बाल विकास, महिपाल ढांडा को देवेंद्र बबली के महकमे मिल सकते हैं। असीम गोयल को इंडस्ट्री मिलने के आसार हैं। वहीं, बिशंबर वाल्मीकि को समाज कल्याण, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग दिए जाने की चर्चा है। राज्यमंत्री बने डॉ. अभय सिंह यादव को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। सुभाष सुधा को मिल सकता है शहरी स्थानीय निकाय सुभाष सुधा को शहरी एवं स्थानीय निकाय विभाग मिल सकता है। इसकी वजह यह है कि उन्हें नगर परिषद का अच्छा अनुभव है। वह 10 साल तक प्रधान रहे हैं और इनकी पत्नी भी प्रधान रही हैं। संजय सिंह को खेल विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके अलावा उन्हें प्रिटिंग एवं स्टेशनरी विभाग भी दिया सकता है। नए मंत्रियों को अलॉट हुए ऑफिस नए मंत्रियों को सचिवालय में ऑफिस अलॉट कर दिए गए हैं। पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का दफ्तर कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को अलॉट हुआ है। पूर्व गृह मंत्री अनिल विज का ऑफिस राज्यमंत्री सीमा त्रिखा को दिया गया है। इसी तरह मनोहर सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता का पुराना दफ्तर अंबाला से राज्यमंत्री बने असीम गोयल को मिल गया। पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा का दफ्तर अभय सिंह यादव को मिला है। ओपी यादव का दफ्तर बिशंबर वाल्मीकी को और अनूप धानक का दफ्तर महिपाल ढांडा को अलॉट हुआ है। साथ ही पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली का दफ्तर संजय सिंह को मिल गया है। पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह का दफ्तर सुभाष सुधा को अलॉट किया गया है। 12 मार्च को शपथ लेने वाले 5 मंत्रियों के पूर्व के दफ्तर उन्हें दोबारा आवंटित किए गए हैं।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/O6IdrSZ
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/O6IdrSZ
Wednesday, March 20, 2024
सामुदायिक केंद्र में नहीं हटाया तीन दिन तक टेंट, सिक्योरिटी राशि जब्त
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Yc3uLIm
Tuesday, March 19, 2024
राजपूत समाज ने भी मांगी टिकट, कहा-नहीं मिला तो करेंगे विरोध
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/b7MwXET
Monday, March 18, 2024
यमुनानगर की किशोरी के साथ जीरकपुर के साधु ने किया दुष्कर्म
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/LXQe4F0
Sunday, March 17, 2024
हांसी में भाजपा नेत्री का विवादित बयान:वायरल वीडियो पर बोली- महिला को भी कुछ सोचना चाहिए था, सांसद का किया बचाव
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EmSx3aY
Saturday, March 16, 2024
निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति के विरोध में छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/W9ZXNBw
Friday, March 15, 2024
अनुबंध कर्मचारियों को राहत देने की तैयारी:सरकार ने 5-10 साल से काम कर रहे कर्मियों की मांगी डिटेल; 7 दिन का दिया टाइम
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/U85HpaX
Thursday, March 14, 2024
विप्र सेना ने की नागरिकता संशोधन कानून को लागू करने की सराहना
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Sne60GQ
Wednesday, March 13, 2024
बच्ची की मौत का मामला, बड़ी बोतल से दवा को शीशी में डालकर दिया था
सूरज मेडिकल हॉल का लाइसेंस किया रद्द
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/TKn1HXo
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/TKn1HXo
Tuesday, March 12, 2024
हरियाणा में 600 विदेशी बन पाएंगे भारतीय नागरिक:CAA से रास्ता खुला; सबसे ज्यादा पाकिस्तानी हिंदू, अभी तक वीजा के जरिए रह रहे
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/U18cyCi
हरियाणा CM ने अचानक मंत्रियों-विधायकों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई:रात में भी हुआ मंथन; जजपा से गठबंधन पर पेंच, मंत्रियों के इस्तीफे की चर्चा
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/yuUBHDr
गैंगस्टर काला जठेड़ी-लेडी डॉन अनुराधा की शादी आज:6 घंटे रहेगा बाहर, पुलिस वाले बाराती: बार कोड के जरिए खास मेहमानों की एंट्री
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/SVQAJ9x
हरियाणा में शादी से 2 दिन पहले मिली सरकारी नौकरी:घुड़चढ़ी के दिन मेडिकल जांच के बाद लिए फेरे, देवरानी-जेठानी भी ग्रुप सी-डी में सिलेक्ट
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/yY5hmuD
Monday, March 11, 2024
हरियाणा में दो कारों की टक्कर:6 लोगों की मौत; 4 की हालत गंभीर, पंक्चर कार का बदल रहे थे टायर
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/621w79E
बृजेंद्र के इस्तीफे के बाद JJP ने 2 सीट मांगी:BJP सिरसा देने को तैयार; इंचार्ज ने कहा- लोकसभा में गठबंधन की जरूरत नहीं
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/RSHDf9u
Sunday, March 10, 2024
किसान आज ट्रेन रोकेंगे:55 से ज्यादा जगहों पर धरना देंगे; पुलिस की आंदोलन में शामिल होने वालों को कार्रवाई की चेतावनी
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1kj3VY6
हरियाणा में 2 बच्चों की हत्या में मां भी शामिल:प्रेमी को बोली- साथ नहीं रखने तो दूर छोड़ आओ; युवक ने गला दबाया
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zXNAyph
करनाल ACB के हत्थे चढ़ा UP पुलिस का कॉन्स्टेबल:50 हजार रुपए रिश्वते रंगे हाथों पकड़ा, 1 लाख रुपए की थी डिमांड
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/uICEo8v
Saturday, March 9, 2024
देश की प्रगति में है महिलाओं का अहम योगदान : डॉ. रतना भारती
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EgYordI
जेसीआई की महिला टीम जज्बा की सदस्यों ने सीखा एरियल योग
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ak7W3GE
Friday, March 8, 2024
हरियाणा में 1 करोड़ रुपए का भात:भांजी की शादी में 15 तोला सोना और आधा किलो चांदी भी शगुन में दी; कैश देख दंग रह गए लोग
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/uGYynLz
हरियाणा में फेरों के समय टूटी शादी:दूल्हे की गर्लफ्रेंड ने मंडप में पहुंचकर किया हंगामा; दुल्हन ने किया विदाई से इनकार
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EcGCBVH
Thursday, March 7, 2024
हरियाणा में गठबंधन तोड़ने का फैसला JJP पर छोड़ेगी BJP:सभी 10 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी भाजपा; केंद्र को दिया फीडबैक
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/r7VseiM
गुरुग्राम में चाय की दुकान में तोड़फोड़:9 रुपए मांगने से भड़के युवक, साथियों को बुलाकर किया हमला
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/e78BRxF
Police Jobs 2024: पुलिस विभाग में 17 हजार पदों पर निकली वैकेंसी, मिलेगी बढ़िया सैलरी
<p style="text-align: justify;">Maharashtra Police Recruitment 2024: पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. महाराष्ट्र राज्य पुलिस विभाग की ओर से राज्य में हजारों पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिनके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट mahapolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. अप्लाई करने की प्रोसेस चल रही है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 मार्च 2024 तक इस अभियान के लिए आवेदन कर सकते हैं.</p> <p style="text-align: justify;">ये भर्ती अभियान महाराष्ट्र में पुलिस कांस्टेबल के कुल 17,471 रिक्ति पदों को भरेगा. अभियान के जरिए पुलिस कांस्टेबल, पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर, जेल कांस्टेबल, सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल आदि पदों को भरना है. भर्ती अभियान के तहत 9595 पद पुलिस कांस्टेबल के लिए हैं. जबकि 1686 पद पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के लिए निर्धारित हैं. वहीं, 1800 पद जेल कांस्टेबल, 4349 सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल और 41 पद पुलिस कांस्टेबल बैंड्समैन के लिए तय किए गए हैं.</p> <h3 style="text-align: justify;"><strong>Maharashtra Police Recruitment 2024: जरूरी शैक्षिक योग्यता</strong></h3> <p style="text-align: justify;">अप्लाई करने वाले उम्मीदवार को महाराष्ट्र माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक बोर्ड की तरफ से आयोजित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा (क्लास 12) या फिर उसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए.</p> <h3 style="text-align: justify;"><strong>Maharashtra Police Recruitment 2024: आयु सीमा</strong></h3> <p style="text-align: justify;">आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से लेकर 28 वर्ष के बीच तय की गई है. जबकि आवेदन करने वाले आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.</p> <h3 style="text-align: justify;"><strong>Maharashtra Police Recruitment 2024: कैसे होगा चयन</strong></h3> <p style="text-align: justify;">इन पद पर उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण, लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण के आधार पर होगा.</p> <h3 style="text-align: justify;"><strong>Maharashtra Police Recruitment 2024: कितना देना होगा आवेदन शुल्क</strong></h3> <p style="text-align: justify;">इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. आवेदन शुल्क के रूप में उम्मीदवारों को 450 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 350 रुपये रखा गया है.</p> <h3 style="text-align: justify;"><strong>Maharashtra Police Recruitment 2024: इतना मिलेगा वेतन</strong></h3> <p style="text-align: justify;">कांस्टेबल के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा.</p> <p style="text-align: justify;"><strong>यह भी पढ़ें- <a title="BPSC TRE 3.0 Exam: बिहार लोक सेवा आयोग ने स्थगित की इस दिन होने वाली परीक्षा, जानें" href="https://ift.tt/8LHgm6Z" target="_blank" rel="noopener">BPSC TRE 3.0 Exam: बिहार लोक सेवा आयोग ने स्थगित की इस दिन होने वाली परीक्षा, जानें</a></strong><br /><br /></p>
from SSC CPO Exam 2024: दिल्ली पुलिस, CAPF SI पदों के लिए आज से करें अप्लाई, भरी जाएंगी 4187 वैकेंसी https://ift.tt/gkDJInz
from SSC CPO Exam 2024: दिल्ली पुलिस, CAPF SI पदों के लिए आज से करें अप्लाई, भरी जाएंगी 4187 वैकेंसी https://ift.tt/gkDJInz
Wednesday, March 6, 2024
क्या है ड्राई आइस, जिसे खाकर खून की उल्टियां हुईं:हरियाणा के रेस्टोरेंट में 5 लोग हुए थे बीमार, माउथ फ्रेशनर समझकर खाया था
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/RmNaOGw
Tuesday, March 5, 2024
भास्कर अपडेट्स:हरियाणा के वकील का सीमा हैदर को 3 करोड़ का नोटिस; हिमाचल में भूकंप, चंडीगढ़ में उपराष्ट्रपति आएंगे
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hMK57Az
करनाल की बेटी पर UP में जुल्म:दहेज में मांगे 50 लाख, कैलिफोर्निया में भी प्रताड़ना, ऑनलाइन मैरिज वेबसाइट से हुई थी मुलाकात
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/OKHbeYJ
सीमा हैदर को महंगा पड़ सकता है भारत का प्यार:पाकिस्तानी पति के वकील ने भेजा 11 करोड़ का नोटिस; पूछा- सचिन का संदूर क्यों भरा
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/FojOH25
Monday, March 4, 2024
करनाल में डिप्टी CM का हुड्डा पर तंज:किसान आंदोलन पर बोले-MSP दे पंजाब सरकार, हरियाणा तो 14 फसलों पर दे चुकी
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ElONudX
हरियाणा के पुलिस थानों में खुलेगा जिम:1 महीने में 5 पुलिसकर्मियों की हार्ट अटैक से मौत; गृह मंत्री अनिल विज ने भेजी चिट्ठी
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/u3F8kEh
Sunday, March 3, 2024
पशुओं के आहार संबंधित विषय पर करवाया प्रशिक्षण कार्यक्रम
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/iaGRHgv
Saturday, March 2, 2024
Friday, March 1, 2024
स्कॉलरशिप टेस्ट में राव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को प्रथम और द्वितीय स्थान मिला
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/iYT0GOS
Subscribe to:
Comments (Atom)
नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ
हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...
-
हरियाणा के नूंह जिले के आईएमटी रोजकामेव के धीरदोका गांव में मुआवजे को लेकर पिछले 5 महीने से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 9 गांवों के किसानों न...
-
हरियाणा में करनाल के शराब के डिफॉल्टर ठेकेदार 8 साल से सरकार का लगभग 44 करोड़ रुपए डकारे बैठे है और आज तक आबकारी एवं काराधान विभाग डिफॉल्टरो...
-
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा आ रहे हैं। राहुल के इस दौरे को सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को 11 सा...